लड़कियां सच्चा प्यार कैसे करती हैं? जानें Secret बात

लड़कियां सच्चा प्यार कैसे करती हैं: दोस्तों, लड़कों से अक्सर ये सुनने को मिलता है की लड़की बेवफा होती है! उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता, लड़की कभी किसी एक लड़के से प्यार नहीं कर सकती।

लड़कियां सच्चा प्यार कैसे करती है

लड़की को सिर्फ पैसे से प्यार होता है। शायद आप भी लड़कियों के बारे में इस तरह की ही राय रखते हों, पर ये धारणा पूरी तरह से सही नहीं है।

हालांकि बहुत सी लड़कियां लड़कों का दिल तोड़ती हैं, प्यार के नाम पर उन्हें धोखा देती हैं। लेकिन अब भी कुछ लड़कियां हैं जो सच्चे प्यार पर विश्वास करती हैं।

और जब ऐसी कोई लड़की किसी से सच्चा प्यार करती हैं, तो वो अपने पार्टनर की पूरी जिंदगी बदल देती है। लड़कियां सच्चा प्यार कैसे करती हैं? अगर आप ये जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

लड़के लड़की का प्यार कैसा होता है? 

आज के समय में लड़का और लड़की दोनों के लिए ही प्यार के मायने काफी बदल चुके हैं। ‌अब लोग प्यार के लिए नहीं बल्कि सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए एक दूसरे के साथ होते हैं। जहां लड़कियां कहती है कि लड़के उनके शरीर के लिए उनके साथ रहते हैं।

तो वहीं लड़कों का ये कहना होता है की लड़कियां उनके पैसे के लिए उनके पास आती हैं। इसलिए लड़कियां अपने शरीर को और खूबसूरत दिखने की कोशिश करती है

लेकिन जब इस तरह की नियत रखने वाले दो लोग एक दूसरे के करीब आते हैं, तो इसका नतीजा धोखा, बेवफाई होता है। क्योंकि लड़का लड़की दोनों ही प्यार के नाम पर व्यापार करते है।

व्यापार से हमारा आशय है की जिस तरह बिजनेस में कुछ देना और बदले में कुछ पाना होता है ठीक उसी तरह लोग प्यार के नाम पर कुछ देते हैं और बदले में कुछ पाने की उम्मीद करते हैं!

उदाहरण के लिए कोई लड़की शरीर से आकर्षक है तो वो अक्सर ऐसा लड़का ढूंढती है जिसके पास भरपूर पैसा हो! और सच्चे प्यार में चूँकि कोई उम्मीद, आशा नहीं होती! चाहत तो सिर्फ व्यापार में होती है!

इसलिये हमने प्यार को बिजनेस बना दिया है!

हालाँकि लड़का जब किसी से सच्चा प्यार करता है तो वो कैसा होता है, इसके बारे में हम पहले ही बात कर चुके हैं। इसीलिए आज हम बात करेंगे जब एक लड़की से सच्चा प्यार करती है तो वो प्यार में क्या करती हैं ?

लड़कियां सच्चा प्यार कैसे करती हैं?

जब कोई लड़की किसी लड़के से सच्चा प्यार करती हैं, तो वो लड़की अपने जिंदगी के साथ-साथ उस लड़के की भी पूरी जिंदगी बदल देती है। सच्चा प्यार होने पर लड़की क्या करती है ये समझने के लिए नीचे दिए गए पॉइंट्स को ध्यान से पढ़ें –

#1. लड़के को जीवन में ऊंचा लक्ष्य देती है!

जब कोई लड़की किसी लड़के से उसके पैसे या फिर अपने स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि लड़के की भलाई के लिए ही उससे प्यार करती है। तो लड़की लड़के के जीवन में एक ऊँचा लक्ष्य ले आती है। ‌

क्योंकि जिस लड़की को सच्चे प्यार का मतलब समझ आता है। वो कोई ऐरी गैरी लड़की तो हो ही नहीं सकती! सच्चा प्यार करने वाली लड़की की वैल्यू ही इतनी ज्यादा होती है की उस लड़की से प्यार करने के लिए भी लड़के को अपने आपको बदलना पड़ता है।

शायद आप सोचे ये ऊंचा लक्ष्य क्या होता हैं? ऊंचा लक्ष्य का मतलब है कोई ऐसा काम जिसे आप पूरी शिद्दत से करें, जिसे करने के लिए आपको भूख प्यास किसी भी चीज की कोई चिंता ना रहे।

