shadi ke baad ka jeevan Archives - Impress Karo https://impresskaro.in/tag/shadi-ke-baad-ka-jeevan/ कहो दिल की बात Thu, 31 Mar 2022 05:51:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.4.4 https://impresskaro.in/wp-content/uploads/2021/04/cropped-emoji-32x32.jpg shadi ke baad ka jeevan Archives - Impress Karo https://impresskaro.in/tag/shadi-ke-baad-ka-jeevan/ 32 32 क्या सच में शादी के बाद लोग बदल जाते हैं ? जानें क्यों https://impresskaro.in/shadi-ke-baad-log-badal-jaate/ https://impresskaro.in/shadi-ke-baad-log-badal-jaate/#respond Thu, 31 Mar 2022 05:51:53 +0000 https://impresskaro.in/?p=1329 शादी के बाद लोग बदल जाते हैं ? क्या ये सच है ? हां यह बात बिल्कुल सच है! शादी के बाद लड़का और लड़की दोनों ही बदल जाते हैं चाहे उन्हें इस बात का एहसास हो या ना हो। दोस्तों आपने यह बात तो कभी ना कभी जरूर सुनी होगी या खुद भी महसूस ... Read more

The post क्या सच में शादी के बाद लोग बदल जाते हैं ? जानें क्यों appeared first on Impress Karo.

]]>
शादी के बाद लोग बदल जाते हैं ? क्या ये सच है ? हां यह बात बिल्कुल सच है! शादी के बाद लड़का और लड़की दोनों ही बदल जाते हैं चाहे उन्हें इस बात का एहसास हो या ना हो।

शादी के बाद लोग बदल जाते हैं

दोस्तों आपने यह बात तो कभी ना कभी जरूर सुनी होगी या खुद भी महसूस की होगी कि शादी के बाद लोग बदल जाते हैं। ऐसे में जब कोई लड़का या लड़की शादी करने जा रहे होते है तो उनके मन में बस यही बात आती है कि कहीं वह भी शादी के बाद बदल तो नहीं जाएंगे।

अगर आप कुछ ऐसा सोच रहे हैं तो मैं आपको बता दूं कि शादी के बाद भी आप में कुछ बदलाव तो आएंगे ही क्योंकि ये बदलाव बहुत ज्यादा जरूरी है और हर शादीशुदा लोगों में आते हैं।

अगर आप जानना चाहते हैं कि ऐसे कौन से बदलाव है जो लड़का लड़की दोनों में शादी के बाद आता है तो इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़िएगा।

शादी के बाद लोग बदल जाते हैं | समझें असली वजह

जैसा कि मैंने आपको ऊपर बताया कि शादी के बाद लोग बदल जाते हैं। लड़का और लड़की दोनों ही शादी के बाद बिल्कुल वैसे नहीं रहते जैसे वह पहले रहते थे। तो अब जानने वाली बात ये है कि शादी के बाद लड़का या लड़की में क्या बदलाव आता है ?

शादी के बाद लड़के में आने वाला बदलाव

जब किसी लड़के की शादी हो जाती है तो उसमें इस तरह के बदलाव आते हैं:

#1. जिम्मेदार बन जाना

शादी से पहले लड़का चाहे कितना ही बिगड़ा हुआ क्यों ना हो या कितना ही शरारती क्यों ना हो ? जब उसकी शादी हो जाती है तो लड़का जिम्मेदार बन जाता है और शरारत करना छोड़ देता है। यही कारण है कि लोग अक्सर कहते हैं कि अगर लड़के को सुधारना है तो उसकी शादी करवा दो।

#2. बाहर घूमना कम कर देना

शादी से पहले हर लड़का रात रात तक अपने दोस्तों के साथ बाहर घूमता फिरता है! और जब मन आए तब घर पर आता है लेकिन शादी के बाद लड़के की ये आदत भी खत्म हो जाती है क्योंकि उसे यह बात मालूम होती है कि उसकी शादी हो चुकी है और वह इस तरह की हरकतें वो नहीं कर सकता है।

#3. दोस्त के आगे परिवार

लड़कों के लिए दोस्ती बहुत ज्यादा मायने रखती हैं आपने कई बार लड़कों को अपने परिवार से अपने दोस्त के लिए लड़ते देखा होगा लेकिन जब उसकी शादी हो जाती है तब लड़का अपने दोस्तों से ज्यादा अपने परिवार को अहमियत देने लगता है क्योंकि तब उसे अपनी जिम्मेदारियों का एहसास हो जाता है।

#4. बचत करने लगना

लड़के बेफिजूल खर्ची बहुत ज्यादा करते हैं और वो पैसे बचाने पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते हैं लेकिन शादी के बाद वो पैसे जितना खर्च करते हैं उससे ज्यादा वो पैसे बचाने के बारे में सोचते हैं क्योंकि उन्हें ये बात पता होती है इस तरह से पैसे बर्बाद करके वो अपने परिवार का ही नुकसान करेंगे।

