प्रेम क्यों होता है? जानें प्रेम की असली वजह!

प्रेम क्यों होता है: दोस्तों प्यार में पड़ना लोगों के लिए एक बहुत ही दिलचस्प एक्सपीरियंस होता है! हर इंसान के दिल में प्यार में पड़ने की इच्छा जरूर होती है। ताकि वो भी प्यार को महसूस कर सके। आपने देखा होगा कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनकी जिंदगी का खुद का कोई ठीक ठिकाना नहीं होता, लेकिन वो भी प्यार में होने का दावा करते हैं।

प्रेम क्यों होता है

कोई लड़की जिंदगी में आई नहीं की लड़का कहना शुरू कर देता है कि मुझे प्यार हो गया है! पर क्या कभी आपने सोचा है कि किसी को भी किसी से प्यार क्यों होता है? ऐसी कौन सी चीज है जिसकी वजह से लोग प्यार में पड़ जाते हैं! अगर आपके मन में सवाल आया है कि प्रेम क्यों होता है? तो आप बिल्कुल सही आर्टिकल को पढ़ रहे हैं।

प्रेम क्यों होता है?

लोगों को प्यार होने के बहुत से कारण होते हैं जैसे –

  • किसी भी इंसान को प्यार इसलिए होता है क्योंकि वो अपनी आंतरिक कमी को पूरा करना चाहते हैं। लोगों को लगता है की अगर उन्हें किसी से प्यार नहीं हुआ तो वो अधूरे हैं, इसीलिए अपनी जिंदगी के इस अधूरे पन को पूरा करने के लिए लोग प्यार में पड़ते हैं।
  • लोग प्यार इसीलिए करते हैं ताकि उन्हें अपने पार्टनर से शारीरिक सुख की प्राप्ति हो सके।
  • जब किसी को किसी के प्रति आकर्षण हो जाता है तो उस आकर्षण को ही आप प्यार का नाम दे देते हैं।
  • अपने सामाजिक दायित्व को पूरा करने के लिए लोगों को प्रेम होता है! कहने का मतलब ये है कि सभी देख रहे हैं समाज में हर कोई किसी न किसी से प्यार कर रहा है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति किसी से प्यार नहीं करता है, तो वो समाज से अलग माना जाएगा इसीलिए समाज में बने रहने के लिए भी लोग प्यार में होने का दावा करते हैं।

• शरीर में हो रहे शारीरिक बदलाव और मानसिक बदलाव के कारण लोगों को अपने अपोजिट जेंडर से प्यार हो जाता है।

  • जब किसी को कोई बहुत अच्छा लगने लगता है तब उसे उससे प्यार हो जाता है।
  • लोगों को प्यार इसलिए होता है ताकि वो अपने पार्टनर के साथ खुश रह सके।
  • किसी से बातें करना जब आपको अच्छा लगने लगता है, आपको लगने लगता है कि वो व्यक्ति आपको सबसे ज्यादा समझता है। तो आप उसकी तरफ आकर्षित होने लगते हैं और यही आकर्षण फिर प्यार में बदल जाता है।

लोग प्यार में सिर्फ इन्हीं कुछ कारणों की वजह से पड़ जाते हैं मतलब लोगों के यही कुछ कारण होते हैं। जबकि ये सारे कारण ही बेकार के हैं क्योंकि जब आपको किसी से सच्चा प्यार होता है तो आप को इस तरह की चीजें महसूस नहीं होती हैं।

सच्चा प्रेम क्यों होता है?

सच्चा प्रेम किसी की जिंदगी में क्यों आता है, ये समझने के लिए पहले आपको प्रेम को समझना होगा। देखिए हमारे मन में गुस्सा, नफरत, लालच खुशी, दुख जैसे कई तरह की भावनाएं होती हैं पर प्यार भावना नहीं है बल्कि ये मन की ऐसी अवस्था होती है।

जिसमें आप वो नहीं रहते जो आप पहले हुआ करते थे, आप दूसरे के लिए जीने लगते हैं, आप में किसी से कुछ पाने की इच्छा नहीं होती बल्कि आप सिर्फ दूसरों को देते हैं। जब कोई अचानक से अपनी जिंदगी में ये सारी चीजें करने लगता है तो समझ जाइए कि उसे प्यार हो गया है।

पर इस तरह का प्रेम क्यों होता है? अगर आपको ये समझना है, तो नीचे दिए गए points को ध्यान से पढ़ें –

1. सही रास्ते पर चलने के लिए होता है प्यार!

चाहे कोई इंसान अपनी जिंदगी में कितना ही confuse क्यों ना हो, उसे पता ना हो कि उसे जिंदगी में क्या चाहिए! भले ही वो अपनी जिंदगी बेकार तरीके से जी रहा हो।

लेकिन जब किसी को किसी से प्यार होता है, तब प्यार इंसान को गलत रास्ते पर चलने ही नहीं देता। ‌अगर कोई इंसान आपसे सच में प्यार करता है या फिर करती हैं! तो वो आपको अंधेरे से उजाले की तरफ लेकर आएगा या आएगी। ‌

अगर आपको किसी काम से या फिर किसी भी चीज से प्यार है तो आपका प्यार आपको बार बार यही बतायेगा की तुम्हे सही रास्ते पर चलना है।

उदाहरण के लिए आपको बेजुबान जानवरों से बहुत प्यार है, आप कहते हैं मैं इन बेचारों की हत्या होते हुए नहीं देख सकता मैं कुछ ऐसा जीते जी जरुर करूँगा ताकि इन बेचारों की जान बच सके!

