Impress Karo https://impresskaro.in/ कहो दिल की बात Fri, 12 Apr 2024 11:23:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.4.4 https://impresskaro.in/wp-content/uploads/2021/04/cropped-emoji-32x32.jpg Impress Karo https://impresskaro.in/ 32 32 प्यार में धोखा खाने के 5 बड़े फायदे| जी हाँ, खुश हो जायेंगे जानकर! https://impresskaro.in/pyar-me-dhokha-khane-ke-fayde/ https://impresskaro.in/pyar-me-dhokha-khane-ke-fayde/#respond Fri, 12 Apr 2024 11:23:04 +0000 https://impresskaro.in/?p=2119 प्यार में धोखा खाने के फायदे: आप किसी पर भरोसा करें और वो इंसान आपका भरोसा तोड़ दे, तो बहुत ज्यादा तकलीफ होती है। ये पता चलना की आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा था, तो बहुत दुख देता है। कई बार तो लोग जिंदगी भर इस दर्द से बाहर नहीं निकल पाते हैं। पर ... Read more

The post प्यार में धोखा खाने के 5 बड़े फायदे| जी हाँ, खुश हो जायेंगे जानकर! appeared first on Impress Karo.

]]>
प्यार में धोखा खाने के फायदे: आप किसी पर भरोसा करें और वो इंसान आपका भरोसा तोड़ दे, तो बहुत ज्यादा तकलीफ होती है। ये पता चलना की आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा था, तो बहुत दुख देता है। कई बार तो लोग जिंदगी भर इस दर्द से बाहर नहीं निकल पाते हैं।

प्यार में धोखा खाने के फायदे

पर आजकल प्यार में धोखा मिलना बहुत ही ज्यादा normal हो चुका है। धोखा खाने से कई बार लोगों का प्यार के ऊपर से भरोसा उठ जाता हैं और उन्हें ऐसा लगता है कि दुनिया में सारे लोग बुरे हैं।

कई बार तो लोग यह मानने लगते हैं कि दुनिया में प्यार जैसी कोई चीज होती ही नहीं है। कोई किसी से सच में प्यार करता ही नहीं है बल्कि मतलब के लिए बस साथ रहते हैं। ज्यादातर मामलों में धोखा मिलने पर एक इंसान बुरी तरह से बिखर जाता है, पर धोखा खाने पर जब एक इंसान टूट कर फिर से come back करता है।

तो उसकी बात ही अलग होती है क्योंकि वो इंसान पहले से कई गुना ज्यादा mentally strong हो चुका होता है।

आज के इस आर्टिकल में मैं आपको प्यार में धोखा खाने के फायदे बताऊंगा। जिसे आपने समझ लिया, तो आप धोखा खाने के बाद एक कमरे में खुद को बंद करके रोएंगे नहीं। बल्कि अपने Past को पीछे छोड़कर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ पाएंगे।|

प्यार में धोखा खाने के बेहतरीन फायदे| जानकर चौंक जायेंगे!

आगे मैं कुछ बोलूं उससे पहले मैं आपको इतना बताना चाहूंगा की जब लोग प्यार में धोखा खाते हैं तो उनका हर चीज को देखने का नजरिया बदल जाता है। जिस तरह से प्यार में पड़ने के बाद लोगों की जिंदगी बदल जाती है, ठीक उसी तरह से धोखा खाने के बाद भी लोगों की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है।

वैसे तो प्यार में धोखा खाने के बाद अलग-अलग लोग खुद में अलग-अलग बदलाव को महसूस करते हैं और अलग-अलग तरीके से अपने जिंदगी में comeback करते हैं‌। पर नीचे मैंने आपको जो points बताएं हैं,, वो हर किसी पर Apply होता है –

1. आपकी आंखें खुलती हैं!

जब आप प्यार में होते हैं, तो आपको अपने पार्टनर में सारी अच्छी चीजें ही दिखाई देती है। प्यार में लोग अक्सर अपने पार्टनर के गलतियों को या कमियों को इग्नोर कर देते हैं और सोचते हैं कि अगर कोई कमी है भी, तो वो वक्त के साथ ठीक हो जाएगी।

पर जब आपको प्यार में धोखा मिलता है तब आपको समझ आता है कि जैसा आप सोच रहे थे चीजे उतनी भी छोटी नहीं थी। अपने पार्टनर की जिन कमियों को आप छोटा समझकर इग्नोर कर रहे थे, असल में वही आपके रिलेशनशिप को खोखला कर रहा था।

जब लोग प्यार में होते हैं, तो उन्हें लगता है कि उनका पार्टनर उनके लिए जो कुछ भी कर रहा है, वो प्यार में कर रहा हैं। लेकिन धोखा खाने के बाद लोगों को समझ आता है कि उनका पार्टनर जो भी चीज करता था, वो आपको धोखे में रखने के लिए करता था। ताकि आप उसकी असलियत को जान ना सके।

धोखा खाने के बाद जब किसी की आंखें खुलती है, तो वो इंसान अपने पार्टनर से नफरत करने लगता है। पर अगर आप इसकी positive side को देखें, तो जब प्यार में धोखा मिलता है। तो लोग सतर्क हो जाते हैं और बहुत ही सोच समझ कर अपने भविष्य के बारे में सोच पाते हैं।

2. आप बदलते हैं !

प्यार में धोखा खाने के बाद आपको शुरुआत में तो लगता है कि आप कभी किसी से दोबारा प्यार नहीं करेंगे, किसी पर दोबारा विश्वास नहीं करेंगे। लेकिन ये feeling time के साथ बदलती है। पहले तो आपकी सोच पूरी तरह से बदल जाती है , लेकिन जब वक्त गुजरता है तो धीरे-धीरे आपको समझ आता है कि जो चीज आप सोच रहे हैं।

वो सही नहीं है और आप दोबारा से प्यार करते हैं, भरोसा करते है। लेकिन इस बार किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने की जगह आप आंखें खोलकर सारी चीजों को देखते और समझते हैं। धोखा खाने से आपको यह समझ आता है कि दुनिया इतनी भी अच्छी नहीं है जितना आप समझते है।

जिस वजह से आपके लिए लोगों से deal करना आसान होता है और कई मामलों में तो लोग इसे इतने strong बन जाते हैं कि उन्हें फिर दूसरों के एक्शन से कोई फर्क ही नहीं पड़ता है। जब आपका पार्टनर आपको धोखा देता है, तो टूट कर बिखरने से वापस से खड़े होने तक जो वक्त आप खुद के साथ गुजारते हैं।

उससे आपको यह समझ आ जाता है कि आपको क्या चाहिए और क्या नहीं! इसके अलावा आपको यह भी समझ में आ जाता है की एक रिश्ते में आप क्या बर्दाश्त कर सकते हैं और क्या आपके बर्दाश्त के बाहर है?

3. ये आपके लिए नए रास्ते खोलता है !

मैंने अक्सर लोगों को देखा है की जब वो किसी से प्यार करते हैं या किसी के साथ रिलेशनशिप में आते हैं तो अपने बारे में सोचना भूल जाते हैं। रिलेशनशिप में प्यार करने वाले इंसान की पूरी दुनिया उसका पार्टनर बन जाता है।

और इस चक्कर में लोग कई बार अपने करियर को compromise कर देते हैं। लेकिन जब उन्हें प्यार में धोखा मिलता है, तब उन्हे अपनी गलती समझ आती हैं। जिसके बाद वो अपना पूरा focus अपने करियर पर देते हैं।

4. धोखा खाने के बाद आप दूसरों के करीब हो जाते हैं !

लोग जब किसी के प्यार में होते हैं तो वो उसी इंसान को अपनी पूरी दुनिया बना लेते हैं। अगर आपने कभी किसी से प्यार किया होगा तो आप relate कर सकते होंगे कि कैसे आपने अपनी गर्लफ्रेंड से या फिर बॉयफ्रेंड से बात करने के लिए अपने दोस्तों को परिवार वालों को अवॉइड किया था।

लेकिन जब प्यार में लोगों को धोखा मिलता है और उनका दिल टूट जाता है। तब वो अपने प्यार से तो दूर होते हैं लेकिन उन लोगों के बहुत ही करीब हो जाते हैं जो उनके अपने हैं। धोखा खाने के बाद लोगों को अपने और पराये रिश्तो में फर्क समझ आता है। धोखा खाने के बाद लोग हमेशा ही अपने परिवार वालों के करीब हो जाते हैं,जिससे उनका रिश्ता मजबूत होता है।

5. आप अपनी life में कुछ better कर पाते हैं!

आजकल जिस तरह से लोग कपड़े बदलते हैं वैसे ही कुछ लोग इंसानों को बदलते हैं और इसी culture के वजह से धोखा देना लोगों के बीच में इतना common हो गया है। लेकिन जब कोई किसी से बहुत प्यार करता है और उसे प्यार में धोखा मिलता है। तो उसके लिए मानो उसकी पूरी जिंदगी ही खत्म हो जाती है जिसमें कई बार लोग अपनी जिंदगी खत्म कर लेते हैं।

तो कई बार लोग अपनी पुरानी जिंदगी छोड़कर नए तरीके से अपनी जिंदगी की शुरुआत करते हैं और अपने कहानी का नया अध्याय लिखते हैं। आपने वो कहावत तो सुनी ही होगी,, हर कामयाब इंसान के पीछे या तो किसी supportive इंसान का हाथ होता है या फिर नाकामयाब मोहब्बत का।

Conclusion

दोस्तों मुझे उम्मीद है कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको समझ आ गया होगा कि प्यार में धोखा खाने के फायदे क्या-क्या है ? अगर इस आर्टिकल में बताई बातें आपको जरा भी पसंद आई हो तो हमारे दूसरे आर्टिकल जरूर पढ़िए। अगर ऐसी कोई टॉपिक है, जिसके बारे में आप कुछ पूछना चाहते हैं यह जानना चाहते हैं तो वह टॉपिक कमेंट में जरूर शेयर कीजिए।

The post प्यार में धोखा खाने के 5 बड़े फायदे| जी हाँ, खुश हो जायेंगे जानकर! appeared first on Impress Karo.

]]>
https://impresskaro.in/pyar-me-dhokha-khane-ke-fayde/feed/ 0
Boyfriend से दूर कैसे रहें? जानें जबरदस्त तरीका https://impresskaro.in/boyfriend-se-door-kaise-rahe/ https://impresskaro.in/boyfriend-se-door-kaise-rahe/#respond Sat, 09 Mar 2024 17:01:07 +0000 https://impresskaro.in/?p=2115 Boyfriend से दूर कैसे रहें: जब एक लड़का और लड़की रिलेशनशिप में आते हैं, तब तो उनके बीच सब कुछ बहुत सही होता है। दोनों अपने रिश्ते में बहुत ज्यादा खुश होते हैं। पर जैसे-जैसे रिश्ता पुराना होते जाता है और दोनों एक दूसरे के बारे में अच्छे से समझने लगते हैं। तो पहले जो ... Read more

The post Boyfriend से दूर कैसे रहें? जानें जबरदस्त तरीका appeared first on Impress Karo.

]]>
Boyfriend से दूर कैसे रहें: जब एक लड़का और लड़की रिलेशनशिप में आते हैं, तब तो उनके बीच सब कुछ बहुत सही होता है। दोनों अपने रिश्ते में बहुत ज्यादा खुश होते हैं। पर जैसे-जैसे रिश्ता पुराना होते जाता है और दोनों एक दूसरे के बारे में अच्छे से समझने लगते हैं। तो पहले जो इंसान अच्छा लगता था, वही इंसान अचानक बुरा लगने लगता है।

Boyfriend से दूर कैसे रहें

लड़कियों के साथ यह दिक्कत ज्यादा देखने को मिलती है। क्योंकि कई बार ऐसा देखा गया है कि जब रिश्ता पुराना होता है तो बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर ज्यादा possessive होने लगते हैं। जो चीज लड़कियों को अच्छी नहीं लगती है।

अगर आपका बॉयफ्रेंड भी आपके साथ toxic behave करता है, तो अच्छा यही होगा कि आप उसे दूर रहें। इस आर्टिकल में मैं आपको boyfriend se dur kaise rahe ? इस बारे में बताने वाली हूं तो ऐसे पूरा जरुर पढें।

Boyfriend से दूर कैसे रहें?

कई बार ऐसी situation होती है कि लड़की तो अपने बॉयफ्रेंड से प्यार करती हैं, लेकिन आपका बॉयफ्रेंड जब भी आपसे बात करता हैं। आपसे झगड़ा करने लगता है तो ऐसे में अपने बॉयफ्रेंड से दूर रहने में ही भलाई है। पर अगर आपका बॉयफ्रेंड आपको दिन भर call करता है या फिर दिन भर आपको मैसेज करके आपसे यह पूछता रहता है कि आप कहां है या क्या कर रही हैं…

तो आप बिना लड़ाई झगड़ा किए भी आप अपने बॉयफ्रेंड से आसानी से दूर हो सकती हैं। अपने बॉयफ्रेंड से दूर रहने के लिए आपको बस नीचे बताई बातों को फॉलो करना होगा –

1. कम बातें करें!

अगर आपको अपने बॉयफ्रेंड को इग्नोर करना है या आप को उनसे बात नहीं करना है। तो जब भी आपका बॉयफ्रेंड आपसे बात करने की कोशिश करें, तब आप को उनके बातों का ज्यादा जवाब नहीं देना चाहिए। जितना हो सके उनसे कम बात कीजिए, उनके बातों का one word answer करने की कोशिश कीजिए।

ऐसा करने से आपके बॉयफ्रेंड को लगेगा कि आप उनसे बात करने में इंटरेस्टेड नहीं है। और ऐसा जब आप बार-बार उनके साथ करने लगेंगी, तो वो भी आप से ज्यादा बात नहीं करेगें।

2. Calls को ignore कीजिए!

बॉयफ्रेंड से बात करने की इच्छा नहीं है या फिर उनसे दूर रहना है तो सीधा उनके कॉल्स को इग्नोर कीजिए। अगर आप पहले एक रिंग में अपने बॉयफ्रेंड का कॉल उठा लेती थी, तो आपको उनके कॉल को कम से कम तीन-चार बार इग्नोर करना चाहिए।

और जब आपका बॉयफ्रेंड पूछे कि आप कॉल क्यों नहीं उठा रही थी तो आप कोई बहाना दे दीजिए। जब आप हफ्ते भर ऐसा करेंगे तो आपका बॉयफ्रेंड नाराज होकर आपको कॉल करना बंद कर देगा।

3. सोशल मीडिया में इग्नोर कीजिए!

आजकल की मोहब्बत फेसबुक में शुरू होकर व्हाट्सएप पर खत्म हो जाती है। कुछ लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड के साथ हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर connected होती हैं। उनके हर स्टोरी, हर स्टेटस, हर पोस्ट पर रिएक्ट करती हैं।

ऐसा कुछ अगर आप भी करते हैं तो यह सारी चीज करना बंद कर दीजिए। क्योंकि जब तक आप अपने बॉयफ्रेंड से जुड़ी रहेंगी तब तक आप उनसे दूर नहीं हो पाएंगी।

4. अपना काम कीजिए!