#5. Future के बारे में सोचना

लड़के शादी से पहले कभी भी अपने फ्यूचर के बारे में कुछ नहीं सोचते हैं वह अपनी जिंदगी को ऐस मौज में ही जीते हैं पर जब उनकी शादी होती है और उनके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी आ जाती है तो वह अपने फ्यूचर को लेकर बहुत सीरियस हो जाते हैं। क्योंकि उन्हें अपने नहीं बल्कि अपने परिवार फ्यूचर अच्छा बनाना होता है।

#6. बुरी आदतें छोड़ देना

दोस्तों के संगत में रहकर लड़कों को अक्सर सिगरेट शराब जैसी आदत लग जाती हैं लेकिन जब उनकी शादी हो जाती है तब वह ऐसी आदतों को छोड़ देते हैं क्योंकि एक तो उन्हें अपनी पत्नि को खुश रखना होता है और दूसरा उनके मन में यह बात भी आ जाती है कि अगर उन्हें कुछ हो गया तो उनके बाद उनके परिवार को कौन संभालेगा।

#7. दूसरी लड़कियों से दूरी बनाना

शादी के बाद जिस तरह लड़कियां अपने पति को लेकर समर्पित हो जाती है ठीक वैसे ही कुछ लड़के शादी के बाद अपनी पत्नी को लेकर समर्पित हो जाते हैं इसलिए वह दूसरी लड़कियों से दूरी बनाने लगते हैं और उनसे किसी भी तरह की flirting नहीं करते हैं।

« जानिए क्या जीवन में शादी करना जरूरी है? 

 शादी के बाद लड़की की जिन्दगी में आने वाले बदलाव

जिस तरह शादी के बाद लड़कों में बहुत से बदलाव आते हैं वैसे ही लड़कियों में भी कई तरह के बदलाव आते हैं :

घर संभालने में काबिल बन जाना

शादी के बाद लड़की घर संभालने में बहुत ही काबिल बन जाती हैं। जिस लड़की को शादी से पहले घर के छोटे बड़े काम करना भी नहीं आता था वो शादी करने के बाद अचानक से पूरे घर को संभालने लगती हैं! ये चीज तो आपने अपने आसपास के लोगों में खुद ही देखा होगा।

सबसे पहले परिवार के बारे में सोचना

शादी से पहले लड़की अपने और अपने सपनों के बारे में सोचती हैं व खुद की ख्वाहिशों को पूरा करने में ही लगी रहती है लेकिन जब उसकी शादी हो जाती है तब वह अपने शौक पूरे करने से पहले अपने परिवार व उनके मान मर्यादा के बारे में सोचती हैं। ये बदलाव सभी लड़की में आता है।

अपने शौक कम कर देना

शादी के बाद लड़की के शौक अपने आप ही बहुत कम हो जाते हैं। मतलब कि जो लड़की पहले हर महीने हजारों रुपए अपने शॉपिंग व ब्यूटी पार्लर में खर्च करती थी शादी के बाद उनके इस तरह के खर्चे बिल्कुल कम हो जाते हैं क्योंकि उनके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी आ जाती हैं और उन्हें पैसों की अहमियत का भी पता चल जाता है।

सोच समझ कर बात करना

शादी से पहले लड़कियां अपने सोच को बहुत ही आराम से दूसरों के सामने व्यक्त करती हैं क्योंकि उन्हें पता होता है कि जिनसे वो बात कर रही हैं वो उनके हर अच्छी बुरी चीज को जानते हैं। लेकिन शादी के बाद अपने ससुराल में लड़की बहुत ही संभल कर बात करती हैं और अपनी सोच व्यक्त करने से पहले दूसरों के बारे में भी सोचती हैं।

फैसले लेने के तरीका बदल जाना

शादी से पहले लड़की अपने हर फैसले खुद ही रहती हैं चाहे किसी के साथ घूमने जाना हो या किस तरह के कपड़े पहनने हैं। लेकिन शादी के बाद जब वो एक नए परिवार में जाती है तब किसी भी तरह के फैसले लेने से पहले उन्हें अपने परिवार के बारे में सोचना होता है साथ ही कोई भी फैसला लेने से पहले उन्हें अपने पति व ससुराल वालों से पूछना पड़ता है।

बहुत ज्यादा बातें करना

आपने देखा होगा कि जो लड़की शादी से पहले ज्यादा किसी से बात नहीं करती थी वह शादी करने के बाद बहुत ज्यादा बातें करने लगती है ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शादी के बाद लड़की को अपनी बात कहने के लिए कोई नहीं मिलता है और अपने मन में इतनी सारी बातें दबाए रखने की वजह से जब वह अपने परिवार से मिलती है तो दिल खोल कर बातें करने लगती हैं जिसके वजह से हमें लगता है कि शादी के बाद लड़की बहुत ज्यादा बात करने लगी है।

« प्यार में क्या नहीं करना चाहिए? ये 7 गलतियाँ रिश्ते बर्बाद करती हैं!

