प्यार कैसे करें? प्रेमी को खुश देखना है तो ये करें!

दोस्तों, मुझे पता है प्यार को लेकर लोगों के मन में काफी अलग-अलग तरह के सवाल आते हैं। कई बार लोग सवाल करते हैं कि प्यार कैसे होता है? तो कभी उनका सवाल ये रहता है कि प्यार कैसे करें? लोगों में प्यार करने और प्यार पाने, दोनों की ही ख्वाहिश बहुत ज्यादा होती है। ‌

प्यार कैसे करें

लड़का हो या लड़की दोनों ही चाहते हैं कि उन्हें कोई प्यार करने वाला मिल जाए और जब ऐसा हो जाता है, तो वो सोचने लगते हैं कि वो अपने पार्टनर को कैसे प्यार दे सकते हैं, कैसे उन्हें प्यार देकर ज्यादा खुश रख सकते हैं! अगर आपके मन में भी इस तरह का सवाल आ रहा है तो आप बिल्कुल सही आर्टिकल को पढ़ रहे हैं।

क्योंकि इस पोस्ट में हम प्यार के बारे में गहराई से बातें करने वाले हैं और आपको ये भी बताएंगे कि प्यार कैसे किया जाता है। आज की हमारी पोस्ट बहुत ही ख़ास होने वाली है, तो इसे पूरा जरूर पढ़ें।

प्यार कैसे करें? जानें एकदम ख़ास तरीका

गूगल पर लोग अक्सर ये सवाल पूछते रहते हैं कि उन्हें अपने पार्टनर से कैसे प्यार करना चाहिए। वैसे तो हमें लगता है कि प्यार करने के बारे में readers ये पूछना चाहते हैं कि प्यार कैसे करें?

लेकिन इस सवाल को पूछने के पीछे ज्यादातर लोगों का सिर्फ एक ही उद्देश्य होता है वो है, रोमांस करना! इस सवाल से लोग प्यार करने के तरीके नहीं जानना चाहते हैं बल्कि रोमांस करने के तरीके पता करना चाहते हैं।

ताकि उन तरीकों को जानकर वो अपने पार्टनर के साथ उसे अप्लाई कर सके और अपने पार्टनर को खुश कर सकें। ‌ पर देखिए अगर आप इस प्रश्न के जरिए अपने शारीरिक सुख की पूर्ति करना चाहते हैं।

तो आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि प्यार और रोमांस दोनों ही अलग चीज होती हैं। हो सकता है आप में से कुछ लोग कहे कि प्यार का अगला स्टेप ही तो रोमांस होता है! पर ऐसा नहीं है प्यार अलग बात है। और रोमांस अलग दोनों में जमीन आसमान का अंतर है।

अगर आपको जानना है की रोमांस कैसे करें ? तो आप सीधा यही सवाल गूगल पर पूछ सकते हैं।‌ लेकिन आपको रोमांस करने के लिए प्यार के नाम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आप इस तरह के सवाल पूछ कर कभी भी प्यार नहीं कर सकते हैं और न ही ये जान सकते हैं कि प्यार कैसे करते हैं!

इसलिए प्यार के बारे में इस तरह से मत सोचिए क्योंकि आप प्यार को समझे बिना कभी भी किसी से प्यार नहीं कर सकते हैं।

प्यार करने के लिए क्या करें?

अगर आपको लगता है की किसी को भी किसी से भी बस ऐसे ही यूं ही प्यार हो जाता है। तो आप अभी भी फिल्मों की दुनिया में जी रहे हैं क्योंकि प्यार ऐसे नहीं होता है।

प्यार करने के लिए उसके काबिल बनना पड़ता है, प्यार को समझना पड़ता है, प्यार को सीखना पड़ता है। जब आप प्यार को समझ जाते हैं तो आपको किसी से पूछने की जरूरत नहीं पड़ती है कि इससे प्यार कैसे करते हैं।

क्योंकि आपके अंदर इतना प्यार होता है कि वह प्यार अपने आप ही दूसरों के साथ भी शेयर हो जाता है।

पढ़ें: प्यार क्या होता है? जानिए सच्चा प्रेम क्या होता है?