ऐसा कुछ नहीं है कि आपके पास करने के लिए कोई काम नहीं होगा। आपके पास भी करने के लिए बहुत सारे काम में पढ़ाई है तो आप अपने बॉयफ्रेंड पर अपना सारा टाइम क्यों वेस्ट कर रही है? ये सोचने की जगह कि आप अपने बॉयफ्रेंड से दूर कैसे रहेंगे आपको अपना सारा समय अपने काम में देना चाहिए।

जब अपने काम करने में बिजी रहेंगी तो आप चाह कर भी अपने बॉयफ्रेंड को टाइम नहीं दे पाएंगी। इससे आपका बॉयफ्रेंड गुस्सा होगा और वह खुद आपसे दूर रहने लगेगी इस तरह बिना कुछ किया अपने बॉयफ्रेंड से दूरी बना पाएंगी।

5. अपने दोस्तों के साथ बिजी रहिए!

अगर आपका बॉयफ्रेंड आपसे पहले जैसा प्यार नहीं करता है या फिर वो अचानक से बदल गया है। तो उसके पीछे परेशान होने से अच्छा है कि आप अपने लड़के दोस्तों से बातचीत कीजिए। जिस टाइम आप अपने बॉयफ्रेंड से बात करती हैं उसे टाइम बॉयफ्रेंड से बात ना करके आप अपने male friends से बात कीजिए।

जब अपने दोस्तों से बातचीत करेंगी तो आपके पास अपने बॉयफ्रेंड के लिए टाइम नहीं होगा और आपको उसकी याद भी नहीं आएगी क्योंकि आपके दोस्त आपको हंसाते रहेंगे।

6. अपने ऊपर ध्यान दीजिए!

प्यार करने का मतलब यह नहीं होता है कि आप दूसरे के लिए खुद को बर्बाद कर लें। लेकिन प्यार में लोग अक्सर खुद को भूल जाते हैं। खासकर अगर लड़की किसी से दिल से प्यार करती है, तो वो उसे लड़के के चक्कर में खुद के बारे में सोचना ही बंद कर देती है।

पर अगर आप देख रहे हैं की जिस बंदे को आप इतनी शिद्दत से प्यार कर रहे हैं वो बंदा आपके प्यार की इज्जत नहीं करता या फिर वो आप के ऊपर ध्यान नहीं दे रहा है। तो आप को उसके पीछे नहीं भागना चाहिए बल्कि अपना समय खुद को देना चाहिए खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करनी चाहिए।

आप चाहे तो फिटनेस को बेहतर करने के लिए जिम जा सकती हैं, कोई गेम खेल सकती हैं,  कोई नया skill सीख सकती हैं। जब आप खुद पर ध्यान देना शुरू करेंगे तो आपको समझ में आएगा की आपको अपने बॉयफ्रेंड की कोई जरूरत नहीं है आप उसके बिना भी खुश रह सकती हैं।

वैसे भी किसी एक इंसान को अपनी खुशी बना लेना सही नहीं है क्योंकि जब वह इंसान आपकी जिंदगी में नहीं रहेगा तो आपके लिए उसके बिना जीना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा।

7. कोई नई चीज try कीजिए!

करने के लिए दुनिया में बहुत सारी चीज हैं अगर आपको 24 घंटे मिली है और आपके पास फिर भी बहुत सारा टाइम बच जा रहा है तो उसमें अपने बॉयफ्रेंड की टॉक्सिक बिहेवियर को झेलने से अच्छा है कि आप इस time में कोई ऐसी चीज करें। जो आप के self improvement में काम आए।

8. Break up कर लीजिए!

अगर आपको अपने बॉयफ्रेंड के साथ और नहीं रहना है या फिर आप उसे परेशान हो चुकी हैं तो दूरी बनाने के लिए सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप उनसे बात कीजिए और उनसे ब्रेकअप कर लीजिए। ऐसा करने से आपको अपने बॉयफ्रेंड को इग्नोर भी नहीं करना पड़ेगा और ना ही आपकी वजह से आपका बॉयफ्रेंड दुखी होगा। बल्कि सीधी सीधी बात होने से आप दोनों को ही एक दूसरे से दूर होने में कोई दिक्कत नहीं आएगी‌।

संबंधित पोस्ट पढ़ें:-

✔ खुद से प्यार कैसे करें? जानें प्रेम करने का Secret तरीका!

✔ पहला प्यार कैसे होता है? जानकार होश उड़ जायेंगे!

✔ किस नाम के लड़के सच्चा प्यार करते हैं? जानें सच्चाई!

अंतिम शब्द 

इस तरह आप आसानी से अपने बॉयफ्रेंड से दूर रह सकती हैं, Boyfriend से दूर कैसे रहें? इस आर्टिकल में मैंने आपको जो भी प्रेक्टिकल तरीका बताया है अगर आप उसे ट्राई करती हैं तो आपको जरुर हेल्प मिलेगी। अगर आपका कोई सवाल हो तो आप कमेंट में पूछ सकती हैं,, कंटेंट अच्छा लगा हो तो ऐसा आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग से जुड़े रहिए।

The post Boyfriend से दूर कैसे रहें? जानें जबरदस्त तरीका appeared first on Impress Karo.

]]>
https://impresskaro.in/boyfriend-se-door-kaise-rahe/feed/ 0
खुद से प्यार कैसे करें? जानें प्रेम करने का Secret तरीका! https://impresskaro.in/khud-se-pyar-kaise-kare/ https://impresskaro.in/khud-se-pyar-kaise-kare/#respond Tue, 19 Sep 2023 09:45:35 +0000 https://impresskaro.in/?p=2053 खुद से प्यार कैसे करें: लोग हमेशा हमसे यही सवाल करते हैं की अपनी गर्लफ्रेंड से कैसे प्यार करें, अपने बॉयफ्रेंड से कैसे प्यार करें ? पर अगर आप के मन में ये सवाल आया है, तो इसका मतलब ये है की आपको खुद से प्यार नहीं है। आप खुद से ज्यादा दूसरों के बारे ... Read more

The post खुद से प्यार कैसे करें? जानें प्रेम करने का Secret तरीका! appeared first on Impress Karo.

]]>
खुद से प्यार कैसे करें: लोग हमेशा हमसे यही सवाल करते हैं की अपनी गर्लफ्रेंड से कैसे प्यार करें, अपने बॉयफ्रेंड से कैसे प्यार करें ? पर अगर आप के मन में ये सवाल आया है, तो इसका मतलब ये है की आपको खुद से प्यार नहीं है।

खुद से प्यार कैसे करें

आप खुद से ज्यादा दूसरों के बारे में सोचते हैं, दूसरे के लिए खुद को तकलीफ देते हैं! अगर बात ऐसी ही हैं, जैसा मैं बोल रही हूं!

तो यकीन मानिए आज से आपने खुद से प्यार करना शुरू कर दिया हैं और आपका खुद के लिए जो प्यार है। उसी ने आपको इस आर्टिकल तक पहुंचाया है।

आज के हमारे इस लेख में हम आपको खुद से प्यार कैसे करें ? इस बारे में बताने वाले हैं। इसलिए पूरे मन से इस आर्टिकल को ऐसे ही पढ़ते रहिए।

खुद से प्यार कैसे करें ?

लोग कहते हैं मुझे फलाने से प्यार हैं, इससे प्यार है, उससे लव है! पर हकीकत में उन्हें किसी से भी प्यार नहीं होता है। क्योंकि वो खुद से ही प्यार नहीं करते।

क्या कभी आपने सोचा है की रिलेशनशिप में जाने के बाद लोगों के बीच झगड़े क्यों होने लगते हैं, इसका सबसे बड़ा कारण यही है की लोग खुद से प्यार किए बिना दूसरों को प्यार करने का सोचते हैं।

जरा आप खुद सोच कर देखिए, अगर आपकी जिंदगी में दुख है, निराशा है, परेशानी है! ऐसे में अगर आपको किसी से प्यार होगा, तो आप उन्हें क्या देंगे ?

यही सारी चीज देंगे ना जो आपके पास हैं। मतलब जहां पहले आपकी परेशानी आपकी थी वही अभी परेशानी किसी और की भी है।

इसलिए खुद से प्यार किए बिना दूसरे से प्यार नहीं किया जा सकता है। और जो लोग कहते हैं की उन्हें किसी से प्यार है तो असल में वह लोग प्यार का मतलब जानते ही नहीं है। किसी दूसरे से प्यार करने के लिए खुद के अंदर प्यार भरा होना जरूरी है।

कबीर दास जी ने दुनिया को प्यार का मतलब समझने में अपनी अपना पूरा जमीन समर्पित कर दिया। उन्होंने ऐसा कैसे किया ? वो ऐसा कर पाए क्योंकि उन्होंने पहले स्वयं प्रेम को समझा था और उनके अंदर असीम प्रेम पहले से ही मौजूद था।

यही कारण है की वह अपना प्रेम दूसरों के साथ साझा कर सकें। ऐसे में अगर आपको भी खुद से प्यार करना है तो जो पंक्ति मैंने नीचे बताई है, उसे समझने के बाद आज से ही अपने जीवन में उतारना शुरू कर दीजिए।

खुद से प्यार करना है तो, इन बातों पर ध्यान को समझिए! ❤

1. प्रेम का सही मतलब जानने से होगी शुरुआत!

हम सभी यही सोचते हैं की हमें पता है की प्यार क्या होता है ? पर अगर आप 10 लोगों को खड़ा करके पूछेंगे की प्यार का मतलब बताओ। तो मैं गारंटी दे सकती हूं कि उनमें से एक भी व्यक्ति प्यार की परिभाषा नहीं दे सकता है।

लेकिन वो किसी के साथ प्रेम में जरूर होगा या होगी। आप खुद ही देखिए कितनी अजीब सी बात है, लोगों को प्यार का मतलब खुद तो पता नहीं है लेकिन दूसरे से प्यार करने का दावा करते हैं। और ऐसा इसीलिए होता है क्योंकि उन्हें प्यार का मतलब ही पता नहीं होता।

इसीलिए अगर आपको खुद से प्यार करना है तो उसके लिए आपको सबसे पहले प्यार को समझना होगा आपको जानना होगा की प्यार क्या होता है।

जब आप प्यार के सही मतलब को जानेंगे जब आपको पता चलेगा की प्यार कैसे होता है तो आपको बिना कुछ किये ही खुद से प्यार हो जाएगा।

2. खुद को आजादी देकर!

अगर अपने प्यार का मतलब जान लिया तो आप अभी जैसे हैं वैसे रह नहीं पाएंगे। क्योंकि जब आपको पता चल जाएगा कि आपके अंदर कितनी परेशानी है तो आपके मन में सिर्फ एक ही चीज आएगी ” मुक्ति ” ।

आपको अपने सभी परेशानियों से, तकलीफों से, आशाओं से, बंधनों से मुक्त होने का मन करेगा। आपके लिए मुक्ति इतनी ज्यादा जरूरी हो जाएगी की मुक्ति के लिए वैसे ही तड़पना लगेंगे जैसे एक मछली पानी के बिना तड़पती हैं।

जब ऐसा हो जाएगा तो आप सभी चीजों को साइड में रखकर सबसे पहले खुद को मुक्ति की तरफ ले जाएंगे। जैसे मान लीजिए आपको समझ में आ गया कि आपके जीवन में धन की कमी है जिसकी वजह से कभी आपको घरवालों पर तो कभी दोस्तों पर निर्भर होना पड़ता है!

तो ऐसी स्तिथि में आपको मुक्ति कब मिलेगी जब आप अपने पैरों पर खड़े हो जाएँ, जब आप आत्मनिर्भर हो जाएँ न की किसी सुंदर लड़की का हाथ थामने से!

इसी तरह आपको देखना होगा की यार! मेरी हालत क्या है? ईमानदारी से अपने जीवन को देखना होगा और फिर जिन कारणों से आपको दुःख झेलना पड़ता है उन कारणों को समाप्त करना होगा!

3. अपने बंधनों को तोड़कर!

हमारा जीवन बंधनों से जकड़ा हुआ है! अपने परिवार और करीबी लोगों को तकलीफ ना हो हो इसलिए लोग खुद को तकलीफ पहुंचाते हैं।

वैसे ये बंधन तो बाहर के बंधन है लेकिन इसके अलावा एक व्यक्ति को उसका क्रोध, उसकी लालसा, उम्मीदें, कामना, डर ये सब रोकता है।

जब आप खुद को प्रेम के करीब ले जाते हैं और प्रेम का मतलब समझते है। तब आप को समझ आता है की अगर आपको खुद से प्रेम करना है तो उसके लिए आपको पहले अपने अंदर के इन बंधनों को तोड़ना होगा।

जैसे मान लीजिए आप बहुत आलसी हैं! आपको कुछ भी करने का मन नहीं करता, आपको सारा दिन आराम करना अच्छा लगता है। आप अपने कामों को टालना पसंद करते हैं।

ऐसे में अपनी इन कमियों को साथ लेकर खुद से प्यार नहीं कर सकते हैं आप खुद से तो क्या इस तरीके से आप किसी से भी प्यार नहीं कर सकते हैं।

इस तरह जब आप अपनी भलाई के लिए अपने बंधनों को काटना शुरू करते हैं उन चीजों को छोड़ना शुरू करते हैं जो आपके पीछे खींचती है तब आप सही मायने में खुद से प्यार कर पाते हैं।

4. सही काम करके!

लोगों को खुद से प्यार इसीलिए नहीं होता है क्योंकि उन्होंने अपने ऊपर मजबूरी का बड़ा सा बोझ रख लिया है।

बचपन में माता-पिता के कहने पर पढ़ाई कर ली, फिर माता-पिता के कहने पर नौकरी करने में लग गए या सरकारी नौकरी की तैयारी करने लगे, फिर थोड़ी और उम्र बड़ी तो माता-पिता के कहने पर शादी कर ली!

अच्छा इन सब में ये बताइए की इसमें आपका क्या था ? क्या आपने अपने लिए शिक्षा का चुनाव किया ? नहीं! क्या आपने अपने लिए सही नौकरी चुना ? नहीं! क्या अपने प्यार को समझने के बाद शादी की ? नहीं!!

जब आपने कोई भी चीज खुद नहीं किया है तो आपको खुद से प्यार कैसे होगा। ‌खुद से प्यार करने के लिए आपको अपने जीवन में सही काम लाना बहुत जरूरी है। जब तक आपके जीवन एक अच्छा और सही काम नहीं होगा तब तक आप ऐसे ही भटकते रहेंगे। ‌

लेकिन जब आपको पता होगा कि आपके लिए क्या करना जरूरी है, क्या करने से दूसरों की भलाई हो सकती हैं, क्या करने से आप अपने बंधनों से मुक्त हो सकते हैं यानी कि जब आपके पास करने के लिए सही काम होगा और आप सही काम करेंगे तो आप खुद ब खुद अपने आप से प्यार करने लगेंगे।

पढ़ें: प्यार में क्या काम करना चाहिए? जिन्दगी बदल जाएगी!

5. खुद को जानने से होगा, खुद से प्यार !

