पहली डेट पर क्या करें ? 101% बेस्ट आइडियाज

पहली डेट पर क्या करें: दोस्तों, पहली डेट हर किसी के लिए बहुत ही खास होती है। क्योंकि ये पहली बार होता है जब लोग बतौर couple एक दूसरे के साथ बाहर जाते हैं। जब लोग Date पर जाते हैं तब उन्हे एक दुसरे की feelings के बारे में पता होता हैं। इसीलिए डेट लोगों के लिए बहुत स्पेशल होती है।

पहली डेट पर क्या करें

जब लोग पहली बार किसी के साथ डेट पर जाते हैं। तब ये एहसास और भी ज्यादा खास हो जाता है क्योंकि दोनों को ही पता नहीं होता कि पहली डेट पर क्या करें? लेकिन लड़का और लड़की दोनों के मन में यही रहता है कि उनका पहला डेट अच्छा हों।

क्योंकि पहली बार की गई कोई भी चीज लोगों को हमेशा याद रहती हैं। यही कारण है कि अपनी पहली डेट को अच्छा बनाने की लोग इतनी ज्यादा कोशिश करते है।

अगर आप भी किसी के साथ डेट पर जा रहे हैं और आप इससे बहुत नर्वस हो रहे हैं। तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं क्योंकि इस आर्टिकल में मैं आपको इस बारे में ही बताने वाली हूं।

पहली डेट पर क्या करें? यूँ करें खास मुलाक़ात 

मैंने आपको ये तो बता दिया कि पहला डेट क्यों लोगों के लिए इतना खास होती है ? चलिए अब ये जानते हैं कि पहले डेट पर आपको क्या करना चाहिए! क्योंकि पहले डेट पर आप जो चीजें करेंगे वो चीजें ही आपकी यादें बनने वाली है।

1. मिलने के लिए कोई ख़ास जगह चुनें! 

दोस्तों जब भी लोग डेट पर जाते हैं तब वह सबसे ज्यादा ख्याल अपने कपड़ों का रखते हैं। मतलब उन्हें पहली डेट पर क्या पहन कर जाना चाहिए! उनका ध्यान सिर्फ इसी बात पर होता है।

इस बात में कोई शक नहीं है कि पहली डेट पर कपड़ों को लेकर चिंता होती है लेकिन अगर आप पहली बार किसी के साथ डेट पर जा रहे हैं! तो आपको अपने कपड़े से ज्यादा जगह के बारे में सोचना चाहिए।

यानी कि आप डेट पर कहां जाएंगे ? अक्सर लोग डेट पर movie के लिए जाते हैं या फिर shopping mall जाते हैं। जो कि काफी अच्छी जगह है! पर मेरा मानना है की अगर आप पहली बार किसी के साथ डेट पर जा रहे हैं।

तो आपको ऐसी जगह पर जाना चाहिए जहाँ आप शांति से अपने पार्टनर के साथ आराम से बातें कर सकें और आपका पार्टनर बिना distract हुए आप की बाते सुने।

आप किसी पार्क में, कॉफी शॉप में या फिर कोई भी ऐसी जगह जहां आपको लगता है कि आप अपने पार्टनर से अच्छे से डेट पर वहीं जाना चाहिए।

2. अपने पार्टनर के साथ कंफर्टेबल होने की कोशिश कीजिए!

जिस इंसान के साथ आप डेट पर जा रहे हैं, अगर आप उस इंसान को बहुत सालों से भी जानते होंगे। तब भी पहली बार डेट पर जाने में आपको बहुत नर्वस महसूस हुए होंगे और डेट पर जाने के बाद भी आप उनसे कोई बात नहीं कर पाए होंगे।

इसीलिए जब आप डेट पर जाएं, तो मैं नर्वस हूं, मैं नर्वस हूं ! मैं उससे क्या बोलूं? कहां से बात शुरू करूं? ये सब सोचने के जगह आपको धीरे-धीरे अपने पार्टनर के साथ कंफर्टेबल होने की कोशिश करनी चाहिए।

