खुद से प्यार कैसे करें? जानें प्रेम करने का Secret तरीका!

खुद से प्यार कैसे करें: लोग हमेशा हमसे यही सवाल करते हैं की अपनी गर्लफ्रेंड से कैसे प्यार करें, अपने बॉयफ्रेंड से कैसे प्यार करें ? पर अगर आप के मन में ये सवाल आया है, तो इसका मतलब ये है की आपको खुद से प्यार नहीं है।

खुद से प्यार कैसे करें

आप खुद से ज्यादा दूसरों के बारे में सोचते हैं, दूसरे के लिए खुद को तकलीफ देते हैं! अगर बात ऐसी ही हैं, जैसा मैं बोल रही हूं!

तो यकीन मानिए आज से आपने खुद से प्यार करना शुरू कर दिया हैं और आपका खुद के लिए जो प्यार है। उसी ने आपको इस आर्टिकल तक पहुंचाया है।

आज के हमारे इस लेख में हम आपको खुद से प्यार कैसे करें ? इस बारे में बताने वाले हैं। इसलिए पूरे मन से इस आर्टिकल को ऐसे ही पढ़ते रहिए।

खुद से प्यार कैसे करें ?

लोग कहते हैं मुझे फलाने से प्यार हैं, इससे प्यार है, उससे लव है! पर हकीकत में उन्हें किसी से भी प्यार नहीं होता है। क्योंकि वो खुद से ही प्यार नहीं करते।

क्या कभी आपने सोचा है की रिलेशनशिप में जाने के बाद लोगों के बीच झगड़े क्यों होने लगते हैं, इसका सबसे बड़ा कारण यही है की लोग खुद से प्यार किए बिना दूसरों को प्यार करने का सोचते हैं।

जरा आप खुद सोच कर देखिए, अगर आपकी जिंदगी में दुख है, निराशा है, परेशानी है! ऐसे में अगर आपको किसी से प्यार होगा, तो आप उन्हें क्या देंगे ?

यही सारी चीज देंगे ना जो आपके पास हैं। मतलब जहां पहले आपकी परेशानी आपकी थी वही अभी परेशानी किसी और की भी है।

इसलिए खुद से प्यार किए बिना दूसरे से प्यार नहीं किया जा सकता है। और जो लोग कहते हैं की उन्हें किसी से प्यार है तो असल में वह लोग प्यार का मतलब जानते ही नहीं है। किसी दूसरे से प्यार करने के लिए खुद के अंदर प्यार भरा होना जरूरी है।

कबीर दास जी ने दुनिया को प्यार का मतलब समझने में अपनी अपना पूरा जमीन समर्पित कर दिया। उन्होंने ऐसा कैसे किया ? वो ऐसा कर पाए क्योंकि उन्होंने पहले स्वयं प्रेम को समझा था और उनके अंदर असीम प्रेम पहले से ही मौजूद था।

यही कारण है की वह अपना प्रेम दूसरों के साथ साझा कर सकें। ऐसे में अगर आपको भी खुद से प्यार करना है तो जो पंक्ति मैंने नीचे बताई है, उसे समझने के बाद आज से ही अपने जीवन में उतारना शुरू कर दीजिए।

खुद से प्यार करना है तो, इन बातों पर ध्यान को समझिए! ❤️

1. प्रेम का सही मतलब जानने से होगी शुरुआत!

हम सभी यही सोचते हैं की हमें पता है की प्यार क्या होता है ? पर अगर आप 10 लोगों को खड़ा करके पूछेंगे की प्यार का मतलब बताओ। तो मैं गारंटी दे सकती हूं कि उनमें से एक भी व्यक्ति प्यार की परिभाषा नहीं दे सकता है।

लेकिन वो किसी के साथ प्रेम में जरूर होगा या होगी। आप खुद ही देखिए कितनी अजीब सी बात है, लोगों को प्यार का मतलब खुद तो पता नहीं है लेकिन दूसरे से प्यार करने का दावा करते हैं। और ऐसा इसीलिए होता है क्योंकि उन्हें प्यार का मतलब ही पता नहीं होता।

इसीलिए अगर आपको खुद से प्यार करना है तो उसके लिए आपको सबसे पहले प्यार को समझना होगा आपको जानना होगा की प्यार क्या होता है।

जब आप प्यार के सही मतलब को जानेंगे जब आपको पता चलेगा की प्यार कैसे होता है तो आपको बिना कुछ किये ही खुद से प्यार हो जाएगा।

2. खुद को आजादी देकर!

अगर अपने प्यार का मतलब जान लिया तो आप अभी जैसे हैं वैसे रह नहीं पाएंगे। क्योंकि जब आपको पता चल जाएगा कि आपके अंदर कितनी परेशानी है तो आपके मन में सिर्फ एक ही चीज आएगी ” मुक्ति ” ।

आपको अपने सभी परेशानियों से, तकलीफों से, आशाओं से, बंधनों से मुक्त होने का मन करेगा। आपके लिए मुक्ति इतनी ज्यादा जरूरी हो जाएगी की मुक्ति के लिए वैसे ही तड़पना लगेंगे जैसे एक मछली पानी के बिना तड़पती हैं।

जब ऐसा हो जाएगा तो आप सभी चीजों को साइड में रखकर सबसे पहले खुद को मुक्ति की तरफ ले जाएंगे। जैसे मान लीजिए आपको समझ में आ गया कि आपके जीवन में धन की कमी है जिसकी वजह से कभी आपको घरवालों पर तो कभी दोस्तों पर निर्भर होना पड़ता है!

तो ऐसी स्तिथि में आपको मुक्ति कब मिलेगी जब आप अपने पैरों पर खड़े हो जाएँ, जब आप आत्मनिर्भर हो जाएँ न की किसी सुंदर लड़की का हाथ थामने से!

