ladki se baat kaise kare Archives - Impress Karo https://impresskaro.in/tag/ladki-se-baat-kaise-kare/ कहो दिल की बात Mon, 25 Sep 2023 10:56:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.4.4 https://impresskaro.in/wp-content/uploads/2021/04/cropped-emoji-32x32.jpg ladki se baat kaise kare Archives - Impress Karo https://impresskaro.in/tag/ladki-se-baat-kaise-kare/ 32 32 किसी लड़की से पहली बार बात कैसे करें? ऐसे होगी सही शुरुवात https://impresskaro.in/%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%b2%e0%a5%9c%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%95/ https://impresskaro.in/%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%b2%e0%a5%9c%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%95/#respond Wed, 15 Dec 2021 02:59:21 +0000 https://impresskaro.in/?p=965 किसी भी लड़की से पहली बार बात करना काफी मुश्किल होता है। लड़कों को कई बार लड़कियां पसंद तो आ जाती है लेकिन वह उनसे बात नहीं कर पाते हैं ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उन्हें पता ही नहीं होता की किसी लड़की से पहली बार बात कैसे करें? अगर लड़कों को पहले से ही पता ... Read more

The post किसी लड़की से पहली बार बात कैसे करें? ऐसे होगी सही शुरुवात appeared first on Impress Karo.

]]>
किसी भी लड़की से पहली बार बात करना काफी मुश्किल होता है। लड़कों को कई बार लड़कियां पसंद तो आ जाती है लेकिन वह उनसे बात नहीं कर पाते हैं ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उन्हें पता ही नहीं होता की किसी लड़की से पहली बार बात कैसे करें? अगर लड़कों को पहले से ही पता हो कि लड़की से सामने से कैसे बात किया जाता है?

 लड़की से पहली बार बात

तो वो आसानी से किसी भी लड़की से बातें करते हैं और उसके साथ अपनी सेटिंग कर सकते हैं। अगर आप को किसी भी लड़की से बात करने में हिचक होती है यह फिर आपको समझ नहीं आता कि किसी लड़की से पहली बार बात कैसे करें? तो यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए ही लिखा गया है।

इस आर्टिकल में हम आपको लड़की से पहली बार बात करने के सबसे प्रैक्टिकल तरीके के बारे में बताएंगे।

किसी लड़की से पहली बार बात कैसे करें? 5 खास टिप्स 

जब आप पहली बार किसी लड़की को देखते हैं तो आपका उसे देखने के अलावा बात करने की शुरुआत करनी चाहिए। नीचे हमने लड़की से पहली बार बात करने की कुछ बहुत ही प्रैक्टिकल तरीके बताएं हैं।

तोह इन तरीकों को आजमाने से आप आसानी से किसी भी लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड बना कर हम सकते हैं और खुद को सिंगल से कमिटेड बना सकते हैं।

« लड़कियों से Chat करने के Topics| बातचीत नहीं होगी कभी बोरिंग

#1. सिर्फ देखने से काम नहीं चलेगा !

जब लड़कों को लड़कियां पसंद आती हैं तो वह उन्हें घूरना शुरू कर देते हैं लेकिन किसी भी लड़की को ढूंढने से आपकी बात आगे नहीं बढ़ेगी। लड़की को इंप्रेस करने के लिए आपको उससे बात करना ही होगा इसलिए आपको उसके पास जाना चाहिए।

#2. बात करने की कोशिश कीजिए !

अगर आपको कोई लड़की पसंद आ गई है और आप चाहते हैं कि वह आपसे अच्छी तरह बात करें आपसे दोस्ती कर ले तो आपको लड़की के पास जाना चाहिए और फिर बात करने की कोशिश करनी चाहिए। लड़की से बात करने के लिए आपको हंसी मजाक का टॉपिक चेंज सकते हैं या फिर कोई ऐसा तो परेशान सकता है जिसके बारे में लड़की पहले से किसी से बात कर रही हो।

#3. लड़की के सामने impression बनाइए !