अच्छा बताइए आपकी उम्र कितनी है ? मान के चलें तो अभी आपकी उम्र 16 से तो अधिक की होगी। पर अगर मैं आपसे पूछूं की क्या आप खुद को जानते हैं ? तो हो सकता है की आप में से ज्यादातर लोगों का जवाब हां हो, पर असल में लोग खुद को जानते ही नहीं।

उन्हें पता ही नहीं होता कि उनकी प्रवृत्तियां क्या है? उन्हें पता ही नहीं होता है कि उन्हें क्या चाहिए, लेकिन फिर भी ऐसी चीजों के पीछे भागते हैं जो असल में उन्हें जो चाहिए ही नहीं।

उदाहरण के लिए, पैसे के पीछे सब भागते हैं। कुछ लोगों को पैसा नहीं मिलता तो कुछ लोगों को मिल जाता है! पर जिन लोगों को पैसा मिल जाता है क्या उनकी सारी समस्या खत्म हो जाती है ? नहीं। क्योंकि पैसा उनके परेशानी का समाधान था ही नहीं।

लेकिन जब आप खुद के बारे जानना शुरू करते हैं! ये समझना शुरू करते हैं कि हमारे अंदर इच्छाएं क्यों होती हैं, क्यों हम हर वक्त परेशान होते हैं, क्यों हम ऐसा कहते हैं की सब कुछ ठीक है पर कुछ ठीक नहीं होता।

जब हम अपने अंतर मन को समझना शुरू करते हैं तब जाकर सही मायने में हम खुद से प्यार करते हैं।

Conclusion

दोस्तों मुझे उम्मीद है कि आप को ये लेख जरूर पसंद आया होगा और इसे पढ़ कर आप समझ गए होंगे की खुद से प्यार कैसे करें? वैसे तो मैंने आपको बहुत ही सरल शब्दों में खुद को प्यार करने का तरीका समझाया है।

लेकिन इस पोस्ट को पढ़कर आपका मन में कोई भी सवाल आता है तो आप बेझिझक अपना सवाल कमेंट में पूछ सकते हैं। हमें आपकी प्रतिक्रिया का इंतजार रहेगा, तब तक सही काम करते रहिए और खुश रहिए।

The post खुद से प्यार कैसे करें? जानें प्रेम करने का Secret तरीका! appeared first on Impress Karo.

]]>
https://impresskaro.in/khud-se-pyar-kaise-kare/feed/ 0
प्यार में क्या काम करना चाहिए? जिन्दगी बदल जाएगी! https://impresskaro.in/pyar-me-kya-kaam-karna-chahiye/ https://impresskaro.in/pyar-me-kya-kaam-karna-chahiye/#respond Mon, 11 Sep 2023 15:51:56 +0000 https://impresskaro.in/?p=2031 काम सिर्फ काम नहीं होता, काम इन्सान की जिन्दगी होता है वही उसके चरित्र का निर्माण करता है, ऐसे में यदि आप प्यार में क्या काम करना चाहिए? जानना चाहते हैं तो ये लेख आपके लिए है! दोस्तों क्या आपको अपने काम से प्यार है ? दुनिया में ज्यादातर लोग ऐसे हैं जिन्हें अपने काम ... Read more

The post प्यार में क्या काम करना चाहिए? जिन्दगी बदल जाएगी! appeared first on Impress Karo.

]]>
काम सिर्फ काम नहीं होता, काम इन्सान की जिन्दगी होता है वही उसके चरित्र का निर्माण करता है, ऐसे में यदि आप प्यार में क्या काम करना चाहिए? जानना चाहते हैं तो ये लेख आपके लिए है!

प्यार में क्या काम करना चाहिए

दोस्तों क्या आपको अपने काम से प्यार है ? दुनिया में ज्यादातर लोग ऐसे हैं जिन्हें अपने काम से कोई प्यार नहीं है। वो सिर्फ 2 चीजों से प्रभावित होकर काम करते हैं – डर और लालच।

लोग पैसे ना होने के डर से या तो अपने काम करते हैं या फिर ज्यादा पैसे कमाने की लालच में काम करते हैं। लेकिन इस तरह से काम करने पर एक इंसान को कभी भी संतुष्टि महसूस नहीं होती।

चाहे कोई कितना ही पैसा क्यों ना कमा ले उनकी बेचैनी कभी समाप्त नही होती। हम सभी के जीवन में प्यार बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। अगर हम प्यार से कोई काम करते हैं तो उसी में हमें संतुष्टि मिलती हैं।

ऐसे में अगर आप जानना चाहते हैं कि प्यार में क्या काम करना चाहिए? तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

प्यार में क्या काम करना चाहिए? जानकर होश उड़ जायेंगे!

प्यार सभी करते हैं और जिन लोगों को किसी से प्यार नहीं होता है! वो भी चाहते हैं की उन्हें प्यार हो जाए। लेकिन प्यार होने के बाद उन्हें क्या करना हैं, प्यार में किस तरह का काम किया जाता है। ये लोगों को पता ही नहीं होता।

अगर आपको इस बात का विश्वास नहीं है तो यही सवाल आप अपने आसपास के लोगों से पूछ सकते हैं। मुझे यकीन है कि वो भी आपके सवाल का जवाब नहीं दे पाएंगे क्योंकि उसे खुद ही नहीं पता है कि प्यार में किस तरह के काम किए जाते हैं।

जब आप किसी से प्यार करते हैं तो आप अपने बारे में नही सोचते बल्कि दूसरे की भलाई करना ही आपका सबसे बड़ा लक्ष्य बन जाता है। ऐसे में फिर आप जो भी काम करते हैं, उसमें प्यार होता है।‌

प्यार से कोई काम करना इतना भी मुश्किल नहीं होता जितना लोग सोचते हैं। अगर आप अपने आसपास ही देखे तो आपको बहुत सारे ऐसे काम मिल जाएंगे, जो आप प्रेम पूर्वक कर सकते हैं लेकिन परेशानी यही है कि हम अपने बारे में सोचने में इतना व्यस्त होते हैं की उन कामों की तरफ हमारा ध्यान नहीं जाता हैं।

ऐसे में प्यार से किए जाने वाले कामों के बारे में मैंने आपको नीचे बताया है, तो इस आर्टिकल को ऐसे ही आगे पढ़ते रहिए –

1. धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करना

आज के समय में लोग धर्म के नाम पर ऐसी ऐसी चीज करते हैं, जिसका असल में धर्म से कोई वास्ता ही नहीं है। लोग तीज, त्योहार को बिना उनके महत्व को समझे सिर्फ अपने मनोरंजन के लिए मनाते हैं। जिस तरह से मन करे उस तरह से धर्म की बातों को तोड़ मरोड़ कर अपना उल्लू सीधा करते हैं।

जैसे, राम को समझे बिना लोग रामनवमी में जुलूस निकालते हैं, भगवा धारण करके नाच गाना करते हैं। दिवाली के महत्व को समझे बिना लोग खूब मिठाइयां कहते हैं और पटाखे जलाते हैं।

और सोचते हैं की ऐसे हमें भगवदप्राप्ति होगी! बहुत से लोगों के लिए भगवान आज सिर्फ इच्छा पूर्ती के साधन बनकर रह गए हैं, वो सिर्फ इसलिए भगवान को पूजते हैं ताकि उनकी मनोकामना पूरी हो सके।

ऐसे समय में यदि आपको लगता है की धर्म के नाम पर लोग अन्धविश्वास में जी रहे हैं और गलत चीज़ों को धर्म समझ बैठे हैं।

और यदि आपको स्वयं को सनातन धर्म का वास्तविक अर्थ पता है तो आपको इस ज्ञान को अपने पास ही सीमित नहीं रखना चाहिए बल्कि इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना चाहिए खासकर युवाओं तक।

ताकि वो भी समझ सके की धर्म के नाम पर आज कितनी गलत चीजें हो रही हैं‌। जब लोग इन बातों को समझने लगेंगे, तो धर्म के नाम पर जो गलत चीजें हो रही है! वो रुक जाएगी।

2. प्यार के बारे में दूसरों को समझाना

हमारे आसपास ना जाने कितने ही चोट खाए आशिक घूमते रहते हैं। पर जरा सोच कर देखिए क्या इन लोगों को सच में प्यार हुआ होगा। एक 16 साल का लड़का कहता है की मुझे प्यार में धोखा मिला है! पर क्या वो लड़का जानता है प्यार का मतलब क्या है?

धर्म की तरह लोगों ने प्यार को भी अपने फायदे के लिए दुरूपयोग करना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया और बॉलीवुड से प्रभावित होकर हर कोई यही सोचने लगा है कि एक उम्र के बाद जब लोगों के दिल में घंटी बजने लगती हैं तो वही प्यार है! लेकिन ये प्यार नहीं है बल्कि आकर्षण होता है।

लोग आकर्षण को प्यार इसलिए समझ लेते हैं क्योंकि उन्हें प्यार का मतलब ही नहीं पता होता। ऐसे में अगर आप सच्चे प्रेम का मतलब समझते हैं, तो आप लोगों को प्यार का मतलब समझा सकते हैं। शायद आपको लगे ना, लेकिन ये एक बहुत बड़ा काम है।

दुनिया में आठ अरब से ज्यादा लोग रहते हैं ऐसे में अगर आपने हजार या लाखों लोगों को भी प्यार का सही अर्थ समझा दिया। तो आप उनकी जिंदगी बदल सकते हैं।

पढ़ें: प्रेम क्या है?

✔ सच्चे प्रेम की पहचान!

3. शिक्षा के क्षेत्र में लोगों को जागरूक करना!

किसी देश का भविष्य कैसा होगा ये जानना है तो उस देश की शिक्षा व्यवस्था को देख लीजिये! क्योंकी जिस नियत और जिस इरादे के साथ बच्चे को शिक्षा मिलेगी वही बच्चा कल देश का नागरिक बनेगा! दुर्भाग्यवश आज शिक्षा का मतलब सिर्फ नौकरी और पैसा बन कर रह गया है!

एक समय था जब भारत विश्वगुरु था, जानते हैं क्यों? क्योंकि हमारे पास बहुत पैसा था? नहीं न, हम विश्वगुरु थे क्योंकि शिक्षा के क्षेत्र में हम बाकी दुनिया के देशों से बहुत आगे थे!

आज हमारी शिक्षा व्यवस्था बस रोजगार और पैसे कमाने का साधन बन चुकी है! आज विद्यार्थी इसलिए नहीं पध्नाक चाहता ताकि वो जिन्दगी में समझदार बने और सही फैसले लेकर सही जिन्दगी जियें!

इसकी बजाय उसे सिखाया जा रहा है की किस पढ़ाई, किस कोर्ष या विषय को पढना चाहिए ताकि कल के दिन रोजगार मिल सके!

देखिये रोजगार पाना दुनिया में बहुत मुश्किल नहीं है, लेकिन बिना समझदारी के एक सही जिन्दगी लगभग नामुमकिन है!

अतः ऐसे समय में अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें लगता है वाकई शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव की जरूरत है तो आप धीरे धीरे उस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं और एक बड़ी क्रान्ति ला सकते हैं!

4. ग्लोबल वार्मिंग के प्रति लोगों को सचेत करना!

अब हम 2023 में आ चुके हैं! और हर नए साल के साथ मौसम और जलवायु में बड़े परिवर्तन हो रहे हैं!

जहां पहले गर्मी के मौसम में एक हद तक ही गर्मी पड़ती थी वहीं अब गर्मियों के मौसम हर जगह चमड़ी जला देने वाली लू चल रही है। ठीक उसी तरह बरसात और ठंडी के दिनों में हद से ज्यादा ठंड देखने को मिल रही है!

कारण जानते हैं ये सारी चीज़ें क्यों हो रही हैं? जवाब है ग्लोबल वार्मिंग! अगर आप ग्लोबल वार्मिंग के कारण, इससे दुनिया पर पड़ने वाले खतरनाक प्रभाव के विषय पर और विस्तार से जानना चाहते हैं तो इन्टरनेट पर इस विषय को सर्च कर सकते हैं!

दुर्भाग्य से ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के लिए या फिर रोकने के लिए आज भी लोग कोई भी प्रयत्न नहीं कर रहे हैं। क्योंकि लोगों ने instagram reels देखने को ही अपना सबसे बड़ा काम मान लिया है। इसलिए अगर आप लोगों को ग्लोबल वार्मिंग के प्रति सचेत करने का भी काम शुरू कर दे।‌

तो वो भी एक अच्छा काम होगा जिसे आप प्यार से कर सकते हैं। इस काम को करके आप न सिर्फ लोगों को ग्लोबल वार्मिंग के प्रकोप से बचा सकते हैं बल्कि हमारी पृथ्वी को भी सुरक्षित रखने में योगदान दे सकते हैं।

5. जानवरों के प्रति लोगों को जागरूक करना

लोग अपने घरों में कुत्ते बिल्लियां पालते हैं क्योंकि उन्हें उनसे प्रेम होता है। पर यही लोग बाहर के जानवरों को चोट पहुंचाते हैं। जहां इन लोगों को अपने पालतू जानवर से प्यार होता है वही ये मुर्गी, बकरी, गाय, भैंस जैसे जानवरों का शोषण करते हैं।

आपने सुना होगा कि लोग आजकल vegan बन रहे हैं और इसका कारण यही है कि वो लोग समझ चुके हैं कई जानवरों को मार कर खाने में कोई भलाई नहीं है। हम इंसान साग सब्जी खाकर भी स्वस्थ और हस्ट पुष्ट रह सकते हैं। ऐसे में स्वाद के लिए मांस मछली खाने में समझदारी बिल्कुल भी नहीं है। ‌

तो अगर आप भी vegan हैं या फिर जानवरों से प्रेम करते है। तो आप जानवरों को बचाने के लिए अपना मुहिम शुरू कर सकते हैं। किसी बेजुबान जानवर को बचाने से बड़ा प्यारा काम और क्या हो सकता है।

6. राजनीति में फैले कीचड़ की सफाई करना!

हम सभी ने यही सुना है की राजनीति ऐसा दलदल है जिसमें जो गया, वो डूब गया! इसीलिए बच्चा, बूढ़ा, जवान सभी राजनीति से दूर रहते हैं। राजनीति में भ्रष्टाचार और बहुत सी बुरी चीज हैं इस बात में कोई शक नहीं!

पर अगर कोई इन्सान निस्वार्थ भाव से राजनीति में आये और अपनी ईमानदारी के दम पर अच्छे कार्यों को करें तो राजनीति की भी काया पलट हो सकती है। लेकिन इस मामले में लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए भी हौसले की जरूरत है।

अगर आप एक नौजवान व्यक्ति हैं और आपको लगता है देश की राजनितिक व्यवस्था में वाकई बदलाव की जरूरत है, तो आप एक छोटा ही सही पर एक कदम बढ़ाकर इस काम को शुरू कर सकते हैं!

Note – इस तरह के बहुत सारे काम है जो आप कर सकते हैं! देखिए हर वो काम जिससे लोगों का प्रकृति का वास्तव में कल्याण होता है वो सभी कम प्यार से किए जाने वाले काम ही होते हैं।

संबंधित पोस्ट पढ़ें:-

✔ प्यार कब होता है? जानें किस उम्र में कैसे होता है प्यार!

अंतिम शब्द 

दोस्तों प्यार में क्या काम करना चाहिए ? इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको आपके सवाल का जवाब मिल गया होगा। मुझे उम्मीद है कि अब आप अपनी जिंदगी में जो काम करेंगे,वो प्यार से करेंगे। इस आर्टिकल में बताई गई बातें अगर आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया में जरूर शेयर करें।

The post प्यार में क्या काम करना चाहिए? जिन्दगी बदल जाएगी! appeared first on Impress Karo.

