Love tips Archives - Impress Karo https://impresskaro.in/category/ladki-pataye/ कहो दिल की बात Fri, 12 Apr 2024 11:23:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.4.4 https://impresskaro.in/wp-content/uploads/2021/04/cropped-emoji-32x32.jpg Love tips Archives - Impress Karo https://impresskaro.in/category/ladki-pataye/ 32 32 प्यार में धोखा खाने के 5 बड़े फायदे| जी हाँ, खुश हो जायेंगे जानकर! https://impresskaro.in/pyar-me-dhokha-khane-ke-fayde/ https://impresskaro.in/pyar-me-dhokha-khane-ke-fayde/#respond Fri, 12 Apr 2024 11:23:04 +0000 https://impresskaro.in/?p=2119 प्यार में धोखा खाने के फायदे: आप किसी पर भरोसा करें और वो इंसान आपका भरोसा तोड़ दे, तो बहुत ज्यादा तकलीफ होती है। ये पता चलना की आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा था, तो बहुत दुख देता है। कई बार तो लोग जिंदगी भर इस दर्द से बाहर नहीं निकल पाते हैं। पर ... Read more

The post प्यार में धोखा खाने के 5 बड़े फायदे| जी हाँ, खुश हो जायेंगे जानकर! appeared first on Impress Karo.

]]>
प्यार में धोखा खाने के फायदे: आप किसी पर भरोसा करें और वो इंसान आपका भरोसा तोड़ दे, तो बहुत ज्यादा तकलीफ होती है। ये पता चलना की आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा था, तो बहुत दुख देता है। कई बार तो लोग जिंदगी भर इस दर्द से बाहर नहीं निकल पाते हैं।

प्यार में धोखा खाने के फायदे

पर आजकल प्यार में धोखा मिलना बहुत ही ज्यादा normal हो चुका है। धोखा खाने से कई बार लोगों का प्यार के ऊपर से भरोसा उठ जाता हैं और उन्हें ऐसा लगता है कि दुनिया में सारे लोग बुरे हैं।

कई बार तो लोग यह मानने लगते हैं कि दुनिया में प्यार जैसी कोई चीज होती ही नहीं है। कोई किसी से सच में प्यार करता ही नहीं है बल्कि मतलब के लिए बस साथ रहते हैं। ज्यादातर मामलों में धोखा मिलने पर एक इंसान बुरी तरह से बिखर जाता है, पर धोखा खाने पर जब एक इंसान टूट कर फिर से come back करता है।

तो उसकी बात ही अलग होती है क्योंकि वो इंसान पहले से कई गुना ज्यादा mentally strong हो चुका होता है।

आज के इस आर्टिकल में मैं आपको प्यार में धोखा खाने के फायदे बताऊंगा। जिसे आपने समझ लिया, तो आप धोखा खाने के बाद एक कमरे में खुद को बंद करके रोएंगे नहीं। बल्कि अपने Past को पीछे छोड़कर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ पाएंगे।|

प्यार में धोखा खाने के बेहतरीन फायदे| जानकर चौंक जायेंगे!

आगे मैं कुछ बोलूं उससे पहले मैं आपको इतना बताना चाहूंगा की जब लोग प्यार में धोखा खाते हैं तो उनका हर चीज को देखने का नजरिया बदल जाता है। जिस तरह से प्यार में पड़ने के बाद लोगों की जिंदगी बदल जाती है, ठीक उसी तरह से धोखा खाने के बाद भी लोगों की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है।

वैसे तो प्यार में धोखा खाने के बाद अलग-अलग लोग खुद में अलग-अलग बदलाव को महसूस करते हैं और अलग-अलग तरीके से अपने जिंदगी में comeback करते हैं‌। पर नीचे मैंने आपको जो points बताएं हैं,, वो हर किसी पर Apply होता है –

1. आपकी आंखें खुलती हैं!

जब आप प्यार में होते हैं, तो आपको अपने पार्टनर में सारी अच्छी चीजें ही दिखाई देती है। प्यार में लोग अक्सर अपने पार्टनर के गलतियों को या कमियों को इग्नोर कर देते हैं और सोचते हैं कि अगर कोई कमी है भी, तो वो वक्त के साथ ठीक हो जाएगी।

पर जब आपको प्यार में धोखा मिलता है तब आपको समझ आता है कि जैसा आप सोच रहे थे चीजे उतनी भी छोटी नहीं थी। अपने पार्टनर की जिन कमियों को आप छोटा समझकर इग्नोर कर रहे थे, असल में वही आपके रिलेशनशिप को खोखला कर रहा था।

जब लोग प्यार में होते हैं, तो उन्हें लगता है कि उनका पार्टनर उनके लिए जो कुछ भी कर रहा है, वो प्यार में कर रहा हैं। लेकिन धोखा खाने के बाद लोगों को समझ आता है कि उनका पार्टनर जो भी चीज करता था, वो आपको धोखे में रखने के लिए करता था। ताकि आप उसकी असलियत को जान ना सके।

धोखा खाने के बाद जब किसी की आंखें खुलती है, तो वो इंसान अपने पार्टनर से नफरत करने लगता है। पर अगर आप इसकी positive side को देखें, तो जब प्यार में धोखा मिलता है। तो लोग सतर्क हो जाते हैं और बहुत ही सोच समझ कर अपने भविष्य के बारे में सोच पाते हैं।

2. आप बदलते हैं !

प्यार में धोखा खाने के बाद आपको शुरुआत में तो लगता है कि आप कभी किसी से दोबारा प्यार नहीं करेंगे, किसी पर दोबारा विश्वास नहीं करेंगे। लेकिन ये feeling time के साथ बदलती है। पहले तो आपकी सोच पूरी तरह से बदल जाती है , लेकिन जब वक्त गुजरता है तो धीरे-धीरे आपको समझ आता है कि जो चीज आप सोच रहे हैं।

वो सही नहीं है और आप दोबारा से प्यार करते हैं, भरोसा करते है। लेकिन इस बार किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने की जगह आप आंखें खोलकर सारी चीजों को देखते और समझते हैं। धोखा खाने से आपको यह समझ आता है कि दुनिया इतनी भी अच्छी नहीं है जितना आप समझते है।

जिस वजह से आपके लिए लोगों से deal करना आसान होता है और कई मामलों में तो लोग इसे इतने strong बन जाते हैं कि उन्हें फिर दूसरों के एक्शन से कोई फर्क ही नहीं पड़ता है। जब आपका पार्टनर आपको धोखा देता है, तो टूट कर बिखरने से वापस से खड़े होने तक जो वक्त आप खुद के साथ गुजारते हैं।

उससे आपको यह समझ आ जाता है कि आपको क्या चाहिए और क्या नहीं! इसके अलावा आपको यह भी समझ में आ जाता है की एक रिश्ते में आप क्या बर्दाश्त कर सकते हैं और क्या आपके बर्दाश्त के बाहर है?

3. ये आपके लिए नए रास्ते खोलता है !

मैंने अक्सर लोगों को देखा है की जब वो किसी से प्यार करते हैं या किसी के साथ रिलेशनशिप में आते हैं तो अपने बारे में सोचना भूल जाते हैं। रिलेशनशिप में प्यार करने वाले इंसान की पूरी दुनिया उसका पार्टनर बन जाता है।

और इस चक्कर में लोग कई बार अपने करियर को compromise कर देते हैं। लेकिन जब उन्हें प्यार में धोखा मिलता है, तब उन्हे अपनी गलती समझ आती हैं। जिसके बाद वो अपना पूरा focus अपने करियर पर देते हैं।

4. धोखा खाने के बाद आप दूसरों के करीब हो जाते हैं !

लोग जब किसी के प्यार में होते हैं तो वो उसी इंसान को अपनी पूरी दुनिया बना लेते हैं। अगर आपने कभी किसी से प्यार किया होगा तो आप relate कर सकते होंगे कि कैसे आपने अपनी गर्लफ्रेंड से या फिर बॉयफ्रेंड से बात करने के लिए अपने दोस्तों को परिवार वालों को अवॉइड किया था।

लेकिन जब प्यार में लोगों को धोखा मिलता है और उनका दिल टूट जाता है। तब वो अपने प्यार से तो दूर होते हैं लेकिन उन लोगों के बहुत ही करीब हो जाते हैं जो उनके अपने हैं। धोखा खाने के बाद लोगों को अपने और पराये रिश्तो में फर्क समझ आता है। धोखा खाने के बाद लोग हमेशा ही अपने परिवार वालों के करीब हो जाते हैं,जिससे उनका रिश्ता मजबूत होता है।

5. आप अपनी life में कुछ better कर पाते हैं!

आजकल जिस तरह से लोग कपड़े बदलते हैं वैसे ही कुछ लोग इंसानों को बदलते हैं और इसी culture के वजह से धोखा देना लोगों के बीच में इतना common हो गया है। लेकिन जब कोई किसी से बहुत प्यार करता है और उसे प्यार में धोखा मिलता है। तो उसके लिए मानो उसकी पूरी जिंदगी ही खत्म हो जाती है जिसमें कई बार लोग अपनी जिंदगी खत्म कर लेते हैं।

तो कई बार लोग अपनी पुरानी जिंदगी छोड़कर नए तरीके से अपनी जिंदगी की शुरुआत करते हैं और अपने कहानी का नया अध्याय लिखते हैं। आपने वो कहावत तो सुनी ही होगी,, हर कामयाब इंसान के पीछे या तो किसी supportive इंसान का हाथ होता है या फिर नाकामयाब मोहब्बत का।

Conclusion

दोस्तों मुझे उम्मीद है कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको समझ आ गया होगा कि प्यार में धोखा खाने के फायदे क्या-क्या है ? अगर इस आर्टिकल में बताई बातें आपको जरा भी पसंद आई हो तो हमारे दूसरे आर्टिकल जरूर पढ़िए। अगर ऐसी कोई टॉपिक है, जिसके बारे में आप कुछ पूछना चाहते हैं यह जानना चाहते हैं तो वह टॉपिक कमेंट में जरूर शेयर कीजिए।

The post प्यार में धोखा खाने के 5 बड़े फायदे| जी हाँ, खुश हो जायेंगे जानकर! appeared first on Impress Karo.

]]>
https://impresskaro.in/pyar-me-dhokha-khane-ke-fayde/feed/ 0
प्यार में क्या काम करना चाहिए? जिन्दगी बदल जाएगी! https://impresskaro.in/pyar-me-kya-kaam-karna-chahiye/ https://impresskaro.in/pyar-me-kya-kaam-karna-chahiye/#respond Mon, 11 Sep 2023 15:51:56 +0000 https://impresskaro.in/?p=2031 काम सिर्फ काम नहीं होता, काम इन्सान की जिन्दगी होता है वही उसके चरित्र का निर्माण करता है, ऐसे में यदि आप प्यार में क्या काम करना चाहिए? जानना चाहते हैं तो ये लेख आपके लिए है! दोस्तों क्या आपको अपने काम से प्यार है ? दुनिया में ज्यादातर लोग ऐसे हैं जिन्हें अपने काम ... Read more

The post प्यार में क्या काम करना चाहिए? जिन्दगी बदल जाएगी! appeared first on Impress Karo.

]]>
काम सिर्फ काम नहीं होता, काम इन्सान की जिन्दगी होता है वही उसके चरित्र का निर्माण करता है, ऐसे में यदि आप प्यार में क्या काम करना चाहिए? जानना चाहते हैं तो ये लेख आपके लिए है!

प्यार में क्या काम करना चाहिए

दोस्तों क्या आपको अपने काम से प्यार है ? दुनिया में ज्यादातर लोग ऐसे हैं जिन्हें अपने काम से कोई प्यार नहीं है। वो सिर्फ 2 चीजों से प्रभावित होकर काम करते हैं – डर और लालच।

लोग पैसे ना होने के डर से या तो अपने काम करते हैं या फिर ज्यादा पैसे कमाने की लालच में काम करते हैं। लेकिन इस तरह से काम करने पर एक इंसान को कभी भी संतुष्टि महसूस नहीं होती।

चाहे कोई कितना ही पैसा क्यों ना कमा ले उनकी बेचैनी कभी समाप्त नही होती। हम सभी के जीवन में प्यार बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। अगर हम प्यार से कोई काम करते हैं तो उसी में हमें संतुष्टि मिलती हैं।

ऐसे में अगर आप जानना चाहते हैं कि प्यार में क्या काम करना चाहिए? तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

प्यार में क्या काम करना चाहिए? जानकर होश उड़ जायेंगे!

प्यार सभी करते हैं और जिन लोगों को किसी से प्यार नहीं होता है! वो भी चाहते हैं की उन्हें प्यार हो जाए। लेकिन प्यार होने के बाद उन्हें क्या करना हैं, प्यार में किस तरह का काम किया जाता है। ये लोगों को पता ही नहीं होता।

अगर आपको इस बात का विश्वास नहीं है तो यही सवाल आप अपने आसपास के लोगों से पूछ सकते हैं। मुझे यकीन है कि वो भी आपके सवाल का जवाब नहीं दे पाएंगे क्योंकि उसे खुद ही नहीं पता है कि प्यार में किस तरह के काम किए जाते हैं।

जब आप किसी से प्यार करते हैं तो आप अपने बारे में नही सोचते बल्कि दूसरे की भलाई करना ही आपका सबसे बड़ा लक्ष्य बन जाता है। ऐसे में फिर आप जो भी काम करते हैं, उसमें प्यार होता है।‌

प्यार से कोई काम करना इतना भी मुश्किल नहीं होता जितना लोग सोचते हैं। अगर आप अपने आसपास ही देखे तो आपको बहुत सारे ऐसे काम मिल जाएंगे, जो आप प्रेम पूर्वक कर सकते हैं लेकिन परेशानी यही है कि हम अपने बारे में सोचने में इतना व्यस्त होते हैं की उन कामों की तरफ हमारा ध्यान नहीं जाता हैं।

ऐसे में प्यार से किए जाने वाले कामों के बारे में मैंने आपको नीचे बताया है, तो इस आर्टिकल को ऐसे ही आगे पढ़ते रहिए –

1. धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करना

आज के समय में लोग धर्म के नाम पर ऐसी ऐसी चीज करते हैं, जिसका असल में धर्म से कोई वास्ता ही नहीं है। लोग तीज, त्योहार को बिना उनके महत्व को समझे सिर्फ अपने मनोरंजन के लिए मनाते हैं। जिस तरह से मन करे उस तरह से धर्म की बातों को तोड़ मरोड़ कर अपना उल्लू सीधा करते हैं।

जैसे, राम को समझे बिना लोग रामनवमी में जुलूस निकालते हैं, भगवा धारण करके नाच गाना करते हैं। दिवाली के महत्व को समझे बिना लोग खूब मिठाइयां कहते हैं और पटाखे जलाते हैं।

और सोचते हैं की ऐसे हमें भगवदप्राप्ति होगी! बहुत से लोगों के लिए भगवान आज सिर्फ इच्छा पूर्ती के साधन बनकर रह गए हैं, वो सिर्फ इसलिए भगवान को पूजते हैं ताकि उनकी मनोकामना पूरी हो सके।

ऐसे समय में यदि आपको लगता है की धर्म के नाम पर लोग अन्धविश्वास में जी रहे हैं और गलत चीज़ों को धर्म समझ बैठे हैं।

और यदि आपको स्वयं को सनातन धर्म का वास्तविक अर्थ पता है तो आपको इस ज्ञान को अपने पास ही सीमित नहीं रखना चाहिए बल्कि इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना चाहिए खासकर युवाओं तक।

ताकि वो भी समझ सके की धर्म के नाम पर आज कितनी गलत चीजें हो रही हैं‌। जब लोग इन बातों को समझने लगेंगे, तो धर्म के नाम पर जो गलत चीजें हो रही है! वो रुक जाएगी।

2. प्यार के बारे में दूसरों को समझाना

हमारे आसपास ना जाने कितने ही चोट खाए आशिक घूमते रहते हैं। पर जरा सोच कर देखिए क्या इन लोगों को सच में प्यार हुआ होगा। एक 16 साल का लड़का कहता है की मुझे प्यार में धोखा मिला है! पर क्या वो लड़का जानता है प्यार का मतलब क्या है?