लड़की उन लड़कों से बिल्कुल बात नहीं करती जो बहुत ज्यादा चिपकू होते हैं और लड़कियों के लिए ऐसे लड़के चिपकू होते हैं जो बार बार उनसे बात करने की कोशिश करते हैं इसीलिए आपको लड़की के सामने अपनी चीपकू की नहीं बल्कि एक अच्छी पर्सनालिटी बनाने चाहिए और यह तभी बनेगा जवाब लड़के के सामने अच्छा इंप्रेशन जमायेंगे।

impression

« लड़की से बात कैसे करें face to face? कॉन्फिडेंस के साथ कहें दिल की बात

#4. लड़की से खुलकर बात कीजिए!

किसी भी लड़की को ऐसे लड़के पसंद नहीं आते जो लड़कियों से फ्लर्ट करने की कोशिश करते हैं इसलिए आपको पहले लड़की को पटाना नहीं बल्कि लड़की को अपने पीछे पागल करना चाहिए। और ये तभी होगा जब आप लड़की के सामने खुलकर बात कर पाएंगे और अपनी बात सही से जाहिर कर पाएंगे जब हम किसी इंसान से खुल कर बात करते हैं तब वो भी हमारे साथ कंफर्टेबल होना शुरू कर देता है और बातचीत करना शुरू कर देता है।

#5. अब जो चाहे वह लड़की से बातें कीजिए !

जब आपको लगे कि लड़की आप से घुलने मिलने लगी है तो आप लड़की से बात करना शुरू कर सकते हैं। आप अपनी बातों की शुरुआत मजाक भरी कमेंट या फिर जोक्स बोलकर कर सकते हैं। या फिर इससे भी अच्छा होगा कि आप लड़की से पहली बार बात करते हुए उसकी तारीफ करें क्योंकि हर लड़की को अपनी तारीफ सुनना अच्छा लगता है और जब आप किसी लड़की से तारीफ करते हुए वाक्य शुरू करेंगे तो वह आपसे नाराज नहीं होगी।

यह सारी बातों को ध्यान में रखिए ! क्योंकि यह बातें आपको किसी भी लड़की से बात करने में मदद करेगी।

« बिना बात किये लडकी को Impress कैसे करें? सीक्रेट तरीका

निष्कर्ष

इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप समझ गए होंगे कि किसी लड़की से पहली बार बात कैसे करें? लड़की से बात करना मुश्किल काम होता है वह लड़के शर्मीले होते हैं उनके लिए तो यह काम नामुमकिन सा लगता है लेकिन जब आप इस आर्टिकल में बताएंगे बातों को फॉलो करेंगे तब आप आसानी से लड़की से बातचीत कर पाएंगे।

 

लड़की से पहली बार क्या और कैसे बातें करते हैं? लड़की को पटाने से लेकर लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड बनाने तक की पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप करके इस किताब में लिखी गई है, बहुत सारे लोगों ने इस किताब को खरीद कर पढ़ना भी शुरू कर दिया है तो आप कब शुरुआत करेंगे आप खुद ही देख लीजिए। क्योंकि इस किताब में आपको हैप्पी एंडिंग देने की काबिलियत है।

 

The post किसी लड़की से पहली बार बात कैसे करें? ऐसे होगी सही शुरुवात appeared first on Impress Karo.

]]>
https://impresskaro.in/%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%b2%e0%a5%9c%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%95/feed/ 0
{सीक्रेट तरीका} लड़की को नंबर देने के TIPS| अपनाए जरुर https://impresskaro.in/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b2%e0%a5%9c%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a8%e0%a4%82%e0%a4%ac/ https://impresskaro.in/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b2%e0%a5%9c%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a8%e0%a4%82%e0%a4%ac/#respond Mon, 27 Sep 2021 10:23:57 +0000 https://impresskaro.in/?p=831 दोस्तों किसी भी लड़की के साथ बातचीत आगे बढ़ाने के लिए आपके पास उसका नंबर और उसके पास आपका नंबर होना बहुत जरूरी है बिना नंबर के बातचीत हो ही नहीं सकती हालांकि यह बात अलग है कि फेसबुक इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया एप्लीकेशन से बिना नंबर के ही बातचीत की जा सकती है। लेकिन ... Read more

The post {सीक्रेट तरीका} लड़की को नंबर देने के TIPS| अपनाए जरुर appeared first on Impress Karo.