प्यार करने के असली तरीके जाने !

प्यार का मतलब रोमांस या फिर सेक्स बिल्कुल भी नहीं होता है अगर आप सेक्स को प्यार का नाम देते हैं तो आप अभी रुक जाइए। क्योंकि प्यार ऐसे नहीं किया जाता है। यदि आप सच्चे प्रेम को समझना चाहते हैं और उस तरह के प्यार को अपने जीवन में अपनाना चाहते हैं।

तो आप नीचे बताए गए तरीकों से सच्चे प्यार को अपनी जिंदगी का हिस्सा बन सकते हैं और किसी से भी प्यार कर सकते हैं।

1. अपने स्वार्थ को भूल जाओ

अगर आप किसी से सच्चा प्यार करना चाहते हैं। तो आप खुद के बारे में सोचते नहीं रह सकते हैं। जब आपके अंदर किसी से प्यार करने की इच्छा होती है तो इसके लिए आपको पहले अपने आप को भूलना पड़ता है।

अपने आपको भूलने से मेरा मतलब है कि आपको अपने बारे में सोचना बंद करके सिर्फ अपने प्यार यानी कि आपके पार्टनर के बारे में सोचना होता है। क्योंकी किसी से प्यार करने के लिए आपको मैं यानि खुद को भूलना पड़ता है।

आप ये नहीं बोल सकते हैं कि मैं अपने प्यार के लिए इतना कुछ करता हूँ और बदले में मुझे वो कोई प्यार ही नहीं करती!

2. प्यार में आप दूसरे पर मर्जी नहीं थोपते!

जब आप किसी से कहते हैं कि मुझे किसी से प्यार है, तो आप कहीं ना कहीं उस इन्सान पर अपनी मर्जी या उम्मीदें थोपकर उसे बंधन में बाँध देते हैं!

लेकिन बंधन का नाम प्यार किसी भी हालत में नहीं होता है। असल में प्यार लोगों को बंधनों से मुक्त करता है!

देखिये बंधन का मतलब होता है मजबूरी, और कई सारे लोग जबरदस्ती अपने प्यार से वो सब काम करवाते हैं, जिसे करने में न तो वो खुश होते हैं और न ही जिसमें उनकी भलाई होती है!

असली प्रेम तो बंधन को तोड़कर आपको आजादी देता है, प्यार होने पर आप अपने प्रेमी के हर बंधन को चाहे वह कैसा भी बंधन है उसे उसे आजाद करने की कोशिश करते हैं। ‌

3. अपने प्रेमी की कमियों को दूर करें!

प्यार का मतलब लोग यही समझ लेते हैं कि उन्हें अपने प्रेमी को बहुत सारा सुख देना है मतलब उन्हें ऐसी चीज करनी है जिससे उनके प्रेमी को खुशी हो। पर सच्चा प्यार इसके बहुत ही अलग बात कहता है।

अगर आप किसी से सच में प्यार करते हैं तो आपको उसे खुश करने से ज्यादा इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि आपके प्रेमी में क्या कमियां हैं! आपको उन कमियों को ढूंढना होगा और उसके बारे में अपने प्रेमी को भी बताना होगा।

अपने प्रेमी को उसकी कमी बताकर ही आपकी छुट्टी नहीं हो गई बल्कि आपको अपने प्रेमी को जिस भी चीज में वो कमजोर है उसे बेहतर करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

4. प्रेमी को समझने की कोशिश कीजिए!

