सच्चा प्यार पाने के लिए क्या करना चाहिए? 

सच्चा प्यार पाने के लिए क्या करना चाहिए: दोस्तों, लड़का हो या लड़की जैसे ही वो teenage में आते हैं और प्यार मोहब्बत के बारे में जानते हैं।

सच्चा प्यार पाने के लिए क्या करना चाहिए

तब से उनके दिल में यही इच्छा होती है की काश! उन्हें भी कोई प्यार करने वाला मिल जाए, कोई ऐसा मिल जाए जिनके साथ वो पूरी जिंदगी जी सके।

लोग प्यार की गहराई में उतरना चाहते हैं उसे महसूस करना चाहते हैं। पर आजकल जैसा कि आपको पता ही है, प्यार के नाम पर लोग टाइम पास करते हैं। इसीलिए लोगों को अब प्यार नहीं पाना है, बल्कि सच्चा प्यार पाना हैं। जिस वजह से उनके मन में फिर सवाल आता है कि सच्चा प्यार पाने के लिए क्या करना चाहिए ?

तो अगर आपको भी इस बारे में जाने में इंटरेस्ट है और आप दूसरों की तरह सच्चा प्यार पाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको सच्चा प्यार पाने के तरीके ही बताएंगे।

सच्चा प्यार पाने के नाम पर बताए गए ढकोसले!

अगर आप गूगल पर इस सवाल का जवाब ढूंढते हैं, तो बहुत से लोग हैं जो कहते है कि अपने वास्तु दोष को ठीक करो, फलाने दिन फलाने पेड़ के नीचे दिया जलाओ, कुंडली में शुक्र ग्रह को ठीक करो, नीले पीले रंग की ड्रेस पहनो इत्यादि और न जाने क्या क्या। ‌

पर मैं आपसे पूछना चाहती हूं क्या सच में, ऐसे सच्चा प्यार मिल जाता है! जी नहीं, बिल्कुल नहीं! क्योंकि अगर ऐसा होता तो हर जगह सिर्फ आपको लैला मजनू, हीर रांझा, देखने को मिलते और सभी की प्रेम कहानी इतिहास में लिखी जाती।

लेकिन ऐसा नहीं है जिंदगी में प्यार बहुत ही कम लोगों को मिलता है। वो भी बहुत ही नसीब से अगर कोई प्यार को समझता है, सीखता है, जानता है तो! वरना तो ज्यादातर लोग जो होते हैं वो अपनी जिंदगी में सच्चा प्यार महसूस किए बिना ही मर जाते हैं।

इसलिए अगर आपको कोई बोल रहा है की अपनी कुंडली के इस ग्रह को ठीक करो, उस ग्रह को ठीक करो, तो रास्ता पकड़ो और सीधे निकल लो। क्योंकि ये सारी बातें बिल्कुल गलत है, सच्चा प्यार पाने के लिए सारी चीज करने की कोई जरूरत नहीं होती।

सच्चा प्यार पाने के लिए क्या करना चाहिए? 100% कारगर उपाय 

अगर आपको सच्चा प्यार चाहिए आप चाहते हैं कि आपके जिंदगी में भी प्यार हो! आप उस प्यार को गहराई से महसूस करना चाहते हैं। तो आप इस तरह से ही नीचे बताए गए पहुंच को ध्यान से पढ़ें –

#1. सच्चे प्यार को पाने के लिए उसकी तलाश ना करें!