]]>
दोस्तों किसी भी लड़की के साथ बातचीत आगे बढ़ाने के लिए आपके पास उसका नंबर और उसके पास आपका नंबर होना बहुत जरूरी है बिना नंबर के बातचीत हो ही नहीं सकती हालांकि यह बात अलग है कि फेसबुक इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया एप्लीकेशन से बिना नंबर के ही बातचीत की जा सकती है। लेकिन नंबर रहने पर आप निश्चिंत होकर लड़के के साथ अपनी बात आगे बढ़ा सकते हैं। लड़की को नंबर देने की जब बात आती है तो लड़कों की हवा टाइट हो जाती है इसीलिए इस आर्टिकल में हम आपको लड़की को नंबर देने के TIPS देंगे।

चाहे लड़का कैसा भी हो नंबर देने में उसकी हालत जो होती है वह देखने लायक होती है लेकिन जब आप ladki ko number dene ke tips जान जाएंगे तो आपको लड़की को अपना नंबर देने में बिल्कुल परेशानी नहीं होगी आप स्मार्टली लड़की को नंबर देकर उसे अपनी बातचीत शुरू कर पाएंगे।

ladki ko number dene ke tips

लड़की को नंबर कब देना चाहिए ?

जब लड़के किसी लड़की को पसंद करते हैं तो वह सीधे उसे नंबर देने के पीछे पड़ जाते हैं लेकिन ऐसा करना बिल्कुल गलत है क्योंकि ऐसा करने पर लड़की इंप्रेस होने की जगह गुस्सा हो जाती हैं।

लड़की को अगर आप अपना नंबर देना ही चाहते हैं तो आपको पहले उससे बातचीत करनी होंगी जब आप दोनों के बीच थोड़ी मोड़ी बातचीत होने लगे उसके बाद आप लड़की को अपना नंबर दे सकते है।

लड़की को नंबर देने के TIPS

लड़की को नंबर देने के लिए आपको ऐसे मौके का तलाश करना चाहिए जब लड़की को आपकी जरूरत है मतलब यह है कि आपको ऐसा मौका ढूंढना चाहिए काम या फिर पढ़ाई के मामले में जहां आप लड़की की मदद कर सके। अगर आप ऐसे मौके पर लड़की को नंबर देंगे तो लड़की आपका नंबर जरूर ले लेंगी।

बातें शुरू कीजिए

देखिए आप किसी अनजान लड़की को नंबर देंगे तो वह आपका नंबर कभी नहीं लेगी लेकिन वही अगर आप अपने पसंद की लड़की से पहले बातचीत करेंगे उससे जान पहचान बढ़ाएंगे तो वो शायद आपका नंबर ले ले। इसीलिए सबसे पहले लड़की से बात कैसे करनी है इस पर ध्यान दीजिए और लड़की के साथ अपनी बातचीत शुरू कीजिए। एक बार बातचीत शुरू हो जाने के बाद आपको ढेर सारे मौके मिलेंगे।

लड़की को अपना दोस्त बनाइए

जब लड़की के साथ आपकी जान पहचान हो जाए और बातचीत होने लगे तो आप उसे अपने दोस्त बनाने की कोशिश कीजिए वैसे तो लड़कियां आसानी से किसी भी लड़की को अपना दोस्त नहीं बनाती हैं लेकिन अगर आप उसके साथ अच्छे से बर्ताव करेंगे तो आपकी दोस्त बन जाएगी और फिर नंबर देना आसान हो जाएगा।

लड़की का भरोसा जीतिए

लड़कियां अपने नंबर को लेकर थोड़ा conscious‌ होती हैं और आसानी से ना तो किसी का नंबर लेती हैं और न किसी को भी अपना नंबर देती हैं ऐसे में आप को कोशिश करना चाहिए कि आप लड़की का भरोसा जीते। जब लड़की आप पर भरोसा करेगी तब वह आपका नंबर ले लेगी!

