प्यार में क्या काम करना चाहिए? जिन्दगी बदल जाएगी!

काम सिर्फ काम नहीं होता, काम इन्सान की जिन्दगी होता है वही उसके चरित्र का निर्माण करता है, ऐसे में यदि आप प्यार में क्या काम करना चाहिए? जानना चाहते हैं तो ये लेख आपके लिए है!

प्यार में क्या काम करना चाहिए

दोस्तों क्या आपको अपने काम से प्यार है ? दुनिया में ज्यादातर लोग ऐसे हैं जिन्हें अपने काम से कोई प्यार नहीं है। वो सिर्फ 2 चीजों से प्रभावित होकर काम करते हैं – डर और लालच।

लोग पैसे ना होने के डर से या तो अपने काम करते हैं या फिर ज्यादा पैसे कमाने की लालच में काम करते हैं। लेकिन इस तरह से काम करने पर एक इंसान को कभी भी संतुष्टि महसूस नहीं होती।

चाहे कोई कितना ही पैसा क्यों ना कमा ले उनकी बेचैनी कभी समाप्त नही होती। हम सभी के जीवन में प्यार बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। अगर हम प्यार से कोई काम करते हैं तो उसी में हमें संतुष्टि मिलती हैं।

ऐसे में अगर आप जानना चाहते हैं कि प्यार में क्या काम करना चाहिए? तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

प्यार में क्या काम करना चाहिए? जानकर होश उड़ जायेंगे!

प्यार सभी करते हैं और जिन लोगों को किसी से प्यार नहीं होता है! वो भी चाहते हैं की उन्हें प्यार हो जाए। लेकिन प्यार होने के बाद उन्हें क्या करना हैं, प्यार में किस तरह का काम किया जाता है। ये लोगों को पता ही नहीं होता।

अगर आपको इस बात का विश्वास नहीं है तो यही सवाल आप अपने आसपास के लोगों से पूछ सकते हैं। मुझे यकीन है कि वो भी आपके सवाल का जवाब नहीं दे पाएंगे क्योंकि उसे खुद ही नहीं पता है कि प्यार में किस तरह के काम किए जाते हैं।

जब आप किसी से प्यार करते हैं तो आप अपने बारे में नही सोचते बल्कि दूसरे की भलाई करना ही आपका सबसे बड़ा लक्ष्य बन जाता है। ऐसे में फिर आप जो भी काम करते हैं, उसमें प्यार होता है।‌

प्यार से कोई काम करना इतना भी मुश्किल नहीं होता जितना लोग सोचते हैं। अगर आप अपने आसपास ही देखे तो आपको बहुत सारे ऐसे काम मिल जाएंगे, जो आप प्रेम पूर्वक कर सकते हैं लेकिन परेशानी यही है कि हम अपने बारे में सोचने में इतना व्यस्त होते हैं की उन कामों की तरफ हमारा ध्यान नहीं जाता हैं।

ऐसे में प्यार से किए जाने वाले कामों के बारे में मैंने आपको नीचे बताया है, तो इस आर्टिकल को ऐसे ही आगे पढ़ते रहिए –

1. धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करना

आज के समय में लोग धर्म के नाम पर ऐसी ऐसी चीज करते हैं, जिसका असल में धर्म से कोई वास्ता ही नहीं है। लोग तीज, त्योहार को बिना उनके महत्व को समझे सिर्फ अपने मनोरंजन के लिए मनाते हैं। जिस तरह से मन करे उस तरह से धर्म की बातों को तोड़ मरोड़ कर अपना उल्लू सीधा करते हैं।

जैसे, राम को समझे बिना लोग रामनवमी में जुलूस निकालते हैं, भगवा धारण करके नाच गाना करते हैं। दिवाली के महत्व को समझे बिना लोग खूब मिठाइयां कहते हैं और पटाखे जलाते हैं।

और सोचते हैं की ऐसे हमें भगवदप्राप्ति होगी! बहुत से लोगों के लिए भगवान आज सिर्फ इच्छा पूर्ती के साधन बनकर रह गए हैं, वो सिर्फ इसलिए भगवान को पूजते हैं ताकि उनकी मनोकामना पूरी हो सके।