]]>
https://impresskaro.in/pyar-me-kya-kaam-karna-chahiye/feed/ 0
प्यार में क्या बोलना चाहिए? जानकर चौंक जायेंगे! https://impresskaro.in/pyar-me-kya-karna-chahiye/ https://impresskaro.in/pyar-me-kya-karna-chahiye/#respond Fri, 01 Sep 2023 15:12:54 +0000 https://impresskaro.in/?p=2027 प्यार में क्या बोलना चाहिए: दोस्तों कहते हैं प्यार में कई बातें लोगों के दिल को छू जाती हैं तो वहीँ कुछ बातें दिल तोड़ भी देती है। इसलिए हमेशा यही सलाह दी जाती है की प्यार में सोच समझ कर बोलना चाहिए। ताकि आपकी बातें किसी का दिल न दुखाए। पर क्या ऐसा सच ... Read more

The post प्यार में क्या बोलना चाहिए? जानकर चौंक जायेंगे! appeared first on Impress Karo.

]]>
प्यार में क्या बोलना चाहिए: दोस्तों कहते हैं प्यार में कई बातें लोगों के दिल को छू जाती हैं तो वहीँ कुछ बातें दिल तोड़ भी देती है। इसलिए हमेशा यही सलाह दी जाती है की प्यार में सोच समझ कर बोलना चाहिए। ताकि आपकी बातें किसी का दिल न दुखाए।

प्यार में क्या बोलना चाहिए

पर क्या ऐसा सच में होता है क्या प्यार में सोच समझ कर बात की जाती है?

यह बात पढ़कर आपके मन में ये सवाल आ रहा होगा की प्यार में क्या बोलना चाहिए? जिससे आपके प्रेमी या प्रेमिका को आपकी बातें बुरी ना लगे और वो खुद आप से बात करने के लिए बेकरार रहें।

प्यार में क्या बोलना चाहिए?

अगर आप अपने किसी दोस्त से या फिर किसी भी ऐसे व्यक्ति से जिसकी गर्लफ्रेंड है या बॉयफ्रेंड है उनसे पूछेंगे कि प्यार में क्या बोलना चाहिए?

तो उनका जवाब यही होगा की आप अपने प्रेमी या प्रेमिका को दिल छू जाने वाली प्यारी प्यारी बातें करें या फिर उनसे रोमांटिक बातें करें ताकि उन्हें आपसे बात करने में मजा आए।

लोग अक्सर प्यार में दूसरों को खुश करने की सलाह देते है जिससे उन्हें पलभर की ख़ुशी मिल जाती है लेकिन भविष्य में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इसलिए दूसरों को खुश करने के लिए प्यार में कोई बात नहीं बोलनी चाहिए। तो फिर अब सवाल ही आता है कि प्यार में बोलना क्या चाहिए ?

1. प्यार में हमेशा वही बात करनी चाहिए जो सच हो!

क्या कभी आप ने किसी लड़की को इंप्रेस करने के लिए उससे झूठ कहा हैं। ना मत कहना क्योंकि जब बात लड़की पटाने की आती हैं। तो लड़के एक क्या हज़ारों झूठ बोल सकते हैं और लड़की भी यही करती हैं।

पर प्यार झूठ बोल कर नहीं किया जाता हैं। क्योंकि प्यार की बुनियाद ही सच पर टिकी होती हैं। अगर आप किसी से प्यार करते है, तो आप को अपने प्यार से हमेशा सच बोलना चाहिए।

अगर आप किसी ऐसे लड़के से प्यार करती है। जो कोई काम नहीं करता है और न ही अपने भविष्य को अच्छा करने के लिए कुछ करता हैं। तो ऐसे इंसान के साथ रहकर बस ये कहते रहना की Baby, tm bht ache ho. Koi tmhare jesa nhi hai !!

तो ये बहुत गलत हैं और ऐसा करके आप उसे इंसान से प्यार नहीं कर रहे बल्कि उसे बर्बादी की तरफ लेकर जा रही हैं। प्यार में इंसान को सच बोलना चाहिए क्योंकि जितना आप अपने प्यार को सचाई की तरफ ले जायेंगे। आप के बीच का प्यार उतना ज्यादा बढ़ेगा।

2. प्यार में वो बोलिए जो आपके प्यार का भला करें !

ठुकरा कर मेरा प्यार मेरा इंतकाम देखोगी। ये गाना तो आप सभी ने सुना होगा, इस गाने में हीरो हीरोइन से बदला लेने के लिए upsc clear कर लेता है। पर उससे पहले वो बस एक क्लर्क की नौकरी कर रहा होता हैं।

ये बात मैं आप को इसलिए बता रही हूं ताकि आप ये समझ सके की प्यार में ताकत होती है। जो लोग प्यार का मतलब समझते भी नहीं है, वो अपने झूठे प्यार के लिए न जाने क्या-क्या करते हैं।

वे लोग जिन्हें पता है कि प्यार क्या होता है ? ऐसे लोग जब अपने प्यार से कोई भी बात करेंगे तो वो उनकी भलाई के लिए होगा।

जैसे मान लीजिए आप की गर्लफ्रेंड कहती तो है की उसे जिंदगी में कुछ करना है लेकिन वो अपनी जिंदगी को बेहतर करने के लिए कुछ करती नहीं है। तो आप को उसे ऐसी बाते कहनी चाहिए की लड़की का स्वाभिमान जागे और वो जीवन को बेहतर बनने की कोशिश करें

3. अपने प्यार को प्रोत्साहित करने वाली बातें कीजिए!

आप के सच बोलने से अगर आपका प्यार आपकी बात मान लेता है और खुद को बदलने की कोशिश करता है या फिर अपनी कमियों को दूर करने में ध्यान देता है। तो अपने प्यार की इस कोशिश में आपको उनका साथ देना चाहिए। आप को अपने पार्टनर को ऐसी बाते कहनी है की आप का पार्टनर अपने लक्ष्य पर करता रहे।

क्योंकि कोई भी इंसान एक दिन में नहीं बदल सकता है और अपनी कमियों को जीत नहीं सकता हैं। उसे निरंतर अपने कमियों पर काम करना होगा। और इस समय जब आप अपने पार्टनर का उत्साह बढ़ाने के लिए अच्छी बाते बोलेंगे तो वो और मेहनत से अपने उपर काम करेंगे।

प्यार में आपको क्या नहीं बोलना चाहिए ?

अब आपने ये तो जान लिया है की प्यार होने पर आपको अपने प्रेमी से क्या बोलना चाहिए! लेकिन सिर्फ इतना जान लेना काफी नहीं है आपको ये भी समझना होगा की प्यार होने पर आपको क्या नहीं बोलना चाहिए। जब आपको किसी से प्यार हो तो आपको उनसे ये सारी बातें नहीं करनी चाहिए –

1. मनगढंत बातें ना करें!

प्यार में लोग कहते हैं मैं तुम्हारे लिए चांद ले आऊंगा, तारे तोड़ दूंगा, ताजमहल बनवा दूंगा और न जाने क्या-क्या ! इस तरह की बातें सुनकर आपकी प्रेमिका थोड़े समय के लिए आपसे खुश हो सकती है।

पर यही बातें अगर आप उसे जिंदगी भर कहेंगे। तो वो खुश नहीं होगी! क्योंकि जब आपका रिश्ता पुराना हो जाएगा तब आपकी प्रेमिका को समझ में आ जाएगा कि आपकी कितनी ही बात सही थी।

इसीलिए प्यार में इस तरह की कल्पना ही करना ठीक नहीं है। कुछ लोग प्यार में कहते हैं मैं और तुम हनीमून मनाने के लिए लद्दाख जाएंगे! नैनीताल के पहाड़ पर बैठकर तारे देखेंगे।

तो यार इस तरह की भी कल्पना करना सही नहीं है क्योंकि भविष्य कोई नहीं जानता और अगर ये चीज नहीं हुई। तो आप दोनों को ही खासकर आपकी पार्टनर को ही तकलीफ होगी।

2. नुकसानदायक बातें न करें! 

प्यार में अगर लोग कोई सबसे बड़ा झूठ कहते है, तो वो ये है की हम दोनों जिंदगी भर साथ रहेंगे। जो लोग अपने प्यार से ये बातें कहते हैं! मैं उनसे पूछना चाहती हूं की क्या सच में आपको पता है की आप दोनों हमेशा साथ रहेंगे।

क्या आप इस बात की गारंटी दे सकते हैं? शायद मेरी बात सुनने में आपको बुरी लगे लेकिन ये बात बिल्कुल सही है। जिस तरह से लोग बिना प्यार को समझे प्यार करने लगते हैं, ठीक उस तरह से टीवी फिल्मों से सीखकर वे एक दूसरे को इस तरह के झूठे वादे करते हैं।

ऐसे में अगर आप किसी से सच में प्यार करते हैं। तो आपको कभी भी उनसे इस तरह के वादे नहीं करने चाहिए। कभी भी अपने प्यार को खुश करने के लिए या फिर यूं कहे कि उनके मन को तसल्ली देने के लिए कोई बात नहीं कहानी चाहिए।

जब लोग रिलेशनशिप में आते हैं और उनके बीच का प्यार गहरा होता है। तो वो एक दूसरे से शादी करने की बातें भी करने लगते हैं। लड़कियां इस मामले में सामने से पहल करती है और लड़का लड़की का मन रखने के लिए हां में हां मिला देता है।

ताकि उसे लड़की से जो मिल रहा है यानी की लड़की का समय, प्यार, केयर वो सब बिना रुक उन्हें मिलता रहे। अगर आप प्यार में ये सोच कर अपने प्रेमिका को इस तरह की बातों पर हां कह देते हैं, तो आपको हां नहीं बोलना चाहिए।

3. छोटी विषयों पर बात ना करें !

आप ने लोगों को ये कहते जरुर सुना होगा कि जब रिश्ता पुराना हो जाता है तब उनके पास अपने पार्टनर से बात करने के लिए कुछ नहीं होता। उनके रिश्ते में spark नहीं बचता है।

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लोग एक दूसरे से बहुत ही छोटी चीजों पर बातें करते हैं। ‌जो रिश्ते की शुरुआत में तो बहुत ही मजेदार लगती है। लेकिन जब रिश्ता पुराना होता है तब उनका मन बातों से भर जाता है।

इसीलिए प्यार में छोटे विषयों पर बात नहीं करनी चाहिए। मतलब अगर आप जिसे प्यार करते हैं उनसे सिर्फ रोमांटिक और सेक्सुअलिटी की बातें करते हैं तो ये बातें ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी।

आप दोनों की जिन्दगी में कुछ ऐसा होना चाहिए कोई ऐसा काम या लक्ष्य होना चाहिए जो दोनों की जिन्दगी में एक उत्साह लेकर आये वो काम कुछ भी हो सकता है?

संबंधित पोस्ट पढ़ें:-

✔ प्यार और लगाव में अंतर | जानने का आसान तरीका!

✔ प्यार कैसे करें? प्रेमी को खुश देखना है तो ये करें!

✔ सच्चा प्यार पाने के लिए क्या करना चाहिए? 

अंतिम शब्द 

दोस्तों, इस पोस्ट में मैंने आपको प्यार में क्या बोलना चाहिए ? इस बारे में बताया है। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद अब आप समझ गए होंगे कि प्यार होने पर आपको किस तरह से बात करनी चाहिए। अगर आपको इस पोस्ट में बताई गई बातें अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए।

The post प्यार में क्या बोलना चाहिए? जानकर चौंक जायेंगे! appeared first on Impress Karo.

]]>
https://impresskaro.in/pyar-me-kya-karna-chahiye/feed/ 0
पहला प्यार कैसे होता है? जानकार होश उड़ जायेंगे! https://impresskaro.in/pahla-pyar-kaise-hota-hai/ https://impresskaro.in/pahla-pyar-kaise-hota-hai/#respond Tue, 29 Aug 2023 16:14:45 +0000 https://impresskaro.in/?p=2021 पहला प्यार कैसे होता है: पहला पहला प्यार है, पहली पहली बार है! जान के भी अनजाना, कैसा मेरा यार हैं !! इस तरह के गाने सुनने में कितने अच्छे लगते हैं। पहला प्यार लोगों को बड़ा ही आकर्षित करता है। इसीलिए तो इसके ऊपर इतनी बात की जाती है। जब लोगों को पहला प्यार ... Read more

The post पहला प्यार कैसे होता है? जानकार होश उड़ जायेंगे! appeared first on Impress Karo.

]]>
पहला प्यार कैसे होता है: पहला पहला प्यार है, पहली पहली बार है! जान के भी अनजाना, कैसा मेरा यार हैं !! इस तरह के गाने सुनने में कितने अच्छे लगते हैं। पहला प्यार लोगों को बड़ा ही आकर्षित करता है। इसीलिए तो इसके ऊपर इतनी बात की जाती है।

पहला प्यार कैसे होता है

जब लोगों को पहला प्यार होता है, तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं होता। लोग अपने प्यार को ही अपना सब कुछ मान लेते हैं और जब वही प्यार उन्हें धोखा देता है। तो लोगों का पहला प्यार से विश्वास उठ जाता है।

अगर आप भी पहले प्यार के बारे में सोचते हैं और जानना चाहते हैं की पहला प्यार कैसा होता है ?

तो ये आर्टिकल सिर्फ आपके लिए है क्योंकि इस आर्टिकल में मैंने आपको पहले प्यार के बारे में तो बताया है और पहले प्यार को लेकर लोगों ने जो गलतफहमी पाल रखी है, उससे भी पर्दा हटाया है। इसलिए इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें।

जान तो लीजिए, क्या हैं ये पहला प्यार का चक्कर ! 

जैसा की मैंने ऊपर कहा पहला प्यार लोगों को बड़ा ही रोमांचित करता है। लोग जैसे ही बचपन से जवानी में कदम रखते हैं और तब उन्हें जो प्यार होता है, लोग उसे ही वो पहला प्यार कहते हैं।

सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा, लोगों को पहला प्यार तब हो जाता है, जब उन्हें पहले प्यार का मतलब भी पता नहीं होता। विज्ञान की भाषा में अगर कहूं तो शरीर में हार्मोनल बदलाव हुए नहीं की लोगों को उनका पहला प्यार मिल जाता हैं।

पर पहला प्यार हार्मोन्स का खेल नहीं हैं। जो खूबसूरत लड़की दिखी नहीं की दिल तेजी से धड़कने लगा, हाथ पैर कांपने लगे, मुंह से कुछ बोला नहीं गया और मान लिया कि यही प्यार है। तो देखो ऐसा नहीं होता!

लोगों को अक्सर इस तरह से ही प्यार होता है और यही कारण है कि आजकल 14 15 साल के बच्चे भी बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड लिए घूमते हैं। जरा आप सोच कर देखों की क्या ये प्यार करने की उम्र हैं ? क्या उनमें प्यार जैसी बात को समझने की अकल है ?