लड़की से घुलीए मिलीए

जब आपकी और लड़की के बीच अच्छी खासी बातचीत होने लगे तो आप को उसे और जानने की कोशिश करनी चाहिए साथ ही साथ लड़की को भी अपने बारे में बताना चाहिए इसलिए लड़की को नंबर देने से पहले अच्छी बातचीत कर लेनी जरूरी है।

इस तरह आप माहौल बनाकर लड़की को अपना नंबर दे सकते हैं। लेकिन लड़की के नंबर दे देने के बाद आपको बार-बार उसे मैसेज या कॉल करके तंग नहीं करना है बल्कि नीचे बताए गए बातों को ध्यान में रखना चाहिए।

लड़की को नंबर देने के बाद क्या करें ?

अगर आप लड़की को नंबर दे देते हैं तो बार-बार उसे मैसेज या कॉल करके परेशान ना करें बल्कि कुछ बातों का ध्यान रखिए –

नंबर देने के बाद बार-बार बात मत Call कीजिए

अगर आप लड़की को नंबर दे देते हैं तो बेवक्त बार-बार उसे मैसेज या कॉल मत कीजिए। और ना ही आप लड़की को सामने से कांटेक्ट करने की कोशिश कीजिए। क्योंकि जब आप ऐसा करेंगे तब लड़की को लगेगा कि आप बात करने के लिए डेसपरेट हैं। इसीलिए थोड़ा इंतजार कीजिए और लड़की को खुद बात करने का मौका दीजिए। जब आप ऐसा करेंगे तो आप दोनों की बातचीत अच्छे से होने लगेगी।

सिर्फ जरूरी बातें कीजिए

शुरुआती दिनों में जब आप लड़की को नंबर दे देंगे तब आप को लड़की के साथ सिर्फ जरूरी बातचीत ही करनी है। जरूरी बातचीत करते करते ही आप लोगों की बातचीत आगे बढ़ेगी इसीलिए सब्र कीजिए धीरे-धीरे आगे अपनी बात बढ़ाइए।

« {Secret} Coaching की लड़की को इम्प्रेस कैसे करें ~ Impresskaro

निष्कर्ष 

तो दोस्तों उम्मीद करते हैं कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप समझ गए होंगे कि लड़की को नंबर कैसे देते हैं अगर आपको हमारे यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए साथ ही साथ लड़की को इंप्रेस करने से संबंधित जानकारी पाने के लिए हमारे ब्लॉग से जुड़े रहिए।

The post {सीक्रेट तरीका} लड़की को नंबर देने के TIPS| अपनाए जरुर appeared first on Impress Karo.

]]>
https://impresskaro.in/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b2%e0%a5%9c%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a8%e0%a4%82%e0%a4%ac/feed/ 0
किसी लड़की को दोस्त कैसे बनायें? ऐसे करें अपनी बातों से इम्प्रेस https://impresskaro.in/ladki-ko-dost-kaise-banaye/ https://impresskaro.in/ladki-ko-dost-kaise-banaye/#respond Sat, 17 Apr 2021 11:10:40 +0000 https://impresskaro.in/?p=136 हर लड़के को अपनी जिंदगी में एक ना एक बार ऐसी लड़की जरूर मिलती है। जिससे वह दोस्ती करना चाहे! अगर आपकी जिंदगी में भी कोई ऐसी लड़की है जिसके लिए आप ऐसा महसूस करते हैं। तो आपको हमारा यह पोस्ट लड़की को दोस्त कैसे बनायें? जरूर पढ़ना चाहिए। जब आप इस पोस्ट को पढ़ेगे। ... Read more

The post किसी लड़की को दोस्त कैसे बनायें? ऐसे करें अपनी बातों से इम्प्रेस appeared first on Impress Karo.

