किस नाम के लड़के सच्चा प्यार करते हैं? जानें सच्चाई!

किस नाम के लड़के सच्चा प्यार करते हैं: आज के समय में सच्चा प्यार ऐसा हो गया है जिसे अलादीन का चिराग लेकर भी खोजा जाए तो भी मिलना मुश्किल है।

किस नाम के लड़के सच्चा प्यार करते हैं

क्योंकि लोग प्यार के नाम पर सिर्फ टाइम पास और दूसरे का इस्तेमाल करते हैं। लड़कियों के साथ खासकर ऐसा ज्यादा होता है, इसीलिए कहीं ना कहीं लड़कियों का विश्वास सच्चे प्यार से उठता जा रहा है।

कुछ लड़कियां जो अपनी जिंदगी में सच्चा प्यार चाहती है। उनके मन में प्यार को लेकर अजीब अजीब से सवाल आने लगे हैं जैसे किस नाम के लड़के सच्चा प्यार करते हैं? कौन सी राशि वाला लड़का होगा जो मुझे सच्चा प्यार करेगा?

लड़कियों के मन में न सिर्फ इस तरह के सवाल आते हैं बल्कि वे गूगल पर ऐसे सवाल के जवाब ढूंढती भी है। अगर आपके मन में भी इस तरह का सवाल आता है और आप इस सवाल का जवाब ढूंढते ढूंढते ही हमारे आर्टिकल तक आए हैं। तो इस आर्टिकल को ऐसे ही पूरा जरूर पढ़ें।

किस नाम के लड़के सच्चा प्यार करते हैं? ऐसे जानें!

सच्चा प्यार सिर्फ नसीब वालों को ही मिलता है, हमने ये बात महज सुनी हैं। इसलिए सच्चा प्यार पाने के लिए लोग ना जाने क्या-क्या करते है और न जाने कैसे कैसे लोगों की बातों में आ जाते हैं। ‌

पर जरा आप सोच कर देखिए क्या किसी के नाम से आपको पता चल सकता की वो लड़का सच्चा प्यार करने वाला लड़का है या नहीं।

चाहे आप किसी भी ज्ञानी से पूछ लीजिए लकी सच्चा प्यार करने वाले लड़कों का नाम क्या होता है ? इसका जवाब किसी के पास भी नहीं होगा।

पर फिर भी अगर कोई धुरंधर आपसे कहता है कि महेश, सुरेश, राम, राजीव, लक्ष्य जैसे नाम के लड़के सच्चा प्यार करते हैं।

तो समझ लीजिए वो इंसान आपको उल्लू बनाने की कोशिश कर रहा है। क्योंकि किसी के नाम से उसके व्यवहार और उसके व्यक्तित्व का पता नहीं चलता है।

किसी लड़के के नाम से ये पता नहीं चल सकता है की वो आपके साथ टाइम पास करेगा या फिर आपसे सच्चा प्रेम करके आपको एक अच्छा इन्सान बनने में मदद करेगा।

मान लीजिए किसी का नाम रोहित है, और बहुत सुन्दर नाम है!

लेकिन वो एक बहुत ही बिगड़ा लड़का हैं, जो शराब पीता है! धूम्रपान करता है और हर गलत काम करता है। तो आप ही बताइए क्या इसके नाम से आप कह सकते हैं कि ये इंसान आपसे सच्चा प्यार करेगा? नहीं ना!

इसलिए समझदारी इसी में है की जितना जल्दी हो सके आप उतनी जल्दी समझ जाइए कि ये सारी बेकार की बातें हैं।

किस नाम के लड़के सच्चा प्यार करते हैं, कैसे जाने ?

अगर आपको सच में सच्चा प्यार करने वाले लड़की की तलाश है, तो आपको नाम वाम के ढकोसलों के पीछे नहीं जाना चाहिए। बल्कि सच्चे प्यार को समझने की कोशिश करनी चाहिए।

नीचे मैंने आपको सच्चा प्यार पता करने के लिए कुछ बातें बताई हैं आप उन्हें ध्यान में रखकर जान सकते हैं की लड़का आपको सच में प्यार करता है की नहीं!

1. लड़के के नाम पर नहीं उसके व्यक्तित्व पर ध्यान दीजिए!

नाम से बस इंसान की पहचान होती है आप किसी के नाम से ये नहीं जान सकते हैं की उसके मन में क्या है ? उसकी सोच क्या है और सबसे जरूरी वो प्यार को किस नजरिए से देखता है! इसलिए आपको कभी भी सच्चा प्यार तलाश करने के लिए किसी लड़के के नाम पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

बल्कि आपको इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि वो लड़का जो आपको लग रहा है कि सच्चा प्यार कर सकता है, वो कैसा है? ध्यान रहे मैं दिखने में कैसा है ये बात नहीं कर रही बल्कि उसका आप के साथ व्यवहार कैसा है ?

