हाथ को मजबूत कैसे बनाएं ? फौलादी हाथ बनाने का तरीका

दोस्तों लड़कियों को मजबूत हाथ वाले लड़के बहुत पसंद होते है। क्योंकि जब लड़के मजबूती से लड़की का हाथ पकड़ते हैं तो उन्हें अच्छा लगता है। इसीलिए जिन लड़को का शरीर अच्छा और हाथ मजबूत होता है वो आसानी से लड़की पटा लेते है। पर पतले लड़कों को लड़कियां पटाने में बहुत परेशानी होती है। क्योंकि पतले और कमजोर हाथ कहीं ना कहीं उन्हें कम attractive बनाते हैं। अगर आपके हाथ भी बहुत नाजुक से और पतले हैं, तो आपको यह आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि इसमें हम आपको बताएंगे कि हाथ को मजबूत कैसे बनाएं?

हाथ को मजबूत कैसे बनाएं ?

लोगों के हाथ जो कमजोर होते हैं खासकर लड़कों के, तब वो भारी चीजें नहीं उठा पाते हैं। और ना ही उनमें इतनी शक्ति होती है कि वह किसी भी चीज को ज्यादा समय तक उठाकर रख सके जिसके वजह से दूसरों की नजर में वह कमजोर लगने लगते हैं। तो अपने हाथ को मजबूत बनाने के लिए आपको यह जानना होगा कि हाथ को मजबूत कैसे बनाये ?

हाथ को मजबूत कैसे बनाये ?

जैसा कि मैंने आपको पहले भी कई बार बताया है कि हमारी जो बॉडी होती है वो Antifragile होती है मतलब कि अगर आप किसी चीज में कोई बाहरी जोर डालते हैं तो वो टूट जाती हैं पर शरीर के मामले में यह चीज नहीं होता है आप अपने बॉडी में बाहर से जितना दबाव देंगे आपकी बॉडी उतने अच्छे से बनेगी।

इसीलिए अगर आपको अपने हाथ को मजबूत बनाना है तो आपको अपने हाथ पर बाहर से pressure देना होगा। अपने हाथों को मजबूत बनाने के लिए आप नीचे बताए गई चीजें कर सकते हैं –

Pushups

हाथों को मजबूत बनाने के लिए Pushups सबसे अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है क्योंकि जब आप इस एक्सरसाइज को करते हैं तो आपके शरीर का पूरा वजन आपके हाथों पर होता है। और आपको अपने हाथों का इस्तेमाल करके अपने बॉडी वेट को ऊपर नीचे करना पड़ता है।

जिससे कि आपके हाथ में दबाव पड़ता है और वह मजबूत बनता है। शुरुआत में आप अगर पुशअप्स मारने की कोशिश करते हैं तो आपको एक बार में 50 या 100 पुशअप्स का goal नहीं बनाना चाहिए बल्कि आपको एक बार में 20 set pushups ट्राई करना चाहिए।

Planks

अपने हाथों के मांस पेशियों को मजबूत बनाने के Planks आपके लिए और भी फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि Planks के दौरान आपको अपने पूरे शरीर को अपने हाथ और पैर की उंगलियों के बल पर उठा कर रखना होता है जितने अच्छे से और जितने देर तक आप Plank करेंगे आपके हाथ उतने मजबूत बनेंगे।

Dumble उठाना

अगर आप ज्यादा भारी चीजों को नहीं उठा पाते हैं या फिर आपका हाथ बहुत ज्यादा ही कमजोर है तो अपने हाथ को मजबूत बनाने के लिए आपको Dumble उठाना चाहिए क्योंकि डंबल उठाने से आपके हाथों के मांसपेशियों पर खिंचाव पड़ता है और आप‌ के हाथ पहले से ज्यादा मजबूत हो जाते हैं। शुरुआत में आप 15 किलो के डंबल नहीं उठा पाएंगे तो आप जिम जाकर जितने वजन का डंबल उठा सकते हैं उतना ही वजन उठाए।

Hand warm up कीजिए

अगर आप अपने हाथों को मजबूत बनाने में सच में सीरियस है तो आपको जब भी समय मिले तब आपको अपने हाथों को थोड़ा warm up एक्सरसाइज देना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपके हाथों में मजबूती आएगी और आप अच्छे से किसी भी चीज को पकड़ पाएंगे चाहे फिर वह किस लड़की का हाथ ही क्यों ना हो!

कलाई strech करें

हाथों को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने कलाई को भी मजबूत बनाना पड़ेगा क्योंकि अगर आपकी कलाई में कोई जान नहीं होगी तो आप के लिए अपने हाथों को मजबूत बनाने में काफी परेशानी होगी अगर आप ऐसा नहीं चाहते तो अपने हाथों को मजबूत बनाने के लिए जितना हो सके अपनी कलाई को strech कीजिए।

सब्र करें

अगर आपके हाथ पतले हैं और आपने एक्सरसाइज करना शुरू किया है तो इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं आएगी रात रात आपके हाथों में मजबूती आ जाएगी तो ऐसा नहीं है अपने हाथों को मजबूत बनाने के लिए आपको थोड़ा धैर्य रखना पड़ेगा क्योंकि

आपके हाथ तभी मजबूत बनेंगे जब आप कुछ महीनों तक हाथों की एक्सरसाइज करेंगे।

Knuckle pushups करे

यह एक्सरसाइज हाथ को मजबूत बनाने के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज है पर इस एक्सरसाइज को आप तभी कर सकते हैं जब आप अच्छे से पुशअप्स कर पाए तो अगर आपको लगता है कि आप अच्छे से पुशअप करना सीख गए हैं तब आप Knuckle pushups करना शुरू कर दीजिए।

क्योंकि इस तरह से pushups करने से आपके हाथों पर बहुत ज्यादा वजन पड़ता है जिसके कारण अगर आप 20 बार भी सही तरह Knuckle pushups कर लेते हैं तो आपके हाथों को मजबूत बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

अच्छा खाना खाए

अच्छा खाना खाना हमारे सेहत बनाने के लिए बहुत जरूरी होता है और खासकर अगर आपको अपने हाथों को मजबूत बनाना है तो आपको और भी ज्यादा अच्छे से खाने की जरूरत है। पोस्टिक और अच्छा भोजन करने से आपके शरीर का विकास होता है जिससे आपकी मांसपेशियां एक्सरसाइज करने से और मजबूत हो जाती हैं।

कुछ लड़के ऐसे होते हैं जो बहुत ही ज्यादा पतले होते हैं अगर आप भी उन्हीं लड़कों में से एक है तो अपनी बॉडी बनाने के लिए सब्जियों के साथ साथ मांस मछली भी खाना चाहिए क्योंकि मांस खाने से शरीर बनता है।

« V shape बॉडी कैसे बनायें? ऐसे बनाएं एक हेल्थी बॉडी

अंतिम शब्द 

तो दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़कर आप जानते होंगे कि हाथ को मजबूत कैसे बनाये ? अगर ये लेख आपको पसंद आया हो, और इससे आपकी बात बनी हो तो आप इस अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।

Leave a Comment