]]>
हर लड़के को अपनी जिंदगी में एक ना एक बार ऐसी लड़की जरूर मिलती है। जिससे वह दोस्ती करना चाहे! अगर आपकी जिंदगी में भी कोई ऐसी लड़की है जिसके लिए आप ऐसा महसूस करते हैं। तो आपको हमारा यह पोस्ट लड़की को दोस्त कैसे बनायें? जरूर पढ़ना चाहिए।

kisi ladki se dosti

जब आप इस पोस्ट को पढ़ेगे। तब आपको लड़की से दोस्ती करने के ऐसे तरीकों के बारे में जानकारी मिलेगी। जिससे आप किसी भी लड़की से आसानी से बात कर सकते हैं।

जैसा की आप जानते हैं! लड़कियां आसानी से किसी को अपना दोस्त नहीं बनाती हैं। इसलिए लड़कियों से दोस्ती करने के लिए लड़कों को काफी पापड़ बेलने पड़ते हैं। लेकिन अगर आप जान लेते हैं की लड़की को दोस्त कैसे बनायें? तो आप जिससे चाहे उससे दोस्ती कर सकते हैं।

किसी लड़की को अपना दोस्त बनाने के लिए आप नीचे बताए गए तरीके को जरूर अपनाएं। इन तरीकों को रियल लाइफ में पहले आजमाया गया है।

तो अगर आप इन तरीकों को आजमा कर किसी लड़की से दोस्ती करने की कोशिश करेंगे। तो वह लड़की पक्का आप की दोस्त बन जाएगी।

लड़की को दोस्त बनाने के कुछ असरदार तरीके –

#1 खुद पहल कीजिए-

अगर आप किसी लड़की को अपना दोस्त बनाना चाहते हैं! तो सबसे पहले आपको ही पहल करनी होगी। लड़कियां कभी भी सामने से दोस्ती नहीं करती हैं। अगर आप किसी की लड़की को पसंद करते हैं, तो बात करने के लिए पहले आपको ही जाना होगा। तो आप उसके पास जाइए और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ उससे बात कीजिए।

#2 व्यवहार का ध्यान रखें

लड़कों के लिए बिहेवियर फिर भी मायने नहीं रखता है। लेकिन लड़कियों के लिए भी ये चीज बहुत ही ज्यादा मायने रखती है।

तो अगर आप अपने पसंद की लड़की को अपना दोस्त बनाना चाहते हैं। तो आपको उसके सामने अच्छे से बिहेव करना हैं बिल्कुल एक जेंटलमैन के तरह। तभी लड़की आपको भाव देगी और आपसे दोस्ती करना पसंद करेगी।

#3. लड़की के बारे में जानकारी निकालिए

लड़की से बात करने के लिए आपको उसके बारे में हर छोटी बड़ी जानकारी उसके दोस्त या उसके आसपास के लोगों से निकाल लेनी चाहिए। जब आप लड़की से उसके बारे में जानने के बाद बात करेंगे तो आपको उससे दोस्ती करने में थोड़ी आसानी होगी।

और आप उनसे बात भी कर सकेंगे। लड़की की जानकारी निकालते समय, लड़की का नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट के बारे में जानकारी निकालना बिल्कुल ना भूलें। अगर आप फेसबुक पर लड़की से बात कैसे करें जानना चाहते हैं तो उसकी जानकारी यहाँ है!

#4. लड़की की केयर कीजिए

लड़की को अपना दोस्त बनाने के लिए आपको उसकी केयर करना चाहिए. आप को जिस चीज में लड़की की भली दिख रही हैं। आप लड़की को वो चीज करने के लिए प्रेरित कीजिये। अगर आप देख रहे हैं की लड़की के लिए कुछ अच्छा है लेकिन लड़की उस चीज को स्वीकार नही कर रही है।

तो आप को लड़की को किसी भी तरह समझाना होगा किउसके लिए क्या सही है!