घरवालों से प्यार नहीं मिला, तो प्यार बाहर ढूंढने निकल गए और तब जो भी इंसान मिल गया उसे ही कह दिया कि यही तो है हमारा प्यार! लेकिन न तो ये प्यार है और ना ही आपको पहले प्यार हुआ है।

क्योंकि अगर आपको पहले प्यार होगा तो आप की पुरी शख्सियत ही बदल जाएगी। आपके अंदर कुछ भी पहले जैसा नहीं होगा।

इन बातों को सुनने के बाद मुझे यकीन है आप सोच रहे होंगे कि जब पहला प्यार ऐसे नहीं होता है, तो फिर कैसे होता है ? इसका जवाब आपको आगे पॉइंट में मिलेगा तो उस पर ध्यान दीजिए।

पहला प्यार कैसे होता है? अफवाह या सच्चाई!

प्यार करना बच्चों का खेल नहीं, प्यार करने के लिए भी प्यार को समझना पड़ता है। जब आपके अंदर प्यार को लेकर समझ पैदा होती है तब जाकर सही मायने में आपको प्यार होता है।

1. बोध से शुरू होता है पहला प्यार !

जब आप बड़े होते हैं तो आपको प्यार नहीं होता बल्कि प्यार आपको तब होता है जब आपके अंदर बोध आता है। बोध यानी की समझ! जब आप में प्यार को लेकर समझ पैदा होती है, प्यार को समझने लगते हैं। तब आपको प्यार होता है।

और यही सही मायने में आपका पहला प्यार होता है। मान लीजिए आपको पता ही नहीं है की भूख क्या होती है, तो आपका ये कहना कि मैं भूखा हूं! सही होगा ? नहीं ना।

क्योंकि आपको तो भूख का मतलब ही नहीं पता और जब आपको इसका मतलब ही नहीं पता तो आप कैसे कह सकते हैं कि जो चीज आपको महसूस हो रही है वो भूख है।

ऐसा भी तो हो सकता है कि आप के पेट में जो दर्द हो रहा है वो गैस की वजह से हो ना कि आपके भूखे होने के वजह से। होने को तो कुछ भी हो सकता है! इसीलिए प्यार को समझना बहुत जरूरी होता है।

पढ़ें: सच्चा प्यार क्या है?

2. प्यार के लिए आप क्या कर सकते हैं ?

मुझे पहला प्यार हो गया है! कोई है जिसके लिए मेरा दिल धड़कने लगा है। इस तरह की बातें कोई भी कह सकता हैं। लेकिन जब करने की बारी आती है तो लोगों की हालत खराब हो जाती हैं।

प्यार के नाम पर सभी चाहते हैं की वो अपोजिट जेंडर वाले लोगों से प्यारी प्यारी रोमांटिक बातें करें।

लेकिन अगर आप किसी लॉन्ग डिस्टेंस वाले प्रेमी से कह दें की ये लो टिकट, ट्रेन में बैठो और जाकर अपने प्रेमिका से मिल लो। गारंटी है कि टिकट वगैरा सब कुछ दे देने के बाद भी वो लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने नहीं जाएगा।

बल्कि वो बहाना बनाएगा की मैं इतनी दूर नहीं जा सकता!

इस तरह लोग कहते हैं की मुझे प्यार हुआ है पर लोग अपने प्यार के लिए कुछ भी करने को तैयार नहीं होते हैं। जब आपको प्यार का मतलब पता होता है, आप समझते हैं कि प्यार क्या चीज है! तब आप अपने प्यार के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाता है।

3. प्यार तब होता हैं, जब आप sacrifice करते हैं !

जब आप प्यार को समझ जाएंगे तो ये बात तो आपको सबसे पहले समझ आएगी कि प्यार में कुछ मिलता ही नहीं है। प्यार में सिर्फ आपको देना ही देना है। जिस इंसान से आपको प्यार होगा आप उसे भलाई, सच्चाई सब कुछ देंगे।

बिना ये सोचे कि उससे मुझे क्या मिल रहा है! आपके मन में कभी ये भाव आएगा ही नहीं की मैं उसके लिए इतना कर रहा हूं लेकिन वो तो मुझे प्यार ही नहीं करती।

बल्कि जब आप अपनी समझ के कारण किसी से प्यार होगा तो आप यही कहेंगे कि भले ही वह मुझे प्यार करे ना करें, मैं तो उसका अच्छा सोचूंगा, उससे प्यार करूंगा।

जिस तरह से एक शिक्षक ये जानते हुए भी कि उनके डांटना और मारने से विद्यार्थी उनके बारे में गलत सोचते हैं। लेकिन फिर भी वे बच्चों की भलाई के लिए उन्हें शिक्षा देने के लिए उन पर गुस्सा करते हैं उन्हें पढ़ने के लिए कहते हैं।

क्योंकि शिक्षक अपने विद्यार्थियों का भला चाहते हैं और यही चीज प्यार में भी होता है। ऐसे में जब आपको पहली बार किसी से ऐसा प्यार होता है, तो वही आपका पहला प्यार है।

4. जब आप में हिम्मत होती है!

कभी आपने सोचा है, दुनिया में सभी दावा करते हैं की उन्हें सच्चा वाला प्यार हुआ है, उनका प्यार सच्चा प्यार है। लेकिन फिर क्यों सच्चा प्यार के नाम पर सिर्फ हीर रांझा, लैला मजनू का ही उदाहरण दिया जाता है।

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लोग सोचते तो है की उनका प्यार सच्चा प्यार है और जिस तरह का प्यार उन्होंने किया है वैसा प्यार किसी ने भी नहीं किया होगा। लेकिन अगर उनके सामने कोई चुनौती आ जाए तो उनका प्यार उसे चुनौती के आगे 1 मिनट भी खड़ा नहीं रह पाएगा और हार मान लेगा।

क्योंकि प्यार करने का दावा करने वाले इन लोगों में हिम्मत होती ही नहीं है। प्यार सिर्फ वही इंसान कर सकता है जिसमें अपने प्यार के लिए कुछ भी कर जाने की, किसी भी चुनौती से लड़ जाने की हिम्मत होती है।

एक सच्चा प्यार करने वाला व्यक्ति अपने प्यार की भलाई के लिए किसी भी तरह की मुश्किलों का सामना कर सकता है।

5. बर्दाश्त करने की क्षमता होने पर होता है, प्यार !

प्यार जितना मनमोहक लगता है उतना होता नहीं है। क्योंकि जब आपको प्यार का मतलब समझ आ जाएगा। उसके बाद जब आप किसी से प्यार करेंगे, तो उसके मायने ही अलग होंगे।

आप अपने प्रेमी का अच्छा करने के लिए आपसे जो कुछ भी बन पड़ेगा आप वो करेंगे। जब आप अपने प्यार को ऊपर उठने के लिए, जीवन में कुछ बेहतर करने के लिए बार-बार कहेंगे तो आपके प्यार को लगने लगेगा की आप उसके पीछे पड़ रहे हैं।

क्योंकि इतिहास गवाह है जब भी कोई किसी का भला चाहता है, तो उल्टा उसे ही पत्थर मिलते हैं। ऐसे में अगर आप पत्थर लेने को तैयार है, पत्थर को बर्दाश्त करने को तैयार है। ऐसे में अब जब आपको प्यार होगा तो वही आपका पहला प्यार होगा।

6. प्यार के नाम पर चल रहे ढोंग को समझने से होगा प्यार!

आजकल तो ऐसा हो गया है कि लड़के को अगर कोई सुंदर लड़की दिख गई तो वह कह देंगे कि हो गया उन्हें पहली नजर का प्यार। उन्होंने देखा नहीं की लड़की कैसी है उसकी सोच कैसी है उसका व्यवहार कैसा है बस कह दिया कि प्यार हो गया है।

अब भला ये भी कोई प्यार हुआ! आप को तो सिर्फ किसी का शरीर पसंद आया, उसका रूप उसकी चाल ढाल नहीं पसंद आई! तो प्यार ये थोड़ी ना होता है। जब आपको समझ में आ जाए कि इस तरह से प्यार नहीं होता है। तब जाकर आप सही मायने में प्यार कर पाएंगे।

पढ़ें: लड़कियां सच्चा प्यार कैसे करती हैं? जानें Secret बात

पहला प्यार क्यों नहीं भुलाया जा सकता ?

जब आप पूरे दिल से सिर्फ अपने प्यार का अच्छा चाहते हैं उसमें पूरे तरह से खुद को समर्पित कर देते हैं। आपके अंदर आपके लिए कुछ बचता ही नहीं जो कुछ भी होता है वो आपका प्यार होता हैं।

तो आप उस प्यार को अपने दिमाग से कैसे निकाल सकते हैं क्योंकि वो तो आपकी अंतरात्मा में बसी होती है। यही वजह है कि लोग सच्चा प्यार को कभी भूल नहीं पाते हैं। वरना हार्मोन के चक्कर में जो लोग प्यार करते हैं उन्हें अपना प्यार भूलने में ज्यादा समय नहीं लगता हैं।

संबंधित पोस्ट पढ़ें:-

✔ प्यार कितनी बार हो सकता है? एक बार दो बार जानें सच्चाई!

✔ प्यार कैसे करें? प्रेमी को खुश देखना है तो ये करें!

✔ सच्चा प्यार पाने के लिए क्या करना चाहिए? 

अंतिम शब्द 

दोस्तों मुझे उम्मीद है कि इस पोस्ट को पढ़ने के बाद पहला प्यार कैसे होता है? इस सवाल का जवाब आपको मिल गया होगा। अब आप पहले प्यार को समझ चुके हैं, तो अब आप का प्यार को देखने का नजरिया भी बदल गया होगा। अगर आपको हमारी बातें पसंद आई हो तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर कीजिए।

The post पहला प्यार कैसे होता है? जानकार होश उड़ जायेंगे! appeared first on Impress Karo.

]]>
https://impresskaro.in/pahla-pyar-kaise-hota-hai/feed/ 0
किस नाम के लड़के सच्चा प्यार करते हैं? जानें सच्चाई! https://impresskaro.in/kis-naam-ke-ladke-saccha-pyar/ https://impresskaro.in/kis-naam-ke-ladke-saccha-pyar/#respond Mon, 28 Aug 2023 17:31:25 +0000 https://impresskaro.in/?p=2010 किस नाम के लड़के सच्चा प्यार करते हैं: आज के समय में सच्चा प्यार ऐसा हो गया है जिसे अलादीन का चिराग लेकर भी खोजा जाए तो भी मिलना मुश्किल है। क्योंकि लोग प्यार के नाम पर सिर्फ टाइम पास और दूसरे का इस्तेमाल करते हैं। लड़कियों के साथ खासकर ऐसा ज्यादा होता है, इसीलिए ... Read more

The post किस नाम के लड़के सच्चा प्यार करते हैं? जानें सच्चाई! appeared first on Impress Karo.

]]>
किस नाम के लड़के सच्चा प्यार करते हैं: आज के समय में सच्चा प्यार ऐसा हो गया है जिसे अलादीन का चिराग लेकर भी खोजा जाए तो भी मिलना मुश्किल है।

किस नाम के लड़के सच्चा प्यार करते हैं

क्योंकि लोग प्यार के नाम पर सिर्फ टाइम पास और दूसरे का इस्तेमाल करते हैं। लड़कियों के साथ खासकर ऐसा ज्यादा होता है, इसीलिए कहीं ना कहीं लड़कियों का विश्वास सच्चे प्यार से उठता जा रहा है।

कुछ लड़कियां जो अपनी जिंदगी में सच्चा प्यार चाहती है। उनके मन में प्यार को लेकर अजीब अजीब से सवाल आने लगे हैं जैसे किस नाम के लड़के सच्चा प्यार करते हैं? कौन सी राशि वाला लड़का होगा जो मुझे सच्चा प्यार करेगा?

लड़कियों के मन में न सिर्फ इस तरह के सवाल आते हैं बल्कि वे गूगल पर ऐसे सवाल के जवाब ढूंढती भी है। अगर आपके मन में भी इस तरह का सवाल आता है और आप इस सवाल का जवाब ढूंढते ढूंढते ही हमारे आर्टिकल तक आए हैं। तो इस आर्टिकल को ऐसे ही पूरा जरूर पढ़ें।

किस नाम के लड़के सच्चा प्यार करते हैं? ऐसे जानें!

सच्चा प्यार सिर्फ नसीब वालों को ही मिलता है, हमने ये बात महज सुनी हैं। इसलिए सच्चा प्यार पाने के लिए लोग ना जाने क्या-क्या करते है और न जाने कैसे कैसे लोगों की बातों में आ जाते हैं। ‌

पर जरा आप सोच कर देखिए क्या किसी के नाम से आपको पता चल सकता की वो लड़का सच्चा प्यार करने वाला लड़का है या नहीं।

चाहे आप किसी भी ज्ञानी से पूछ लीजिए लकी सच्चा प्यार करने वाले लड़कों का नाम क्या होता है ? इसका जवाब किसी के पास भी नहीं होगा।

पर फिर भी अगर कोई धुरंधर आपसे कहता है कि महेश, सुरेश, राम, राजीव, लक्ष्य जैसे नाम के लड़के सच्चा प्यार करते हैं।

तो समझ लीजिए वो इंसान आपको उल्लू बनाने की कोशिश कर रहा है। क्योंकि किसी के नाम से उसके व्यवहार और उसके व्यक्तित्व का पता नहीं चलता है।

किसी लड़के के नाम से ये पता नहीं चल सकता है की वो आपके साथ टाइम पास करेगा या फिर आपसे सच्चा प्रेम करके आपको एक अच्छा इन्सान बनने में मदद करेगा।

मान लीजिए किसी का नाम रोहित है, और बहुत सुन्दर नाम है!

लेकिन वो एक बहुत ही बिगड़ा लड़का हैं, जो शराब पीता है! धूम्रपान करता है और हर गलत काम करता है। तो आप ही बताइए क्या इसके नाम से आप कह सकते हैं कि ये इंसान आपसे सच्चा प्यार करेगा? नहीं ना!

इसलिए समझदारी इसी में है की जितना जल्दी हो सके आप उतनी जल्दी समझ जाइए कि ये सारी बेकार की बातें हैं।

किस नाम के लड़के सच्चा प्यार करते हैं, कैसे जाने ?

अगर आपको सच में सच्चा प्यार करने वाले लड़की की तलाश है, तो आपको नाम वाम के ढकोसलों के पीछे नहीं जाना चाहिए। बल्कि सच्चे प्यार को समझने की कोशिश करनी चाहिए।

नीचे मैंने आपको सच्चा प्यार पता करने के लिए कुछ बातें बताई हैं आप उन्हें ध्यान में रखकर जान सकते हैं की लड़का आपको सच में प्यार करता है की नहीं!

1. लड़के के नाम पर नहीं उसके व्यक्तित्व पर ध्यान दीजिए!

नाम से बस इंसान की पहचान होती है आप किसी के नाम से ये नहीं जान सकते हैं की उसके मन में क्या है ? उसकी सोच क्या है और सबसे जरूरी वो प्यार को किस नजरिए से देखता है! इसलिए आपको कभी भी सच्चा प्यार तलाश करने के लिए किसी लड़के के नाम पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

बल्कि आपको इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि वो लड़का जो आपको लग रहा है कि सच्चा प्यार कर सकता है, वो कैसा है? ध्यान रहे मैं दिखने में कैसा है ये बात नहीं कर रही बल्कि उसका आप के साथ व्यवहार कैसा है ?

