स्कूल में सबसे Handsome कैसे दिखें ? सबकी नजर आप पर होगी!

स्कूल में लोगों की एक पर्सनालिटी बनती है पर बहुत से बच्चे अपने स्कूल के दिनों में कुछ खास नहीं दिखते हैं। जिसके वजह से उनमें आत्मविश्वास की कमी हो जाती है और खासकर लड़कों में! ऐसे में अगर उन्हें कोई लड़की पसंद भी आती है तो भी वो उन्हें अप्रोच नहीं कर पाते हैं। अगर आप अपने स्कूल में है तो यह आर्टिकल आपको जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि स्कूल में सबसे Handsome कैसे दिखें ?

स्कूल में सबसे Handsome कैसे दिखें ?

स्कूल में सबसे Handsome कैसे दिखें? अपनाएं ये ख़ास टिप्स

आपने अपने स्कूल में देखा होगा कि जिन लड़कों के पास पैसे होते हैं वो तो अपने अच्छे कपड़े और चीजों से दूसरों को काफी आसानी से attract कर लेते हैं लेकिन जिन लड़कों के पास पैसे नहीं होते हैं उनके लिए दूसरों के सामने स्मार्ट बनना मुश्किल हो जाता है।

पर ये आपका गलत सोचना है क्योंकि कपड़ों से या चीजों से लोग स्मार्ट नहीं बनते हैं बल्कि असली स्मार्टनेस तो किसी और चीज से आती है जिसके बारे में हम आपको आगे बताएंगे। ‌

1. आत्मविश्वास (Confidence)

अगर आपके पास महंगे कपड़े हैं या नहीं हैं स्मार्ट बनने के लिए तो जो चीज आप को पहननी चाहिए वो है आपका confidence. क्योंकि आत्मविश्वास के जरिए आप किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर सकते हैं।

चाहे वो लड़की हो या स्कूल के दूसरे लड़के कोई भी आप के charm से बच नहीं पाएंगे। आपको अपने अंदर सच में कॉन्फिडेंस लाना होगा क्योंकि आपके व्यवहार से बिल्कुल भी ऐसा नहीं लगना चाहिए कि आप कुछ और बनने की कोशिश कर रहे हैं।

2. आपका चाल ढाल (Body language)

आपने देखा होगा स्कूल में हम उन्हीं लड़कों को स्मार्ट समझते हैं जिसका हर काम करने का एक अलग अंदाज होता है जिसके अंदाज में एक नजाकत दिखती हैं और एक अलग सा खिंचाव होता है।

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि स्मार्ट दिखने में बॉडी लैंग्वेज का बहुत बड़ा रोल होता है आप किस तरह से उठते बैठते हैं या किस तरह से चलते हैं यह चीज बहुत मायने रखती हैं इसीलिए स्कूल में अगर आपको स्मार्ट दिखना है तो आपको अपने बॉडी लैंग्वेज का भी ख्याल रखना होगा।

« पतले लड़के Smart कैसे दिखें? ये Secret टिप्स जरुर आजमायें

« लड़कों के लिए बेस्ट फेस क्रीम 

3. आप की ड्रेसिंग (Dress)

सभी चीजों के साथ साथ ड्रेसिंग का भी आपको स्मार्ट दिखाने में बहुत बड़ा हाथ होता है। और स्कूल में स्मार्ट दिखने के लिए आपको कुछ खास करने की कोई जरूरत ही नहीं होती है आपको बस स्कूल के यूनिफॉर्म को साफ सुथरे ढंग से और प्रॉपर तरीके से पहनना होता है।

बहुत से लड़के खुद को बहुत cool और savage दिखाने के shirt in करके नही पहनते हैं। आप ऐसी कोई हरकत ना करें क्योंकि इससे आप स्मार्ट नहीं बल्कि लोफर लगेंगे। स्कूल के यूनिफॉर्म को सही तरह से पहन कर और उसमें थोड़ा सा कॉन्फिडेंस का तड़का लगाकर आप स्कूल में सबसे स्मार्ट लग सकते हैं।