« शादी कैसी लड़की से करें ? अपने लिए Perfect पार्टनर ऐसे चुनें!

« Online शादी के लिए लड़का देखना है तो यहाँ आइये!

निष्कर्ष

दोस्तों मुझे उम्मीद है कि इस आर्टिकल को पढ़कर आपको आपके सवाल शादी के बाद लोग बदल जाते हैं ? क्या ये सच है ? इसका जवाब मिल गया होगा। अगर यह जानकारी आपको जरा भी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए क्योंकि शादी से पहले यह सवाल हर किसी के मन में आते हैं।

The post क्या सच में शादी के बाद लोग बदल जाते हैं ? जानें क्यों appeared first on Impress Karo.

]]>
https://impresskaro.in/shadi-ke-baad-log-badal-jaate/feed/ 0
शादी के बाद क्या होता है? (देखें शादी के बाद की जिन्दगी ) https://impresskaro.in/shadi-ke-baad-kya-hota-hai/ https://impresskaro.in/shadi-ke-baad-kya-hota-hai/#respond Sun, 06 Feb 2022 14:49:56 +0000 https://impresskaro.in/?p=1146 शादी के बाद हर इंसान की जिंदगी में फर्क आता है चाहे फिर वह लड़का हो या फिर लड़की लेकिन लड़की से ज्यादा एक लड़की के जिंदगी में फर्क आता है क्योंकि शादी के बाद एक लड़की अपने घर को छोड़कर लड़के के घर जाती हैं। शादी के बाद क्या होता है? यह बताने के ... Read more

The post शादी के बाद क्या होता है? (देखें शादी के बाद की जिन्दगी ) appeared first on Impress Karo.

]]>
शादी के बाद हर इंसान की जिंदगी में फर्क आता है चाहे फिर वह लड़का हो या फिर लड़की लेकिन लड़की से ज्यादा एक लड़की के जिंदगी में फर्क आता है क्योंकि शादी के बाद एक लड़की अपने घर को छोड़कर लड़के के घर जाती हैं। शादी के बाद क्या होता है? यह बताने के लिए हम आपको बताएंगे की आख़िर शादी के बाद की जिंदगी कैसी होती है!!

शादी के बाद क्या होता है?

यह आर्टिकल उन लोगों के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा है जिनकी नई नई शादी होने वाली है! क्योंकि इस आर्टिकल को पढ़कर वह अपनी जिंदगी का अंदाजा लगा सकते हैं और कोई भी गलती किए बिना अपने शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत अच्छे ढंग से कर सकते हैं।

शादी के बाद क्या होता है? ये सच आपको पता होना चाहिए 

शादी के बाद की जिंदगी कैसी होती है या फिर शादी के बाद क्या होता है यह समझाने के लिए हमने कुछ ऐसे पॉइंट बताएं हैं जिन्हें पढ़कर आपको इस टॉपिक के बारे में पूरा आईडिया मिल जाएगा –

#1. शादी के बाद एक लड़की की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती हैं !

बहुत सी लड़कियां यह सोचती हैं कि शादी हो जाने के बाद भी उसकी जिंदगी वैसी ही रहेगी जैसे पहले थी लेकिन यह चीज नहीं होता है क्योंकि शादी के बाद ना सिर्फ लड़की का नाम और उसका घर बदलता है बल्कि उसकी जिंदगी भी काफी बदल जाती है।

वह लड़की जिसने अपनी जिंदगी में कभी कोई काम नहीं किया शादी के बाद उसे भी अपने ससुराल में बहुत सारा काम करना पड़ता है। और इसका उलटा वह लड़की जिसने अपने घर पर बहुत काम किया है उसकी शादी ऐसे घर में हो जाती है जहां उसे काम करने की कोई जरूरत ही नहीं पड़ती!

#2. लड़की को उसके घर जैसा ऐसो आराम नहीं मिलता!

सारी चीजों में जो चीज सबसे ज्यादा बदलती है वह है ऐसो आराम! लड़की अपने घर में जिस तरह से रहती है और जिस ठाट बाट से वह अपनी जिंदगी जीती है शादी के बाद उसकी जिंदगी वैसे ही नहीं रहती है चाहे परिवार अमीर हो या फिर गरीब वो ऐसो आराम जो उन्हें उनके माता-पिता से मिलता था। ठीक वही चीज ने अपने ससुराल वालों से नहीं मिलता है।

जानिए क्या जीवन में शादी करना जरूरी है? आजादी या मजबूरी

#3. लड़की को उसके माता पिता जैसा प्यार नहीं मिलता!