वो कैसी बातें करता है और सबसे ज्यादा जरूरी क्या वो खुद से प्यार करता है? अगर वो खुद को प्रेम करेगा तो जाहिर है वो एक बेहतर इन्सान होगा, और इन्सान अच्छा है तो फिर भला नाम से क्या फर्क पड़ता है!

2. लड़के के मन को टटोलने की कोशिश कीजिए !

कहते हैं न कि नाम में क्या रखा है? ये कहावत प्यार के नाम पर बिल्कुल सही बैठती है। क्योंकि आपको जिस इंसान से प्यार होगा आपको उसके नाम से कोई मतलब ही नहीं होगा! भले ही वो किसी भी नाम का हो, उसका कोई भी धर्म या जात हो।

लेकिन अगर आप उससे प्यार करते होंगे, तो आप को किसी और बात की फिक्र ही नहीं होगी और ना ही होनी चाहिए। ठीक वैसे ही जो सामने वाला बंदा आपसे सच्चा प्यार करने का दावा कर रहा हैं। उसकी हकीकत जानना जरूरी है!

मन को टटोलना यानी ये पता करना कि जो इंसान आपको लग रहा है कि सच्चा प्यार करेगा उसके मन में सच्चा प्यार है या फिर बस लड़की को पाने की इच्छा है। कहने का मतलब ये है कि प्यार के नाम पर लड़का आपकी भलाई करेगा या फिर आपके साथ टाइम पास करेगा ये आपको पहले ही जान लेना होगा।

उदाहरण के लिए आप अपने पैरों पर खड़े नहीं है, आप पैसों के लिए जवान होने के बाद भी दूसरे पर आश्रित हो तो ये देखकर अगर आपका प्रेमी आपको आत्मनिर्भर बनाने में मदद करता है तो जान लीजिये वो सच में आपकी भलाई चाहता है!

3. जानिए लड़का आपसे क्या चाहता है?

सच्चा प्यार करने के लिए बड़ी मेहनत चाहिए होती है, बड़ा श्रम करना पड़ता है! ऐसे में अगर आपको जानना है कि कोई लड़का सच्चा प्यार करता है या नहीं।

तो आपको इस बात पर खास तरह से ध्यान देना होगा कि वो लड़का आपसे क्या उम्मीद रखता है?

अगर लड़के की चाहत आपकी खूबसूरती से मतलब है और वो हर समय आपके शरीर की तारीफ़ करता है तो समझ लीजिए कि उस लड़के को आपसे कोई मतलब नहीं है। वो तो सिर्फ आपका शरीर चाहता है।

4. देखिए क्या लड़के को सच्चा प्यार का मतलब पता भी हैं !

सच्चा प्यार को लोग इतना बड़ा इसीलिए बताते हैं क्योंकि प्यार की जो परिभाषा होती है। वही लोगों को पता ही नहीं होती। आजकल लोग टीवी पर, फिल्मों में और फोन में प्यार के नाम पर लोगों को जो ड्रामा करते हुए देखते हैं।

उसी से उन्होंने सच्चे प्यार के बारे में अपनी एक अलग ही धारणा बनाकर रखी है। लोग यही समझते हैं कि सच्चे प्यार के नाम पर किसी से कोई भी वादा कर देना या फिर उनसे ही शादी के बारे में सोचना सच्चा प्यार है।

पर सच्चा प्यार ऐसा नहीं होता है सच्चा प्यार होने पर आपके मन में बस अपने प्रेमी की भलाई होती है!

इसीलिए अगर आपको जानना हो कि कोई लड़का आपसे प्यार करता है या नहीं तो उसकी बातों पर ध्यान मत दीजिए। बल्कि उसके सोच, व्यवहार और सबसे जरूरी चीज प्यार को लेकर उनका जो मानना है उस बात पर ध्यान दीजिए।

जैसे मान लीजिए कोई लड़का आपसे बहुत प्यार करता है और वो चाहता है कि आप उसके साथ रहे। लेकिन आपको दूसरे शहर जाकर पढ़ाई करनी हैं।

ऐसे में अगर लड़का अपनी फिलिंग्स के बारे में भूलकर आपको दूसरे शहर जाने के लिए सपोर्ट करता है तो समझिए कि वह आपसे प्यार करता है। क्योंकि उसके लिए उसकी फीलिंग से ज्यादा जरूरी आपकी पढ़ाई है।

5. लड़का आपसे उम्मीद रखता है या फिर आपको मुक्त रखता है !

जब एक लड़का और लड़की एक दूसरे से प्यार करते है तब वो रिलेशनशिप में आ जाते हैं। ऐसे में अगर आप किसी लड़के के साथ रिलेशनशिप में जाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको ये पता करना होगा कि वो लड़का रिलेशनशिप में चाहता क्या हैं?

अगर लड़के की चाहत आपको पाना, आपको हासिल करना या फिर आपको हमेशा अपने साथ रखना हैं। तो समझ लीजिए कि वो लड़का सच्चा प्यार के नाम पर आपको बंधनों से बांधने आया है।

बहुत से लोग प्यार में बहुत रोकटोक करते हैं, कहीं घूमने से, किसी के साथ बात करने से एक दूसरे को मना करते हैं, अगर कहीं ऐसा हो तो जान लीजिये ये प्यार नहीं है!

जो लड़का लड़की से सच्चा प्यार करता है वो कभी भी अपने साथ चिपकने यानी हमेशा साथ में रहने के लिए नहीं कहेगा। बल्कि वो लड़की को ऐसे काम करने के लिए कहेगा जो लड़की के लिए जरूरी हो। जैसे पढ़ाई करना, काम करना या फिर कोई भी ऐसी चीज जो लड़की के लिए जरूरी हो।

6. ध्यान दीजिए कि लड़के के लिए आपकी खुशी जरूरी है या फिर सच्चाई !

अधिकतर लोगों को लगता है कि सच्चे प्यार का मतलब, अपने पार्टनर को खुश रखना‌ होता है हमेशा उनके साथ देना होता है। पर सच्चे प्यार की ये परिभाषा भी हमें दूसरों से ही मिली हुई है दूसरों से यानी की टीवी सिनेमा सोशल मीडिया इत्यादि।

क्योंकि सच्चा प्यार होने पर आप अपने पार्टनर को सच्चाई की तरफ ले जाते हैं। ‌सच्चाई का मतलब है, जैसे अगर आप देख रहे हैं कि आप के पार्टनर में कोई कमी है या फिर वो अपनी जिंदगी में कुछ अच्छा नहीं कर रहा है।‌

तो उसे उसके बूरे हाल में भी स्वीकार कर लेने को सच्चा प्यार नहीं कहते बल्कि उसे उसकी कमी का एहसास दिलाकर उसे जिंदगी में बेहतर चीज करने का जज्बा पैदा करना ही सच्चा प्यार है।

अगर कोई लड़का आपके साथ ऐसा करता है तो समझ लीजिए वो लड़का आपसे सच में प्यार करता है फिर भले उसका नाम चाहे कुछ भी हो।

7. लड़का आपका समय चाहता है या आपकी भलाई !

प्यार में लड़के अक्सर लड़कियों से बातचीत करना बड़ा पसंद करते हैं। जो लड़की उन्हें पसंद आती है वो चाहते हैं कि अपना ज्यादातर समय वह लड़की से बात करती हुई ही बिताएं। भले ही उनकी बातों में कोई वैल्यू ना हो, भले ही वह इधर-उधर की बातें करें। ‌

लेकिन फिर भी उन्हें घंटे तक बातें करनी होती है। जिन लड़कों को प्यार के नाम पर अपनी जिंदगी की कमी भरनी होती है वो अपना समय बिताने के लिए ऐसा करते हैं।

लेकिन जो लड़के सच में किसी लड़की से प्यार करते हैं, वो लड़की से उसका समय नहीं मांगते हैं बल्कि लड़की को वो काम करने के लिए कहते हैं, जो उनके लिए जरूरी है।

Special note – देखिए अगर सभी को ये पता चल जाता कि किस नाम का लड़का सच्चा प्यार करता है। लड़की फिर उस नाम के लड़के को अपना बॉयफ्रेंड बना लेती है या फिर उसी से शादी कर लेती। लेकिन ऐसा होता नहीं है क्योंकि नाम और प्यार दोनों अलग-अलग बातें हैं।

इस तरह से अगर आप सच्चा प्यार की तलाश करेंगे तो आपको कभी भी सच्चा प्यार नहीं मिलेगा। सच्चा प्यार पाने के लिए आपको पहले खुद सच्चा प्यार करने के काबिल बनना होगा। तभी आपको सच्चा प्यार मिलेगा।

संबंधित पोस्ट पढ़ें:-

✔ प्यार कितनी बार हो सकता है? एक बार दो बार जानें सच्चाई!

✔ प्रेम क्यों होता है? जानें प्रेम की असली वजह!

✔ प्यार में होने के 7 लक्षण | सच्चे प्यार को ऐसे परखें!

अंतिम शब्द 

दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद मुझे उम्मीद है कि आपको आपके सवाल ” किस नाम के लड़के सच्चा प्यार करते हैं? ” का जवाब मिल गया होगा। क्योंकि आपने इस पोस्ट को पढ़ लिया है तो अब आप बेहतर तरीके से जान पाएंगे कि कौन सा लड़का सच्चा प्यार करता है। ‌

मुझे उम्मीद है कि इस आर्टिकल में बताई गई बातें आपको पसंद आई होगी। इस पोस्ट में बताई बातें अगर आपको पसंद आई हो, तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

The post किस नाम के लड़के सच्चा प्यार करते हैं? जानें सच्चाई! appeared first on Impress Karo.

]]>
https://impresskaro.in/kis-naam-ke-ladke-saccha-pyar/feed/ 0
दोस्ती और प्यार में 8 बड़े अंतर | जानकर चौंक जायेंगे! https://impresskaro.in/dosti-pyar-me-antar/ https://impresskaro.in/dosti-pyar-me-antar/#respond Fri, 25 Aug 2023 16:46:50 +0000 https://impresskaro.in/?p=2006 दोस्ती और प्यार में अंतर: दोस्तों, लोगों के मन में दोस्ती और प्यार को लेकर काफी अलग तरह की छवि बनी हुई है।‌ लोग दोस्ती और प्यार को दो अलग-अलग चीजे़ बताते हैं। लेकिन कुछ लोगों को अपने दोस्त से ही प्यार हो जाता है। पर फिर उनके मन में ये सवाल आने लगता है ... Read more

The post दोस्ती और प्यार में 8 बड़े अंतर | जानकर चौंक जायेंगे! appeared first on Impress Karo.

]]>
दोस्ती और प्यार में अंतर: दोस्तों, लोगों के मन में दोस्ती और प्यार को लेकर काफी अलग तरह की छवि बनी हुई है।‌

दोस्ती और प्यार में अंतर

लोग दोस्ती और प्यार को दो अलग-अलग चीजे़ बताते हैं। लेकिन कुछ लोगों को अपने दोस्त से ही प्यार हो जाता है। पर फिर उनके मन में ये सवाल आने लगता है कि अपने दोस्त के प्रति वो जिस तरह की भावना रख रहे हैं, वो दोस्ती है या प्यार।

क्योंकि उन्हें लगता है कि दोस्ती और प्यार में अंतर होता है। अगर आपके मन में भी कभी इस तरह का कोई सवाल आया है और आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं, तो आप इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें। क्योंकि इस आर्टिकल में हमने प्यार और दोस्ती में क्या अंतर है इस बारे में ही बात की है।

दोस्ती और प्यार में अंतर

दोस्ती और प्यार के रिश्ते में अगर आप ध्यान देंगे तो ज्यादा अंतर आपको देखने को नहीं मिलेगा क्योंकि दोस्ती और प्यार में बहुत कुछ समान होता है। लेकिन कुछ ऐसी चीज हैं जो इन दोनों को अलग करती हैं। जैसे ‌ –

1. जानिए दोस्ती और प्यार क्या होता है ?

दोस्ती ऐसा रिश्ता है जिसमें एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के हित के बारे में सोचता है। एक सच्चा दोस्त हमेशा यही कोशिश करता है कि आप जिंदगी में हमेशा सही चीज करें। अगर आपका दोस्त अच्छा है तो वो आपको कभी भी गलत काम करने नहीं देगा!

हमें लगता है कि दोस्ती वो होती है, जिसमें एक इंसान हर सुख दुख में अपने दोस्त के साथ होता है। पर जो सच्चे दोस्त होते हैं, वो दुख में तो आपके साथ होते हैं लेकिन वो आपकी खुशी के लिए कभी भी आपको कोई गलत काम करने नहीं देते।

और प्यार में भी ऐसा ही होता है। प्यार में लोग दूसरे का अच्छा सोचते हैं, उनकी भलाई चाहते हैं। यही कारण है कि दोस्ती के बिना प्यार करना मुमकिन ही नहीं है। सच्चा प्यार और दोस्ती दोनों एक ही बात होती है क्योंकि दोनों का आधार एक दुसरे की भलाई होती है।

2. दोस्ती और प्यार में स्वार्थ

दोस्ती अगर सच्ची हो तो उसमें कोई स्वार्थ नहीं होता है लोग अपने दोस्त के लिए कुछ भी कर जाते हैं और इसके बदले वो उनसे कुछ उम्मीद भी नहीं करते हैं। लेकिन जो दोस्ती सिर्फ दिखावे के लिए होती है, उसमें लेनदेन का खेल चलता है।

और अफसोस की बात ये है की ज्यादातर लोगों की जो दोस्ती होती है वो ऐसे ही होती है।

ठीक वैसे ही सच्चे प्यार में भी कोई स्वार्थ पूर्ति नहीं होती है। सच्चे प्यार करने वाले लोग कभी भी अपने साथी से किसी तरह की स्वार्थ की उम्मीद नहीं रखते हैं।

प्यार करने वाले लोग हर हाल में अपने प्रेमी की भलाई चाहते हैं। और यही चीज दोस्ती में भी होती है इसलिए कुछ लोग दोस्ती और प्यार को एक दूसरे का पूरक बताते है।

3. दोस्ती और प्यार में सीमाएं

जिस तरह से सच्चे प्यार में कोई रोकटोक बंदिश नहीं होती उसी तरह दोस्ती में भी कोई बंधन, मजबूरी नहीं होती है!

दोस्ती में जिस तरह आप सामने वाले व्यक्ति को आजाद रखते हैं, उसपर अपनी मर्जी नहीं चलाते ठीक इसी तरह जब जब आपको किसी से प्रेम होता है।

तो आप उसे पाने के बारे में नहीं सोचते बल्कि उसे मुक्ति देने के बारे में सोचते हैं। यानी आप सोचते हैं किस तरह मैं अपने प्रेमी को दुःख से आजादी देकर उसकी जिन्दगी में शांति और सच्चाई ला सकूं!