धर्म की तरह लोगों ने प्यार को भी अपने फायदे के लिए दुरूपयोग करना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया और बॉलीवुड से प्रभावित होकर हर कोई यही सोचने लगा है कि एक उम्र के बाद जब लोगों के दिल में घंटी बजने लगती हैं तो वही प्यार है! लेकिन ये प्यार नहीं है बल्कि आकर्षण होता है।

लोग आकर्षण को प्यार इसलिए समझ लेते हैं क्योंकि उन्हें प्यार का मतलब ही नहीं पता होता। ऐसे में अगर आप सच्चे प्रेम का मतलब समझते हैं, तो आप लोगों को प्यार का मतलब समझा सकते हैं। शायद आपको लगे ना, लेकिन ये एक बहुत बड़ा काम है।

दुनिया में आठ अरब से ज्यादा लोग रहते हैं ऐसे में अगर आपने हजार या लाखों लोगों को भी प्यार का सही अर्थ समझा दिया। तो आप उनकी जिंदगी बदल सकते हैं।

पढ़ें: प्रेम क्या है?

✔ सच्चे प्रेम की पहचान!

3. शिक्षा के क्षेत्र में लोगों को जागरूक करना!

किसी देश का भविष्य कैसा होगा ये जानना है तो उस देश की शिक्षा व्यवस्था को देख लीजिये! क्योंकी जिस नियत और जिस इरादे के साथ बच्चे को शिक्षा मिलेगी वही बच्चा कल देश का नागरिक बनेगा! दुर्भाग्यवश आज शिक्षा का मतलब सिर्फ नौकरी और पैसा बन कर रह गया है!

एक समय था जब भारत विश्वगुरु था, जानते हैं क्यों? क्योंकि हमारे पास बहुत पैसा था? नहीं न, हम विश्वगुरु थे क्योंकि शिक्षा के क्षेत्र में हम बाकी दुनिया के देशों से बहुत आगे थे!

आज हमारी शिक्षा व्यवस्था बस रोजगार और पैसे कमाने का साधन बन चुकी है! आज विद्यार्थी इसलिए नहीं पध्नाक चाहता ताकि वो जिन्दगी में समझदार बने और सही फैसले लेकर सही जिन्दगी जियें!

इसकी बजाय उसे सिखाया जा रहा है की किस पढ़ाई, किस कोर्ष या विषय को पढना चाहिए ताकि कल के दिन रोजगार मिल सके!

देखिये रोजगार पाना दुनिया में बहुत मुश्किल नहीं है, लेकिन बिना समझदारी के एक सही जिन्दगी लगभग नामुमकिन है!

अतः ऐसे समय में अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें लगता है वाकई शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव की जरूरत है तो आप धीरे धीरे उस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं और एक बड़ी क्रान्ति ला सकते हैं!

4. ग्लोबल वार्मिंग के प्रति लोगों को सचेत करना!

अब हम 2023 में आ चुके हैं! और हर नए साल के साथ मौसम और जलवायु में बड़े परिवर्तन हो रहे हैं!

जहां पहले गर्मी के मौसम में एक हद तक ही गर्मी पड़ती थी वहीं अब गर्मियों के मौसम हर जगह चमड़ी जला देने वाली लू चल रही है। ठीक उसी तरह बरसात और ठंडी के दिनों में हद से ज्यादा ठंड देखने को मिल रही है!

कारण जानते हैं ये सारी चीज़ें क्यों हो रही हैं? जवाब है ग्लोबल वार्मिंग! अगर आप ग्लोबल वार्मिंग के कारण, इससे दुनिया पर पड़ने वाले खतरनाक प्रभाव के विषय पर और विस्तार से जानना चाहते हैं तो इन्टरनेट पर इस विषय को सर्च कर सकते हैं!

दुर्भाग्य से ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के लिए या फिर रोकने के लिए आज भी लोग कोई भी प्रयत्न नहीं कर रहे हैं। क्योंकि लोगों ने instagram reels देखने को ही अपना सबसे बड़ा काम मान लिया है। इसलिए अगर आप लोगों को ग्लोबल वार्मिंग के प्रति सचेत करने का भी काम शुरू कर दे।‌

तो वो भी एक अच्छा काम होगा जिसे आप प्यार से कर सकते हैं। इस काम को करके आप न सिर्फ लोगों को ग्लोबल वार्मिंग के प्रकोप से बचा सकते हैं बल्कि हमारी पृथ्वी को भी सुरक्षित रखने में योगदान दे सकते हैं।

5. जानवरों के प्रति लोगों को जागरूक करना

लोग अपने घरों में कुत्ते बिल्लियां पालते हैं क्योंकि उन्हें उनसे प्रेम होता है। पर यही लोग बाहर के जानवरों को चोट पहुंचाते हैं। जहां इन लोगों को अपने पालतू जानवर से प्यार होता है वही ये मुर्गी, बकरी, गाय, भैंस जैसे जानवरों का शोषण करते हैं।

आपने सुना होगा कि लोग आजकल vegan बन रहे हैं और इसका कारण यही है कि वो लोग समझ चुके हैं कई जानवरों को मार कर खाने में कोई भलाई नहीं है। हम इंसान साग सब्जी खाकर भी स्वस्थ और हस्ट पुष्ट रह सकते हैं। ऐसे में स्वाद के लिए मांस मछली खाने में समझदारी बिल्कुल भी नहीं है। ‌

तो अगर आप भी vegan हैं या फिर जानवरों से प्रेम करते है। तो आप जानवरों को बचाने के लिए अपना मुहिम शुरू कर सकते हैं। किसी बेजुबान जानवर को बचाने से बड़ा प्यारा काम और क्या हो सकता है।

6. राजनीति में फैले कीचड़ की सफाई करना!

हम सभी ने यही सुना है की राजनीति ऐसा दलदल है जिसमें जो गया, वो डूब गया! इसीलिए बच्चा, बूढ़ा, जवान सभी राजनीति से दूर रहते हैं। राजनीति में भ्रष्टाचार और बहुत सी बुरी चीज हैं इस बात में कोई शक नहीं!

पर अगर कोई इन्सान निस्वार्थ भाव से राजनीति में आये और अपनी ईमानदारी के दम पर अच्छे कार्यों को करें तो राजनीति की भी काया पलट हो सकती है। लेकिन इस मामले में लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए भी हौसले की जरूरत है।

अगर आप एक नौजवान व्यक्ति हैं और आपको लगता है देश की राजनितिक व्यवस्था में वाकई बदलाव की जरूरत है, तो आप एक छोटा ही सही पर एक कदम बढ़ाकर इस काम को शुरू कर सकते हैं!

Note – इस तरह के बहुत सारे काम है जो आप कर सकते हैं! देखिए हर वो काम जिससे लोगों का प्रकृति का वास्तव में कल्याण होता है वो सभी कम प्यार से किए जाने वाले काम ही होते हैं।

संबंधित पोस्ट पढ़ें:-

✔ प्यार कब होता है? जानें किस उम्र में कैसे होता है प्यार!

अंतिम शब्द 

दोस्तों प्यार में क्या काम करना चाहिए ? इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको आपके सवाल का जवाब मिल गया होगा। मुझे उम्मीद है कि अब आप अपनी जिंदगी में जो काम करेंगे,वो प्यार से करेंगे। इस आर्टिकल में बताई गई बातें अगर आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया में जरूर शेयर करें।

The post प्यार में क्या काम करना चाहिए? जिन्दगी बदल जाएगी! appeared first on Impress Karo.

]]>
https://impresskaro.in/pyar-me-kya-kaam-karna-chahiye/feed/ 0
किस नाम के लड़के सच्चा प्यार करते हैं? जानें सच्चाई! https://impresskaro.in/kis-naam-ke-ladke-saccha-pyar/ https://impresskaro.in/kis-naam-ke-ladke-saccha-pyar/#respond Mon, 28 Aug 2023 17:31:25 +0000 https://impresskaro.in/?p=2010 किस नाम के लड़के सच्चा प्यार करते हैं: आज के समय में सच्चा प्यार ऐसा हो गया है जिसे अलादीन का चिराग लेकर भी खोजा जाए तो भी मिलना मुश्किल है। क्योंकि लोग प्यार के नाम पर सिर्फ टाइम पास और दूसरे का इस्तेमाल करते हैं। लड़कियों के साथ खासकर ऐसा ज्यादा होता है, इसीलिए ... Read more

The post किस नाम के लड़के सच्चा प्यार करते हैं? जानें सच्चाई! appeared first on Impress Karo.

]]>
किस नाम के लड़के सच्चा प्यार करते हैं: आज के समय में सच्चा प्यार ऐसा हो गया है जिसे अलादीन का चिराग लेकर भी खोजा जाए तो भी मिलना मुश्किल है।

किस नाम के लड़के सच्चा प्यार करते हैं

क्योंकि लोग प्यार के नाम पर सिर्फ टाइम पास और दूसरे का इस्तेमाल करते हैं। लड़कियों के साथ खासकर ऐसा ज्यादा होता है, इसीलिए कहीं ना कहीं लड़कियों का विश्वास सच्चे प्यार से उठता जा रहा है।

कुछ लड़कियां जो अपनी जिंदगी में सच्चा प्यार चाहती है। उनके मन में प्यार को लेकर अजीब अजीब से सवाल आने लगे हैं जैसे किस नाम के लड़के सच्चा प्यार करते हैं? कौन सी राशि वाला लड़का होगा जो मुझे सच्चा प्यार करेगा?

लड़कियों के मन में न सिर्फ इस तरह के सवाल आते हैं बल्कि वे गूगल पर ऐसे सवाल के जवाब ढूंढती भी है। अगर आपके मन में भी इस तरह का सवाल आता है और आप इस सवाल का जवाब ढूंढते ढूंढते ही हमारे आर्टिकल तक आए हैं। तो इस आर्टिकल को ऐसे ही पूरा जरूर पढ़ें।

किस नाम के लड़के सच्चा प्यार करते हैं? ऐसे जानें!

सच्चा प्यार सिर्फ नसीब वालों को ही मिलता है, हमने ये बात महज सुनी हैं। इसलिए सच्चा प्यार पाने के लिए लोग ना जाने क्या-क्या करते है और न जाने कैसे कैसे लोगों की बातों में आ जाते हैं। ‌

पर जरा आप सोच कर देखिए क्या किसी के नाम से आपको पता चल सकता की वो लड़का सच्चा प्यार करने वाला लड़का है या नहीं।

चाहे आप किसी भी ज्ञानी से पूछ लीजिए लकी सच्चा प्यार करने वाले लड़कों का नाम क्या होता है ? इसका जवाब किसी के पास भी नहीं होगा।

पर फिर भी अगर कोई धुरंधर आपसे कहता है कि महेश, सुरेश, राम, राजीव, लक्ष्य जैसे नाम के लड़के सच्चा प्यार करते हैं।

तो समझ लीजिए वो इंसान आपको उल्लू बनाने की कोशिश कर रहा है। क्योंकि किसी के नाम से उसके व्यवहार और उसके व्यक्तित्व का पता नहीं चलता है।

किसी लड़के के नाम से ये पता नहीं चल सकता है की वो आपके साथ टाइम पास करेगा या फिर आपसे सच्चा प्रेम करके आपको एक अच्छा इन्सान बनने में मदद करेगा।

मान लीजिए किसी का नाम रोहित है, और बहुत सुन्दर नाम है!

लेकिन वो एक बहुत ही बिगड़ा लड़का हैं, जो शराब पीता है! धूम्रपान करता है और हर गलत काम करता है। तो आप ही बताइए क्या इसके नाम से आप कह सकते हैं कि ये इंसान आपसे सच्चा प्यार करेगा? नहीं ना!

इसलिए समझदारी इसी में है की जितना जल्दी हो सके आप उतनी जल्दी समझ जाइए कि ये सारी बेकार की बातें हैं।

किस नाम के लड़के सच्चा प्यार करते हैं, कैसे जाने ?

अगर आपको सच में सच्चा प्यार करने वाले लड़की की तलाश है, तो आपको नाम वाम के ढकोसलों के पीछे नहीं जाना चाहिए। बल्कि सच्चे प्यार को समझने की कोशिश करनी चाहिए।

नीचे मैंने आपको सच्चा प्यार पता करने के लिए कुछ बातें बताई हैं आप उन्हें ध्यान में रखकर जान सकते हैं की लड़का आपको सच में प्यार करता है की नहीं!

1. लड़के के नाम पर नहीं उसके व्यक्तित्व पर ध्यान दीजिए!

नाम से बस इंसान की पहचान होती है आप किसी के नाम से ये नहीं जान सकते हैं की उसके मन में क्या है ? उसकी सोच क्या है और सबसे जरूरी वो प्यार को किस नजरिए से देखता है! इसलिए आपको कभी भी सच्चा प्यार तलाश करने के लिए किसी लड़के के नाम पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

बल्कि आपको इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि वो लड़का जो आपको लग रहा है कि सच्चा प्यार कर सकता है, वो कैसा है? ध्यान रहे मैं दिखने में कैसा है ये बात नहीं कर रही बल्कि उसका आप के साथ व्यवहार कैसा है ?

वो कैसी बातें करता है और सबसे ज्यादा जरूरी क्या वो खुद से प्यार करता है? अगर वो खुद को प्रेम करेगा तो जाहिर है वो एक बेहतर इन्सान होगा, और इन्सान अच्छा है तो फिर भला नाम से क्या फर्क पड़ता है!

2. लड़के के मन को टटोलने की कोशिश कीजिए !

कहते हैं न कि नाम में क्या रखा है? ये कहावत प्यार के नाम पर बिल्कुल सही बैठती है। क्योंकि आपको जिस इंसान से प्यार होगा आपको उसके नाम से कोई मतलब ही नहीं होगा! भले ही वो किसी भी नाम का हो, उसका कोई भी धर्म या जात हो।

लेकिन अगर आप उससे प्यार करते होंगे, तो आप को किसी और बात की फिक्र ही नहीं होगी और ना ही होनी चाहिए। ठीक वैसे ही जो सामने वाला बंदा आपसे सच्चा प्यार करने का दावा कर रहा हैं। उसकी हकीकत जानना जरूरी है!

मन को टटोलना यानी ये पता करना कि जो इंसान आपको लग रहा है कि सच्चा प्यार करेगा उसके मन में सच्चा प्यार है या फिर बस लड़की को पाने की इच्छा है। कहने का मतलब ये है कि प्यार के नाम पर लड़का आपकी भलाई करेगा या फिर आपके साथ टाइम पास करेगा ये आपको पहले ही जान लेना होगा।

उदाहरण के लिए आप अपने पैरों पर खड़े नहीं है, आप पैसों के लिए जवान होने के बाद भी दूसरे पर आश्रित हो तो ये देखकर अगर आपका प्रेमी आपको आत्मनिर्भर बनाने में मदद करता है तो जान लीजिये वो सच में आपकी भलाई चाहता है!

3. जानिए लड़का आपसे क्या चाहता है?

सच्चा प्यार करने के लिए बड़ी मेहनत चाहिए होती है, बड़ा श्रम करना पड़ता है! ऐसे में अगर आपको जानना है कि कोई लड़का सच्चा प्यार करता है या नहीं।

तो आपको इस बात पर खास तरह से ध्यान देना होगा कि वो लड़का आपसे क्या उम्मीद रखता है?

अगर लड़के की चाहत आपकी खूबसूरती से मतलब है और वो हर समय आपके शरीर की तारीफ़ करता है तो समझ लीजिए कि उस लड़के को आपसे कोई मतलब नहीं है। वो तो सिर्फ आपका शरीर चाहता है।

4. देखिए क्या लड़के को सच्चा प्यार का मतलब पता भी हैं !

सच्चा प्यार को लोग इतना बड़ा इसीलिए बताते हैं क्योंकि प्यार की जो परिभाषा होती है। वही लोगों को पता ही नहीं होती। आजकल लोग टीवी पर, फिल्मों में और फोन में प्यार के नाम पर लोगों को जो ड्रामा करते हुए देखते हैं।

उसी से उन्होंने सच्चे प्यार के बारे में अपनी एक अलग ही धारणा बनाकर रखी है। लोग यही समझते हैं कि सच्चे प्यार के नाम पर किसी से कोई भी वादा कर देना या फिर उनसे ही शादी के बारे में सोचना सच्चा प्यार है।

पर सच्चा प्यार ऐसा नहीं होता है सच्चा प्यार होने पर आपके मन में बस अपने प्रेमी की भलाई होती है!