4. लोगों से आई कांटेक्ट रखकर बातें कीजिए (Eye contact)

जब आप किसी के आंखों में आंखें डाल कर बात करते हैं तब इंसान को आपका ये gesture आपके अच्छे साइड को दिखाता है क्योंकि जब हम किसी को देखकर उनकी बात सुनते हैं तो उन्हें लगता है कि हम उनके बातों में इंटरेस्ट ले रहे हैं।

आई कांटेक्ट करने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपको किसी को घूर घूर कर देखना है बल्कि आपको उस इंसान की तरफ देखना है जिससे आप बात कर रहे हैं।

आप सिर्फ आंखों में नहीं उस इंसान के चेहरे के अलग-अलग भागों पर भी आपने नजर करें जिससे उस इंसान को अजीब नहीं लगेगा।

5. मुस्कुरा कर बातें कीजिए (Smile)

हंसना और मुस्कुराना पॉजिटिव चीजों को दिखाता है और लोगों को उन्हीं के साथ रहना अच्छा लगता है जो पॉजिटिव होते हैं और अपनी जिंदगी को पूरे जिंदादिली से जीते हैं। इसीलिए अगर आप चाहते हैं कि आप स्कूल में स्मार्ट दिखें तो आपको खुश रहना चाहिए और सबसे अच्छे से और मुस्कुरा कर बात करना चाहिए।

6. अपनी स्टाइल पहचाने (Find your own style)

हर किसी की एक अलग स्टाइल होती है। अगर आप स्कूल में स्मार्ट दिखने के लिए स्कूल के स्मार्ट लड़के को कॉपी करेंगे तो दूसरे आपको यही कहेंगे कि आप उसकी नकल कर रहे हैं इसलिए दूसरों की नकल न करें।

बल्कि यह देखने की कोशिश कीजिए कि कौन सी चीज आपको ज्यादा अट्रैक्टिव बनाती हैं और आप में कौन-कौन सी खूबी हैं? ये चीजें जान लेने के बाद आप उसी को बेहतर बनाने में लग जाइए क्योंकि आपकी अलग स्टाइल ही आपको सबसे अलग और स्मार्ट बनाएगी।

Top 5 लड़कों के लिए Bracelet| जो बनायेंगे खुद को ज्यादा स्टाइलिश

7. अच्छे से बात कीजिए ( Mind your language )

बातचीत से ही एक इंसान के असलियत का पता चलता है अगर आप बहुत अच्छे और handsome दिख रहे हैं लेकिन आपको बात करने की जरा भी तमीज नहीं होगी तो कोई भी आप को स्मार्ट नहीं समझेगा।

इसलिए आपको अपने बाहरी पर्सनालिटी को अट्रैक्टिव बनाने के साथ-साथ अपने बात करने के लहजे को भी सुधारना चाहिए क्योंकि जितना आप दूसरों को अपने लुक्स attract नहीं कर पाएंगे उससे कई ज्यादा आप उन्हें अपने बातों से attract कर सकते हैं।

Secret Advice!

अगर आपको स्कूल का सबसे स्मार्ट लड़का बनना है या दिखना है तो सबसे पहले imagine कीजिए कि आप के मुताबिक स्कूल का सबसे स्मार्ट लड़का कैसा दिखेगा या कैसे बीएफ करेगा। ये सारी बातें सोचने के बाद आप के दिमाग में एक smart लड़के की जो भी इमेज बने आपको खुद को वैसा ही बना लेना है।

जब आप खुद को एक स्मार्ट लड़के के तौर पर visualise करेंगे तब आप सच में वैसा बन जाएंगे।

निष्कर्ष ~ स्कूल में सबसे Handsome दिखें

इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद मुझे पूरा भरोसा है कि अब आपको पता चल गया होगा कि स्कूल में सबसे Handsome कैसे दिखें? अगर यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिए क्योंकि जब सारे दोस्त स्मार्ट बनकर स्कूल में जाएंगे तब हर कोई बस आप ही की बातें करेगा।

Leave a Comment