4. असुरक्षा की भावना

जिस तरह का प्यार हम अपने आसपास देखते हैं उसमें insecurity बहुत ज्यादा होती हैं। लोगों के मन में हमेशा ये डर होता है कि जिसे वो प्यार करते हैं, वो कहीं उनसे प्यार करना बंद करके, किसी और से प्यार न करने लगे। प्यार होने में अलग होने का, छोड़े जाने का, बेवफाई का और न जाने किस-किस तरीके का डर होता है।

लेकिन जब कोई किसी से सच्चा प्यार करता है तो उसके मन में किसी भी तरह का कोई डर होता ही नहीं। ऐसा नहीं है कि सच्चा प्यार करने वाले व्यक्ति को अपने प्रेमी का या फिर प्रेमी पर भरोसा होता है बल्कि उन्हें किसी से भी कोई उम्मीद नहीं होती है।

और दोस्ती में भी बहुत हद तक चीज़ ऐसी ही होती है। जब बात दोस्ती की आती है तो उसमें इस तरह का कोई डर नहीं होता है। ‌दोस्ती में लोगों को ना तो छोड़े जाने का डर होता है, ना ही किसी और चीज का इसीलिए दोस्ती भी प्यार की तरह बिल्कुल मुक्त होती है।

5. दिल टूटने की संभावना

दोस्ती की सबसे अच्छी बात ये होती है कि दोस्ती में दिल टूटने का कोई डर नहीं होता हैं। लेकिन जब आप किसी से प्यार करते हैं उसे अपना मानने लगते हैं तो कहीं ना कहीं दिल टूटने की संभावना बन जाती है।

क्योंकि लोग जिस तरह की फीलिंग्स को प्यार मानते हैं। उस प्यार में लोग सामने वाले व्यक्ति से बहुत ज्यादा उम्मीद बांध लेते हैं और जब उनकी उम्मीदें पूरी नहीं होती है। तो उनका दिल टूट जाता है।

लेकिन सच्चे प्रेम में किसी को किसी से कोई उम्मीद नहीं होती है। बिल्कुल दोस्ती की तरह! इसलिए सच्चा प्यार और दोस्ती बहुत हद तक एक जैसे लगता है।

6. दोस्ती से प्यार की शुरुआत होती है!

दोस्ती के बिना प्यार होना मुमकिन ही नहीं है। क्योंकि जब तक आप किसी के हित के बारे में नहीं सोचेंगे, तब तक आप को प्यार हो ही नहीं सकता है। क्योंकि प्यार का मतलब ही होता है दूसरे का अच्छा करना उनकी भलाई सोचना। ‌

जब आपकी किसी से दोस्ती होती है तो आप उस व्यक्ति के लिए अच्छा सोचना शुरू कर देते हैं और उसे हर बुरी चीज से दूर रखते हैं। फिर धीरे-धीरे यही भावना और बढ़ने लगे तब दोस्ती प्यार में बदल जाती है। ऐसे में अगर आपको भी अपने दोस्त से इसी तरह से प्यार हुआ है तो इसमें कोई खराबी नहीं हैं।

7. दोस्ती और प्यार में शर्तो की अहमियत

लोग जब कहते हैं कि उन्हें प्यार हो गया है, तब वो अपने साथी के साथ जीने मरने की कसमें खाते है।

पर जो लोग सच्चे प्रेम का मतलब समझते हैं। जब वो किसी से प्यार करते हैं, तो उनके प्यार में किसी भी तरह की कोई शर्त नहीं होती हैं। सच्चा प्यार करने वाले लोग सिर्फ अपने प्यार की भलाई करने की कोशिश करते हैं ना की उन्हें बंधन में बांधकर उनकी जिन्दगी में परेशानी खड़ी करते हैं!

दोस्ती में भी कोई शर्त नहीं होती है। सच्ची दोस्ती में लोग ये नहीं उम्मीद करते हैं कि उनका दोस्त उन्हें समझेगा बल्कि दोस्ती में तो एक दूसरे की कमियां पता करके लोग एक दुसरे को सुधारने की दिशा में आगे बढ़ते हैं!

समबन्धित पोस्ट पढ़ें:-

✔ प्यार कैसे करें? प्रेमी को खुश देखना है तो ये करें!

✔ प्यार की शुरुआत कैसे होती है? प्रेम कहानी का सफ़र

✔ प्यार कितनी बार हो सकता है? एक बार दो बार जानें सच्चाई!

अंतिम शब्द 

दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप जान गए होंगे की दोस्ती और प्यार में क्या अंतर होता है ? इस पोस्ट में मैंने आपको इन दोनों विषयों के बारे में थोड़ा विस्तारपूर्वक बताने की कोशिश की है। मुझे उम्मीद है कि आपको आर्टिकल में मजा आया होगा। अगर आपको आर्टिकल पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए!

The post दोस्ती और प्यार में 8 बड़े अंतर | जानकर चौंक जायेंगे! appeared first on Impress Karo.

]]>
https://impresskaro.in/dosti-pyar-me-antar/feed/ 0
लड़कियां सच्चा प्यार कैसे करती हैं? जानें Secret बात https://impresskaro.in/ladkiya-saccha-pyar-kaise-karti-hai/ https://impresskaro.in/ladkiya-saccha-pyar-kaise-karti-hai/#respond Mon, 21 Aug 2023 17:15:00 +0000 https://impresskaro.in/?p=1999 लड़कियां सच्चा प्यार कैसे करती हैं: दोस्तों, लड़कों से अक्सर ये सुनने को मिलता है की लड़की बेवफा होती है! उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता, लड़की कभी किसी एक लड़के से प्यार नहीं कर सकती। लड़की को सिर्फ पैसे से प्यार होता है। शायद आप भी लड़कियों के बारे में इस तरह की ... Read more

The post लड़कियां सच्चा प्यार कैसे करती हैं? जानें Secret बात appeared first on Impress Karo.

]]>
लड़कियां सच्चा प्यार कैसे करती हैं: दोस्तों, लड़कों से अक्सर ये सुनने को मिलता है की लड़की बेवफा होती है! उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता, लड़की कभी किसी एक लड़के से प्यार नहीं कर सकती।

लड़कियां सच्चा प्यार कैसे करती है

लड़की को सिर्फ पैसे से प्यार होता है। शायद आप भी लड़कियों के बारे में इस तरह की ही राय रखते हों, पर ये धारणा पूरी तरह से सही नहीं है।

हालांकि बहुत सी लड़कियां लड़कों का दिल तोड़ती हैं, प्यार के नाम पर उन्हें धोखा देती हैं। लेकिन अब भी कुछ लड़कियां हैं जो सच्चे प्यार पर विश्वास करती हैं।

और जब ऐसी कोई लड़की किसी से सच्चा प्यार करती हैं, तो वो अपने पार्टनर की पूरी जिंदगी बदल देती है। लड़कियां सच्चा प्यार कैसे करती हैं? अगर आप ये जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

लड़के लड़की का प्यार कैसा होता है? 

आज के समय में लड़का और लड़की दोनों के लिए ही प्यार के मायने काफी बदल चुके हैं। ‌अब लोग प्यार के लिए नहीं बल्कि सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए एक दूसरे के साथ होते हैं। जहां लड़कियां कहती है कि लड़के उनके शरीर के लिए उनके साथ रहते हैं।

तो वहीं लड़कों का ये कहना होता है की लड़कियां उनके पैसे के लिए उनके पास आती हैं। इसलिए लड़कियां अपने शरीर को और खूबसूरत दिखने की कोशिश करती है

लेकिन जब इस तरह की नियत रखने वाले दो लोग एक दूसरे के करीब आते हैं, तो इसका नतीजा धोखा, बेवफाई होता है। क्योंकि लड़का लड़की दोनों ही प्यार के नाम पर व्यापार करते है।

व्यापार से हमारा आशय है की जिस तरह बिजनेस में कुछ देना और बदले में कुछ पाना होता है ठीक उसी तरह लोग प्यार के नाम पर कुछ देते हैं और बदले में कुछ पाने की उम्मीद करते हैं!

उदाहरण के लिए कोई लड़की शरीर से आकर्षक है तो वो अक्सर ऐसा लड़का ढूंढती है जिसके पास भरपूर पैसा हो! और सच्चे प्यार में चूँकि कोई उम्मीद, आशा नहीं होती! चाहत तो सिर्फ व्यापार में होती है!

इसलिये हमने प्यार को बिजनेस बना दिया है!

हालाँकि लड़का जब किसी से सच्चा प्यार करता है तो वो कैसा होता है, इसके बारे में हम पहले ही बात कर चुके हैं। इसीलिए आज हम बात करेंगे जब एक लड़की से सच्चा प्यार करती है तो वो प्यार में क्या करती हैं ?

लड़कियां सच्चा प्यार कैसे करती हैं?

जब कोई लड़की किसी लड़के से सच्चा प्यार करती हैं, तो वो लड़की अपने जिंदगी के साथ-साथ उस लड़के की भी पूरी जिंदगी बदल देती है। सच्चा प्यार होने पर लड़की क्या करती है ये समझने के लिए नीचे दिए गए पॉइंट्स को ध्यान से पढ़ें –

#1. लड़के को जीवन में ऊंचा लक्ष्य देती है!

जब कोई लड़की किसी लड़के से उसके पैसे या फिर अपने स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि लड़के की भलाई के लिए ही उससे प्यार करती है। तो लड़की लड़के के जीवन में एक ऊँचा लक्ष्य ले आती है। ‌

क्योंकि जिस लड़की को सच्चे प्यार का मतलब समझ आता है। वो कोई ऐरी गैरी लड़की तो हो ही नहीं सकती! सच्चा प्यार करने वाली लड़की की वैल्यू ही इतनी ज्यादा होती है की उस लड़की से प्यार करने के लिए भी लड़के को अपने आपको बदलना पड़ता है।

शायद आप सोचे ये ऊंचा लक्ष्य क्या होता हैं? ऊंचा लक्ष्य का मतलब है कोई ऐसा काम जिसे आप पूरी शिद्दत से करें, जिसे करने के लिए आपको भूख प्यास किसी भी चीज की कोई चिंता ना रहे।

ये काम कुछ भी हो सकता है कोई उपलब्धि भी हो सकती हैं। ऐसे में उसकी जिंदगी पहले जैसी नहीं रहती है क्योंकि अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए वो जो संघर्ष करता हैं, उस संघर्ष के वजह से उसकी पूरी पर्सनालिटी ही बदल जाती है।

जैसे मान लीजिए कोई लड़का है जो कुछ नहीं करता बल्कि अपने माता-पिता के पैसे पर ऐश करता है और आलसी की तरह जीता हैं।

ऐसे में अगर लड़के की जिंदगी में कोई ऐसी लड़की आ जाए, जो उसे मेहनत करने के लिए प्रेरित कर सके जान लीजियेगा यही सच्चे प्यार की निशानी है।

#2. लड़के की ताकत बनकर !

जैसा की मैंने ऊपर वाले पॉइंट में ही बताया की प्यार होने पर लड़की लड़के के जिंदगी में काफी सारे बदलाव लाती हैं। लड़की जिस लड़के से प्यार करती है वो उसे बड़े लक्ष्य पर काम करने के लिए कहती है।

लेकिन जैसा कि आपको पता ही है की किसी बड़े लक्ष्य पर काम करना कितना मुश्किल होता है और इस रास्ते में कितनी बार हार का सामना करना पड़ता है। पर जो लोग प्यार में होते हैं उनके सामने हार को भी झुकना पड़ता है।

सच्चे प्यार करने वाली लड़की कभी भी अपने प्रेमी को हार मानने नहीं देती, लक्ष्य चाहे कितना ही बड़ा क्यों ना हो लड़की उसकी ताकत बनकर उसे फिर से उठने के लिए कहती हैं।

क्योंकि वो लड़की भली भांति जानती है की सही काम को करने में बहुत मेहनत लगती है, और उसमें कई बार नुकसान, हार का दर्द झेलना पड़ता है पर चूँकि वो सही है इसलिए उसे अपना धर्म समझकर वो लड़की मुश्किल काम को करने के लिये लड़के को प्रेरित करती है!

#3. लड़के को उसकी कमी बता कर !

अगर आप किसी भी लड़की से पूछेंगे कि बताओ तुम्हारे बॉयफ्रेंड में क्या कमी है ? तो वो लड़की कुछ भी नहीं बोल पाएगी इसलिए नहीं क्योंकि उस लड़की के बॉयफ्रेंड में कोई कमी नहीं है।

बल्कि इसलिए क्योंकि लड़की ने अपनी आंखों पर ना दिखाई देने वाली पट्टी बांध रखी है जिसकी वजह से उन्हें अपने बॉयफ्रेंड की कोई कमी दिखाई ही नहीं देती है।

देखो प्यार का मतलब ये नहीं होता है कि जिस लड़के को आप प्यार करती है।‌ आप उनकी कमी के साथ स्वीकार कर लें क्योंकि जब लड़की को सच्चा प्यार होता है। तब लड़की अपने बॉयफ्रेंड को खुश रखने के लिए उससे ये नहीं कहती है कि उसमें कोई कमी नहीं है।

बल्कि सच्चा प्यार होने पर लड़की खुद लड़की को उसकी कमी बताती है ताकि वो अपनी कमी पर काम करें और एक बेहतर इंसान बन सके। यहीं तो होता है और होना चाहिए प्रेम में।

#4. लड़के को बंधनों से आजादी देकर!

ज्यादातर लड़कियां प्यार के नाम पर लड़कों को सौ तरह के बंधनों में बांध देती है क्योंकि लड़की में ये डर होता है कि कहीं लड़का उसे छोड़कर किसी और का न हो जाए। इस वजह से लड़की लड़के के ऊपर अलग-अलग तरह की बंदिश लगाती है।

कभी वो लड़के को किसी और लड़की से फोन पर बात करने को मना करती है, तो कभी किसी दूसरे लड़की को देखने से मना करती है।

प्यार के नाम पर कुछ लड़कियों का स्वार्थ इतना ज्यादा होता है की वो लड़के को अपनी जिंदगी खुलकर जीने नहीं देती और छोटी बड़ी बातों पर रोक लगाती है।

ये देखते हुए भी कि लड़की से दूर जाने में लड़की की भलाई है लड़की अपने प्रेमी को खुद से दूर नहीं जाने देते हैं।
लेकिन जब किसी लड़की को सच में किसी लड़के से प्यार होता है।

तो उसे किसी बात की चिंता नहीं होती! वो लड़के से कुछ उम्मीद नहीं करते बल्कि उसे सिर्फ प्यार करती है।

सच्चा प्यार होने पर लड़की के दिल में सिर्फ लड़के की भलाई की भावना होती है। लड़की यही सोचती है कि कैसे वो लड़के को आजादी दे सके, कैसे वो उसे खुला उड़ना सिखाये।

#5. लड़के की अच्छे काम में मदद करके !