ये काम कुछ भी हो सकता है कोई उपलब्धि भी हो सकती हैं। ऐसे में उसकी जिंदगी पहले जैसी नहीं रहती है क्योंकि अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए वो जो संघर्ष करता हैं, उस संघर्ष के वजह से उसकी पूरी पर्सनालिटी ही बदल जाती है।

जैसे मान लीजिए कोई लड़का है जो कुछ नहीं करता बल्कि अपने माता-पिता के पैसे पर ऐश करता है और आलसी की तरह जीता हैं।

ऐसे में अगर लड़के की जिंदगी में कोई ऐसी लड़की आ जाए, जो उसे मेहनत करने के लिए प्रेरित कर सके जान लीजियेगा यही सच्चे प्यार की निशानी है।

#2. लड़के की ताकत बनकर !

जैसा की मैंने ऊपर वाले पॉइंट में ही बताया की प्यार होने पर लड़की लड़के के जिंदगी में काफी सारे बदलाव लाती हैं। लड़की जिस लड़के से प्यार करती है वो उसे बड़े लक्ष्य पर काम करने के लिए कहती है।

लेकिन जैसा कि आपको पता ही है की किसी बड़े लक्ष्य पर काम करना कितना मुश्किल होता है और इस रास्ते में कितनी बार हार का सामना करना पड़ता है। पर जो लोग प्यार में होते हैं उनके सामने हार को भी झुकना पड़ता है।

सच्चे प्यार करने वाली लड़की कभी भी अपने प्रेमी को हार मानने नहीं देती, लक्ष्य चाहे कितना ही बड़ा क्यों ना हो लड़की उसकी ताकत बनकर उसे फिर से उठने के लिए कहती हैं।

क्योंकि वो लड़की भली भांति जानती है की सही काम को करने में बहुत मेहनत लगती है, और उसमें कई बार नुकसान, हार का दर्द झेलना पड़ता है पर चूँकि वो सही है इसलिए उसे अपना धर्म समझकर वो लड़की मुश्किल काम को करने के लिये लड़के को प्रेरित करती है!

#3. लड़के को उसकी कमी बता कर !

अगर आप किसी भी लड़की से पूछेंगे कि बताओ तुम्हारे बॉयफ्रेंड में क्या कमी है ? तो वो लड़की कुछ भी नहीं बोल पाएगी इसलिए नहीं क्योंकि उस लड़की के बॉयफ्रेंड में कोई कमी नहीं है।

बल्कि इसलिए क्योंकि लड़की ने अपनी आंखों पर ना दिखाई देने वाली पट्टी बांध रखी है जिसकी वजह से उन्हें अपने बॉयफ्रेंड की कोई कमी दिखाई ही नहीं देती है।

देखो प्यार का मतलब ये नहीं होता है कि जिस लड़के को आप प्यार करती है।‌ आप उनकी कमी के साथ स्वीकार कर लें क्योंकि जब लड़की को सच्चा प्यार होता है। तब लड़की अपने बॉयफ्रेंड को खुश रखने के लिए उससे ये नहीं कहती है कि उसमें कोई कमी नहीं है।

बल्कि सच्चा प्यार होने पर लड़की खुद लड़की को उसकी कमी बताती है ताकि वो अपनी कमी पर काम करें और एक बेहतर इंसान बन सके। यहीं तो होता है और होना चाहिए प्रेम में।

#4. लड़के को बंधनों से आजादी देकर!

ज्यादातर लड़कियां प्यार के नाम पर लड़कों को सौ तरह के बंधनों में बांध देती है क्योंकि लड़की में ये डर होता है कि कहीं लड़का उसे छोड़कर किसी और का न हो जाए। इस वजह से लड़की लड़के के ऊपर अलग-अलग तरह की बंदिश लगाती है।

कभी वो लड़के को किसी और लड़की से फोन पर बात करने को मना करती है, तो कभी किसी दूसरे लड़की को देखने से मना करती है।

प्यार के नाम पर कुछ लड़कियों का स्वार्थ इतना ज्यादा होता है की वो लड़के को अपनी जिंदगी खुलकर जीने नहीं देती और छोटी बड़ी बातों पर रोक लगाती है।

ये देखते हुए भी कि लड़की से दूर जाने में लड़की की भलाई है लड़की अपने प्रेमी को खुद से दूर नहीं जाने देते हैं।
लेकिन जब किसी लड़की को सच में किसी लड़के से प्यार होता है।

तो उसे किसी बात की चिंता नहीं होती! वो लड़के से कुछ उम्मीद नहीं करते बल्कि उसे सिर्फ प्यार करती है।

सच्चा प्यार होने पर लड़की के दिल में सिर्फ लड़के की भलाई की भावना होती है। लड़की यही सोचती है कि कैसे वो लड़के को आजादी दे सके, कैसे वो उसे खुला उड़ना सिखाये।

#5. लड़के की अच्छे काम में मदद करके !