ऐसे समय में यदि आपको लगता है की धर्म के नाम पर लोग अन्धविश्वास में जी रहे हैं और गलत चीज़ों को धर्म समझ बैठे हैं।

और यदि आपको स्वयं को सनातन धर्म का वास्तविक अर्थ पता है तो आपको इस ज्ञान को अपने पास ही सीमित नहीं रखना चाहिए बल्कि इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना चाहिए खासकर युवाओं तक।

ताकि वो भी समझ सके की धर्म के नाम पर आज कितनी गलत चीजें हो रही हैं‌। जब लोग इन बातों को समझने लगेंगे, तो धर्म के नाम पर जो गलत चीजें हो रही है! वो रुक जाएगी।

2. प्यार के बारे में दूसरों को समझाना

हमारे आसपास ना जाने कितने ही चोट खाए आशिक घूमते रहते हैं। पर जरा सोच कर देखिए क्या इन लोगों को सच में प्यार हुआ होगा। एक 16 साल का लड़का कहता है की मुझे प्यार में धोखा मिला है! पर क्या वो लड़का जानता है प्यार का मतलब क्या है?

धर्म की तरह लोगों ने प्यार को भी अपने फायदे के लिए दुरूपयोग करना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया और बॉलीवुड से प्रभावित होकर हर कोई यही सोचने लगा है कि एक उम्र के बाद जब लोगों के दिल में घंटी बजने लगती हैं तो वही प्यार है! लेकिन ये प्यार नहीं है बल्कि आकर्षण होता है।

लोग आकर्षण को प्यार इसलिए समझ लेते हैं क्योंकि उन्हें प्यार का मतलब ही नहीं पता होता। ऐसे में अगर आप सच्चे प्रेम का मतलब समझते हैं, तो आप लोगों को प्यार का मतलब समझा सकते हैं। शायद आपको लगे ना, लेकिन ये एक बहुत बड़ा काम है।

दुनिया में आठ अरब से ज्यादा लोग रहते हैं ऐसे में अगर आपने हजार या लाखों लोगों को भी प्यार का सही अर्थ समझा दिया। तो आप उनकी जिंदगी बदल सकते हैं।

पढ़ें: प्रेम क्या है?

सच्चे प्रेम की पहचान!

3. शिक्षा के क्षेत्र में लोगों को जागरूक करना!

किसी देश का भविष्य कैसा होगा ये जानना है तो उस देश की शिक्षा व्यवस्था को देख लीजिये! क्योंकी जिस नियत और जिस इरादे के साथ बच्चे को शिक्षा मिलेगी वही बच्चा कल देश का नागरिक बनेगा! दुर्भाग्यवश आज शिक्षा का मतलब सिर्फ नौकरी और पैसा बन कर रह गया है!

एक समय था जब भारत विश्वगुरु था, जानते हैं क्यों? क्योंकि हमारे पास बहुत पैसा था? नहीं न, हम विश्वगुरु थे क्योंकि शिक्षा के क्षेत्र में हम बाकी दुनिया के देशों से बहुत आगे थे!

आज हमारी शिक्षा व्यवस्था बस रोजगार और पैसे कमाने का साधन बन चुकी है! आज विद्यार्थी इसलिए नहीं पध्नाक चाहता ताकि वो जिन्दगी में समझदार बने और सही फैसले लेकर सही जिन्दगी जियें!

इसकी बजाय उसे सिखाया जा रहा है की किस पढ़ाई, किस कोर्ष या विषय को पढना चाहिए ताकि कल के दिन रोजगार मिल सके!

देखिये रोजगार पाना दुनिया में बहुत मुश्किल नहीं है, लेकिन बिना समझदारी के एक सही जिन्दगी लगभग नामुमकिन है!

अतः ऐसे समय में अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें लगता है वाकई शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव की जरूरत है तो आप धीरे धीरे उस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं और एक बड़ी क्रान्ति ला सकते हैं!

4. ग्लोबल वार्मिंग के प्रति लोगों को सचेत करना!

अब हम 2023 में आ चुके हैं! और हर नए साल के साथ मौसम और जलवायु में बड़े परिवर्तन हो रहे हैं!

जहां पहले गर्मी के मौसम में एक हद तक ही गर्मी पड़ती थी वहीं अब गर्मियों के मौसम हर जगह चमड़ी जला देने वाली लू चल रही है। ठीक उसी तरह बरसात और ठंडी के दिनों में हद से ज्यादा ठंड देखने को मिल रही है!