वो कैसी बातें करता है और सबसे ज्यादा जरूरी क्या वो खुद से प्यार करता है? अगर वो खुद को प्रेम करेगा तो जाहिर है वो एक बेहतर इन्सान होगा, और इन्सान अच्छा है तो फिर भला नाम से क्या फर्क पड़ता है!

2. लड़के के मन को टटोलने की कोशिश कीजिए !

कहते हैं न कि नाम में क्या रखा है? ये कहावत प्यार के नाम पर बिल्कुल सही बैठती है। क्योंकि आपको जिस इंसान से प्यार होगा आपको उसके नाम से कोई मतलब ही नहीं होगा! भले ही वो किसी भी नाम का हो, उसका कोई भी धर्म या जात हो।

लेकिन अगर आप उससे प्यार करते होंगे, तो आप को किसी और बात की फिक्र ही नहीं होगी और ना ही होनी चाहिए। ठीक वैसे ही जो सामने वाला बंदा आपसे सच्चा प्यार करने का दावा कर रहा हैं। उसकी हकीकत जानना जरूरी है!

मन को टटोलना यानी ये पता करना कि जो इंसान आपको लग रहा है कि सच्चा प्यार करेगा उसके मन में सच्चा प्यार है या फिर बस लड़की को पाने की इच्छा है। कहने का मतलब ये है कि प्यार के नाम पर लड़का आपकी भलाई करेगा या फिर आपके साथ टाइम पास करेगा ये आपको पहले ही जान लेना होगा।

उदाहरण के लिए आप अपने पैरों पर खड़े नहीं है, आप पैसों के लिए जवान होने के बाद भी दूसरे पर आश्रित हो तो ये देखकर अगर आपका प्रेमी आपको आत्मनिर्भर बनाने में मदद करता है तो जान लीजिये वो सच में आपकी भलाई चाहता है!

3. जानिए लड़का आपसे क्या चाहता है?

सच्चा प्यार करने के लिए बड़ी मेहनत चाहिए होती है, बड़ा श्रम करना पड़ता है! ऐसे में अगर आपको जानना है कि कोई लड़का सच्चा प्यार करता है या नहीं।

तो आपको इस बात पर खास तरह से ध्यान देना होगा कि वो लड़का आपसे क्या उम्मीद रखता है?

अगर लड़के की चाहत आपकी खूबसूरती से मतलब है और वो हर समय आपके शरीर की तारीफ़ करता है तो समझ लीजिए कि उस लड़के को आपसे कोई मतलब नहीं है। वो तो सिर्फ आपका शरीर चाहता है।

4. देखिए क्या लड़के को सच्चा प्यार का मतलब पता भी हैं !

सच्चा प्यार को लोग इतना बड़ा इसीलिए बताते हैं क्योंकि प्यार की जो परिभाषा होती है। वही लोगों को पता ही नहीं होती। आजकल लोग टीवी पर, फिल्मों में और फोन में प्यार के नाम पर लोगों को जो ड्रामा करते हुए देखते हैं।

उसी से उन्होंने सच्चे प्यार के बारे में अपनी एक अलग ही धारणा बनाकर रखी है। लोग यही समझते हैं कि सच्चे प्यार के नाम पर किसी से कोई भी वादा कर देना या फिर उनसे ही शादी के बारे में सोचना सच्चा प्यार है।

पर सच्चा प्यार ऐसा नहीं होता है सच्चा प्यार होने पर आपके मन में बस अपने प्रेमी की भलाई होती है!

इसीलिए अगर आपको जानना हो कि कोई लड़का आपसे प्यार करता है या नहीं तो उसकी बातों पर ध्यान मत दीजिए। बल्कि उसके सोच, व्यवहार और सबसे जरूरी चीज प्यार को लेकर उनका जो मानना है उस बात पर ध्यान दीजिए।

जैसे मान लीजिए कोई लड़का आपसे बहुत प्यार करता है और वो चाहता है कि आप उसके साथ रहे। लेकिन आपको दूसरे शहर जाकर पढ़ाई करनी हैं।

ऐसे में अगर लड़का अपनी फिलिंग्स के बारे में भूलकर आपको दूसरे शहर जाने के लिए सपोर्ट करता है तो समझिए कि वह आपसे प्यार करता है। क्योंकि उसके लिए उसकी फीलिंग से ज्यादा जरूरी आपकी पढ़ाई है।

5. लड़का आपसे उम्मीद रखता है या फिर आपको मुक्त रखता है !

जब एक लड़का और लड़की एक दूसरे से प्यार करते है तब वो रिलेशनशिप में आ जाते हैं। ऐसे में अगर आप किसी लड़के के साथ रिलेशनशिप में जाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको ये पता करना होगा कि वो लड़का रिलेशनशिप में चाहता क्या हैं?