जब कोई लड़की किसी लड़के से प्यार करती है, तो वो सिर्फ लड़के से ही प्यार नहीं करती बल्कि उसकी हर चीज से प्यार करती है। कहने का मतलब ये है की  लड़का जो भी अच्छा काम करता है लड़की उसके काम में उसकी मदद करती है।

लड़के की प्रॉब्लम को अपनी प्रॉब्लम मानकर पूरे दिलो जान से उसे ठीक करने की कोशिश करती हैं और एक सच्चे साथी की तरह लड़के को उसकी मंजिल तक पहुंचने में मदद करती हैं।

यही कारण है कि सच्चा प्यार करने वाले लोगों के प्यार की मिसालें दी जाती हैं।

कभी सोचा हैं क्यों आर्मी ऑफिसर इतने दिनो तक अपने घर से दूर रहकर देश की सेवा कर पाते हैं! ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जो संघर्ष आर्मी ऑफिसर सरहद पर करते है, वैसा ही संघर्ष उनकी पत्नी घरों में करती हैं।

लेकिन उन्हें अपने पति से इतना प्रेम होता है कि उन्हें अपने पति के काम से भी प्रेम होता हैं। सिर्फ यही नहीं किसी भी अच्छे काम में पुरुष को सही महिला का साथ मिल जाए तो वो कुछ भी कर सकता है।

#6. प्यार में लड़की लड़के को अच्छा इंसान बनाती हैं!

कामवासना और सेक्स करने की भावना हर इंसान में होती है खासकर लडको में। लेकिन जब कोई लड़की किसी लड़के से सच में प्यार करती है, तो वो लड़के के मन में इन बातों को ही रहने हीं देती हैं।

क्योंकि प्यार करने वाली लड़की जानती हैं कि इन चीजों में कोई खुशी नहीं रखी है‌।

इसीलिए लड़की लड़के को समझाती है की इन सारी बातों पर ध्यान ना देकर जिंदगी को बेहतर बनाने में ध्यान देना दे और अपना लक्ष्य पूरा करने की जी तोड़ कोशिश करें‌।

जब लड़की के दिल में लड़के से कुछ भी पाने की चाहत नहीं होती है तो वो लड़के के ऊपर खुद को झोंक देती है। सच्चा प्यार करने वाली लड़की वो नहीं होती हैं, जो अपने प्यार को उसकी हर कमी के साथ स्वीकार करें।

बल्कि सच्चा प्यार तो वो लड़की करती है, जो लड़के को उसके कमियों से वाकिफ करा कर, उसे जिंदगी का आइना दिखा कर, उसे सच्चाई की तरफ ले जाकर लड़की लड़के को बिल्कुल ही बदल देती है और एक नया इंसान बना देती है।

संबंधित पोस्ट पढ़ें:-

प्यार कैसे करें? प्रेमी को खुश देखना है तो ये करें!

सच्चा प्यार पाने के लिए क्या करना चाहिए? 

प्यार कितनी बार हो सकता है? एक बार दो बार जानें सच्चाई!

अंतिम शब्द 

दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको समझ आ गया होगा कि लड़कियां सच्चा प्यार कैसे करती हैं ? इन बातों को समझने के बाद अगर आप देख रहे हैं कि आपकी गर्लफ्रेंड भी आपको ऐसे ही प्यार करती हैं।

मतलब वो आपकी तारीफ करने से ज्यादा आपकी कमियां बताती हैं या फिर आपको जिंदगी में बेहतर करने के लिए कहती रहती हैं।

और सिर्फ कहती है नहीं बल्कि इसमें आपका पूरा साथ भी देती है। तो समझ लीजिए कि लड़की आपसे सच में प्यार करती है और आपको ऐसी लड़की को हमेशा प्यार करना चाहिए। इस आर्टिकल में बताई गई बातें अगर आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए।

 

 

 

Leave a Comment