जब कोई लड़की किसी लड़के से प्यार करती है, तो वो सिर्फ लड़के से ही प्यार नहीं करती बल्कि उसकी हर चीज से प्यार करती है। कहने का मतलब ये है की  लड़का जो भी अच्छा काम करता है लड़की उसके काम में उसकी मदद करती है।

लड़के की प्रॉब्लम को अपनी प्रॉब्लम मानकर पूरे दिलो जान से उसे ठीक करने की कोशिश करती हैं और एक सच्चे साथी की तरह लड़के को उसकी मंजिल तक पहुंचने में मदद करती हैं।

यही कारण है कि सच्चा प्यार करने वाले लोगों के प्यार की मिसालें दी जाती हैं।

कभी सोचा हैं क्यों आर्मी ऑफिसर इतने दिनो तक अपने घर से दूर रहकर देश की सेवा कर पाते हैं! ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जो संघर्ष आर्मी ऑफिसर सरहद पर करते है, वैसा ही संघर्ष उनकी पत्नी घरों में करती हैं।

लेकिन उन्हें अपने पति से इतना प्रेम होता है कि उन्हें अपने पति के काम से भी प्रेम होता हैं। सिर्फ यही नहीं किसी भी अच्छे काम में पुरुष को सही महिला का साथ मिल जाए तो वो कुछ भी कर सकता है।

#6. प्यार में लड़की लड़के को अच्छा इंसान बनाती हैं!

कामवासना और सेक्स करने की भावना हर इंसान में होती है खासकर लडको में। लेकिन जब कोई लड़की किसी लड़के से सच में प्यार करती है, तो वो लड़के के मन में इन बातों को ही रहने हीं देती हैं।

क्योंकि प्यार करने वाली लड़की जानती हैं कि इन चीजों में कोई खुशी नहीं रखी है‌।

इसीलिए लड़की लड़के को समझाती है की इन सारी बातों पर ध्यान ना देकर जिंदगी को बेहतर बनाने में ध्यान देना दे और अपना लक्ष्य पूरा करने की जी तोड़ कोशिश करें‌।

जब लड़की के दिल में लड़के से कुछ भी पाने की चाहत नहीं होती है तो वो लड़के के ऊपर खुद को झोंक देती है। सच्चा प्यार करने वाली लड़की वो नहीं होती हैं, जो अपने प्यार को उसकी हर कमी के साथ स्वीकार करें।

बल्कि सच्चा प्यार तो वो लड़की करती है, जो लड़के को उसके कमियों से वाकिफ करा कर, उसे जिंदगी का आइना दिखा कर, उसे सच्चाई की तरफ ले जाकर लड़की लड़के को बिल्कुल ही बदल देती है और एक नया इंसान बना देती है।

संबंधित पोस्ट पढ़ें:-

✔ प्यार कैसे करें? प्रेमी को खुश देखना है तो ये करें!

✔ सच्चा प्यार पाने के लिए क्या करना चाहिए? 

✔ प्यार कितनी बार हो सकता है? एक बार दो बार जानें सच्चाई!

अंतिम शब्द 

दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको समझ आ गया होगा कि लड़कियां सच्चा प्यार कैसे करती हैं ? इन बातों को समझने के बाद अगर आप देख रहे हैं कि आपकी गर्लफ्रेंड भी आपको ऐसे ही प्यार करती हैं।

मतलब वो आपकी तारीफ करने से ज्यादा आपकी कमियां बताती हैं या फिर आपको जिंदगी में बेहतर करने के लिए कहती रहती हैं।

और सिर्फ कहती है नहीं बल्कि इसमें आपका पूरा साथ भी देती है। तो समझ लीजिए कि लड़की आपसे सच में प्यार करती है और आपको ऐसी लड़की को हमेशा प्यार करना चाहिए। इस आर्टिकल में बताई गई बातें अगर आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए।

 

 

 

The post लड़कियां सच्चा प्यार कैसे करती हैं? जानें Secret बात appeared first on Impress Karo.

]]>
https://impresskaro.in/ladkiya-saccha-pyar-kaise-karti-hai/feed/ 0
प्यार और लगाव में अंतर | जानने का आसान तरीका! https://impresskaro.in/pyar-lagaav-me-antar/ https://impresskaro.in/pyar-lagaav-me-antar/#respond Thu, 17 Aug 2023 16:43:07 +0000 https://impresskaro.in/?p=1995 प्यार और लगाव में अंतर: दोस्तों जब प्यार की बात होती है तो लोग प्रेम की भावना को व्यक्त करने के लिए कई तरह के शब्दों का इस्तेमाल करते हैं जैसे प्यार, मोहब्बत, लगाव, मोह! और सोचते हैं कि ये सभी एक ही चीज होती हैं जबकि ऐसा नहीं है प्यार और लगाव दोनों अलग-अलग ... Read more

The post प्यार और लगाव में अंतर | जानने का आसान तरीका! appeared first on Impress Karo.

]]>
प्यार और लगाव में अंतर: दोस्तों जब प्यार की बात होती है तो लोग प्रेम की भावना को व्यक्त करने के लिए कई तरह के शब्दों का इस्तेमाल करते हैं जैसे प्यार, मोहब्बत, लगाव, मोह! और सोचते हैं कि ये सभी एक ही चीज होती हैं जबकि ऐसा नहीं है प्यार और लगाव दोनों अलग-अलग बातें है।

प्यार और लगाव में अंतर

आपको कभी भी प्यार और लगाव को एक नहीं कहना चाहिए क्योंकि इन दोनों में काफी अंतर होता हैं। अगर आप जानना चाहते हैं की प्यार और लगाव में अंतर क्या हैं? तो आप यकीनन सही आर्टिकल को पढ़ रहे हैं।‌

क्योंकि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपका प्यार और लगाव दोनों के बारे में गहराई से बातें जानने को मिलेंगी। इतना ही नहीं आप पोस्ट पढ़ने के बाद कभी नहीं कहेंगे कि ये दोनों एक ही हैं। तो चलिए इस आर्टिकल की शुरुआत करते हैं। ‌

प्यार और लगाव में समानता क्या है?

अगर आप प्यार और लगाव में अंतर जानना चाहते हैं। तो आपको पहले ये समझना होगा की इन दोनों में समानता क्या है? कोई हमें पसंद आता है, अच्छा लगता है, तो हम कह देते हैं कि प्रेम हैं।

और अगर किसी के साथ रहना, उनके आसपास होना, बातें करना या फिर उनकी केयर करने की हमारी आदत हो गई है तो हम कहते हैं कि हमें लगाव हो गया है या फिर जुड़ाव हो गया हैं।

ज्यादातर लोगों को लगता है कि प्यार और जुड़ाव एक ही बात होती है।‌ क्योंकि जब हमारा किसी से जुड़ाव होता हैं! तो वहीँ से प्रेम कहानी शुरू होती हैं। मतलब कि किसी भी प्यार की शुरुआत जुड़ाव से ही होती हैं।

इसी वजह से प्यार और जुड़ाव (लगाव) को एक जैसा ही समझा जाता है। पर ऐसा नहीं है क्योंकि जब आप प्यार में होते हैं, तो आप की जिंदगी बदल जाती है सब कुछ बदल जाता है। लेकिन जब आपका किसी से जुड़ाव हो जाता है तो आप उनके साथ बंध जाते हैं।

प्यार और जुड़ाव में कोई समानता नहीं है दोनों बिल्कुल ही अलग चीज है। अगर आप इन दोनों को एक कहते हैं तो आप ये समझा दीजिए की आप आकाश और जमीन को एक बता रहे हैं। प्यार और जुड़ाव में कोई समानता नहीं है, अगर आप को यकीन नहीं आता तो नीचे बताए गए पॉइंट्स को ध्यान से पढ़ें।

प्यार और लगाव में अंतर

1. लेन-देन का खेल

आजकल रिश्ते में लेनदेन का खेल खूब चलता है। लेनदेन मतलब लड़का लड़की से कहता है मैं तुमसे प्यार करता हूं, लेकिन तुम मुझसे उतना प्यार नहीं करती! लड़की कहती है मैं किसी लड़के से बात नहीं करती, लेकिन तुम सारी लड़कियों से बात करते हो। ‌

इस तरह की बातें हमेशा रिलेशनशिप में बहुत सुनने को मिलती है और हमें लगता है की देखो रिश्ते में कितना प्यार है! सच तो ये है की यहां प्यार तो है ही नहीं।

क्योंकि जहां प्यार होता है वहां लेन-देन की बात नहीं होती। आपके मन में यह बात नहीं आती है कि मैं उनसे इतना प्यार करता हूं लेकिन वो मुझसे प्यार नहीं करती।

प्यार होने पर आप बस यही देखते हैं कि मुझे प्यार है! प्यार में पाने के लिए कुछ होता ही नहीं है। क्योंकि प्यार में सिर्फ दिया जाता है। लेकिन जहां लेनदेन की बात होती है। जहां ये उम्मीद रखी जाती है कि मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं, तुम भी मुझसे उतना ही प्यार करोगी।

तो इस तरह की जो बातें होती हैं, वो सिर्फ मोह में होती है। जब कोई आप को सिर्फ पसंद होता है और आप उसे अपने ही आसपास रखना चाहते हैं, तब आप इस तरह की बातें करने लगते हैं। क्योंकि प्यार करने वालों को तो इस तरह की बातों की कोई चिंता ही नहीं रहती है।

2. मुक्ति या कैद

प्यार और लगाव में कुछ भी एक जैसा नहीं है। प्यार लोगों को मुक्ति देता है लेकिन लगाव लोगों को बांधकर रखता है। जब हम किसी से प्यार करते हैं, तो हम उसे अपने पास रखने की चाहत नहीं रखते हैं और ना ही ये सोचते हैं कि वो इंसान हमारे पास रहे।

लेकिन प्यार करने पर हम दूसरों की भलाई के लिए उसे दूर रखने की भी आजादी दे देते हैं, उदाहरण के लिए जिस इन्सान से आप प्यार करते हैं, आपको लगता है इसकी भलाई मुझसे दूर रहकर ही होगी तो आप उसे दूर जाने की भी सलाह देते हैं!

लेकिन जब हमें किसी से सिर्फ लगाव होता है तो हम चाहते हैं कि वो इंसान हमारे पास रहे। ये देखते हुए भी की उनसे दूर जाकर ही दूसरे की भलाई है वो उन्हें अपने पास रखते हैं।

भले ही कोई कितना ही अच्छा क्यों ना हो अगर कोई इन्सान आपको आगे बढ़ने से रोक रहा है, आपकी तरक्की के रास्ते में बाधा बन रहा है तो समझ जाइए कि ये प्यार नहीं बल्कि लगाव है।

3. स्वार्थ की भावना

प्यार में कभी भी स्वार्थ की यानी किसी से किसी तरह का लाभ पाने की आशा नही रहती! जब आप को किसी से प्यार होता है तो आपके अंदर का स्वार्थ उसी समय खत्म हो जाता है और अगर आपके अंदर कुछ बचता है, तो वो हैं प्यार।

अधिकांश रिश्ते जो आप बनाते हैं आपको लगता है उन रिश्तों में तो बड़ा प्यार है, पर सच्चाई तो ये है की अधिकतर रिश्ते इसीलिए बनते हैं क्योंकि हमें उस रिश्ते को बनाकर किसी तरह का फयदा होता है!

उदाहरण के लिए सभी को लगता है हमारे माता-पिता हमसे बहुत प्यार करते हैं जबकि सच्चाई तो ये है की अधिकाँश माता पिता बच्चों को इसीलिए पालते पोषते और पढ़ाते हैं ताकि बुढ़ापे में वह उनका सहारा बन सके!

तो बताइए ये बात स्वार्थ की हुई या नहीं, और एक बात याद रखें जिस भी रिश्ते में स्वार्थ होता है अर्थात कुछ पाने की भावना होती है, वहां सुरक्षा और डर का भाव जरुर रहता है!

4. प्यार और लगाव का उद्देश्य

प्यार हमेशा अपने साथी का भला देखना चाहता है, प्रेम में इन्सान कुछ बेहतरीन करने के लिए अपनी कमजोरियों को छोड़ने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहता है। प्यार का उद्देश्य सिर्फ उस इंसान के लिए अच्छा सोचना और करना होता है जिनसे आप प्यार करते हैं।

लेकिन जब आपको किसी से जुड़ाव होता हैं। तो उसका उद्देश्य बस इतना रहता है कि जिस इंसान को आप पसंद करते हैं वो हमेशा आपके पास रहे, आपकी जरूरत पूरी करते रहे और वो आपको खुश रख सके!

लगाव अपने स्वार्थ की पूर्ति चाहता है लेकिन प्यार अपने स्वार्थ के बारे में नहीं सोचता।

कौन बड़ा है प्यार या लगाव?

जब हम किसी कपल को देखते हैं जो love marriage करते हैं तो हमें लगता है कि इन दोनों का क्या प्यार हैं, इनका प्यार मुकम्मल हो गया, इन्हें तो सब कुछ मिल गया और क्या ही चाहिए।

अगर आप भी इस तरह की बातें सोचते हैं तो मैं आपको बता दूं कि यहां प्यार नहीं है बल्कि सिर्फ लगाव है। प्यार होता।‌ तो लोग शादी के बंधन में एक साथ जुड़ने के बजाय एक दूसरे की जिंदगी में उन्हें बेहतर बनाने की कोशिश करते।

लेकिन क्योंकि आपको अपने पार्टनर के साथ सिर्फ जुड़ाव है, तो आपके अंदर उन्हें खोने का डर है! आप उन्हें दूसरों के साथ नहीं देखना चाहते। इस तरह से सिर्फ अपने स्वार्थ की पूर्ति करने के लिए लोग शादी कर लेते हैं। यही कारण है कि मैंने पहले ही कहा था कि प्यार को कभी लगाव नहीं कहना चाहिए।

क्या प्यार और लगाव एक दूसरे के दुश्मन है ?

प्यार और लगाव में दुश्मन जैसी कोई बात ही नहीं है क्योंकि जो एक जैसे हैं ही नहीं उनमें दुश्मनी कैसी ? अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि प्यार और लगाव एक दूसरे से कितना अलग होता है। इनकी जो परिभाषा है या फिर यूं कहें कि जो विशेषता है।

उससे अगर उनकी तुलना की जाए तो हां, ये एक दूसरे के दुश्मन हो सकते हैं लेकिन प्यार का जुड़ाव से कोई मतलब नहीं होता। क्योंकि जो लोग प्रेमी होते हैं वो लोग अपने में ही मस्त रहते हैं।

Special note – वैसे तो मैंने आपको यहां प्यार और लगाव में अंतर को स्पष्ट किया है, लेकिन अगर आप इस बारे में और भी अच्छे से जानना चाहते हैं तो नीचे दिए गए वीडियो को जरूर देखें या फिर बाद में देखने के लिए save कर लीजिए।

 

संबंधित पोस्ट पढ़ें:-

✔ प्यार कितनी बार हो सकता है? एक बार दो बार जानें सच्चाई!

✔ प्यार में होने के 7 लक्षण | सच्चे प्यार को ऐसे परखें!

✔ प्यार में लड़का क्या करता है? सच्चे प्यार में होने वाले काम

अंतिम शब्द 

दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद अब आप जान गए होंगे कि प्यार और लगाव में अंतर क्या है? इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप किसी के लगाव को प्यार का नाम नहीं देंगे और ना ही आपने लगाव को प्यार का कर संबोधित करेंगे।

प्यार अट्रैक्शन लगाव आजकल लोगों को एक जैसा लगता हैं, लेकिन ये सारी चीजें बहुत होती हैं। अगर मेरी बताई गई बातें आपको पसंद आई हो तो ऐसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए।

The post प्यार और लगाव में अंतर | जानने का आसान तरीका! appeared first on Impress Karo.

]]>
https://impresskaro.in/pyar-lagaav-me-antar/feed/ 0