प्यार कब होता है? जानें किस उम्र में कैसे होता है प्यार!

प्यार कब होता है: दोस्तों प्यार करने की इच्छा सभी में होती है। सभी चाहते हैं की उनकी जिंदगी में कोई हो जो उन्हें प्यार करें या फिर जिनसे वो प्यार कर सके।‌ इसी वजह से लोग जल्दी प्यार में पड़ना चाहते हैं। ‌वो चाहते हैं उन्हें कोई मिले और उनसे उन्हें प्यार हो जाए।

प्यार कब होता है

जब लोग इस तरह से प्यार को ढूंढने की कोशिश करते हैं तो उनके मन में ये सवाल आता है की प्यार कब होता हैं ? अगर आपके मन में भी ये सवाल आ रहा है, तो आप बिल्कुल सही पोस्ट को पढ़ रहे हैं क्योंकि इसमें आपको आपके सारे सवालों का जवाब मिल जाएगा।

प्यार कब होता है? जानें सच्चाई! 

1. जब आप प्यार करने के काबिल बन जाते हैं!

लोगों को लगता है कि जब वो बड़े या फिर जवान हो जाते हैं, तब उन्हें कोई पसंद आ जाता है और उनसे उन्हें प्यार हो जाता है। आजकल 16 – 17 साल के बच्चे प्यार में होने का दावा करते हैं और उसका कारण भी यही है। लेकिन प्यार ऐसे नहीं होता और ना ही प्यार तब होता हैं!

जब आप बड़े हो जाते हैं क्योंकि आपको बहुत से ऐसे लोग मिल जाएंगे जो आप से उम्र में काफी बड़े हैं लेकिन उन्हें फिर भी कभी प्यार नहीं हुआ। कुछ लोग तो ऐसे हैं जो बिना प्यार किए ही अपनी पूरी married life गुजार देते हैं।

ऐसे में अगर आप भी यही सोचते हैं कि बड़ा होने से प्यार होता है! ये बिल्कुल ही गलत सोच है। क्योंकि एक इंसान को प्यार सच में तब होता है जब वो प्यार करने के काबिल बनता है ! शायद आप सोच रहे होंगे कि प्यार करने के लिए कौन सी काबिलियत चाहिए।

प्यार तो किसी को भी किसी से भी हो जाता है। हां, आपकी बात सही है लेकिन वो प्यार झूठा होता है! हम यहां सच्चे प्यार की बात कर रहे हैं।

आप सच्चा प्यार तब कर सकते हैं। जब आपका मन निर्मल हो, जब आपके लिए अपने स्वार्थ से ज्यादा किसी दूसरे की भलाई बड़ी बात हो! और आज के जमाने में तो अधिकतर लोग प्यार के नाम पर स्वार्थ के रिश्ते बनाते हैं!

2. जब आप खुद से प्यार करते हैं!

आजकल जिसे देखो सभी आप को relationship में ही मिलेंगे। बहुत ही कम लोग होंगे जो आपको single मिलेंगे। क्योंकि किसी को भी single नहीं रहना है हर कोई यही चाहता है कि उसे जल्दी से कोई पार्टनर मिल जाए।

यही कारण भी है की ज्यादातर लोग अपना पार्टनर ढूंढने के लिए tinder, bumble जैसी साइट्स पर भटकते रहते हैं। क्योंकि किसी को भी अकेले नहीं रहना है जब भी वह अकेले होते हैं, तो उनका खालीपन उन्हें बहुत भारी लगता है।

उन्हें लगता है कि अगर उनके जिंदगी में कोई आ जाएगा तो उनका खालीपन खत्म हो जाएगा। इसीलिए वो प्यार होने का इंतजार करते हैं। लोग ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि वो खुद से प्यार नहीं करते।

जबकि असली बात तो ये हैं की अगर आपको किसी दूसरे से प्यार करना है तो उसके लिए आपको खुद से प्यार होना चाहिए। अगर आप खुद से प्यार ही नहीं करते हैं, तो आप दूसरे से क्या प्यार करेंगे!

3. जब प्यार में आपको कुछ पाने की उम्मीद नहीं होती!

जैसा कि मैंने आपको ऊपर बताया लोग प्यार की तलाश अपने आप को पूरा करने के लिए करते हैं। क्योंकि उन्हें लगता है की वो अधूरे हैं और जब उन्हें किसी से प्यार होगा तभी वो पूरे हो पाएंगे।

सच्चा प्यार कभी भी आपको इस उद्देश्य के साथ नहीं मिलेगा। क्योंकि सच्चे प्यार में स्वार्थ होता ही नहीं है। कुछ पाने का उद्देश्य तो होता ही नहीं है। अगर कोई उद्देश्य होता है तो वो हैं सिर्फ दूसरे की भलाई करना।

कहने का मतलब ये है कि जब आपको किसी से कोई उम्मीद नहीं होती। आप अपने आप को पूरा महसूस करते हैं। आप खुद से प्यार करते हैं, आप दूसरे से कुछ लेना नहीं बल्कि उन्हें देना चाहते हैं! तब आपको प्यार होगा।

4. दूसरे की भलाई करने की इच्छा होने पर!