अब जाहिर सी बात है ये काम लगभग असम्भव दिखता है, दुनिया में करोड़ों जानवर हैं जो रोजाना इन्सान के स्वाद के लिए मारे जाते हैं लेकिन फिर भी आप अपने आलस, डर को पीछे छोड़ के लोगों को जानवरों के प्रति जागरूक करते हैं तो भला इससे बढ़िया काम क्या हो सकता है?

इसलिए कहते हैं एक आलसी, स्वार्थी, डरपोक इन्सान को भी सुधार देता है प्रेम!

2. अपने स्वार्थ को दूर करने के लिए होता है प्यार!

जब आपको प्यार होता है तो आप स्वार्थी नहीं रह सकते! मतलब आप सिर्फ अपने बारे में नहीं सोच सकते क्योंकि प्यार आपको स्वार्थी रहने देता ही नहीं। अगर आपको किसी से प्यार है तो आप कभी भी ये नहीं चाहेंगे कि मुझे उससे ये मिल जाएगा, वो मिल जाएगा।

बल्कि हर समय आपके मन में यही रहेगा की आप अपने प्यार को क्या दे सकते हैं! प्यार आपको निस्वार्थ भाव से जीना सिखाता है और बिना किसी फायदे की चीजों को करने का हौसला देता है। एक सच्चा प्रेमी तब प्रेम करता है जब उसे अपने स्वार्थ को मिटाना होता है।

3. खुद को होश में लाने के लिए होता है प्यार!

प्यार करने से पहले भले ही आपकी जिंदगी कैसी हो, लेकिन जब आप प्यार में होते हैं या फिर आपको किसी से प्यार हो जाता है। तो आप को खुद-ब-खुद होश आ जाता है।

प्यार में आने के बाद आपको समझ आता है की पहले आप कितनी बेमतलब जिंदगी जी रहे थे। ‌जो लोग प्यार को समझते हैं और इसकी ताकत को जानते हैं!

वो प्यार तब करते हैं जब उन्हें अपने अंदर की बेकार चीजों को खत्म करना होता है, खुद को आइना दिखाना होता है, अपनी कमियां देखना होता है।

4. जीवन में कुछ बड़ा करने के लिए होता है प्यार!

प्यार हमेशा किसी इंसान से हो जरूरी नहीं है! अगर आपको किसी इंसान में ऐसा प्यार मिल जाए जो आपको जिंदगी में कुछ बड़ा करने, किसी अच्छे मुकाम पर जाने के लिए प्रेरित करता है।

तो इससे अच्छा कुछ और हो ही नहीं सकता है। क्योंकि प्यार हमेशा आपको अपने जीवन में कुछ बेहतर करने के लिए ही प्रेरित करता है और आपको अपनी जिंदगी में grow करने में मदद करता है।

चाहे आप कोई भी चीज क्यों ना करते हो अगर आपको अपने काम से प्यार नहीं है तो आप कभी भी अपने काम में कुछ बड़ा नहीं कर पाएंगे। चाहे काम हो या फिर कोई भी चीज अगर आपको इस चीज को ऊंचाई तक ले कर जाना है तो आपको इससे प्यार करना होगा।

5. जब आपको किसी से कोई उम्मीद नहीं होती तब होता है प्यार!

ज्यादातर लोग यही सोचते हैं की उनके जिंदगी में किसी के आ जाने से रंग भर जाएंगे, बहार आ जाएगी। पर ये सब बिल्कुल बेकार बात है क्योंकि किसी के जिंदगी में आने से आपकी जिंदगी में खुशी नहीं आती।

यही कारण है कि लोग अक्सर कहते हैं कि मैं रिलेशनशिप में आने से पहले और शादी करने से पहले बहुत खुश था लेकिन जैसे ही मैं रिलेशनशिप में आया या फिर जब से मेरी शादी हुई है तब से मैं दुखी हूं!

ऐसा क्यों भाई, जब आपने अपनी खुशी पाई है तो आपको खुश होना चाहिए पर ऐसा होता नहीं है ऐसा इसलिए नहीं होता क्योंकि कोई भी इन्सान आपको खुशी नहीं दे सकता।

इसलिए समझदार लोगों को प्यार तब होता है जब उन्हें किसी से भी कोई उम्मीद नहीं होती। वो दूसरों से कुछ भी पानी की इच्छा नहीं रखते, वो जानते हैं कि दूसरा उन्हें कुछ भी नहीं दे सकता है।

6. जब आप खुद को complete feel करते हैं तब होता है प्यार!

सच्चे प्रेम में व्यक्ति के पास खुद ही पहले से बहुत सारा प्यार होता है, तब वो प्यार में पड़ते हैं। वो प्यार इसलिए नहीं करते ताकि उन्हें किसी के प्यार देने से ख़ुशी मिल जाये! बल्कि वो इसलिए प्यार करते हैं, क्योंकि उनके पास बहुत प्यार है और वो दूसरों के साथ प्रेम बाँट रहे हैं!

संबंधित पोस्ट पढ़ें:-

प्यार की शुरुआत कैसे होती है? प्रेम कहानी का सफ़र

प्यार कब होता है? जानें किस उम्र में कैसे होता है प्यार!

प्यार होने के बाद क्या होता है? जानें सच्चाई!

Conclusion

मुझे उम्मीद है कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप जान गए होंगे कि प्रेम क्यों होता है ? किसी से प्यार करना या फिर यह कहना कि मुझे प्यार हो गया है एक बार जरूर सोचिएगा। क्योंकि प्यार करना कोई आसान चीज नहीं है।

प्यार में आपको बहुत कुछ खोना भी पड़ता है, प्यार सिर्फ पाने का नाम नहीं है।‌ इस आर्टिकल में बताई गई बातें अगर आपको अच्छी लगी हो तो उसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कीजिए।

Leave a Comment