आप अपने पार्टनर को देखिए और उसे महसूस करने की कोशिश कीजिए। कहने का मतलब ये हैं क आप को खुद को नर्वस होने से रोकना है क्योंकि आपकी तरह आपका पार्टनर भी बहुत नर्वस होगा या होगी।

लेकिन जब आप अपने पार्टनर के साथ खुद को कंफर्टेबल करने की कोशिश करेंगे। तो आप दोनों के बीच जो झिझक है, वो खत्म होगी और आप एक दूसरे से बातें शुरू कर पाएंगे।

3. खुलकर बाते कीजिए!

जब आप पहली बार डेट पर जाएं तब आपको अपने पार्टनर के साथ कंफर्टेबल होने के साथ-साथ उनसे खुलकर बातें करनी चाहिए। मुझे पता है कि अब आप यही पूछेंगे की पहली डेट पर क्या बात करें ?

अगर आपके मन में ये सवाल आ रहा है तो मैं आपको सिर्फ एक ही बात कहना चाहूंगी कि दिल से बात करों! क्योंकि अगर आप ये सवाल किसी से भी पूछेंगे, तो सभी लोग आपको अपने एक्सपीरियंस के हिसाब से जवाब देंगे।

पर आप और आपका पार्टनर उनके जैसे नहीं है जिनसे आपने dating advice ली है। इसलिए जरूरी नहीं कि जो चीज उनके लिए काम कर गई हो, वो आपके लिए भी काम करेगी।

तो आप को दूसरों से ज्यादा अपनी मन की सुननी चाहिए। और जितना हो सके उतना ज्यादा उनसे खुलकर बाते करने की कोशिश करनी चाहिए। ‌क्योंकि जब आप किसी से खुल कर बात करते हैं तो आप उनके साथ ज्यादा connect कर पाते हैं। साथ ही अपनी मन की बात भी उन्हें बता पाते हैं।

4. अपने पार्टनर को समझने की कोशिश कीजिए!

ज्यादातर लोगों को लगता है की जिनसे वो प्यार करते हैं! उनसे अपने प्यार का इजहार कर देना और उन्हें अपना बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड बना लेने से ही सब कुछ हो जाता है और यही Happy ending हो जाती है।

जबकि ऐसा सोचना बिल्कुल गलत है क्योंकि प्यार का इजहार करने के बाद ही सब कुछ शुरू होता है। और अधिकतर मामलों में लोगों के बीच का प्यार, प्यार का इजहार करने के बाद ही बढ़ता है।

इसीलिए जब आप अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाएं। तब आप को उन्हें समझने की कोशिश करनी चाहिए। आसान भाषा में कहूं तो आपको उस इंसान के मन को टटोलने की कोशिश करनी चाहिए जिसके साथ आप डेट पर गए है।

जब आप दोनों एक दूसरे से बातें करना शुरू कर देंगे। तब आपके लिए अपने पार्टनर को समझना आसान हो जाएगा। अगर आप चाहते हैं कि पहली डेट से ही आपके और आपके पार्टनर के बीच का रिश्ता मजबूत रहे तो आपको एक दूसरे को समझने की कोशिश जरूर करनी चाहिए।

5. पसंद नापसंद जानिए!

वैसे ज्यादातर मामलों में तो लोग डेट पर तब जाते हैं। जब वो एक दूसरे को अच्छे से जान लेते हैं या फिर जब उनके मन में एक दूसरे के लिए feelings आ जाती हैं।

लेकिन कभी कभी लोग बिना एक दूसरे को ज्यादा जाने बिना सिर्फ feelings होने के वजह से date पर चले जाते हैं।

अगर आप भी ऐसे के साथ डेट पर जा रहे हैं जिसे आप जानते नहीं हैं। तो आपके लिए date एक दूसरे के पसंद नापसंद जानने का एक अच्छा मौका हो सकता है। आपको अपने पार्टनर के साथ बातें करते हुए उनके पसंद नापसंद जानने की कोशिश करनी चाहिए।