जैसे मान लीजिये आप को पता है की लड़की के लिए शहर से बहार जाकर पढने में भलाई हैं पर लड़की दुसरे शहर जाने से कतरा रही है। तो आप लड़की को समझाइये और उसे वो करने के लिए कहिये जो उसके लिए सही हो। क्योंकि सच्चे दोस्त ऐसा ही करते है।

#5. लड़की का सपोर्ट कीजिए –

लड़कियों को वो लड़का बहुत पसंद होता है। जो उनके हर छोटी बड़ी परेशानियों में उनका साथ दें। अगर आप अपने पसंद के लड़की को अपना दोस्त बनाना चाहते हैं। तो आपको उसके हर चीज में उसके साथ रहना चाहिए। ऐसे आपके और उसके बीच अच्छा बॉन्ड बनेगा।

#6. अपनी पर्सनालिटी से आकर्षित कीजिए

अगर आप किसी लड़की को पसंद करते हैं और उसे अपना दोस्त बनाना चाहते हैं। तो आपको लड़की के सामने अपने personality का अच्छा इंप्रेशन छोड़ना होगा। तभी आप लड़की को अपनी और आकर्षित कर सकेंगे और लड़की आपकी दोस्त बन जाएगी।

आप को अपने अन्दर ऐसे गुण पैदा करने होंगे जिसे देखकर लड़की आप की तरफ आकर्षित हो और वो सामने से आप से दोस्ती करना चाहे।

आप लड़की से दोस्ती करने के लिए पढाई करना शुरू कर सकते हैं या फिर आप किसी बेहतर काम को शुरू कर सकते हैं। किसी अच्चे मिशन के साथ जुड़ सकते हैं!

लड़की ऐसे लडको से दोस्ती करना पसंद करती हैं। जिनके पास अपना कोई लक्ष्य होता हैं। तो आप को अपना एक बेहतर लक्ष्य बनाना होगा।

7. लड़की को समझने का प्रयास कीजिए!

अगर आपको किसी लड़की से दोस्ती करनी है तो आपको लड़की को समझना होगा। क्योंकि लड़की को समझे बिना आप उसके साथ दोस्ती नहीं कर सकते हैं। इसलिए लड़की से दोस्ती करने से पहले आप उनसे बातें कीजिए।

जब आप लड़की से बात करना शुरू करेंगे तब आप को लड़की के बारे में बहुत कुछ पता चलेगा। लड़की को समझने के बाद आप ज्यादा अच्छे तरीके से न सिर्फ लड़की से बात कर पाएंगे। बल्कि यह भी जान पाएंगे कि आपको उस लड़की से दोस्ती करनी चाहिए या नहीं।

अगर आपको लगें लड़की की सोच आप से बिल्कुल भी मेल नहीं खाती है या फिर आप चाहे कितनी भी कोशिश कर लें। लड़की की मानसिकता को नहीं बदल सकते हैं तो आपको ऐसी लड़की से दोस्ती नहीं करनी चाहिए।

8. आप लड़की से दोस्ती क्यों करना चाहते हैं ?

वैसे तो लड़कों के पास लड़की से दोस्ती करने का कोई खास कारण नहीं होता है। लेकिन क्योंकि उन्हें लड़की से बात करने की इच्छा होती है। इसीलिए ‌वो लड़की से दोस्ती कर लेते हैं और फिर बेकार की बातें करके अपना समय बर्बाद करते हैं। ‌

इस कारण से अगर आप लड़की से दोस्ती करना चाहते हैं तो ये समझदारी नहीं है क्योंकि आप का समय बहुत कीमती है। अगर आप अपने समय को ऐसे ही बर्बाद करते रहें, तो आप अपने लिए कुछ नहीं कर पाएंगे।

वो लड़के जो लड़कियों से ज्यादा बातें नहीं करते हैं या फिर बात करने से कतराते हैं। अगर वो किसी लड़की से दोस्ती करना चाहते हैं तो ये उनके लिए अपने डर को दूर करने एक अच्छा मौका हो सकता हैं।

क्योंकि कई बार समझदार लड़की से दोस्ती करने पर आपको उससे काफी कुछ सीखने को भी मिलता है, जिससे आप की जिंदगी बेहतर होती है।

9. लड़की के लिए कुछ अच्छा करें!