प्यार में लोग कई बार सिर्फ अपनी ही कहने में लगे रहते हैं! प्यार में लोगों की चाहत बस इतनी होती है कि वो अपने प्रेमी को जो बातें बोल रहे हैं। उनका प्रेमी उस बात को समझें और उनकी बात सुने।

पर जब बात अपनी आती है यानी कि खुद प्रेमी की बात सुनने की बारी आती है। तो लोग ज्यादा देर तक अपने प्रेमी की बातों को सुन नहीं पाते हैं।

जैसे कि मैंने आपको पहले ही पॉइंट में बताया की प्यार करने के लिए आपको अपने स्वार्थ को भूलना होगा। आपको चुप रहकर शांत होकर अपने प्रेमी की बातों को सुनना होगा।‌

तभी आप समझ पाएंगे कि आपका प्रेमी की वास्तव में अभी हालत क्या है और उसे अभी बेहतर होने में, अपने जीवन में कुछ अच्छा करने में किसी अच्छे ऊंचे लक्ष्य को पाने के लिए क्या करना होगा? कितनी मेहनत करनी होगी ?

5. प्रेमी के साथ बड़ी चीज की तलाश कीजिए!

अगर आपको किसी से प्यार है, तो आप खुद तो बेहतर होंगे ही साथ में अपने प्रेमी को भी बेहतर होने के लिए प्रेरित करेंगे। जब आप प्यार में होते हैं तो आपके अंदर इतनी तड़प होती है की आप हर छोटी चीज को छोड़ सकते हैं।

क्योंकि तब आपको सिर्फ कुछ अच्छा और बड़ा करने की तलाश होती हैं। जिनसे आपको प्यार होता है आप उनसे छोटी चीजों पर बात नहीं करते। मतलब मेरे बेबी ने थाना थाया! इस तरह की बकवास आप नहीं करते हैं।

बल्कि प्यार में आप के बात करने का विषय भी अच्छा और ऊंचा होता है। आप ऐसे चीजों के बारे में बात करते हैं, जिनसे आपकी लाइफ बेहतर होती है, प्यार हो जाने पर आप खुद तो बेहतर बनते ही हैं, पर साथ‌ ही अपने प्रेमी को भी बेहतर बनाते हैं।‌

6. पहले जो कुछ भी करते थे, उस पर विचार करते हैं!

अगर आप सच में अपने प्रेमी से प्यार करना चाहते हैं या फिर उनकी भलाई चाहते हैं या उनके लिए कुछ भी अच्छा चाहते हैं। तो ऐसा करने के लिए आपको पहले वो सारी चीज करना बंद करना होगा, जो आप पहले किया करते थे।

देखिये हर इन्सान में कई तरह की कमियाँ होती हैं, उन कमियों को स्वीकार करके उन्हें सुधारना ही तो जिन्दगी का लक्ष्य होना चाहिए! कमाल की बात ये है की जो इन्सान प्यार को समझ लेता है फिर वो पहले जैसा नहीं रह पाता! उसके ख्याल, उसके लक्ष्य सब बदल जाते हैं!

ऐसा नहीं है कि आपको अपनी romantic life नहीं जीनी है। बल्कि मैं आपसे सिर्फ ये कह रहा हूँ कि पहले आपको अपने पार्टनर के अच्छे भविष्य, अच्छी जिंदगी के बारे में सोचना चाहिए अगर यह सारी चीज हो गई। तो रोमांस और सेक्स जैसी चीज तो होती ही रहेंगी।

7. प्यार में अटैचमेंट को मत आने दो !

जब कोई किसी से प्यार करता है तो प्यार के नाम पर वो अपने प्रेमी को अपना बना लेते हैं या फिर बनाने की इच्छा करने लगते हैं। ताकि वो सारी जिंदगी उनके साथ में रहे पर प्यार किसी को अपने साथ रखने का नाम नहीं होता।

बल्कि प्यार में तो आप ना तो ये देखते हैं कि आपका प्यार आपके पास है या आपसे दूर बल्कि आपको केवल अपने प्यार से मतलब होता है। आप सिर्फ उनकी भलाई देखते हैं, जिस चीज में आपके प्रेमी का भला होता है।‌ आप उसे वही करने देते हैं फिर मैंने आपके प्रेमी को ये चीज अच्छी लगे ना लगे।

8. एक दूसरे से चिपककर नहीं होता है प्यार !