इसीलिए अगर आपको जानना हो कि कोई लड़का आपसे प्यार करता है या नहीं तो उसकी बातों पर ध्यान मत दीजिए। बल्कि उसके सोच, व्यवहार और सबसे जरूरी चीज प्यार को लेकर उनका जो मानना है उस बात पर ध्यान दीजिए।

जैसे मान लीजिए कोई लड़का आपसे बहुत प्यार करता है और वो चाहता है कि आप उसके साथ रहे। लेकिन आपको दूसरे शहर जाकर पढ़ाई करनी हैं।

ऐसे में अगर लड़का अपनी फिलिंग्स के बारे में भूलकर आपको दूसरे शहर जाने के लिए सपोर्ट करता है तो समझिए कि वह आपसे प्यार करता है। क्योंकि उसके लिए उसकी फीलिंग से ज्यादा जरूरी आपकी पढ़ाई है।

5. लड़का आपसे उम्मीद रखता है या फिर आपको मुक्त रखता है !

जब एक लड़का और लड़की एक दूसरे से प्यार करते है तब वो रिलेशनशिप में आ जाते हैं। ऐसे में अगर आप किसी लड़के के साथ रिलेशनशिप में जाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको ये पता करना होगा कि वो लड़का रिलेशनशिप में चाहता क्या हैं?

अगर लड़के की चाहत आपको पाना, आपको हासिल करना या फिर आपको हमेशा अपने साथ रखना हैं। तो समझ लीजिए कि वो लड़का सच्चा प्यार के नाम पर आपको बंधनों से बांधने आया है।

बहुत से लोग प्यार में बहुत रोकटोक करते हैं, कहीं घूमने से, किसी के साथ बात करने से एक दूसरे को मना करते हैं, अगर कहीं ऐसा हो तो जान लीजिये ये प्यार नहीं है!

जो लड़का लड़की से सच्चा प्यार करता है वो कभी भी अपने साथ चिपकने यानी हमेशा साथ में रहने के लिए नहीं कहेगा। बल्कि वो लड़की को ऐसे काम करने के लिए कहेगा जो लड़की के लिए जरूरी हो। जैसे पढ़ाई करना, काम करना या फिर कोई भी ऐसी चीज जो लड़की के लिए जरूरी हो।

6. ध्यान दीजिए कि लड़के के लिए आपकी खुशी जरूरी है या फिर सच्चाई !

अधिकतर लोगों को लगता है कि सच्चे प्यार का मतलब, अपने पार्टनर को खुश रखना‌ होता है हमेशा उनके साथ देना होता है। पर सच्चे प्यार की ये परिभाषा भी हमें दूसरों से ही मिली हुई है दूसरों से यानी की टीवी सिनेमा सोशल मीडिया इत्यादि।

क्योंकि सच्चा प्यार होने पर आप अपने पार्टनर को सच्चाई की तरफ ले जाते हैं। ‌सच्चाई का मतलब है, जैसे अगर आप देख रहे हैं कि आप के पार्टनर में कोई कमी है या फिर वो अपनी जिंदगी में कुछ अच्छा नहीं कर रहा है।‌

तो उसे उसके बूरे हाल में भी स्वीकार कर लेने को सच्चा प्यार नहीं कहते बल्कि उसे उसकी कमी का एहसास दिलाकर उसे जिंदगी में बेहतर चीज करने का जज्बा पैदा करना ही सच्चा प्यार है।

अगर कोई लड़का आपके साथ ऐसा करता है तो समझ लीजिए वो लड़का आपसे सच में प्यार करता है फिर भले उसका नाम चाहे कुछ भी हो।

7. लड़का आपका समय चाहता है या आपकी भलाई !

प्यार में लड़के अक्सर लड़कियों से बातचीत करना बड़ा पसंद करते हैं। जो लड़की उन्हें पसंद आती है वो चाहते हैं कि अपना ज्यादातर समय वह लड़की से बात करती हुई ही बिताएं। भले ही उनकी बातों में कोई वैल्यू ना हो, भले ही वह इधर-उधर की बातें करें। ‌

लेकिन फिर भी उन्हें घंटे तक बातें करनी होती है। जिन लड़कों को प्यार के नाम पर अपनी जिंदगी की कमी भरनी होती है वो अपना समय बिताने के लिए ऐसा करते हैं।

लेकिन जो लड़के सच में किसी लड़की से प्यार करते हैं, वो लड़की से उसका समय नहीं मांगते हैं बल्कि लड़की को वो काम करने के लिए कहते हैं, जो उनके लिए जरूरी है।

Special note – देखिए अगर सभी को ये पता चल जाता कि किस नाम का लड़का सच्चा प्यार करता है। लड़की फिर उस नाम के लड़के को अपना बॉयफ्रेंड बना लेती है या फिर उसी से शादी कर लेती। लेकिन ऐसा होता नहीं है क्योंकि नाम और प्यार दोनों अलग-अलग बातें हैं।

इस तरह से अगर आप सच्चा प्यार की तलाश करेंगे तो आपको कभी भी सच्चा प्यार नहीं मिलेगा। सच्चा प्यार पाने के लिए आपको पहले खुद सच्चा प्यार करने के काबिल बनना होगा। तभी आपको सच्चा प्यार मिलेगा।

संबंधित पोस्ट पढ़ें:-

✔ प्यार कितनी बार हो सकता है? एक बार दो बार जानें सच्चाई!

✔ प्रेम क्यों होता है? जानें प्रेम की असली वजह!

✔ प्यार में होने के 7 लक्षण | सच्चे प्यार को ऐसे परखें!

अंतिम शब्द 

दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद मुझे उम्मीद है कि आपको आपके सवाल ” किस नाम के लड़के सच्चा प्यार करते हैं? ” का जवाब मिल गया होगा। क्योंकि आपने इस पोस्ट को पढ़ लिया है तो अब आप बेहतर तरीके से जान पाएंगे कि कौन सा लड़का सच्चा प्यार करता है। ‌

मुझे उम्मीद है कि इस आर्टिकल में बताई गई बातें आपको पसंद आई होगी। इस पोस्ट में बताई बातें अगर आपको पसंद आई हो, तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

The post किस नाम के लड़के सच्चा प्यार करते हैं? जानें सच्चाई! appeared first on Impress Karo.

]]>
https://impresskaro.in/kis-naam-ke-ladke-saccha-pyar/feed/ 0
लड़कियां सच्चा प्यार कैसे करती हैं? जानें Secret बात https://impresskaro.in/ladkiya-saccha-pyar-kaise-karti-hai/ https://impresskaro.in/ladkiya-saccha-pyar-kaise-karti-hai/#respond Mon, 21 Aug 2023 17:15:00 +0000 https://impresskaro.in/?p=1999 लड़कियां सच्चा प्यार कैसे करती हैं: दोस्तों, लड़कों से अक्सर ये सुनने को मिलता है की लड़की बेवफा होती है! उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता, लड़की कभी किसी एक लड़के से प्यार नहीं कर सकती। लड़की को सिर्फ पैसे से प्यार होता है। शायद आप भी लड़कियों के बारे में इस तरह की ... Read more

The post लड़कियां सच्चा प्यार कैसे करती हैं? जानें Secret बात appeared first on Impress Karo.

]]>
लड़कियां सच्चा प्यार कैसे करती हैं: दोस्तों, लड़कों से अक्सर ये सुनने को मिलता है की लड़की बेवफा होती है! उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता, लड़की कभी किसी एक लड़के से प्यार नहीं कर सकती।

लड़कियां सच्चा प्यार कैसे करती है

लड़की को सिर्फ पैसे से प्यार होता है। शायद आप भी लड़कियों के बारे में इस तरह की ही राय रखते हों, पर ये धारणा पूरी तरह से सही नहीं है।

हालांकि बहुत सी लड़कियां लड़कों का दिल तोड़ती हैं, प्यार के नाम पर उन्हें धोखा देती हैं। लेकिन अब भी कुछ लड़कियां हैं जो सच्चे प्यार पर विश्वास करती हैं।

और जब ऐसी कोई लड़की किसी से सच्चा प्यार करती हैं, तो वो अपने पार्टनर की पूरी जिंदगी बदल देती है। लड़कियां सच्चा प्यार कैसे करती हैं? अगर आप ये जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

लड़के लड़की का प्यार कैसा होता है? 

आज के समय में लड़का और लड़की दोनों के लिए ही प्यार के मायने काफी बदल चुके हैं। ‌अब लोग प्यार के लिए नहीं बल्कि सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए एक दूसरे के साथ होते हैं। जहां लड़कियां कहती है कि लड़के उनके शरीर के लिए उनके साथ रहते हैं।

तो वहीं लड़कों का ये कहना होता है की लड़कियां उनके पैसे के लिए उनके पास आती हैं। इसलिए लड़कियां अपने शरीर को और खूबसूरत दिखने की कोशिश करती है

लेकिन जब इस तरह की नियत रखने वाले दो लोग एक दूसरे के करीब आते हैं, तो इसका नतीजा धोखा, बेवफाई होता है। क्योंकि लड़का लड़की दोनों ही प्यार के नाम पर व्यापार करते है।

व्यापार से हमारा आशय है की जिस तरह बिजनेस में कुछ देना और बदले में कुछ पाना होता है ठीक उसी तरह लोग प्यार के नाम पर कुछ देते हैं और बदले में कुछ पाने की उम्मीद करते हैं!

उदाहरण के लिए कोई लड़की शरीर से आकर्षक है तो वो अक्सर ऐसा लड़का ढूंढती है जिसके पास भरपूर पैसा हो! और सच्चे प्यार में चूँकि कोई उम्मीद, आशा नहीं होती! चाहत तो सिर्फ व्यापार में होती है!

इसलिये हमने प्यार को बिजनेस बना दिया है!

हालाँकि लड़का जब किसी से सच्चा प्यार करता है तो वो कैसा होता है, इसके बारे में हम पहले ही बात कर चुके हैं। इसीलिए आज हम बात करेंगे जब एक लड़की से सच्चा प्यार करती है तो वो प्यार में क्या करती हैं ?

लड़कियां सच्चा प्यार कैसे करती हैं?

जब कोई लड़की किसी लड़के से सच्चा प्यार करती हैं, तो वो लड़की अपने जिंदगी के साथ-साथ उस लड़के की भी पूरी जिंदगी बदल देती है। सच्चा प्यार होने पर लड़की क्या करती है ये समझने के लिए नीचे दिए गए पॉइंट्स को ध्यान से पढ़ें –

#1. लड़के को जीवन में ऊंचा लक्ष्य देती है!

जब कोई लड़की किसी लड़के से उसके पैसे या फिर अपने स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि लड़के की भलाई के लिए ही उससे प्यार करती है। तो लड़की लड़के के जीवन में एक ऊँचा लक्ष्य ले आती है। ‌

क्योंकि जिस लड़की को सच्चे प्यार का मतलब समझ आता है। वो कोई ऐरी गैरी लड़की तो हो ही नहीं सकती! सच्चा प्यार करने वाली लड़की की वैल्यू ही इतनी ज्यादा होती है की उस लड़की से प्यार करने के लिए भी लड़के को अपने आपको बदलना पड़ता है।

शायद आप सोचे ये ऊंचा लक्ष्य क्या होता हैं? ऊंचा लक्ष्य का मतलब है कोई ऐसा काम जिसे आप पूरी शिद्दत से करें, जिसे करने के लिए आपको भूख प्यास किसी भी चीज की कोई चिंता ना रहे।

ये काम कुछ भी हो सकता है कोई उपलब्धि भी हो सकती हैं। ऐसे में उसकी जिंदगी पहले जैसी नहीं रहती है क्योंकि अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए वो जो संघर्ष करता हैं, उस संघर्ष के वजह से उसकी पूरी पर्सनालिटी ही बदल जाती है।

जैसे मान लीजिए कोई लड़का है जो कुछ नहीं करता बल्कि अपने माता-पिता के पैसे पर ऐश करता है और आलसी की तरह जीता हैं।

ऐसे में अगर लड़के की जिंदगी में कोई ऐसी लड़की आ जाए, जो उसे मेहनत करने के लिए प्रेरित कर सके जान लीजियेगा यही सच्चे प्यार की निशानी है।

#2. लड़के की ताकत बनकर !

जैसा की मैंने ऊपर वाले पॉइंट में ही बताया की प्यार होने पर लड़की लड़के के जिंदगी में काफी सारे बदलाव लाती हैं। लड़की जिस लड़के से प्यार करती है वो उसे बड़े लक्ष्य पर काम करने के लिए कहती है।

लेकिन जैसा कि आपको पता ही है की किसी बड़े लक्ष्य पर काम करना कितना मुश्किल होता है और इस रास्ते में कितनी बार हार का सामना करना पड़ता है। पर जो लोग प्यार में होते हैं उनके सामने हार को भी झुकना पड़ता है।

सच्चे प्यार करने वाली लड़की कभी भी अपने प्रेमी को हार मानने नहीं देती, लक्ष्य चाहे कितना ही बड़ा क्यों ना हो लड़की उसकी ताकत बनकर उसे फिर से उठने के लिए कहती हैं।

क्योंकि वो लड़की भली भांति जानती है की सही काम को करने में बहुत मेहनत लगती है, और उसमें कई बार नुकसान, हार का दर्द झेलना पड़ता है पर चूँकि वो सही है इसलिए उसे अपना धर्म समझकर वो लड़की मुश्किल काम को करने के लिये लड़के को प्रेरित करती है!

#3. लड़के को उसकी कमी बता कर !

अगर आप किसी भी लड़की से पूछेंगे कि बताओ तुम्हारे बॉयफ्रेंड में क्या कमी है ? तो वो लड़की कुछ भी नहीं बोल पाएगी इसलिए नहीं क्योंकि उस लड़की के बॉयफ्रेंड में कोई कमी नहीं है।

बल्कि इसलिए क्योंकि लड़की ने अपनी आंखों पर ना दिखाई देने वाली पट्टी बांध रखी है जिसकी वजह से उन्हें अपने बॉयफ्रेंड की कोई कमी दिखाई ही नहीं देती है।

देखो प्यार का मतलब ये नहीं होता है कि जिस लड़के को आप प्यार करती है।‌ आप उनकी कमी के साथ स्वीकार कर लें क्योंकि जब लड़की को सच्चा प्यार होता है। तब लड़की अपने बॉयफ्रेंड को खुश रखने के लिए उससे ये नहीं कहती है कि उसमें कोई कमी नहीं है।

बल्कि सच्चा प्यार होने पर लड़की खुद लड़की को उसकी कमी बताती है ताकि वो अपनी कमी पर काम करें और एक बेहतर इंसान बन सके। यहीं तो होता है और होना चाहिए प्रेम में।

#4. लड़के को बंधनों से आजादी देकर!

ज्यादातर लड़कियां प्यार के नाम पर लड़कों को सौ तरह के बंधनों में बांध देती है क्योंकि लड़की में ये डर होता है कि कहीं लड़का उसे छोड़कर किसी और का न हो जाए। इस वजह से लड़की लड़के के ऊपर अलग-अलग तरह की बंदिश लगाती है।

कभी वो लड़के को किसी और लड़की से फोन पर बात करने को मना करती है, तो कभी किसी दूसरे लड़की को देखने से मना करती है।

प्यार के नाम पर कुछ लड़कियों का स्वार्थ इतना ज्यादा होता है की वो लड़के को अपनी जिंदगी खुलकर जीने नहीं देती और छोटी बड़ी बातों पर रोक लगाती है।

ये देखते हुए भी कि लड़की से दूर जाने में लड़की की भलाई है लड़की अपने प्रेमी को खुद से दूर नहीं जाने देते हैं।
लेकिन जब किसी लड़की को सच में किसी लड़के से प्यार होता है।

तो उसे किसी बात की चिंता नहीं होती! वो लड़के से कुछ उम्मीद नहीं करते बल्कि उसे सिर्फ प्यार करती है।

सच्चा प्यार होने पर लड़की के दिल में सिर्फ लड़के की भलाई की भावना होती है। लड़की यही सोचती है कि कैसे वो लड़के को आजादी दे सके, कैसे वो उसे खुला उड़ना सिखाये।

#5. लड़के की अच्छे काम में मदद करके !