प्यार कोई उड़ती हुई चिड़िया थोड़ी है, जो उड़ते उड़ते आपकी जिंदगी में आ जाएगी। बल्कि ये तो समझ के साथ आती है। अगर आप किसी के प्रति Attraction होने को प्यार होना बोल रहे हैं। तो मैं उसे प्यार की बात ही नहीं कर रही हूं।

बल्कि यहां पर सा सीधे तरीके से सच्चे प्यार की बात हो रही है। सच्चा प्यार आपको तब होता है जब आपको किसी के लिए कुछ अच्छा करने का मन करता है। जब दूसरे की भलाई आपका एकमात्र उद्देश्य बन जाता है।

आप दूसरे व्यक्ति को परेशानी में देख ही नहीं सकते हैं। अगर इस तरह की भलाई की भावना कभी आपके अंदर आ जाती है, तो समझ लीजिए कि आपको प्यार हो गया है।

5. जब आप प्यार को समझते हो!

आप किसी से भी पूछ लीजिए की क्या आपको प्यार के बारे में पता है ? तो हर किसी के अपने ही जवाब और कहानी होगी। सभी यही दवा करेंगे की उन्हें प्यार के बारे में सब कुछ पता है।

जोकि उनकी सबसे बड़ी गलतफहमी है क्योंकि अधिकांश लोगों को प्यार के बारे में कुछ पता ही नहीं होता है। वो attraction को (मोह को) प्यार समझ लेते हैं और फिर झूठे प्रेम में पड़ जाते हैं।

लेकिन सच्चा प्यार आपको तब होता है जब आप प्यार को समझते हैं। जब आप ये जान लेते हैं कि किसी के साथ प्यार में होने का मतलब mele Babu ne thana thaya नहीं होता।

बल्कि उस इंसान के साथ जिंदगी की ऊंचाइयों को छूना होता है! ऐसे रास्ते पर चलना होता है जहां आपकी और आपके पार्टनर दोनों की भलाई हो।

6. प्यार जब होता है, तो जिंदगी बदल जाती हैं!

प्यार कोई हल्की चीज नहीं है कि आपको प्यार हो गया तो आपके जिंदगी में खुशियां ही खुशियां आ गई। नहीं ऐसा नहीं होता, अगर आप सोचते हैं कि अगर आपको किसी से प्यार हो गया तो आपके जिंदगी खुशी से भर जाएगी तो आप झूठे प्यार की ही बात कर रहे हैं।

क्योंकि अगर आप सच में किसी से प्यार हो गया तो आप वैसे नहीं रह पाएंगे जैसे आप हैं। आपको बदलना होगा! आपको अच्छी चीजों को अपनाना होगा, जो चीजें सही है।

आपको वो करना होगा और साथ ही साथ ये चीजें आपको अपने पार्टनर को भी करने के लिए कहना होगा। जब आप निस्वार्थ भाव से दूसरे के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं तो समझ लीजिए आप प्यार के काबिल बन चुके हैं और अब आपको प्यार भी हो जाएगा।

7. प्यार हमेशा से ही भीतर मौजूद होता है!

प्यार के बारे में जब भी हम सुनते हैं तो यही सुनते हैं कि जब कोई खास इंसान हमारी जिंदगी में आता है तो उस इंसान से हमें प्यार हो जाता है। लेकिन सच्चा प्यार ऐसा नहीं होता! प्यार ना तो किसी व्यक्ति के आने से हमें हो जाता है और ना ही किसी के चले जाने से चला जाता है।

बल्कि प्यार तो हमेशा से ही हमारे अंदर होता है एक बेचैनी की तरह! और जब कोई इन्सान या काम हमारी जिन्दगी में आ जाता है जिससे हमारी बेचैनी खत्म होने लगती है तो समझ लीजिये आपको उससे प्यार हो गया है!

प्यार का मतलब ये नहीं होता है कि जब कोई खास इंसान आपकी जिंदगी में आएगा तभी आपको प्यार होगा। प्यार तो हमेशा से भीतर मौजूद है बस आपको उस प्रेम को समझने की जरूरत है!

संबंधित पोस्ट पढ़ें:-

पहली डेट पर क्या गिफ्ट करें? ये रहे बेस्ट आइडियाज

गर्लफ्रेंड से प्यार भरी बातें कैसे करें? बेमिशाल टिप्स

बॉयफ्रेंड से प्यार भरी बातें कैसे करें? सीक्रेट कोई नहीं बतायेगा!

Conclusion

दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको समझ आ गया होगा कि प्यार कब होता है? मुझे उम्मीद है की जिस गहराई से मैंने आपको प्यार के बारे में बताया है आपको वो बातें समझ आई होंगी। इस आर्टिकल में शेयर की गई बात है। अगर आपको अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं।‌

Leave a Comment