बहुत से लड़कों की इच्छा होती है कि उन्हें प्यार के नाम पर मैंने कोई अच्छी खूबसूरत लड़की मिल जाए और वो उस लड़की से आप अपनी इच्छाओं को पूरी कर सके।

अगर आपको लगता है कि किसी लड़की से शारीरिक संबंध बनाकर आपको उस लड़की के लिए प्यार महसूस होगा या फिर इसी तरीके से आप उस लड़की को प्यार दे सकते हैं।

तो ये बहुत ही गलत बात है और सच में प्यार ऐसा नहीं होता है। प्यार के नाम पर रोमांस करना बिल्कुल भी सही नहीं होता अगर आपको किसी के साथ रोमांस करना है या फिर सेक्स भी करना है तो आप इस चीज को लेकर आजाद है।

आपको जो अच्छा लगता है आप कर सकते हैं लेकिन आपको ये नहीं पूछना चाहिए कि प्यार कैसे करें! पर तब आपको पूछना चाहिए कि romance कैसे करें या फिर s*x कैसे करें।

9. अपने प्रेमी को उनके हाल पर छोड़ दो!

लोगों को लगता है कि प्यार करने का मतलब अपने प्रेमी को अपने गले बांध लेना होता है मतलब उनके हर एक छोटी बड़े action पर अपनी नजर रखना। उनके लिए क्या अच्छा है क्या नहीं है, यही सब बातें करते रहना।

प्यार करने के नाम पर लोग अक्सर दूसरे का या फिर यूं कहें कि अपने पार्टनर का कंट्रोल अपने हाथ में ले लेते हैं लेकिन ये चीज सही नहीं है। प्यार आपको बंधना नहीं सीखता बल्कि मुक्ति देना सीखता है।

इसलिए जब आपको किसी से प्यार हो तो आप को उन्हें पाने के बारे में नहीं सोचना चाहिए, बल्कि उन्हें उनके हाल पर भी कभी-कभी छोड़ देना चाहिए। इसे आप अपने प्रेमी को उनका डर उनका स्वार्थ छोड़ने में मदद करते हैं और उन्हें कुछ अच्छा करने के लिए प्रेरित भी करते हैं।

सेल्फ लव कैसे किया जाता है?

सेल्फ लव करने के लिए आपको अपने आप को कोई ऊंचा से ऊंचा अच्छा से अच्छा काम देना होगा! एक mission देना होगा, जब आपके पास करने के लिए कुछ अच्छा होगा, सार्थक होगा। तो आप खुद से और भी ज्यादा प्यार करने लगेंगे।

FAQ

 

संबंधित पोस्ट पढ़ें:-

प्रेम क्यों होता है? जानें प्रेम की असली वजह!

प्यार कितनी बार हो सकता है? एक बार दो बार जानें सच्चाई!

पहली डेट पर क्या गिफ्ट करें? ये रहे बेस्ट आइडियाज

FAQ

हम किसी से प्यार कैसे करें?

प्यार करने के लिए आपको पहले प्यार को समझना होगा, उसके बारे में सीखना होगा और इस आर्टिकल को पढ़कर आप ऐसा कर सकते हैं।

पुरुषों को प्यार में क्या करना पड़ता है?

पुरुषों को प्यार में अपने गर्लफ्रेंड के भलाई के लिए सब कुछ करना पड़ता है।

Conclusion

दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको समझ आ गया होगा कि प्यार कैसे करें ? इस आर्टिकल में बताई गई बातें अगर आपको अच्छी लगी हो, तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं।

Leave a Comment