जब कोई लड़की किसी लड़के से प्यार करती है, तो वो सिर्फ लड़के से ही प्यार नहीं करती बल्कि उसकी हर चीज से प्यार करती है। कहने का मतलब ये है की  लड़का जो भी अच्छा काम करता है लड़की उसके काम में उसकी मदद करती है।

लड़के की प्रॉब्लम को अपनी प्रॉब्लम मानकर पूरे दिलो जान से उसे ठीक करने की कोशिश करती हैं और एक सच्चे साथी की तरह लड़के को उसकी मंजिल तक पहुंचने में मदद करती हैं।

यही कारण है कि सच्चा प्यार करने वाले लोगों के प्यार की मिसालें दी जाती हैं।

कभी सोचा हैं क्यों आर्मी ऑफिसर इतने दिनो तक अपने घर से दूर रहकर देश की सेवा कर पाते हैं! ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जो संघर्ष आर्मी ऑफिसर सरहद पर करते है, वैसा ही संघर्ष उनकी पत्नी घरों में करती हैं।

लेकिन उन्हें अपने पति से इतना प्रेम होता है कि उन्हें अपने पति के काम से भी प्रेम होता हैं। सिर्फ यही नहीं किसी भी अच्छे काम में पुरुष को सही महिला का साथ मिल जाए तो वो कुछ भी कर सकता है।

#6. प्यार में लड़की लड़के को अच्छा इंसान बनाती हैं!

कामवासना और सेक्स करने की भावना हर इंसान में होती है खासकर लडको में। लेकिन जब कोई लड़की किसी लड़के से सच में प्यार करती है, तो वो लड़के के मन में इन बातों को ही रहने हीं देती हैं।

क्योंकि प्यार करने वाली लड़की जानती हैं कि इन चीजों में कोई खुशी नहीं रखी है‌।

इसीलिए लड़की लड़के को समझाती है की इन सारी बातों पर ध्यान ना देकर जिंदगी को बेहतर बनाने में ध्यान देना दे और अपना लक्ष्य पूरा करने की जी तोड़ कोशिश करें‌।

जब लड़की के दिल में लड़के से कुछ भी पाने की चाहत नहीं होती है तो वो लड़के के ऊपर खुद को झोंक देती है। सच्चा प्यार करने वाली लड़की वो नहीं होती हैं, जो अपने प्यार को उसकी हर कमी के साथ स्वीकार करें।

बल्कि सच्चा प्यार तो वो लड़की करती है, जो लड़के को उसके कमियों से वाकिफ करा कर, उसे जिंदगी का आइना दिखा कर, उसे सच्चाई की तरफ ले जाकर लड़की लड़के को बिल्कुल ही बदल देती है और एक नया इंसान बना देती है।

संबंधित पोस्ट पढ़ें:-

✔ प्यार कैसे करें? प्रेमी को खुश देखना है तो ये करें!

✔ सच्चा प्यार पाने के लिए क्या करना चाहिए? 

✔ प्यार कितनी बार हो सकता है? एक बार दो बार जानें सच्चाई!

अंतिम शब्द 

दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको समझ आ गया होगा कि लड़कियां सच्चा प्यार कैसे करती हैं ? इन बातों को समझने के बाद अगर आप देख रहे हैं कि आपकी गर्लफ्रेंड भी आपको ऐसे ही प्यार करती हैं।

मतलब वो आपकी तारीफ करने से ज्यादा आपकी कमियां बताती हैं या फिर आपको जिंदगी में बेहतर करने के लिए कहती रहती हैं।

और सिर्फ कहती है नहीं बल्कि इसमें आपका पूरा साथ भी देती है। तो समझ लीजिए कि लड़की आपसे सच में प्यार करती है और आपको ऐसी लड़की को हमेशा प्यार करना चाहिए। इस आर्टिकल में बताई गई बातें अगर आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए।

 

 

 

The post लड़कियां सच्चा प्यार कैसे करती हैं? जानें Secret बात appeared first on Impress Karo.

]]>
https://impresskaro.in/ladkiya-saccha-pyar-kaise-karti-hai/feed/ 0
प्यार और लगाव में अंतर | जानने का आसान तरीका! https://impresskaro.in/pyar-lagaav-me-antar/ https://impresskaro.in/pyar-lagaav-me-antar/#respond Thu, 17 Aug 2023 16:43:07 +0000 https://impresskaro.in/?p=1995 प्यार और लगाव में अंतर: दोस्तों जब प्यार की बात होती है तो लोग प्रेम की भावना को व्यक्त करने के लिए कई तरह के शब्दों का इस्तेमाल करते हैं जैसे प्यार, मोहब्बत, लगाव, मोह! और सोचते हैं कि ये सभी एक ही चीज होती हैं जबकि ऐसा नहीं है प्यार और लगाव दोनों अलग-अलग ... Read more

The post प्यार और लगाव में अंतर | जानने का आसान तरीका! appeared first on Impress Karo.

]]>
प्यार और लगाव में अंतर: दोस्तों जब प्यार की बात होती है तो लोग प्रेम की भावना को व्यक्त करने के लिए कई तरह के शब्दों का इस्तेमाल करते हैं जैसे प्यार, मोहब्बत, लगाव, मोह! और सोचते हैं कि ये सभी एक ही चीज होती हैं जबकि ऐसा नहीं है प्यार और लगाव दोनों अलग-अलग बातें है।

प्यार और लगाव में अंतर

आपको कभी भी प्यार और लगाव को एक नहीं कहना चाहिए क्योंकि इन दोनों में काफी अंतर होता हैं। अगर आप जानना चाहते हैं की प्यार और लगाव में अंतर क्या हैं? तो आप यकीनन सही आर्टिकल को पढ़ रहे हैं।‌

क्योंकि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपका प्यार और लगाव दोनों के बारे में गहराई से बातें जानने को मिलेंगी। इतना ही नहीं आप पोस्ट पढ़ने के बाद कभी नहीं कहेंगे कि ये दोनों एक ही हैं। तो चलिए इस आर्टिकल की शुरुआत करते हैं। ‌

प्यार और लगाव में समानता क्या है?

अगर आप प्यार और लगाव में अंतर जानना चाहते हैं। तो आपको पहले ये समझना होगा की इन दोनों में समानता क्या है? कोई हमें पसंद आता है, अच्छा लगता है, तो हम कह देते हैं कि प्रेम हैं।

और अगर किसी के साथ रहना, उनके आसपास होना, बातें करना या फिर उनकी केयर करने की हमारी आदत हो गई है तो हम कहते हैं कि हमें लगाव हो गया है या फिर जुड़ाव हो गया हैं।

ज्यादातर लोगों को लगता है कि प्यार और जुड़ाव एक ही बात होती है।‌ क्योंकि जब हमारा किसी से जुड़ाव होता हैं! तो वहीँ से प्रेम कहानी शुरू होती हैं। मतलब कि किसी भी प्यार की शुरुआत जुड़ाव से ही होती हैं।

इसी वजह से प्यार और जुड़ाव (लगाव) को एक जैसा ही समझा जाता है। पर ऐसा नहीं है क्योंकि जब आप प्यार में होते हैं, तो आप की जिंदगी बदल जाती है सब कुछ बदल जाता है। लेकिन जब आपका किसी से जुड़ाव हो जाता है तो आप उनके साथ बंध जाते हैं।

प्यार और जुड़ाव में कोई समानता नहीं है दोनों बिल्कुल ही अलग चीज है। अगर आप इन दोनों को एक कहते हैं तो आप ये समझा दीजिए की आप आकाश और जमीन को एक बता रहे हैं। प्यार और जुड़ाव में कोई समानता नहीं है, अगर आप को यकीन नहीं आता तो नीचे बताए गए पॉइंट्स को ध्यान से पढ़ें।

प्यार और लगाव में अंतर

1. लेन-देन का खेल

आजकल रिश्ते में लेनदेन का खेल खूब चलता है। लेनदेन मतलब लड़का लड़की से कहता है मैं तुमसे प्यार करता हूं, लेकिन तुम मुझसे उतना प्यार नहीं करती! लड़की कहती है मैं किसी लड़के से बात नहीं करती, लेकिन तुम सारी लड़कियों से बात करते हो। ‌

इस तरह की बातें हमेशा रिलेशनशिप में बहुत सुनने को मिलती है और हमें लगता है की देखो रिश्ते में कितना प्यार है! सच तो ये है की यहां प्यार तो है ही नहीं।

क्योंकि जहां प्यार होता है वहां लेन-देन की बात नहीं होती। आपके मन में यह बात नहीं आती है कि मैं उनसे इतना प्यार करता हूं लेकिन वो मुझसे प्यार नहीं करती।

प्यार होने पर आप बस यही देखते हैं कि मुझे प्यार है! प्यार में पाने के लिए कुछ होता ही नहीं है। क्योंकि प्यार में सिर्फ दिया जाता है। लेकिन जहां लेनदेन की बात होती है। जहां ये उम्मीद रखी जाती है कि मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं, तुम भी मुझसे उतना ही प्यार करोगी।

तो इस तरह की जो बातें होती हैं, वो सिर्फ मोह में होती है। जब कोई आप को सिर्फ पसंद होता है और आप उसे अपने ही आसपास रखना चाहते हैं, तब आप इस तरह की बातें करने लगते हैं। क्योंकि प्यार करने वालों को तो इस तरह की बातों की कोई चिंता ही नहीं रहती है।

2. मुक्ति या कैद

प्यार और लगाव में कुछ भी एक जैसा नहीं है। प्यार लोगों को मुक्ति देता है लेकिन लगाव लोगों को बांधकर रखता है। जब हम किसी से प्यार करते हैं, तो हम उसे अपने पास रखने की चाहत नहीं रखते हैं और ना ही ये सोचते हैं कि वो इंसान हमारे पास रहे।

लेकिन प्यार करने पर हम दूसरों की भलाई के लिए उसे दूर रखने की भी आजादी दे देते हैं, उदाहरण के लिए जिस इन्सान से आप प्यार करते हैं, आपको लगता है इसकी भलाई मुझसे दूर रहकर ही होगी तो आप उसे दूर जाने की भी सलाह देते हैं!

लेकिन जब हमें किसी से सिर्फ लगाव होता है तो हम चाहते हैं कि वो इंसान हमारे पास रहे। ये देखते हुए भी की उनसे दूर जाकर ही दूसरे की भलाई है वो उन्हें अपने पास रखते हैं।

भले ही कोई कितना ही अच्छा क्यों ना हो अगर कोई इन्सान आपको आगे बढ़ने से रोक रहा है, आपकी तरक्की के रास्ते में बाधा बन रहा है तो समझ जाइए कि ये प्यार नहीं बल्कि लगाव है।

3. स्वार्थ की भावना

प्यार में कभी भी स्वार्थ की यानी किसी से किसी तरह का लाभ पाने की आशा नही रहती! जब आप को किसी से प्यार होता है तो आपके अंदर का स्वार्थ उसी समय खत्म हो जाता है और अगर आपके अंदर कुछ बचता है, तो वो हैं प्यार।

अधिकांश रिश्ते जो आप बनाते हैं आपको लगता है उन रिश्तों में तो बड़ा प्यार है, पर सच्चाई तो ये है की अधिकतर रिश्ते इसीलिए बनते हैं क्योंकि हमें उस रिश्ते को बनाकर किसी तरह का फयदा होता है!

उदाहरण के लिए सभी को लगता है हमारे माता-पिता हमसे बहुत प्यार करते हैं जबकि सच्चाई तो ये है की अधिकाँश माता पिता बच्चों को इसीलिए पालते पोषते और पढ़ाते हैं ताकि बुढ़ापे में वह उनका सहारा बन सके!

तो बताइए ये बात स्वार्थ की हुई या नहीं, और एक बात याद रखें जिस भी रिश्ते में स्वार्थ होता है अर्थात कुछ पाने की भावना होती है, वहां सुरक्षा और डर का भाव जरुर रहता है!

4. प्यार और लगाव का उद्देश्य

प्यार हमेशा अपने साथी का भला देखना चाहता है, प्रेम में इन्सान कुछ बेहतरीन करने के लिए अपनी कमजोरियों को छोड़ने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहता है। प्यार का उद्देश्य सिर्फ उस इंसान के लिए अच्छा सोचना और करना होता है जिनसे आप प्यार करते हैं।

लेकिन जब आपको किसी से जुड़ाव होता हैं। तो उसका उद्देश्य बस इतना रहता है कि जिस इंसान को आप पसंद करते हैं वो हमेशा आपके पास रहे, आपकी जरूरत पूरी करते रहे और वो आपको खुश रख सके!

लगाव अपने स्वार्थ की पूर्ति चाहता है लेकिन प्यार अपने स्वार्थ के बारे में नहीं सोचता।

कौन बड़ा है प्यार या लगाव?

जब हम किसी कपल को देखते हैं जो love marriage करते हैं तो हमें लगता है कि इन दोनों का क्या प्यार हैं, इनका प्यार मुकम्मल हो गया, इन्हें तो सब कुछ मिल गया और क्या ही चाहिए।

अगर आप भी इस तरह की बातें सोचते हैं तो मैं आपको बता दूं कि यहां प्यार नहीं है बल्कि सिर्फ लगाव है। प्यार होता।‌ तो लोग शादी के बंधन में एक साथ जुड़ने के बजाय एक दूसरे की जिंदगी में उन्हें बेहतर बनाने की कोशिश करते।

लेकिन क्योंकि आपको अपने पार्टनर के साथ सिर्फ जुड़ाव है, तो आपके अंदर उन्हें खोने का डर है! आप उन्हें दूसरों के साथ नहीं देखना चाहते। इस तरह से सिर्फ अपने स्वार्थ की पूर्ति करने के लिए लोग शादी कर लेते हैं। यही कारण है कि मैंने पहले ही कहा था कि प्यार को कभी लगाव नहीं कहना चाहिए।

क्या प्यार और लगाव एक दूसरे के दुश्मन है ?

प्यार और लगाव में दुश्मन जैसी कोई बात ही नहीं है क्योंकि जो एक जैसे हैं ही नहीं उनमें दुश्मनी कैसी ? अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि प्यार और लगाव एक दूसरे से कितना अलग होता है। इनकी जो परिभाषा है या फिर यूं कहें कि जो विशेषता है।

उससे अगर उनकी तुलना की जाए तो हां, ये एक दूसरे के दुश्मन हो सकते हैं लेकिन प्यार का जुड़ाव से कोई मतलब नहीं होता। क्योंकि जो लोग प्रेमी होते हैं वो लोग अपने में ही मस्त रहते हैं।

Special note – वैसे तो मैंने आपको यहां प्यार और लगाव में अंतर को स्पष्ट किया है, लेकिन अगर आप इस बारे में और भी अच्छे से जानना चाहते हैं तो नीचे दिए गए वीडियो को जरूर देखें या फिर बाद में देखने के लिए save कर लीजिए।

 

संबंधित पोस्ट पढ़ें:-

✔ प्यार कितनी बार हो सकता है? एक बार दो बार जानें सच्चाई!

✔ प्यार में होने के 7 लक्षण | सच्चे प्यार को ऐसे परखें!

✔ प्यार में लड़का क्या करता है? सच्चे प्यार में होने वाले काम

अंतिम शब्द 

दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद अब आप जान गए होंगे कि प्यार और लगाव में अंतर क्या है? इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप किसी के लगाव को प्यार का नाम नहीं देंगे और ना ही आपने लगाव को प्यार का कर संबोधित करेंगे।

प्यार अट्रैक्शन लगाव आजकल लोगों को एक जैसा लगता हैं, लेकिन ये सारी चीजें बहुत होती हैं। अगर मेरी बताई गई बातें आपको पसंद आई हो तो ऐसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए।

The post प्यार और लगाव में अंतर | जानने का आसान तरीका! appeared first on Impress Karo.