अगर आपके मन में ये सवाल आ रहा है कि सच्चा प्यार पाने के लिए क्या करना चाहिए ! या फिर मैं ऐसा क्या करूं कि मुझे प्यार मिल जाए, तो इसका साफ मतलब यही है कि आप प्यार की तलाश में है।

देखो प्यार कोई खजाना नहीं है, जो आप को तलाश करने से मिल जाएगा। इसलिए सबसे पहले आप प्यार को ढूंढना बंद कर दीजिए। ढूंढने पर प्यार आपको कभी नहीं मिल सकता है क्योंकि प्यार तो हमेशा से ही हमारे अंदर होता है।

हम दूसरे इंसानों में प्यार ढूंढते हैं, प्यार पाने की चाहत में अलग-अलग चीज करते हैं, रिश्ते बनाते हैं और न जाने क्या-क्या! पर ये सारे तरीके बेकार है ऐसा करके कभी भी प्यार को पाया नहीं जा सकता है क्योंकि जो चीज आपके अंदर है आप उसे बाहर कैसे पा सकते हैं।

#2. सच्चे प्यार को समझिए

प्यार के बारे में अब तक मैं कई बार बात कर चुकी हूं। सच्चे प्यार की पहचान इस टॉपिक एक डिटेल आर्टिकल भी लिखी हुई है, अगर आपने उस आर्टिकल को नहीं पढ़ा है तो आप अभी उस आर्टिकल को पढ़ें।

पर अगर मैं शॉर्ट में बोलूं तो, सच्चा प्यार एक वो चीज है जो आपको पूरी तरह से बदल देती है। सच्चा प्यार होने पर आप हमेशा दूसरों की भलाई, उनका अच्छा करने व सोचने में लग जाते हैं।

आप अपने प्यार को पाने के बारे में नहीं सोचते बल्कि उनके लिए हर वो चीज करने को तैयार हो जाते हैं जिससे उन्हें मुक्ति मिले। तो अगर आप प्यार के इस मतलब को समझने के बाद सच्चा प्यार पाने की उम्मीद करते हैं तो शायद आपको प्यार मिल सकता है।

लेकिन जिन लोगों को लगता है की सच्चे प्यार का मतलब हमेशा एक दूसरे के साथ होना, जिंदगी भर साथ निभाना, शादी करना और जन्मो जन्मो का साथ होता है। तो ऐसा नहीं है।

क्योंकि जो प्यार आपको अपने प्रेमी को अपने पास चिपका कर रखने के लिए मजबूर करता हैं, वो प्यार हो ही नहीं सकता हैं।

#3. प्यार पाने का उद्देश्य जानिए!

हम इंसान बहुत ही स्वार्थी होते हैं बिना मतलब के कोई काम नहीं करते हैं। चाहे वो प्यार ही क्यों ना हो, हम इसमें भी स्वार्थ घुसा देते हैं। लेकिन सच्चे प्यार में आपको सामने वाले से कोई उम्मीद नहीं होती है।

तो अगर आपकी जिन्दगी में कोई इन्सान है जिसके साथ रहना आपको बहुत अच्छा लगता है और आपको लगता है उसके साथ मुझे प्रेम है! तो आपका प्रेम सच्चा है या नहीं ये जानना है तो देख लीजिए प्यार के नाम पर आप उस शख्स से क्या पाना चाहते हैं?

#4. सही चीज से प्यार कीजिए!

लोगों को सच्चा प्यार कभी मिलता नहीं है क्योंकि वो बेकार चीज से ही दिल लगाते हैं। प्यार के नाम पर लोग किसी भी लल्लू पल्लू इंसान के साथ रिलेशनशिप में आ जाते हैं और फिर लड़ाई झगड़ा करते हुए अपनी रिलेशनशिप को निभाते रहते हैं।

इस तरह के जो रिश्ते होते हैं, इनमें वह न सिर्फ आपका समय बर्बाद करते हैं बल्कि आपकी जिंदगी भी खराब करते है। इसीलिए ये बिलकुल जरूरी नही की आप प्यार करने के लिए कीसी दूसरे इन्सान को ढूंढो, कोई भी ऐसा काम, गेम जो आपकी जिन्दगी को बेहतर कर सकता है आप उससे प्रेम कर लीजिये!