इसी तरह आपको देखना होगा की यार! मेरी हालत क्या है? ईमानदारी से अपने जीवन को देखना होगा और फिर जिन कारणों से आपको दुःख झेलना पड़ता है उन कारणों को समाप्त करना होगा!

3. अपने बंधनों को तोड़कर!

हमारा जीवन बंधनों से जकड़ा हुआ है! अपने परिवार और करीबी लोगों को तकलीफ ना हो हो इसलिए लोग खुद को तकलीफ पहुंचाते हैं।

वैसे ये बंधन तो बाहर के बंधन है लेकिन इसके अलावा एक व्यक्ति को उसका क्रोध, उसकी लालसा, उम्मीदें, कामना, डर ये सब रोकता है।

जब आप खुद को प्रेम के करीब ले जाते हैं और प्रेम का मतलब समझते है। तब आप को समझ आता है की अगर आपको खुद से प्रेम करना है तो उसके लिए आपको पहले अपने अंदर के इन बंधनों को तोड़ना होगा।

जैसे मान लीजिए आप बहुत आलसी हैं! आपको कुछ भी करने का मन नहीं करता, आपको सारा दिन आराम करना अच्छा लगता है। आप अपने कामों को टालना पसंद करते हैं।

ऐसे में अपनी इन कमियों को साथ लेकर खुद से प्यार नहीं कर सकते हैं आप खुद से तो क्या इस तरीके से आप किसी से भी प्यार नहीं कर सकते हैं।

इस तरह जब आप अपनी भलाई के लिए अपने बंधनों को काटना शुरू करते हैं उन चीजों को छोड़ना शुरू करते हैं जो आपके पीछे खींचती है तब आप सही मायने में खुद से प्यार कर पाते हैं।

4. सही काम करके!

लोगों को खुद से प्यार इसीलिए नहीं होता है क्योंकि उन्होंने अपने ऊपर मजबूरी का बड़ा सा बोझ रख लिया है।

बचपन में माता-पिता के कहने पर पढ़ाई कर ली, फिर माता-पिता के कहने पर नौकरी करने में लग गए या सरकारी नौकरी की तैयारी करने लगे, फिर थोड़ी और उम्र बड़ी तो माता-पिता के कहने पर शादी कर ली!

अच्छा इन सब में ये बताइए की इसमें आपका क्या था ? क्या आपने अपने लिए शिक्षा का चुनाव किया ? नहीं! क्या आपने अपने लिए सही नौकरी चुना ? नहीं! क्या अपने प्यार को समझने के बाद शादी की ? नहीं!!

जब आपने कोई भी चीज खुद नहीं किया है तो आपको खुद से प्यार कैसे होगा। ‌खुद से प्यार करने के लिए आपको अपने जीवन में सही काम लाना बहुत जरूरी है। जब तक आपके जीवन एक अच्छा और सही काम नहीं होगा तब तक आप ऐसे ही भटकते रहेंगे। ‌

लेकिन जब आपको पता होगा कि आपके लिए क्या करना जरूरी है, क्या करने से दूसरों की भलाई हो सकती हैं, क्या करने से आप अपने बंधनों से मुक्त हो सकते हैं यानी कि जब आपके पास करने के लिए सही काम होगा और आप सही काम करेंगे तो आप खुद ब खुद अपने आप से प्यार करने लगेंगे।

पढ़ें: प्यार में क्या काम करना चाहिए? जिन्दगी बदल जाएगी!

5. खुद को जानने से होगा, खुद से प्यार !

अच्छा बताइए आपकी उम्र कितनी है ? मान के चलें तो अभी आपकी उम्र 16 से तो अधिक की होगी। पर अगर मैं आपसे पूछूं की क्या आप खुद को जानते हैं ? तो हो सकता है की आप में से ज्यादातर लोगों का जवाब हां हो, पर असल में लोग खुद को जानते ही नहीं।

उन्हें पता ही नहीं होता कि उनकी प्रवृत्तियां क्या है? उन्हें पता ही नहीं होता है कि उन्हें क्या चाहिए, लेकिन फिर भी ऐसी चीजों के पीछे भागते हैं जो असल में उन्हें जो चाहिए ही नहीं।

उदाहरण के लिए, पैसे के पीछे सब भागते हैं। कुछ लोगों को पैसा नहीं मिलता तो कुछ लोगों को मिल जाता है! पर जिन लोगों को पैसा मिल जाता है क्या उनकी सारी समस्या खत्म हो जाती है ? नहीं। क्योंकि पैसा उनके परेशानी का समाधान था ही नहीं।

लेकिन जब आप खुद के बारे जानना शुरू करते हैं! ये समझना शुरू करते हैं कि हमारे अंदर इच्छाएं क्यों होती हैं, क्यों हम हर वक्त परेशान होते हैं, क्यों हम ऐसा कहते हैं की सब कुछ ठीक है पर कुछ ठीक नहीं होता।

जब हम अपने अंतर मन को समझना शुरू करते हैं तब जाकर सही मायने में हम खुद से प्यार करते हैं।

Conclusion

दोस्तों मुझे उम्मीद है कि आप को ये लेख जरूर पसंद आया होगा और इसे पढ़ कर आप समझ गए होंगे की खुद से प्यार कैसे करें? वैसे तो मैंने आपको बहुत ही सरल शब्दों में खुद को प्यार करने का तरीका समझाया है।

लेकिन इस पोस्ट को पढ़कर आपका मन में कोई भी सवाल आता है तो आप बेझिझक अपना सवाल कमेंट में पूछ सकते हैं। हमें आपकी प्रतिक्रिया का इंतजार रहेगा, तब तक सही काम करते रहिए और खुश रहिए।

Leave a Comment