]]>
https://impresskaro.in/pyar-lagaav-me-antar/feed/ 0
प्यार कैसे करें? प्रेमी को खुश देखना है तो ये करें! https://impresskaro.in/pyar-kaise-kare/ https://impresskaro.in/pyar-kaise-kare/#respond Wed, 16 Aug 2023 16:53:42 +0000 https://impresskaro.in/?p=1979 दोस्तों, मुझे पता है प्यार को लेकर लोगों के मन में काफी अलग-अलग तरह के सवाल आते हैं। कई बार लोग सवाल करते हैं कि प्यार कैसे होता है? तो कभी उनका सवाल ये रहता है कि प्यार कैसे करें? लोगों में प्यार करने और प्यार पाने, दोनों की ही ख्वाहिश बहुत ज्यादा होती है। ... Read more

The post प्यार कैसे करें? प्रेमी को खुश देखना है तो ये करें! appeared first on Impress Karo.

]]>
दोस्तों, मुझे पता है प्यार को लेकर लोगों के मन में काफी अलग-अलग तरह के सवाल आते हैं। कई बार लोग सवाल करते हैं कि प्यार कैसे होता है? तो कभी उनका सवाल ये रहता है कि प्यार कैसे करें? लोगों में प्यार करने और प्यार पाने, दोनों की ही ख्वाहिश बहुत ज्यादा होती है। ‌

प्यार कैसे करें

लड़का हो या लड़की दोनों ही चाहते हैं कि उन्हें कोई प्यार करने वाला मिल जाए और जब ऐसा हो जाता है, तो वो सोचने लगते हैं कि वो अपने पार्टनर को कैसे प्यार दे सकते हैं, कैसे उन्हें प्यार देकर ज्यादा खुश रख सकते हैं! अगर आपके मन में भी इस तरह का सवाल आ रहा है तो आप बिल्कुल सही आर्टिकल को पढ़ रहे हैं।

क्योंकि इस पोस्ट में हम प्यार के बारे में गहराई से बातें करने वाले हैं और आपको ये भी बताएंगे कि प्यार कैसे किया जाता है। आज की हमारी पोस्ट बहुत ही ख़ास होने वाली है, तो इसे पूरा जरूर पढ़ें।

प्यार कैसे करें? जानें एकदम ख़ास तरीका

गूगल पर लोग अक्सर ये सवाल पूछते रहते हैं कि उन्हें अपने पार्टनर से कैसे प्यार करना चाहिए। वैसे तो हमें लगता है कि प्यार करने के बारे में readers ये पूछना चाहते हैं कि प्यार कैसे करें?

लेकिन इस सवाल को पूछने के पीछे ज्यादातर लोगों का सिर्फ एक ही उद्देश्य होता है वो है, रोमांस करना! इस सवाल से लोग प्यार करने के तरीके नहीं जानना चाहते हैं बल्कि रोमांस करने के तरीके पता करना चाहते हैं।

ताकि उन तरीकों को जानकर वो अपने पार्टनर के साथ उसे अप्लाई कर सके और अपने पार्टनर को खुश कर सकें। ‌ पर देखिए अगर आप इस प्रश्न के जरिए अपने शारीरिक सुख की पूर्ति करना चाहते हैं।

तो आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि प्यार और रोमांस दोनों ही अलग चीज होती हैं। हो सकता है आप में से कुछ लोग कहे कि प्यार का अगला स्टेप ही तो रोमांस होता है! पर ऐसा नहीं है प्यार अलग बात है। और रोमांस अलग दोनों में जमीन आसमान का अंतर है।

अगर आपको जानना है की रोमांस कैसे करें ? तो आप सीधा यही सवाल गूगल पर पूछ सकते हैं।‌ लेकिन आपको रोमांस करने के लिए प्यार के नाम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आप इस तरह के सवाल पूछ कर कभी भी प्यार नहीं कर सकते हैं और न ही ये जान सकते हैं कि प्यार कैसे करते हैं!

इसलिए प्यार के बारे में इस तरह से मत सोचिए क्योंकि आप प्यार को समझे बिना कभी भी किसी से प्यार नहीं कर सकते हैं।

प्यार करने के लिए क्या करें?

अगर आपको लगता है की किसी को भी किसी से भी बस ऐसे ही यूं ही प्यार हो जाता है। तो आप अभी भी फिल्मों की दुनिया में जी रहे हैं क्योंकि प्यार ऐसे नहीं होता है।

प्यार करने के लिए उसके काबिल बनना पड़ता है, प्यार को समझना पड़ता है, प्यार को सीखना पड़ता है। जब आप प्यार को समझ जाते हैं तो आपको किसी से पूछने की जरूरत नहीं पड़ती है कि इससे प्यार कैसे करते हैं।

क्योंकि आपके अंदर इतना प्यार होता है कि वह प्यार अपने आप ही दूसरों के साथ भी शेयर हो जाता है।

पढ़ें: प्यार क्या होता है? जानिए सच्चा प्रेम क्या होता है?

प्यार करने के असली तरीके जाने !

प्यार का मतलब रोमांस या फिर सेक्स बिल्कुल भी नहीं होता है अगर आप सेक्स को प्यार का नाम देते हैं तो आप अभी रुक जाइए। क्योंकि प्यार ऐसे नहीं किया जाता है। यदि आप सच्चे प्रेम को समझना चाहते हैं और उस तरह के प्यार को अपने जीवन में अपनाना चाहते हैं।

तो आप नीचे बताए गए तरीकों से सच्चे प्यार को अपनी जिंदगी का हिस्सा बन सकते हैं और किसी से भी प्यार कर सकते हैं।

1. अपने स्वार्थ को भूल जाओ

अगर आप किसी से सच्चा प्यार करना चाहते हैं। तो आप खुद के बारे में सोचते नहीं रह सकते हैं। जब आपके अंदर किसी से प्यार करने की इच्छा होती है तो इसके लिए आपको पहले अपने आप को भूलना पड़ता है।

अपने आपको भूलने से मेरा मतलब है कि आपको अपने बारे में सोचना बंद करके सिर्फ अपने प्यार यानी कि आपके पार्टनर के बारे में सोचना होता है। क्योंकी किसी से प्यार करने के लिए आपको मैं यानि खुद को भूलना पड़ता है।

आप ये नहीं बोल सकते हैं कि मैं अपने प्यार के लिए इतना कुछ करता हूँ और बदले में मुझे वो कोई प्यार ही नहीं करती!

2. प्यार में आप दूसरे पर मर्जी नहीं थोपते!

जब आप किसी से कहते हैं कि मुझे किसी से प्यार है, तो आप कहीं ना कहीं उस इन्सान पर अपनी मर्जी या उम्मीदें थोपकर उसे बंधन में बाँध देते हैं!

लेकिन बंधन का नाम प्यार किसी भी हालत में नहीं होता है। असल में प्यार लोगों को बंधनों से मुक्त करता है!

देखिये बंधन का मतलब होता है मजबूरी, और कई सारे लोग जबरदस्ती अपने प्यार से वो सब काम करवाते हैं, जिसे करने में न तो वो खुश होते हैं और न ही जिसमें उनकी भलाई होती है!

असली प्रेम तो बंधन को तोड़कर आपको आजादी देता है, प्यार होने पर आप अपने प्रेमी के हर बंधन को चाहे वह कैसा भी बंधन है उसे उसे आजाद करने की कोशिश करते हैं। ‌

3. अपने प्रेमी की कमियों को दूर करें!

प्यार का मतलब लोग यही समझ लेते हैं कि उन्हें अपने प्रेमी को बहुत सारा सुख देना है मतलब उन्हें ऐसी चीज करनी है जिससे उनके प्रेमी को खुशी हो। पर सच्चा प्यार इसके बहुत ही अलग बात कहता है।

अगर आप किसी से सच में प्यार करते हैं तो आपको उसे खुश करने से ज्यादा इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि आपके प्रेमी में क्या कमियां हैं! आपको उन कमियों को ढूंढना होगा और उसके बारे में अपने प्रेमी को भी बताना होगा।

अपने प्रेमी को उसकी कमी बताकर ही आपकी छुट्टी नहीं हो गई बल्कि आपको अपने प्रेमी को जिस भी चीज में वो कमजोर है उसे बेहतर करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

4. प्रेमी को समझने की कोशिश कीजिए!

प्यार में लोग कई बार सिर्फ अपनी ही कहने में लगे रहते हैं! प्यार में लोगों की चाहत बस इतनी होती है कि वो अपने प्रेमी को जो बातें बोल रहे हैं। उनका प्रेमी उस बात को समझें और उनकी बात सुने।

पर जब बात अपनी आती है यानी कि खुद प्रेमी की बात सुनने की बारी आती है। तो लोग ज्यादा देर तक अपने प्रेमी की बातों को सुन नहीं पाते हैं।

जैसे कि मैंने आपको पहले ही पॉइंट में बताया की प्यार करने के लिए आपको अपने स्वार्थ को भूलना होगा। आपको चुप रहकर शांत होकर अपने प्रेमी की बातों को सुनना होगा।‌

तभी आप समझ पाएंगे कि आपका प्रेमी की वास्तव में अभी हालत क्या है और उसे अभी बेहतर होने में, अपने जीवन में कुछ अच्छा करने में किसी अच्छे ऊंचे लक्ष्य को पाने के लिए क्या करना होगा? कितनी मेहनत करनी होगी ?

5. प्रेमी के साथ बड़ी चीज की तलाश कीजिए!

अगर आपको किसी से प्यार है, तो आप खुद तो बेहतर होंगे ही साथ में अपने प्रेमी को भी बेहतर होने के लिए प्रेरित करेंगे। जब आप प्यार में होते हैं तो आपके अंदर इतनी तड़प होती है की आप हर छोटी चीज को छोड़ सकते हैं।

क्योंकि तब आपको सिर्फ कुछ अच्छा और बड़ा करने की तलाश होती हैं। जिनसे आपको प्यार होता है आप उनसे छोटी चीजों पर बात नहीं करते। मतलब मेरे बेबी ने थाना थाया! इस तरह की बकवास आप नहीं करते हैं।

बल्कि प्यार में आप के बात करने का विषय भी अच्छा और ऊंचा होता है। आप ऐसे चीजों के बारे में बात करते हैं, जिनसे आपकी लाइफ बेहतर होती है, प्यार हो जाने पर आप खुद तो बेहतर बनते ही हैं, पर साथ‌ ही अपने प्रेमी को भी बेहतर बनाते हैं।‌

6. पहले जो कुछ भी करते थे, उस पर विचार करते हैं!

अगर आप सच में अपने प्रेमी से प्यार करना चाहते हैं या फिर उनकी भलाई चाहते हैं या उनके लिए कुछ भी अच्छा चाहते हैं। तो ऐसा करने के लिए आपको पहले वो सारी चीज करना बंद करना होगा, जो आप पहले किया करते थे।

देखिये हर इन्सान में कई तरह की कमियाँ होती हैं, उन कमियों को स्वीकार करके उन्हें सुधारना ही तो जिन्दगी का लक्ष्य होना चाहिए! कमाल की बात ये है की जो इन्सान प्यार को समझ लेता है फिर वो पहले जैसा नहीं रह पाता! उसके ख्याल, उसके लक्ष्य सब बदल जाते हैं!

ऐसा नहीं है कि आपको अपनी romantic life नहीं जीनी है। बल्कि मैं आपसे सिर्फ ये कह रहा हूँ कि पहले आपको अपने पार्टनर के अच्छे भविष्य, अच्छी जिंदगी के बारे में सोचना चाहिए अगर यह सारी चीज हो गई। तो रोमांस और सेक्स जैसी चीज तो होती ही रहेंगी।

7. प्यार में अटैचमेंट को मत आने दो !

जब कोई किसी से प्यार करता है तो प्यार के नाम पर वो अपने प्रेमी को अपना बना लेते हैं या फिर बनाने की इच्छा करने लगते हैं। ताकि वो सारी जिंदगी उनके साथ में रहे पर प्यार किसी को अपने साथ रखने का नाम नहीं होता।

बल्कि प्यार में तो आप ना तो ये देखते हैं कि आपका प्यार आपके पास है या आपसे दूर बल्कि आपको केवल अपने प्यार से मतलब होता है। आप सिर्फ उनकी भलाई देखते हैं, जिस चीज में आपके प्रेमी का भला होता है।‌ आप उसे वही करने देते हैं फिर मैंने आपके प्रेमी को ये चीज अच्छी लगे ना लगे।

8. एक दूसरे से चिपककर नहीं होता है प्यार !

बहुत से लड़कों की इच्छा होती है कि उन्हें प्यार के नाम पर मैंने कोई अच्छी खूबसूरत लड़की मिल जाए और वो उस लड़की से आप अपनी इच्छाओं को पूरी कर सके।

अगर आपको लगता है कि किसी लड़की से शारीरिक संबंध बनाकर आपको उस लड़की के लिए प्यार महसूस होगा या फिर इसी तरीके से आप उस लड़की को प्यार दे सकते हैं।

तो ये बहुत ही गलत बात है और सच में प्यार ऐसा नहीं होता है। प्यार के नाम पर रोमांस करना बिल्कुल भी सही नहीं होता अगर आपको किसी के साथ रोमांस करना है या फिर सेक्स भी करना है तो आप इस चीज को लेकर आजाद है।

आपको जो अच्छा लगता है आप कर सकते हैं लेकिन आपको ये नहीं पूछना चाहिए कि प्यार कैसे करें! पर तब आपको पूछना चाहिए कि romance कैसे करें या फिर s*x कैसे करें।

9. अपने प्रेमी को उनके हाल पर छोड़ दो!

लोगों को लगता है कि प्यार करने का मतलब अपने प्रेमी को अपने गले बांध लेना होता है मतलब उनके हर एक छोटी बड़े action पर अपनी नजर रखना। उनके लिए क्या अच्छा है क्या नहीं है, यही सब बातें करते रहना।

प्यार करने के नाम पर लोग अक्सर दूसरे का या फिर यूं कहें कि अपने पार्टनर का कंट्रोल अपने हाथ में ले लेते हैं लेकिन ये चीज सही नहीं है। प्यार आपको बंधना नहीं सीखता बल्कि मुक्ति देना सीखता है।

इसलिए जब आपको किसी से प्यार हो तो आप को उन्हें पाने के बारे में नहीं सोचना चाहिए, बल्कि उन्हें उनके हाल पर भी कभी-कभी छोड़ देना चाहिए। इसे आप अपने प्रेमी को उनका डर उनका स्वार्थ छोड़ने में मदद करते हैं और उन्हें कुछ अच्छा करने के लिए प्रेरित भी करते हैं।

सेल्फ लव कैसे किया जाता है?

सेल्फ लव करने के लिए आपको अपने आप को कोई ऊंचा से ऊंचा अच्छा से अच्छा काम देना होगा! एक mission देना होगा, जब आपके पास करने के लिए कुछ अच्छा होगा, सार्थक होगा। तो आप खुद से और भी ज्यादा प्यार करने लगेंगे।

FAQ

 

संबंधित पोस्ट पढ़ें:-

✔ प्रेम क्यों होता है? जानें प्रेम की असली वजह!

✔ प्यार कितनी बार हो सकता है? एक बार दो बार जानें सच्चाई!

✔ पहली डेट पर क्या गिफ्ट करें? ये रहे बेस्ट आइडियाज

FAQ

हम किसी से प्यार कैसे करें?

प्यार करने के लिए आपको पहले प्यार को समझना होगा, उसके बारे में सीखना होगा और इस आर्टिकल को पढ़कर आप ऐसा कर सकते हैं।

पुरुषों को प्यार में क्या करना पड़ता है?

पुरुषों को प्यार में अपने गर्लफ्रेंड के भलाई के लिए सब कुछ करना पड़ता है।

Conclusion

दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको समझ आ गया होगा कि प्यार कैसे करें ? इस आर्टिकल में बताई गई बातें अगर आपको अच्छी लगी हो, तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं।

The post प्यार कैसे करें? प्रेमी को खुश देखना है तो ये करें! appeared first on Impress Karo.