जैसे गाना गाना, डांस सीखना, गिटार बजाना सीखना, ड्राइंग करना, ट्रेवलिंग करने के लिए जाना, कोई नया sports सीखना।

आप इन सारी चीजों से प्यार कर सकते हैं। अक्सर लोग अपनी जिंदगी में प्यार इसलिए नहीं ढूंढ पाते हैं क्योंकि वो प्यार पाने के लिए दूसरे का मुंह देखते हैं। जबकि असली में प्यार तो हमारे अंदर है!

#5. प्यार पाने के लिए अपने आप को बदले!

अगर आपको लगता है कि आप जैसे हैं वैसे ही रहकर आपको सच्चा प्यार मिल सकता है। तो आप बिल्कुल गलत सोच रहे हैं क्योंकि ऐसा कुछ नहीं होने वाला। इस तरह से कभी भी प्यार आपको मिल ही नहीं सकता है।

प्यार पाने के लिए आप को खुद को बदलने की जरूरत होती है। अपनी जिंदगी में कोई अच्छा काम करने की, किसी अच्छे मिशन पर आगे बढ़ाने की जरूरत होती है क्योंकि जब आप खुद अच्छे हो जाते हैं तो आपको एक बेहतर पार्टनर भी मिल जाता है!

पर अगर आप खुद ही कमजोर हैं, लालची हैं तो ये ये सम्भव नहीं है की आपको एक निडर, ताकतवर प्रेमी मिल जाये, असल में आप जैसे होते हैं वैसे ही पार्टनर की चाहत आपको रहती है!

उदाहरण के लिए मैं अगर पैसों का लालची हूँ तो क्या मुझे ऐसा पार्टनर चाहिए होगा जो मेरी लाइफ को बेहतर बनाने में मुझे सपोर्ट करे या फिर मुझे ऐसा लड़का पसंद आएगा जिससे मेरे लालच की पूर्ती होती हो!

6. क्या आप सच में प्यार पाने के लिए तैयार है !

सच्चा प्यार ऐसा नहीं होता है कि आपकी जिंदगी में आया और आपकी जिंदगी खुशियों से भर गई। बल्कि जब आपकी जिंदगी में सच में सच्चा वाला प्यार आता है तो आप की जिंदगी काफी हद तक बदल जाती है। खुश होना तो दूर आप शांति से बैठ तक नहीं पाते हैं।

आपके अंदर एक अजीब सी बेचैनी होती है! सच्चा प्यार होने पर आपको एक लक्ष्य मिल जाता है और आप उस लक्ष्य के पीछे भागते रहते हैं। सच्चा प्यार करने के लिए आपको खुद को दूसरों के लिए कुर्बान करना पड़ता है।

अगर आप ये सारी चीज करने के लिए तैयार है! आप दूसरे के लिए खुद को भूलने को तैयार है या फिर जिस काम को आपने अपने सच्चा मानकर उसे जिन्दगी बनाने का फैसला किया है क्या आप उसके खातिर अपना धन, समय और तमाम चीज़ें गवाने के लिए तैयार हैं?

संबंधित पोस्ट पढ़ें:-

प्यार कितनी बार हो सकता है? एक बार दो बार जानें सच्चाई!

प्रेम क्यों होता है? जानें प्रेम की असली वजह!

प्यार होने के बाद क्या होता है? जानें सच्चाई!

Conclusion

इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद अब आपको आपके सवाल ” सच्चा प्यार पाने के लिए क्या करना चाहिए? इसका जवाब मिल गया होगा। और अब आप समझ भी गए होंगे कि सच्चा प्यार पाना कितना मुश्किल होता है लेकिन अगर आप सच में इस प्यार को महसूस करना चाहते हैं।

तो सही चीज से प्यार कीजिए क्योंकि सच्चा प्यार किसी इंसान से हो ऐसा जरूरी नहीं है। बाकी इस पोस्ट में बताई गई बातें अगर आपको पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए।

Leave a Comment