ना सिर्फ ऐसो आराम शादी के बाद लड़की को उसके माता पिता जैसा प्यार भी ससुराल वालों से नहीं मिलता है क्योंकि जितना भी हो शादी के बाद लड़की एक बहू ही बनती है ना की एक बेटी! लेकिन कुछ ऐसे भी परिवार होते हैं जो अपनी बहू को बेटी के जैसा प्यार करते हैं।

#4. शादी के बाद लड़की का पति भी बहुत हद तक बदल जाता है!

लव मैरिज हो या फिर अरेंज मैरिज शादी के बाद परिवार के साथ साथ लड़की का पति भी बदल जाता है वह लड़का जो शादी से पहले लड़की के लिए चांद तारे तक तोड़ लाने की बात करता था शादी हो जाने पर वही लड़का लड़की को ज्यादा तवज्जो नहीं देता है!

शादी के बाद क्या होता है?

लेकिन वहीं कुछ अरेंज मैरेज ऐसी होटी हैं जहां दो अनजान लोग एक दूसरे के साथ रहते हैं तो लड़का लड़की के लिए कई बार खुद को बदल देता है और लड़की की सपोर्ट करने की कोशिश करता है साथ ही लड़का उसे वह सारी खुशियां देने की कोशिश करता है जो लड़की शादी से पहले अपने परिवार वालों से पाती थी।

#6. शादी होने पर लड़की को गुस्सा कम करके adjust करते हुए जिंदगी जीना पड़ता है!

जब लड़की की शादी नहीं होती है तब वह अपने माता-पिता से अपने सारे शौक पूरे करवाती है और अगर उसके कोई शौक पूरे नहीं होते हैं तो वह अपने माता-पिता पर हक जता कर गुस्सा करती हैं। लेकिन जब लड़की की शादी हो जाती है तब उसे गुस्सा करना बंद करना पड़ता है।

क्योंकि जो गुस्सा लड़की अपने मां बाप के सामने करती थी वही गुस्सा वह अपने ससुराल वालों के सामने या फिर अपने पति के सामने नहीं कर सकते हैं‌। शादी के बाद यह चीज भी बहुत ज्यादा बदल जाती हैं लड़की को अपना गुस्सा छोड़ कर एक एग्जास्टिबल लड़की बनना पड़ता है।

#7. शादी हो जाने पर एक लड़की को लड़की से औरत बनना पड़ता है!

जब तक लड़की की शादी नहीं होती है तब तक उसे ना तो अपने परिवार वालों की चिंता करनी पड़ती है और ना ही उनका अपना ख्याल रखना पड़ता है लेकिन शादी हो जाने के बाद घर की सारी जिम्मेदारी एक लड़की के ऊपर ही आ जाती है ना सिर्फ उसके पति की और ससुराल वालों की बल्कि हर छोटी से छोटी जिम्मेदारी! इसलिए ऐसा कहा जाता है कि शादी हो जाने पर एक लड़की को लड़की जैसा बचपना छोड़कर एक औरत में बदलना पड़ता है।

#8. शादी होने पर लड़की को अपने से ज्यादा अपने परिवार के बारे में सोचना पड़ता है!

शादी से पहले लड़की ज्यादातर अपने बारे में सोचती है कि वह कैसे खुश रहती है या क्या चीज करने में उसे अच्छा लगता है लेकिन जब शादी हो जाती है तो लड़की यह सोचना शुरु कर देती है कि ऐसा कौन सा काम है जो उसके परिवार वालों को अच्छा लगेगा!!

यह बदलाव लड़की के जिंदगी में बहुत ही बड़े रूप में होती हैं लेकिन हमने इन बदलावों को कुछ पॉइंट्स में व्यक्त करने की कोशिश की है। ‌

« शादी के लिए लड़की चाहिए कोई जाति बंधन नहीं? तो यहाँ आइये

« शादी के बाद लड़कियां मोटी क्यों होती है? जानिए असली वजह

निष्कर्ष ~ शादी के बाद की लाइफ कैसी होती है ?

आपको यह जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट करके जरूर बताएं अगर आपको यह आर्टिकल जरा भी अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए खासकर उन लोगों के साथ जिनके जल्दी शादी होने वाली है!

The post शादी के बाद क्या होता है? (देखें शादी के बाद की जिन्दगी ) appeared first on Impress Karo.

]]>
https://impresskaro.in/shadi-ke-baad-kya-hota-hai/feed/ 0