]]>
https://impresskaro.in/pyar-kaise-kare/feed/ 0
प्रेम क्यों होता है? जानें प्रेम की असली वजह! https://impresskaro.in/prem-kyo-hota-hai/ https://impresskaro.in/prem-kyo-hota-hai/#respond Sat, 12 Aug 2023 10:51:39 +0000 https://impresskaro.in/?p=1966 प्रेम क्यों होता है: दोस्तों प्यार में पड़ना लोगों के लिए एक बहुत ही दिलचस्प एक्सपीरियंस होता है! हर इंसान के दिल में प्यार में पड़ने की इच्छा जरूर होती है। ताकि वो भी प्यार को महसूस कर सके। आपने देखा होगा कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनकी जिंदगी का खुद का कोई ठीक ठिकाना ... Read more

The post प्रेम क्यों होता है? जानें प्रेम की असली वजह! appeared first on Impress Karo.

]]>
प्रेम क्यों होता है: दोस्तों प्यार में पड़ना लोगों के लिए एक बहुत ही दिलचस्प एक्सपीरियंस होता है! हर इंसान के दिल में प्यार में पड़ने की इच्छा जरूर होती है। ताकि वो भी प्यार को महसूस कर सके। आपने देखा होगा कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनकी जिंदगी का खुद का कोई ठीक ठिकाना नहीं होता, लेकिन वो भी प्यार में होने का दावा करते हैं।

प्रेम क्यों होता है

कोई लड़की जिंदगी में आई नहीं की लड़का कहना शुरू कर देता है कि मुझे प्यार हो गया है! पर क्या कभी आपने सोचा है कि किसी को भी किसी से प्यार क्यों होता है? ऐसी कौन सी चीज है जिसकी वजह से लोग प्यार में पड़ जाते हैं! अगर आपके मन में सवाल आया है कि प्रेम क्यों होता है? तो आप बिल्कुल सही आर्टिकल को पढ़ रहे हैं।

प्रेम क्यों होता है?

लोगों को प्यार होने के बहुत से कारण होते हैं जैसे –

  • किसी भी इंसान को प्यार इसलिए होता है क्योंकि वो अपनी आंतरिक कमी को पूरा करना चाहते हैं। लोगों को लगता है की अगर उन्हें किसी से प्यार नहीं हुआ तो वो अधूरे हैं, इसीलिए अपनी जिंदगी के इस अधूरे पन को पूरा करने के लिए लोग प्यार में पड़ते हैं।
  • लोग प्यार इसीलिए करते हैं ताकि उन्हें अपने पार्टनर से शारीरिक सुख की प्राप्ति हो सके।
  • जब किसी को किसी के प्रति आकर्षण हो जाता है तो उस आकर्षण को ही आप प्यार का नाम दे देते हैं।
  • अपने सामाजिक दायित्व को पूरा करने के लिए लोगों को प्रेम होता है! कहने का मतलब ये है कि सभी देख रहे हैं समाज में हर कोई किसी न किसी से प्यार कर रहा है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति किसी से प्यार नहीं करता है, तो वो समाज से अलग माना जाएगा इसीलिए समाज में बने रहने के लिए भी लोग प्यार में होने का दावा करते हैं।

• शरीर में हो रहे शारीरिक बदलाव और मानसिक बदलाव के कारण लोगों को अपने अपोजिट जेंडर से प्यार हो जाता है।

  • जब किसी को कोई बहुत अच्छा लगने लगता है तब उसे उससे प्यार हो जाता है।
  • लोगों को प्यार इसलिए होता है ताकि वो अपने पार्टनर के साथ खुश रह सके।
  • किसी से बातें करना जब आपको अच्छा लगने लगता है, आपको लगने लगता है कि वो व्यक्ति आपको सबसे ज्यादा समझता है। तो आप उसकी तरफ आकर्षित होने लगते हैं और यही आकर्षण फिर प्यार में बदल जाता है।

लोग प्यार में सिर्फ इन्हीं कुछ कारणों की वजह से पड़ जाते हैं मतलब लोगों के यही कुछ कारण होते हैं। जबकि ये सारे कारण ही बेकार के हैं क्योंकि जब आपको किसी से सच्चा प्यार होता है तो आप को इस तरह की चीजें महसूस नहीं होती हैं।

सच्चा प्रेम क्यों होता है?

सच्चा प्रेम किसी की जिंदगी में क्यों आता है, ये समझने के लिए पहले आपको प्रेम को समझना होगा। देखिए हमारे मन में गुस्सा, नफरत, लालच खुशी, दुख जैसे कई तरह की भावनाएं होती हैं पर प्यार भावना नहीं है बल्कि ये मन की ऐसी अवस्था होती है।

जिसमें आप वो नहीं रहते जो आप पहले हुआ करते थे, आप दूसरे के लिए जीने लगते हैं, आप में किसी से कुछ पाने की इच्छा नहीं होती बल्कि आप सिर्फ दूसरों को देते हैं। जब कोई अचानक से अपनी जिंदगी में ये सारी चीजें करने लगता है तो समझ जाइए कि उसे प्यार हो गया है।

पर इस तरह का प्रेम क्यों होता है? अगर आपको ये समझना है, तो नीचे दिए गए points को ध्यान से पढ़ें –

1. सही रास्ते पर चलने के लिए होता है प्यार!

चाहे कोई इंसान अपनी जिंदगी में कितना ही confuse क्यों ना हो, उसे पता ना हो कि उसे जिंदगी में क्या चाहिए! भले ही वो अपनी जिंदगी बेकार तरीके से जी रहा हो।

लेकिन जब किसी को किसी से प्यार होता है, तब प्यार इंसान को गलत रास्ते पर चलने ही नहीं देता। ‌अगर कोई इंसान आपसे सच में प्यार करता है या फिर करती हैं! तो वो आपको अंधेरे से उजाले की तरफ लेकर आएगा या आएगी। ‌

अगर आपको किसी काम से या फिर किसी भी चीज से प्यार है तो आपका प्यार आपको बार बार यही बतायेगा की तुम्हे सही रास्ते पर चलना है।

उदाहरण के लिए आपको बेजुबान जानवरों से बहुत प्यार है, आप कहते हैं मैं इन बेचारों की हत्या होते हुए नहीं देख सकता मैं कुछ ऐसा जीते जी जरुर करूँगा ताकि इन बेचारों की जान बच सके!

अब जाहिर सी बात है ये काम लगभग असम्भव दिखता है, दुनिया में करोड़ों जानवर हैं जो रोजाना इन्सान के स्वाद के लिए मारे जाते हैं लेकिन फिर भी आप अपने आलस, डर को पीछे छोड़ के लोगों को जानवरों के प्रति जागरूक करते हैं तो भला इससे बढ़िया काम क्या हो सकता है?

इसलिए कहते हैं एक आलसी, स्वार्थी, डरपोक इन्सान को भी सुधार देता है प्रेम!

2. अपने स्वार्थ को दूर करने के लिए होता है प्यार!

जब आपको प्यार होता है तो आप स्वार्थी नहीं रह सकते! मतलब आप सिर्फ अपने बारे में नहीं सोच सकते क्योंकि प्यार आपको स्वार्थी रहने देता ही नहीं। अगर आपको किसी से प्यार है तो आप कभी भी ये नहीं चाहेंगे कि मुझे उससे ये मिल जाएगा, वो मिल जाएगा।

बल्कि हर समय आपके मन में यही रहेगा की आप अपने प्यार को क्या दे सकते हैं! प्यार आपको निस्वार्थ भाव से जीना सिखाता है और बिना किसी फायदे की चीजों को करने का हौसला देता है। एक सच्चा प्रेमी तब प्रेम करता है जब उसे अपने स्वार्थ को मिटाना होता है।

3. खुद को होश में लाने के लिए होता है प्यार!

प्यार करने से पहले भले ही आपकी जिंदगी कैसी हो, लेकिन जब आप प्यार में होते हैं या फिर आपको किसी से प्यार हो जाता है। तो आप को खुद-ब-खुद होश आ जाता है।

प्यार में आने के बाद आपको समझ आता है की पहले आप कितनी बेमतलब जिंदगी जी रहे थे। ‌जो लोग प्यार को समझते हैं और इसकी ताकत को जानते हैं!

वो प्यार तब करते हैं जब उन्हें अपने अंदर की बेकार चीजों को खत्म करना होता है, खुद को आइना दिखाना होता है, अपनी कमियां देखना होता है।

4. जीवन में कुछ बड़ा करने के लिए होता है प्यार!

प्यार हमेशा किसी इंसान से हो जरूरी नहीं है! अगर आपको किसी इंसान में ऐसा प्यार मिल जाए जो आपको जिंदगी में कुछ बड़ा करने, किसी अच्छे मुकाम पर जाने के लिए प्रेरित करता है।

तो इससे अच्छा कुछ और हो ही नहीं सकता है। क्योंकि प्यार हमेशा आपको अपने जीवन में कुछ बेहतर करने के लिए ही प्रेरित करता है और आपको अपनी जिंदगी में grow करने में मदद करता है।

चाहे आप कोई भी चीज क्यों ना करते हो अगर आपको अपने काम से प्यार नहीं है तो आप कभी भी अपने काम में कुछ बड़ा नहीं कर पाएंगे। चाहे काम हो या फिर कोई भी चीज अगर आपको इस चीज को ऊंचाई तक ले कर जाना है तो आपको इससे प्यार करना होगा।

5. जब आपको किसी से कोई उम्मीद नहीं होती तब होता है प्यार!

ज्यादातर लोग यही सोचते हैं की उनके जिंदगी में किसी के आ जाने से रंग भर जाएंगे, बहार आ जाएगी। पर ये सब बिल्कुल बेकार बात है क्योंकि किसी के जिंदगी में आने से आपकी जिंदगी में खुशी नहीं आती।

यही कारण है कि लोग अक्सर कहते हैं कि मैं रिलेशनशिप में आने से पहले और शादी करने से पहले बहुत खुश था लेकिन जैसे ही मैं रिलेशनशिप में आया या फिर जब से मेरी शादी हुई है तब से मैं दुखी हूं!

ऐसा क्यों भाई, जब आपने अपनी खुशी पाई है तो आपको खुश होना चाहिए पर ऐसा होता नहीं है ऐसा इसलिए नहीं होता क्योंकि कोई भी इन्सान आपको खुशी नहीं दे सकता।

इसलिए समझदार लोगों को प्यार तब होता है जब उन्हें किसी से भी कोई उम्मीद नहीं होती। वो दूसरों से कुछ भी पानी की इच्छा नहीं रखते, वो जानते हैं कि दूसरा उन्हें कुछ भी नहीं दे सकता है।

6. जब आप खुद को complete feel करते हैं तब होता है प्यार!

सच्चे प्रेम में व्यक्ति के पास खुद ही पहले से बहुत सारा प्यार होता है, तब वो प्यार में पड़ते हैं। वो प्यार इसलिए नहीं करते ताकि उन्हें किसी के प्यार देने से ख़ुशी मिल जाये! बल्कि वो इसलिए प्यार करते हैं, क्योंकि उनके पास बहुत प्यार है और वो दूसरों के साथ प्रेम बाँट रहे हैं!

संबंधित पोस्ट पढ़ें:-

✔ प्यार की शुरुआत कैसे होती है? प्रेम कहानी का सफ़र

✔ प्यार कब होता है? जानें किस उम्र में कैसे होता है प्यार!

✔ प्यार होने के बाद क्या होता है? जानें सच्चाई!

Conclusion

मुझे उम्मीद है कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप जान गए होंगे कि प्रेम क्यों होता है ? किसी से प्यार करना या फिर यह कहना कि मुझे प्यार हो गया है एक बार जरूर सोचिएगा। क्योंकि प्यार करना कोई आसान चीज नहीं है।

प्यार में आपको बहुत कुछ खोना भी पड़ता है, प्यार सिर्फ पाने का नाम नहीं है।‌ इस आर्टिकल में बताई गई बातें अगर आपको अच्छी लगी हो तो उसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कीजिए।

The post प्रेम क्यों होता है? जानें प्रेम की असली वजह! appeared first on Impress Karo.

]]>
https://impresskaro.in/prem-kyo-hota-hai/feed/ 0
प्यार में होने के 7 लक्षण | सच्चे प्यार को ऐसे परखें! https://impresskaro.in/pyar-me-hone-ke-7-lakashan/ https://impresskaro.in/pyar-me-hone-ke-7-lakashan/#respond Fri, 11 Aug 2023 10:48:57 +0000 https://impresskaro.in/?p=1956 दोस्तों हमने यही सुना होता है की जब किसी को किसी से प्यार होने लगता है तो उसके दिल में घंटियां बजने लगती हैं, दिल जोर-जोर से धड़कता है! लेकिन क्या सच में प्यार होने पर ऐसा ही लगता है? क्या यही प्यार में होने के लक्षण है? सवाल आता है अगर आपको किसी से ... Read more

The post प्यार में होने के 7 लक्षण | सच्चे प्यार को ऐसे परखें! appeared first on Impress Karo.

]]>
दोस्तों हमने यही सुना होता है की जब किसी को किसी से प्यार होने लगता है तो उसके दिल में घंटियां बजने लगती हैं, दिल जोर-जोर से धड़कता है! लेकिन क्या सच में प्यार होने पर ऐसा ही लगता है? क्या यही प्यार में होने के लक्षण है?

प्यार होने के लक्षण

सवाल आता है अगर आपको किसी से प्यार हो गया लेकिन आपको इस तरह की कोई चीज महसूस नहीं हुई तो क्या आपको प्यार नहीं होगा! अलग-अलग लोग प्यार के बारे में अलग-अलग बातें कहते हैं, प्यार होने के अलग-अलग लक्षणों के बारे में बताते हैं।

प्यार होने के लक्षण

अगर आप सच में जानना चाहते हैं कि प्यार होने के लक्षण क्या होते हैं या फिर कैसे पता चलता है कि आपको किसी से प्यार हुआ है ? तो आप बिल्कुल सही पोस्ट को पढ़ रहे हैं इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको दोबारा ये सवाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

#1. प्यार होने पर आपकी नींद उड़ जाती है!

प्यार हो जाने पर आपको नींद नहीं आती, अब आप ये मत समझ लेना कि मेरे बोलने का मतलब यह है की आप अपने प्रेमी के ख्यालों में या फिर प्रेमिका के ख्यालों में सारी रात खोए रहते हैं या फिर उनके मैसेज के इंतजार में राते काटते हैं।

ज्यादातर लोगों के लिए प्यार में नींद उड़ने का मतलब यही होता है। लेकिन जब आपको किसी काम से या इन्सान से प्यार होता है! तो आप उसके लिए अपनी नींद को छोड़ने के लिए तैयार हो जाते हैं!

मान लीजिए आपको किसी इंसान से प्यार है और उस इंसान के लिए आप खुद को बेहतर बनाना चाहते हैं। तो उसकी भलाई की खातिर आप खुद को बेहतर बनने के रास्ते में आप नींद को भी नहीं आने देंगे।

मान लीजिए आप एक खिलाड़ी हैं और आपके लिए खेल में अच्छा करना जरूरी है तो आप अपने खेल के लिए अपनी नींद को भी छोड़ देंगे! तो इसे कहते हैं प्यार होना।

#2. आप अपने प्रेम के प्रति झुकने लगते हैं!

अच्छा ये बताइए कि क्या आप दूसरों के सामने झुकते हैं? आपका जवाब नहीं होगा! क्योंकि किसी को भी दूसरों के सामने झुकना पसंद नहीं होता। ऐसा इसलिए क्योंकि जब हम किसी के सामने झुकने की बात करते हैं तो हमारी Ego को ये चीज पसंद नहीं आती है।

लेकिन जब आप को किसी से प्यार हो जाता है तो आप उसके सामने झुकने को भी तैयार हो जाते हैं। क्योंकि तब आपका प्यार आपके लिए सबसे बड़ा होता है और यहीं से तो समर्पण की शुरुआत होती है।

ऐसा नहीं है कि किसी लड़के या फिर लड़की के सामने झुकने को प्यार कहते हैं बल्कि अगर आप अपने काम के लिए झुकने को तैयार रहते हैं, तो इसका मतलब है कि आप प्यार में हैं! आपको अपने काम से बहुत प्यार है।

उदाहरण के लिए आपको दिख रहा है कोई काम इस समय करना बहुत जरूरी है, और यदि आप उस काम के लिए अपने ऐशो आराम छोड़कर उसे पूरा करने के लिए निकल पड़े हैं तो जान लीजिये आपको उस काम से प्रेम है!