क्योंकि हर किसी की अपनी अलग पसंद होती है और किसी भी रिश्ते को चलाने के लिए अपने पार्टनर के पसंद नापसंद को जानना बहुत जरूरी होता है। इसलिए आप डेट पर अपने एक दूसरे को पसंद ना पसंद के बारे में भी बातें कर सकते हैं।

6. Future goals के बारे में बाते करें!

Date पर जाने का मतलब ये नहीं होता कि आप अपने पार्टनर के सामने खुद को अच्छा दिखाने के लिए अपने बारे में बड़ी-बड़ी बातें कहे। ये काम वो लोग करते हैं, जिन्हें time pass करना होता है।

जिन लोगों को अपने पार्टनर के साथ अच्छा रिश्ता बनाना है। उन्हें हमेशा अपने पार्टनर से ऐसी बातें करनी चाहिए कि आप का पार्टनर भी आपसे बात करने में interest लें।

आप अपने पार्टनर से future goals के बारे में बात कर सकते हैं क्योंकि ये लोगों को जानने का एक अच्छा तरीका होता हैं। जब आप future के बारे में बात करेंगे तो आप जान पाएंगे कि आपका पार्टनर अपने फ्यूचर से क्या चाहता है या चाहती हैं।

ये बातें करने से आपको एक फायदा ये भी होगा कि आप समझ पाएंगे कि जिस इंसान के साथ आप डेट पर गए हैं। वो आप के goal को समझता है या नहीं। इसके अलावा इस बारे में बात करने से आप को ये clarity भी आएगी कि आपका पार्टनर आपके goals को support करेगा/करेगी या नहीं।

7. Challenges के बारे में बाते करें!

जब आप goal के बारे में बात करना शुरू करेंगे, तो ये बात अपने आप ही आ जाएगी कि आप अपने goals पर काम क्यों नहीं कर रहे हैं ? या फिर आपको अपने लक्ष्य पर काम करने में क्या चीज रोक रही हैं।

इस बारे में बात करने से हो सकता है की आपको आप का पार्टनर कोई अच्छा सॉल्यूशन बता दे या फिर अगर आपके पार्टनर को अपना गोल पूरा करने में किसी तरह की परेशानी हो रही है।

या फिर उनकी जिंदगी में कोई और Challenges हैं, जो उन्हें जिंदगी में आगे बढ़ने से रोक रहा है तो आप उनकी परेशानी का कोई समाधान ढूंढ सकते हैं। इस तरह की बातें करने से लोगों के बीच का रिश्ता मजबूत होता है। क्योंकि खुशी में कोई भी साथ दे सकता है लेकिन जो लोग मुसीबत में साथ देते हैं वही एक दूसरे का साथ निभा सकते हैं।

देखिए क्या आप एक दुसरे के compattible हैं!

पहली डेट पर ये सारी बातें करने से ही आप अपने पार्टनर को बहुत हद तक समझ जाएंगे और उससे भी ज्यादा आप ये समझ जाएंगे कि जिसके साथ आप डेट पर आए हैं, वो इन्सान आपके लिए सही है या नहीं। अगर आपका पार्टनर आप को समझता है और सपोर्ट करता है।‌ तो ही आपको अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहिए वरना नहीं।

सम्बन्धित पोस्ट पढ़ें:-

गर्लफ्रेंड से कैसे मिलें? पहली ही मुलाक़ात में हो जाएगी इम्प्रेस

अंतिम शब्द 

दोस्तों इस आर्टिकल में मैंने आपको बताया कि पहली डेट पर क्या करें ? इस पोस्ट में मैंने आपको जो भी बातें बताई हैं। वो शायद दूसरा कोई आपको ना कहें, पर अगर आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा Bond बनाना चाहते हैं, तो आपको इन बातों को ध्यान में रखना चाहिए। बाकी अगर आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।

Leave a Comment