कारण जानते हैं ये सारी चीज़ें क्यों हो रही हैं? जवाब है ग्लोबल वार्मिंग! अगर आप ग्लोबल वार्मिंग के कारण, इससे दुनिया पर पड़ने वाले खतरनाक प्रभाव के विषय पर और विस्तार से जानना चाहते हैं तो इन्टरनेट पर इस विषय को सर्च कर सकते हैं!

दुर्भाग्य से ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के लिए या फिर रोकने के लिए आज भी लोग कोई भी प्रयत्न नहीं कर रहे हैं। क्योंकि लोगों ने instagram reels देखने को ही अपना सबसे बड़ा काम मान लिया है। इसलिए अगर आप लोगों को ग्लोबल वार्मिंग के प्रति सचेत करने का भी काम शुरू कर दे।‌

तो वो भी एक अच्छा काम होगा जिसे आप प्यार से कर सकते हैं। इस काम को करके आप न सिर्फ लोगों को ग्लोबल वार्मिंग के प्रकोप से बचा सकते हैं बल्कि हमारी पृथ्वी को भी सुरक्षित रखने में योगदान दे सकते हैं।

5. जानवरों के प्रति लोगों को जागरूक करना

लोग अपने घरों में कुत्ते बिल्लियां पालते हैं क्योंकि उन्हें उनसे प्रेम होता है। पर यही लोग बाहर के जानवरों को चोट पहुंचाते हैं। जहां इन लोगों को अपने पालतू जानवर से प्यार होता है वही ये मुर्गी, बकरी, गाय, भैंस जैसे जानवरों का शोषण करते हैं।

आपने सुना होगा कि लोग आजकल vegan बन रहे हैं और इसका कारण यही है कि वो लोग समझ चुके हैं कई जानवरों को मार कर खाने में कोई भलाई नहीं है। हम इंसान साग सब्जी खाकर भी स्वस्थ और हस्ट पुष्ट रह सकते हैं। ऐसे में स्वाद के लिए मांस मछली खाने में समझदारी बिल्कुल भी नहीं है। ‌

तो अगर आप भी vegan हैं या फिर जानवरों से प्रेम करते है। तो आप जानवरों को बचाने के लिए अपना मुहिम शुरू कर सकते हैं। किसी बेजुबान जानवर को बचाने से बड़ा प्यारा काम और क्या हो सकता है।

6. राजनीति में फैले कीचड़ की सफाई करना!

हम सभी ने यही सुना है की राजनीति ऐसा दलदल है जिसमें जो गया, वो डूब गया! इसीलिए बच्चा, बूढ़ा, जवान सभी राजनीति से दूर रहते हैं। राजनीति में भ्रष्टाचार और बहुत सी बुरी चीज हैं इस बात में कोई शक नहीं!

पर अगर कोई इन्सान निस्वार्थ भाव से राजनीति में आये और अपनी ईमानदारी के दम पर अच्छे कार्यों को करें तो राजनीति की भी काया पलट हो सकती है। लेकिन इस मामले में लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए भी हौसले की जरूरत है।

अगर आप एक नौजवान व्यक्ति हैं और आपको लगता है देश की राजनितिक व्यवस्था में वाकई बदलाव की जरूरत है, तो आप एक छोटा ही सही पर एक कदम बढ़ाकर इस काम को शुरू कर सकते हैं!

Note – इस तरह के बहुत सारे काम है जो आप कर सकते हैं! देखिए हर वो काम जिससे लोगों का प्रकृति का वास्तव में कल्याण होता है वो सभी कम प्यार से किए जाने वाले काम ही होते हैं।

संबंधित पोस्ट पढ़ें:-

प्यार कब होता है? जानें किस उम्र में कैसे होता है प्यार!

अंतिम शब्द 

दोस्तों प्यार में क्या काम करना चाहिए ? इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको आपके सवाल का जवाब मिल गया होगा। मुझे उम्मीद है कि अब आप अपनी जिंदगी में जो काम करेंगे,वो प्यार से करेंगे। इस आर्टिकल में बताई गई बातें अगर आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया में जरूर शेयर करें।

Leave a Comment