लड़की से बात करने की कोशिश, उसे इंप्रेस करने की कोशिश तो बहुत सारे लड़कों ने की होगी पर अगर आप लड़की से दोस्ती करना चाहते हैं। तो आपको लड़की के लिए कुछ ऐसा करना होगा जो किसी ने नहीं किया।

आपको लड़की को खुश करने के लिए उसे कोई महंगा गिफ्ट नहीं देना है बल्कि आप लड़की के लिए कोई ऐसा खास काम कर सकते हैं जिससे वाकई उसका भला होगा, ऐसा करके लड़की के दिल में आपके लिए खास जगह बन जाएगी।

मान लीजिए आप किसी दफ्तर में काम करते हैं और आप जिस लड़की से दोस्ती करना चाहते हैं वो बेरोजगार है। ऐसे में आप लड़की के काम में उसकी मदद करके उसे काम करना सीखा सकते हैं।

जब आप लड़की का सच में भला करेंगे तो वह आपके व्यवहार से बहुत खुश होगी और आपसे दोस्ती करना भी पसंद करेगी।

10. लड़की का भला करते रहिए!

अगर आप लड़की को दोस्ती करने के लिए कहेंगे, तो हो सकता है कि वो आप से दोस्ती करने से मना कर दें। पर अगर आप देख रहे हैं की लड़की को मदद की जरूरत है या फिर आपके मन में लड़की की भलाई करने की भावना है।

तो ऐसे में लड़की अगर आप से दोस्ती करने से मना भी कर दें। तब भी आप को लड़की से दोस्ती करने की कोशिश नहीं छोड़नी चाहिए और ना ही उसका भला करना बंद करना चाहिए। लड़की आपसे दोस्ती ना करना चाहे, तो आप उसकी भलाई करते रहिए।

क्योंकि वैसे भी आपका मकसद लड़की से दोस्ती करने से कहीं ज्यादा उसकी भलाई करना है। उसे अपने जीवन में ऊंचाइयों तक ले जाना है, तो आप केवल उसी चीज पर ध्यान दीजिए।

11. लड़की के साथ मिलकर कोई अच्छा काम कीजिए!

लड़कियां लड़कों से जल्दी दोस्ती नहीं करती है जिस लड़की से आप दोस्ती करना चाहते हैं अगर वो लड़की भी आप से दोस्ती करने से कतरा रही है। तो आप को बार-बार लड़की से दोस्ती करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए बल्कि आप लड़की के साथ मिलकर कोई अच्छा काम कर सकते हैं।

मतलब आपको कुछ ऐसा करना होगा जिससे लड़की भी आप को उस काम में मदद करें। जब लड़की और आप साथ में किसी चीज पर काम करेंगे तो आप दोनों के बीच दोस्ती हो जाएगी।

ग्लोबल वार्मिंग की समस्या आज अपने चरम पर पहुंच चुकी है और इसका सबसे बड़ा कारण पेड़ों की कटाई हैं। ऐसे में अगर आप पेड़ पौधे लगाने का कोई अभियान शुरू करते हैं या फिर ऐसे किसी कैंपेन पर काम करते हैं।

जिससे पृथ्वी का भला हो, तो आप लड़की को भी उसे कैंपेन का हिस्सा बनने के लिए कह सकते हैं।

अच्छे कामों से लोग ज्यादा समय तक दूर नहीं भाग सकते हैं। इसलिए अगर आप लड़की को कोई अच्छा काम करने के लिए कहेंगे तो वो भी आप को मना नहीं कर पाएगी।

बशर्ते आपको पहले खुद पहले सही काम की अहमियत को समझना होगा फिर आप इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ सकते हैं!

पढ़ें: प्यार में क्या काम करना चाहिए? जिन्दगी बदल जाएगी!

अंतिम राय 

दोस्तों मुझे उम्मीद है कि लड़की को दोस्त कैसे बनायें? नामक इस पढ़ने के बाद आप किसी भी लड़की को आसानी से दोस्त बना सकते हैं। आपको इनमें से कौन से तरीके सबसे ज्यादा अच्छे लगे और कौन से तरीके आप के काम आए नीचे कमेंट करके जरूर बताइए। पसंद आने पर इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करना ना भूले।

The post किसी लड़की को दोस्त कैसे बनायें? ऐसे करें अपनी बातों से इम्प्रेस appeared first on Impress Karo.

]]>
https://impresskaro.in/ladki-ko-dost-kaise-banaye/feed/ 0