अगर लड़के की चाहत आपको पाना, आपको हासिल करना या फिर आपको हमेशा अपने साथ रखना हैं। तो समझ लीजिए कि वो लड़का सच्चा प्यार के नाम पर आपको बंधनों से बांधने आया है।

बहुत से लोग प्यार में बहुत रोकटोक करते हैं, कहीं घूमने से, किसी के साथ बात करने से एक दूसरे को मना करते हैं, अगर कहीं ऐसा हो तो जान लीजिये ये प्यार नहीं है!

जो लड़का लड़की से सच्चा प्यार करता है वो कभी भी अपने साथ चिपकने यानी हमेशा साथ में रहने के लिए नहीं कहेगा। बल्कि वो लड़की को ऐसे काम करने के लिए कहेगा जो लड़की के लिए जरूरी हो। जैसे पढ़ाई करना, काम करना या फिर कोई भी ऐसी चीज जो लड़की के लिए जरूरी हो।

6. ध्यान दीजिए कि लड़के के लिए आपकी खुशी जरूरी है या फिर सच्चाई !

अधिकतर लोगों को लगता है कि सच्चे प्यार का मतलब, अपने पार्टनर को खुश रखना‌ होता है हमेशा उनके साथ देना होता है। पर सच्चे प्यार की ये परिभाषा भी हमें दूसरों से ही मिली हुई है दूसरों से यानी की टीवी सिनेमा सोशल मीडिया इत्यादि।

क्योंकि सच्चा प्यार होने पर आप अपने पार्टनर को सच्चाई की तरफ ले जाते हैं। ‌सच्चाई का मतलब है, जैसे अगर आप देख रहे हैं कि आप के पार्टनर में कोई कमी है या फिर वो अपनी जिंदगी में कुछ अच्छा नहीं कर रहा है।‌

तो उसे उसके बूरे हाल में भी स्वीकार कर लेने को सच्चा प्यार नहीं कहते बल्कि उसे उसकी कमी का एहसास दिलाकर उसे जिंदगी में बेहतर चीज करने का जज्बा पैदा करना ही सच्चा प्यार है।

अगर कोई लड़का आपके साथ ऐसा करता है तो समझ लीजिए वो लड़का आपसे सच में प्यार करता है फिर भले उसका नाम चाहे कुछ भी हो।

7. लड़का आपका समय चाहता है या आपकी भलाई !

प्यार में लड़के अक्सर लड़कियों से बातचीत करना बड़ा पसंद करते हैं। जो लड़की उन्हें पसंद आती है वो चाहते हैं कि अपना ज्यादातर समय वह लड़की से बात करती हुई ही बिताएं। भले ही उनकी बातों में कोई वैल्यू ना हो, भले ही वह इधर-उधर की बातें करें। ‌

लेकिन फिर भी उन्हें घंटे तक बातें करनी होती है। जिन लड़कों को प्यार के नाम पर अपनी जिंदगी की कमी भरनी होती है वो अपना समय बिताने के लिए ऐसा करते हैं।

लेकिन जो लड़के सच में किसी लड़की से प्यार करते हैं, वो लड़की से उसका समय नहीं मांगते हैं बल्कि लड़की को वो काम करने के लिए कहते हैं, जो उनके लिए जरूरी है।

Special note – देखिए अगर सभी को ये पता चल जाता कि किस नाम का लड़का सच्चा प्यार करता है। लड़की फिर उस नाम के लड़के को अपना बॉयफ्रेंड बना लेती है या फिर उसी से शादी कर लेती। लेकिन ऐसा होता नहीं है क्योंकि नाम और प्यार दोनों अलग-अलग बातें हैं।

इस तरह से अगर आप सच्चा प्यार की तलाश करेंगे तो आपको कभी भी सच्चा प्यार नहीं मिलेगा। सच्चा प्यार पाने के लिए आपको पहले खुद सच्चा प्यार करने के काबिल बनना होगा। तभी आपको सच्चा प्यार मिलेगा।

संबंधित पोस्ट पढ़ें:-

प्यार कितनी बार हो सकता है? एक बार दो बार जानें सच्चाई!

प्रेम क्यों होता है? जानें प्रेम की असली वजह!

प्यार में होने के 7 लक्षण | सच्चे प्यार को ऐसे परखें!

अंतिम शब्द 

दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद मुझे उम्मीद है कि आपको आपके सवाल ” किस नाम के लड़के सच्चा प्यार करते हैं? ” का जवाब मिल गया होगा। क्योंकि आपने इस पोस्ट को पढ़ लिया है तो अब आप बेहतर तरीके से जान पाएंगे कि कौन सा लड़का सच्चा प्यार करता है। ‌

मुझे उम्मीद है कि इस आर्टिकल में बताई गई बातें आपको पसंद आई होगी। इस पोस्ट में बताई बातें अगर आपको पसंद आई हो, तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Leave a Comment