#3. आप खुद से भी प्यार करने लगते हैं!

जब आपको लगे कि आपको किसी से प्यार हो गया है तो ये पता करने का सबसे अच्छा तरीका है कि एक बार खुद को देख लीजिए। क्या आप पहले से बदल रहे हैं?

देखिये जब प्यार होता है न तो इन्सान के लिए खुद को बदलना एक मजबूरी सी बन जाती है, वो कहता है मैं तो कमजोर, डरपोक इन्सान हूँ और मेरे भीतर तमाम तरह की कमियां हैं अगर मैं ऐसा ही रहा तो मैं अपने प्रेम को कैसे पाऊंगा!

तो ये सोचकर इन्सान न चाहते हुए भी खुद को प्यार करने लगता है, खुद की जिन्दगी को बेहतर बनाने के लिए काम करने लगता है!

तो अगर आप देख रहे हैं कि किसी के जिंदगी में आने के बाद या फिर यूं कहें कि जब आपको कोई अच्छा लगने लगा है उसके बाद आप खुद को भी अच्छे लगने लगे हैं।

तो समझ लीजिए आप प्यार में हैं! क्योंकि जब आप खुद से प्यार करते हैं आप अपने साथ कुछ बुरा नहीं कर सकते, अगर आपको दिख रहा है कि आपके लिए कुछ सही नहीं है आप उसे छोड़ देते हैं! प्यार में यही तो होता है, अगर आपके साथ यह सारी चीजें हो रही है, तब ये तो अच्छी बात है।

#4. प्यार होने पर आप अपने डर को भी जीत लेते हैं !

हम सभी को किसी ने किसी चीज से डर लगता हैं। पर अपने डर का सामना करने की हिम्मत बहुत कम लोगों में होती है। हम सब यही चाहते हैं की किसी भी तरह से हमारा डर हमसे पीछे छूट जाए, हमारा डर कभी हमारे सामने ना आए।

लेकिन जब आपको प्यार होता है तो आप अपने डर को भी जीत लेते हैं! मान लीजिए आपको पानी से डर लगता है और आप कभी भी पानी के आस पास जाना भी नहीं चाहते हैं क्योंकि आपको इस बात का डर होता है कि अगर आप पानी की तरफ जाएंगे। तो आप डूब जाएंगे!

इसलिए आप जितना हो सके उतना पानी से दूर रहते हैं, लेकिन मान लीजिए जिस इंसान से आप प्यार करते हैं अगर वो आपके सामने पानी में डूब रहा हो, तो इस बात में कोई शक नहीं है कि आप बिना कुछ सोचे समझे पानी में चले जाएंगे ताकि आप अपने प्रेमी को बचा सके।

प्यार इसे ही कहते हैं, प्यार में लोग अपने डर को जीत लेते हैं! अपनी प्रेमी के भलाई के लिए अपने डर के जंजीरों को तोड़ देते हैं। अगर आपको लग रहा है कि आप भी किसी के लिए अपने अंदर को पीछे छोड़ सकते हैं, उनके लिए अपने हर बंधन को मिटा सकते हैं तो वो प्यार है।

#5. प्यार होने पर आप खुद को बदलने के लिए भी तैयार होते हैं!

किसी भी इंसान को खुद को बदलना पसंद नहीं होता! हम सोचते हैं कि हम जैसे हैं वैसे ठीक है! भले कहीं ना कहीं हमें पता हो कि हमारी हालत सही नहीं है। लेकिन हम फिर भी खुद को बदलते नहीं है।

पर जब हमें किसी व्यक्ति से या फिर किसी चीज से प्यार होता है, तो हम उस प्यार के लिए खुद को बदलने को भी तैयार हो जाते हैं। चाहे हमारी कोई आदत या फिर कोई भी चीज हमें पसंद ही क्यों ना हो हम अपने प्यार के लिए उसे भी छोड़ने को तैयार हो जाते हैं।

आपने movies वगैरह में देखा होगा, जब किसी गुंडे बदमाश जैसे लड़के को लड़की से प्यार हो जाता है। तो वो अपने प्यार के लिए सिर्फ अपनी आदतें ही नहीं बल्कि अपने व्यक्तित्व (पर्सनैलिटी) को भी बदल देता है।

अगर आपकी जिंदगी में कुछ ऐसा हैं जिससे आपको प्यार हो गया है या फिर कोई इंसान है जिसे आप अपना प्रेमी कहते हैं! आप उनके लिए खुद को बेहतर बनाने और बदलने को तैयार है। तो समझ लीजिए आपको प्यार हो गया है।

#6. आप अपने प्यार के प्रति समर्पित हो जाते हैं!

जब आप किसी के प्यार में होते हैं तो आपकी जिंदगी की सारी चीज़ें आपके प्यार के चारों तरफ घूमने लगती हैं। आप हर समय आपने प्यार के बारे में सोचते हैं!

आपके मन में घूम घूम कर यही बात आती है कि आप अपने प्रेमी के लिए अच्छे से अच्छा क्या कर सकते हैं या फिर जिस चीज से आपको प्यार है आप उसे चीज को बेहतर करने के लिए क्या कर सकते हैं।

चाहे आप कोई भी काम करो या फिर किसी के भी साथ रहो आपको अपने किसी व्यक्ति या किसी खास चीज का ख्याल आता रहता है। तो समझ लीजिए कि आप प्यार में है और आपको बड़ा ही गहरा प्यार हुआ है।

क्योंकि हम इंसान बड़े स्वार्थी होते हैं हम किसी भी चीज को पूरे मन से चाहा ही नहीं पाते हैं। हम हर चीज में व्यापार करते हैं जहां कुछ अच्छा मिला नहीं कि हम वहां चल देते हैं। पर जब आपके सामने बहुत सारी चीज हो यानी कि आपके सामने बहुत सारे विकल्प हो!

लेकिन फिर भी आपके लिए अपने प्यार से ज्यादा जरूरी कुछ नहीं है तो यह भी प्यार का ही लक्षण है क्योंकि प्यार में समर्पण होता है। और इस समर्पण के बाद चाहे आपके सामने कुछ भी कितना ही अच्छा, attractive क्यों ना आ जाए आपका मन भटकता नहीं है।

संबंधित पोस्ट पढ़ें:-

✔ सच्चे प्यार की पहचान करना है तो ये है आसान तरीका

✔ गर्लफ्रेंड से प्यार भरी बातें कैसे करें? बेमिशाल टिप्स

✔ फोन पर प्यार भरी बातें कैसे करें? जानें 100% बेहतरीन उपाय

FAQ

प्यार होने पर क्या महसूस होता है?

प्यार होने पर कुछ महसूस नहीं होता बल्कि आपके अंदर जो भी feelings होती है, वो आपके प्यार को समर्पित हो हैं।

सच्चे प्यार के क्या लक्षण होते हैं?

अपने प्यार की भलाई चाहना, उनके लिए अपने डर को भूल जाना, अपने स्वार्थ को भूल जाना, यही सच्चे प्यार के लक्षण होते हैं।

 कैसे पता चलेगा कि आप किसी को पसंद करते हैं?

जब आपको कोई पसंद आ जाएगा तो आप उसी के बारे में सोचने लगेंगे, खुशी को ध्यान में रखकर सब कुछ करने लगेंगे।

Conclusion

दोस्तों इस आर्टिकल में मैंने आपको प्यार में होने के लक्षण के बारे में बताया है! हो सकता है कि इस पोस्ट में बताई गई बातें उन बातों से अलग हूं कि रातों को नींद नहीं आती, दिल का चैन चला जाता है। पर ये सारी बातें फिल्में होती हैं लेकिन प्यार फिल्मी नहीं होता।

प्यार बहुत ही गहरी चीज है अगर आप इसे समझना चाहते हैं तो हमारे ब्लॉग के आर्टिकल जरूर पढ़ें। अगर आपको मेरी कहीं बातें अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कीजिए।

The post प्यार में होने के 7 लक्षण | सच्चे प्यार को ऐसे परखें! appeared first on Impress Karo.

]]>
https://impresskaro.in/pyar-me-hone-ke-7-lakashan/feed/ 0
प्यार होने के बाद क्या होता है? जानें सच्चाई! https://impresskaro.in/pyar-hone-ke-baad-kya-hota/ https://impresskaro.in/pyar-hone-ke-baad-kya-hota/#respond Fri, 11 Aug 2023 10:34:06 +0000 https://impresskaro.in/?p=1953 प्यार होने के बाद क्या होता है: दोस्तों, लोग अक्सर कहते हैं की प्यार होने के बाद आप वो नहीं रहते जैसे आप पहले थे। शायद आपने खुद भी लोगों को देखा होगा कि प्यार हो जाने के बाद वो बिल्कुल ही बदल गए। कुछ लोगों में प्यार के बाद अच्छे बदलाव आते हैं, तो ... Read more

The post प्यार होने के बाद क्या होता है? जानें सच्चाई! appeared first on Impress Karo.

]]>
प्यार होने के बाद क्या होता है: दोस्तों, लोग अक्सर कहते हैं की प्यार होने के बाद आप वो नहीं रहते जैसे आप पहले थे। शायद आपने खुद भी लोगों को देखा होगा कि प्यार हो जाने के बाद वो बिल्कुल ही बदल गए। कुछ लोगों में प्यार के बाद अच्छे बदलाव आते हैं, तो कुछ में बुरे!

प्यार होने के बाद क्या होता है

अगर आपको भी किसी से प्यार हो गया है और आप जानना चाहते हैं कि प्यार होने के बाद क्या होता है ? जिंदगी किस तरह से बदलाव आते हैं तो आप ने बिल्कुल सही आर्टिकल पर क्लिक किया है। क्योंकि आज का हमारा विषय यही है इसीलिए इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें।

प्यार होने के बाद क्या होता है ?

मैंने पहले भी कई आर्टिकल में आपको प्यार के बारे में बताया है! प्यार क्या है ? ये जान लेने के बाद आप शायद प्यार करने से पहले या फिर यूं कहें कि मुझे प्यार हो गया है! ये कहने से पहले जरूर सोचेंगे। अगर आपने उस आर्टिकल को नहीं पढ़ा है तो मैं आपको यही कहूंगी कि इस आर्टिकल में आगे बढ़ने से पहले आप एक बार प्यार को समझ लीजिए।

जब आपको प्यार समझ में आ जाएगा तब तो आप में ये जानने की उत्सुकता और बढ़ जाएगी कि प्यार हो जाने के बाद क्या होता है? देखिए, प्यार कोई एहसास या फिर फीलिंग नहीं है। जो आपको हो गई तो आपकी धड़कनें तेज हो गई या फिर आपके बैकग्राउंड में violin बजने लगे।

प्यार एक जिम्मेदारी है और जब आपको किसी दूसरे से प्यार होता है। तब आप वैसे रही नहीं पाते हैं जैसे आप हैं। मैं ये नहीं बोल रही हूं की दूसरा आपके ऊपर डिपेंड हो जाता है बल्कि dependent वगैरा वाली कोई बात ही नहीं होती जब आपको प्यार होता है।

तो आपका एकमात्र उद्देश्य अपने प्रेमी के बारे में शुभ सोचना अथवा उसका भला करना होता है। जब आप को किसी से प्यार होता है तो उसके बाद आपकी जिंदगी में ये सारी चीजें होती हैं –

1. आप वो नहीं रह पाते हैं, जो आप पहले थे !

जब आपको किसी से प्यार होता है तो प्यार करने के लिए भी आपको उसके लायक बनना पड़ता है। कहने का मतलब यही है की प्यार करने के लिए भी आपको खुद में अच्छे बदलाव लाने पड़ते हैं। जिस वजह से आप या फिर कोई भी वैसा नहीं रहता है जैसे वो पहले हुआ करता था।

अब देखो यहां पर मैं सड़क छाप रोमियो की बात नहीं कर रही! बल्कि हीर रांझा, रोमियो जूलियट जैसे आशिकों की बात कर रही हूं। जिन्होंने अपने प्यार के लिए अपना अस्तित्व तक खो दिया। जब प्यार उनके जिंदगी में आया तो वो पूरी तरह से अपने प्यार के प्रति समर्पित हो गए और प्यार में समर्पण जरूरी भी है।

प्यार में समर्पित होने का अर्थ है अब आपके लिए जिन्दगी में अपने प्रेम से बड़ा कोई नहीं है! आप अपने प्रेम के प्रति समर्पित नहीं है, चाहे वो काम से हो या फिर किसी व्यक्ति से तो आप कभी भी प्यार की ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाएंगे और ना उस आजादी को महसूस कर पाएंगे, जो प्यार से मिलती है!

2. आप अपने स्वार्थ के बारे में सोचना छोड़ देते हैं !

जब आपको प्यार हो जाता है तो आप खुद के बारे में सोचना ही छोड़ देते हैं। चाहे हमारा कोई भी रिश्ता हो हम इंसान ऐसे ही हैं की हम लेने देने के बारे में ही सोचते हैं। क्योंकि हम हर जगह पर अपना स्वार्थ निकाल लेते हैं। लेकिन जब हमें प्यार होता है तब हम पाने से ज्यादा देने के बारे में सोचते हैं।

जब आप किसी से सच में प्यार करते हैं, तो आप ये नहीं सोचते की आप अपने प्यार से क्या ले सकते हैं।

बल्कि आपके मन में सिर्फ एक ही चीज आती है कि आप अपने प्यार को अच्छे से अच्छा बेहतर से बेहतर क्या चीज दे सकते हैं, कैसे उनकी तरक्की की वजह बन सकते हैं, कैसे अपने प्यार को और ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं!

3. दूसरे का अच्छा करना आपकी जिम्मेदारी बन जाती है!

जब आपको किसी से प्यार होता है तो आप अपने प्रेमी की तकलीफ को देख नहीं सकते हैं। आप देख ही नहीं पाएंगे की आपका प्रेमी किसी परेशानी में है, आप उसे हर परेशानी से निकलने की कोशिश करेंगें।

फिर भले ही ऐसा करने से आपका खुद का ही नुकसान क्यों ना हो। आप अपने प्रेमी के लिए सिर्फ अच्छा चाहेंगे! अक्सर लोग समझते हैं की किसी का अच्छा चाहने का मतलब होता है उससे प्यार भरी बातें करना, उसे खुश रखना!

नहीं भाई, ऐसा नहीं है! जब आपको किसी से प्यार होता है तो आप ये नहीं देखें की आप के प्रेमी की खुशी किस में है बल्कि आप ये देखते हैं कि आपके प्रेमी के लिए जरूरी क्या है ? कौन सी ऐसी चीज हैं, जिससे आपके प्रेमी की वास्तव में भलाई होती है!

4. आप अच्छे काम करने लगते हैं! 

देखिये प्यार जरूरी नहीं ह्मेशा किसी ख़ास इन्सान से हो, प्यार किसी काम से भी हो सकता है, ऐसा काम जिससे किसी इन्सान की तरक्की हो, भलाई हो!

वो काम कुछ भी हो सकता है, आज दुनिया में बहुत से ऐसे काम हैं जिन्हें करके लोगों का, जानवरों का, प्रकृति का भला हो सकता है, अगर आप किसी ऐसे काम को अपना प्रेम समझकर करने लगते हैं तो इससे बेहतर भला क्या हो सकता है!

जब आप अपने बारे में सोचना बंद करके दूसरे के बारे में सोचने लगते हैं तो आप एक निस्वार्थी इन्सान बनने लगते हैं ऐसा इन्सान जो बिना किसी कामना के कोई भी कर्म करे भले उसके काम गलत कैसे हो सकते हैं!

5. आप सही life style follow करने लगते हैं !

अब यहां बात को जरा ध्यान से समझना, अब क्योंकि आपको किसी से प्यार हो गया है। आप एक अच्छे इंसान बन गए हैं दूसरों के साथ अच्छा करने लगे हैं। तो एक बात बताइए क्या आप खुद के साथ बुरा कर सकते हैं ?

क्या एक अच्छा इंसान घटिया जिंदगी जी सकता है ? नहीं ना, क्योंकि उसके द्वारा किया गया सारा काम ही तो अच्छा होगा। अब जब सारी चीज अच्छी-अच्छी हो रही है तो प्यार हो जाने के बाद आपकी लाइफ स्टाइल में भी तो सुधार होगा।

ऐसा नही हो पायेगा की आप खुद तो बुरे हैं, और किसी दूसरे का भला चाहते हैं, बता दें प्यार होने के बाद आपके रहन-सहन और जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है। जो कुछ गलत है, घटिया है उसे आप अपनी जिन्दगी से निकाल देते हैं!

6. आप अपने partner के साथ grow करते हैं !

जब आपको प्यार हो जाता है और आप अपने प्रेमी के लिए अच्छी चीजें चाहने लगते हैं। तो आप अपने प्रेमी को ऊंचा से ऊंचा कुछ अच्छा करने के लिए प्रेरित करते हैं। पर मान लीजिए आपकी खुद की लाइफ ठीक नहीं है तो क्या आप अपने प्रेमी को कुछ बेहतर करने के लिए बोल पाएंगे

शायद नहीं क्योंकि हो सकता है कि अगर आप अपने प्रेमी को उनके लाइफ में से कुछ बेकार चीजों को हटाने के लिए कहेंगे या फिर कुछ अच्छा काम करने के लिए कहेंगे तो हो सकता है वो आप से सीधे पूछ ले कि बताओ क्या तुम अपनी लाइफ में कुछ करते हो जो मुझे बोल रहे हो।

जब आप अच्छे होंगे तो ही आप दूसरों को भी अच्छा होने के लिए बोल सकते हैं। ऐसा मत समझ लीजिएगा कि मैं आपको अपने प्रेमी से अपनी बात मनवाने के लिए खुद को बेहतर करने के लिए कह रही हूं।

नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं है। बल्कि अगर आप अच्छे होंगे तो आप का जो प्रेमी है, वो आपको देखकर खुद बदलने की कोशिश करेगा या फिर करेगी।

क्योंकि आपके अच्छे होने पर आपके प्रेमी के मन में ये बात आने लगेगी कि अगर मेरा प्यार इतना अच्छा है तो मुझे भी अच्छा होना होगा। इस तरह से आप और आपका पार्टनर दोनों ही अपने जीवन में grow करेंगे।

7. आप अपने प्रेमी के life को influence करते हैं !

जैसा की मैंने आपके ऊपर वाले पॉइंट्स में ही बताया कि प्यार होने के बाद आप दूसरे की भलाई चाहने लगते हैं। जिससे भी आपको प्यार होता है आप उसे अपनी जिंदगी में कुछ बेहतर करते हुए देखना चाहते हैं और जब देखना ही नहीं चाहते बल्कि अपने प्रेमी को अपने जीवन में कुछ अच्छा करने के लिए प्रेरित करते हैं।

अब जब आप अपने प्रेमी को उनकी जिंदगी में अच्छे से अच्छा कुछ करने के लिए प्रेरित कर रही हैं या फिर उन्हें सच के करीब लेकर जा रहे हैं।

तो जाहिर सी बात है कि आप का प्रभाव आपके प्रेमी की जिंदगी पर पड़ेगा और कहीं ना कहीं ये प्रभाव पड़ना जरूरी भी है तभी आपका प्रेमी सही मायने पर अपनी जिंदगी में कुछ अच्छी चीजें कर पाएगा या कर पाएगी।

8. प्यार होने पर आपके बाकी रिश्ते भी बेहतर हो जाते हैं!

प्यार होना हलकी बात नहीं है, किसी से प्रेम करने के लिए यानि बिना कुछ चाहे किसी का भला चाहने के लिए बड़ी हिम्मत चाहिए! मन को निमर्ल करके इसे किसी की भलाई के लिए प्रेरित करना कोई आसान बात तो नहीं!

इसमें बड़ी हिम्मत चाहिए, क्योंकी हम तो स्वार्थी लोग होते हैं! लेकिन कड़ी साधना के बाद जब आप प्यार के काबिल बन जाते हैं तो क्योंकी प्यार तो ऐसी चीज ही नहीं है जिसे पकड़ कर रखा जाए या फिर इसे किसी एक के नाम कर दिया जाए।

अतः अब आपका रिश्ता न सिर्फ अपने प्रेमी के लिए बल्कि इस पूरे संसार के लिए अच्छा होने लगता है! अब आप ये नहीं सोचते की मुझे किसी की तारीफ़ मिल जाये तो मैं खुश रहूँगा!

प्यार होने पर आप पहले से ही खुश रहते हैं अतः बिना किसी कामना/इच्छा के आप दूसरों की भलाई के लिए तत्पर रहते हैं!

संबंधित पोस्ट पढ़ें:-

✔ सच्चे प्यार की पहचान करना है तो ये है आसान तरीका

✔ प्यार की शुरुआत कैसे होती है? प्रेम कहानी का सफ़र

✔ पहली डेट पर क्या गिफ्ट करें? ये रहे बेस्ट आइडियाज

Conclusion

दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप जान गए होंगे की प्यार होने के बाद क्या होता है? इस आर्टिकल में बताई गई बातें अगर आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिए ताकि सभी को पता चले कि आखिर प्यार होने के बाद होता क्या है!

The post प्यार होने के बाद क्या होता है? जानें सच्चाई! appeared first on Impress Karo.

]]>
https://impresskaro.in/pyar-hone-ke-baad-kya-hota/feed/ 0
प्यार कब होता है? जानें किस उम्र में कैसे होता है प्यार! https://impresskaro.in/pyar-kab-hota-hai/ https://impresskaro.in/pyar-kab-hota-hai/#respond Wed, 09 Aug 2023 17:31:04 +0000 https://impresskaro.in/?p=1949 प्यार कब होता है: दोस्तों प्यार करने की इच्छा सभी में होती है। सभी चाहते हैं की उनकी जिंदगी में कोई हो जो उन्हें प्यार करें या फिर जिनसे वो प्यार कर सके।‌ इसी वजह से लोग जल्दी प्यार में पड़ना चाहते हैं। ‌वो चाहते हैं उन्हें कोई मिले और उनसे उन्हें प्यार हो जाए। ... Read more

The post प्यार कब होता है? जानें किस उम्र में कैसे होता है प्यार! appeared first on Impress Karo.

]]>
प्यार कब होता है: दोस्तों प्यार करने की इच्छा सभी में होती है। सभी चाहते हैं की उनकी जिंदगी में कोई हो जो उन्हें प्यार करें या फिर जिनसे वो प्यार कर सके।‌ इसी वजह से लोग जल्दी प्यार में पड़ना चाहते हैं। ‌वो चाहते हैं उन्हें कोई मिले और उनसे उन्हें प्यार हो जाए।

प्यार कब होता है

जब लोग इस तरह से प्यार को ढूंढने की कोशिश करते हैं तो उनके मन में ये सवाल आता है की प्यार कब होता हैं ? अगर आपके मन में भी ये सवाल आ रहा है, तो आप बिल्कुल सही पोस्ट को पढ़ रहे हैं क्योंकि इसमें आपको आपके सारे सवालों का जवाब मिल जाएगा।

प्यार कब होता है? जानें सच्चाई! 

1. जब आप प्यार करने के काबिल बन जाते हैं!

लोगों को लगता है कि जब वो बड़े या फिर जवान हो जाते हैं, तब उन्हें कोई पसंद आ जाता है और उनसे उन्हें प्यार हो जाता है। आजकल 16 – 17 साल के बच्चे प्यार में होने का दावा करते हैं और उसका कारण भी यही है। लेकिन प्यार ऐसे नहीं होता और ना ही प्यार तब होता हैं!

जब आप बड़े हो जाते हैं क्योंकि आपको बहुत से ऐसे लोग मिल जाएंगे जो आप से उम्र में काफी बड़े हैं लेकिन उन्हें फिर भी कभी प्यार नहीं हुआ। कुछ लोग तो ऐसे हैं जो बिना प्यार किए ही अपनी पूरी married life गुजार देते हैं।

ऐसे में अगर आप भी यही सोचते हैं कि बड़ा होने से प्यार होता है! ये बिल्कुल ही गलत सोच है। क्योंकि एक इंसान को प्यार सच में तब होता है जब वो प्यार करने के काबिल बनता है ! शायद आप सोच रहे होंगे कि प्यार करने के लिए कौन सी काबिलियत चाहिए।

प्यार तो किसी को भी किसी से भी हो जाता है। हां, आपकी बात सही है लेकिन वो प्यार झूठा होता है! हम यहां सच्चे प्यार की बात कर रहे हैं।

आप सच्चा प्यार तब कर सकते हैं। जब आपका मन निर्मल हो, जब आपके लिए अपने स्वार्थ से ज्यादा किसी दूसरे की भलाई बड़ी बात हो! और आज के जमाने में तो अधिकतर लोग प्यार के नाम पर स्वार्थ के रिश्ते बनाते हैं!

2. जब आप खुद से प्यार करते हैं!

आजकल जिसे देखो सभी आप को relationship में ही मिलेंगे। बहुत ही कम लोग होंगे जो आपको single मिलेंगे। क्योंकि किसी को भी single नहीं रहना है हर कोई यही चाहता है कि उसे जल्दी से कोई पार्टनर मिल जाए।

यही कारण भी है की ज्यादातर लोग अपना पार्टनर ढूंढने के लिए tinder, bumble जैसी साइट्स पर भटकते रहते हैं। क्योंकि किसी को भी अकेले नहीं रहना है जब भी वह अकेले होते हैं, तो उनका खालीपन उन्हें बहुत भारी लगता है।

उन्हें लगता है कि अगर उनके जिंदगी में कोई आ जाएगा तो उनका खालीपन खत्म हो जाएगा। इसीलिए वो प्यार होने का इंतजार करते हैं। लोग ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि वो खुद से प्यार नहीं करते।

जबकि असली बात तो ये हैं की अगर आपको किसी दूसरे से प्यार करना है तो उसके लिए आपको खुद से प्यार होना चाहिए। अगर आप खुद से प्यार ही नहीं करते हैं, तो आप दूसरे से क्या प्यार करेंगे!

3. जब प्यार में आपको कुछ पाने की उम्मीद नहीं होती!

जैसा कि मैंने आपको ऊपर बताया लोग प्यार की तलाश अपने आप को पूरा करने के लिए करते हैं। क्योंकि उन्हें लगता है की वो अधूरे हैं और जब उन्हें किसी से प्यार होगा तभी वो पूरे हो पाएंगे।

सच्चा प्यार कभी भी आपको इस उद्देश्य के साथ नहीं मिलेगा। क्योंकि सच्चे प्यार में स्वार्थ होता ही नहीं है। कुछ पाने का उद्देश्य तो होता ही नहीं है। अगर कोई उद्देश्य होता है तो वो हैं सिर्फ दूसरे की भलाई करना।

कहने का मतलब ये है कि जब आपको किसी से कोई उम्मीद नहीं होती। आप अपने आप को पूरा महसूस करते हैं। आप खुद से प्यार करते हैं, आप दूसरे से कुछ लेना नहीं बल्कि उन्हें देना चाहते हैं! तब आपको प्यार होगा।

4. दूसरे की भलाई करने की इच्छा होने पर!

प्यार कोई उड़ती हुई चिड़िया थोड़ी है, जो उड़ते उड़ते आपकी जिंदगी में आ जाएगी। बल्कि ये तो समझ के साथ आती है। अगर आप किसी के प्रति Attraction होने को प्यार होना बोल रहे हैं। तो मैं उसे प्यार की बात ही नहीं कर रही हूं।

बल्कि यहां पर सा सीधे तरीके से सच्चे प्यार की बात हो रही है। सच्चा प्यार आपको तब होता है जब आपको किसी के लिए कुछ अच्छा करने का मन करता है। जब दूसरे की भलाई आपका एकमात्र उद्देश्य बन जाता है।

आप दूसरे व्यक्ति को परेशानी में देख ही नहीं सकते हैं। अगर इस तरह की भलाई की भावना कभी आपके अंदर आ जाती है, तो समझ लीजिए कि आपको प्यार हो गया है।

5. जब आप प्यार को समझते हो!

आप किसी से भी पूछ लीजिए की क्या आपको प्यार के बारे में पता है ? तो हर किसी के अपने ही जवाब और कहानी होगी। सभी यही दवा करेंगे की उन्हें प्यार के बारे में सब कुछ पता है।

जोकि उनकी सबसे बड़ी गलतफहमी है क्योंकि अधिकांश लोगों को प्यार के बारे में कुछ पता ही नहीं होता है। वो attraction को (मोह को) प्यार समझ लेते हैं और फिर झूठे प्रेम में पड़ जाते हैं।

लेकिन सच्चा प्यार आपको तब होता है जब आप प्यार को समझते हैं। जब आप ये जान लेते हैं कि किसी के साथ प्यार में होने का मतलब mele Babu ne thana thaya नहीं होता।

बल्कि उस इंसान के साथ जिंदगी की ऊंचाइयों को छूना होता है! ऐसे रास्ते पर चलना होता है जहां आपकी और आपके पार्टनर दोनों की भलाई हो।

6. प्यार जब होता है, तो जिंदगी बदल जाती हैं!

प्यार कोई हल्की चीज नहीं है कि आपको प्यार हो गया तो आपके जिंदगी में खुशियां ही खुशियां आ गई। नहीं ऐसा नहीं होता, अगर आप सोचते हैं कि अगर आपको किसी से प्यार हो गया तो आपके जिंदगी खुशी से भर जाएगी तो आप झूठे प्यार की ही बात कर रहे हैं।

क्योंकि अगर आप सच में किसी से प्यार हो गया तो आप वैसे नहीं रह पाएंगे जैसे आप हैं। आपको बदलना होगा! आपको अच्छी चीजों को अपनाना होगा, जो चीजें सही है।

आपको वो करना होगा और साथ ही साथ ये चीजें आपको अपने पार्टनर को भी करने के लिए कहना होगा। जब आप निस्वार्थ भाव से दूसरे के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं तो समझ लीजिए आप प्यार के काबिल बन चुके हैं और अब आपको प्यार भी हो जाएगा।

7. प्यार हमेशा से ही भीतर मौजूद होता है!

प्यार के बारे में जब भी हम सुनते हैं तो यही सुनते हैं कि जब कोई खास इंसान हमारी जिंदगी में आता है तो उस इंसान से हमें प्यार हो जाता है। लेकिन सच्चा प्यार ऐसा नहीं होता! प्यार ना तो किसी व्यक्ति के आने से हमें हो जाता है और ना ही किसी के चले जाने से चला जाता है।

बल्कि प्यार तो हमेशा से ही हमारे अंदर होता है एक बेचैनी की तरह! और जब कोई इन्सान या काम हमारी जिन्दगी में आ जाता है जिससे हमारी बेचैनी खत्म होने लगती है तो समझ लीजिये आपको उससे प्यार हो गया है!

प्यार का मतलब ये नहीं होता है कि जब कोई खास इंसान आपकी जिंदगी में आएगा तभी आपको प्यार होगा। प्यार तो हमेशा से भीतर मौजूद है बस आपको उस प्रेम को समझने की जरूरत है!

संबंधित पोस्ट पढ़ें:-

✔ पहली डेट पर क्या गिफ्ट करें? ये रहे बेस्ट आइडियाज

✔ गर्लफ्रेंड से प्यार भरी बातें कैसे करें? बेमिशाल टिप्स

✔ बॉयफ्रेंड से प्यार भरी बातें कैसे करें? सीक्रेट कोई नहीं बतायेगा!

Conclusion

दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको समझ आ गया होगा कि प्यार कब होता है? मुझे उम्मीद है की जिस गहराई से मैंने आपको प्यार के बारे में बताया है आपको वो बातें समझ आई होंगी। इस आर्टिकल में शेयर की गई बात है। अगर आपको अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं।‌

The post प्यार कब होता है? जानें किस उम्र में कैसे होता है प्यार! appeared first on Impress Karo.

]]>
https://impresskaro.in/pyar-kab-hota-hai/feed/ 0