sawal-jawab Archives - Impress Karo https://impresskaro.in/category/sawal-jawab/ कहो दिल की बात Sat, 09 Mar 2024 17:01:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.4.4 https://impresskaro.in/wp-content/uploads/2021/04/cropped-emoji-32x32.jpg sawal-jawab Archives - Impress Karo https://impresskaro.in/category/sawal-jawab/ 32 32 Boyfriend से दूर कैसे रहें? जानें जबरदस्त तरीका https://impresskaro.in/boyfriend-se-door-kaise-rahe/ https://impresskaro.in/boyfriend-se-door-kaise-rahe/#respond Sat, 09 Mar 2024 17:01:07 +0000 https://impresskaro.in/?p=2115 Boyfriend से दूर कैसे रहें: जब एक लड़का और लड़की रिलेशनशिप में आते हैं, तब तो उनके बीच सब कुछ बहुत सही होता है। दोनों अपने रिश्ते में बहुत ज्यादा खुश होते हैं। पर जैसे-जैसे रिश्ता पुराना होते जाता है और दोनों एक दूसरे के बारे में अच्छे से समझने लगते हैं। तो पहले जो ... Read more

The post Boyfriend से दूर कैसे रहें? जानें जबरदस्त तरीका appeared first on Impress Karo.

]]>
Boyfriend से दूर कैसे रहें: जब एक लड़का और लड़की रिलेशनशिप में आते हैं, तब तो उनके बीच सब कुछ बहुत सही होता है। दोनों अपने रिश्ते में बहुत ज्यादा खुश होते हैं। पर जैसे-जैसे रिश्ता पुराना होते जाता है और दोनों एक दूसरे के बारे में अच्छे से समझने लगते हैं। तो पहले जो इंसान अच्छा लगता था, वही इंसान अचानक बुरा लगने लगता है।

Boyfriend से दूर कैसे रहें

लड़कियों के साथ यह दिक्कत ज्यादा देखने को मिलती है। क्योंकि कई बार ऐसा देखा गया है कि जब रिश्ता पुराना होता है तो बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर ज्यादा possessive होने लगते हैं। जो चीज लड़कियों को अच्छी नहीं लगती है।

अगर आपका बॉयफ्रेंड भी आपके साथ toxic behave करता है, तो अच्छा यही होगा कि आप उसे दूर रहें। इस आर्टिकल में मैं आपको boyfriend se dur kaise rahe ? इस बारे में बताने वाली हूं तो ऐसे पूरा जरुर पढें।

Boyfriend से दूर कैसे रहें?

कई बार ऐसी situation होती है कि लड़की तो अपने बॉयफ्रेंड से प्यार करती हैं, लेकिन आपका बॉयफ्रेंड जब भी आपसे बात करता हैं। आपसे झगड़ा करने लगता है तो ऐसे में अपने बॉयफ्रेंड से दूर रहने में ही भलाई है। पर अगर आपका बॉयफ्रेंड आपको दिन भर call करता है या फिर दिन भर आपको मैसेज करके आपसे यह पूछता रहता है कि आप कहां है या क्या कर रही हैं…

तो आप बिना लड़ाई झगड़ा किए भी आप अपने बॉयफ्रेंड से आसानी से दूर हो सकती हैं। अपने बॉयफ्रेंड से दूर रहने के लिए आपको बस नीचे बताई बातों को फॉलो करना होगा –

1. कम बातें करें!

अगर आपको अपने बॉयफ्रेंड को इग्नोर करना है या आप को उनसे बात नहीं करना है। तो जब भी आपका बॉयफ्रेंड आपसे बात करने की कोशिश करें, तब आप को उनके बातों का ज्यादा जवाब नहीं देना चाहिए। जितना हो सके उनसे कम बात कीजिए, उनके बातों का one word answer करने की कोशिश कीजिए।

ऐसा करने से आपके बॉयफ्रेंड को लगेगा कि आप उनसे बात करने में इंटरेस्टेड नहीं है। और ऐसा जब आप बार-बार उनके साथ करने लगेंगी, तो वो भी आप से ज्यादा बात नहीं करेगें।

2. Calls को ignore कीजिए!

बॉयफ्रेंड से बात करने की इच्छा नहीं है या फिर उनसे दूर रहना है तो सीधा उनके कॉल्स को इग्नोर कीजिए। अगर आप पहले एक रिंग में अपने बॉयफ्रेंड का कॉल उठा लेती थी, तो आपको उनके कॉल को कम से कम तीन-चार बार इग्नोर करना चाहिए।

और जब आपका बॉयफ्रेंड पूछे कि आप कॉल क्यों नहीं उठा रही थी तो आप कोई बहाना दे दीजिए। जब आप हफ्ते भर ऐसा करेंगे तो आपका बॉयफ्रेंड नाराज होकर आपको कॉल करना बंद कर देगा।

3. सोशल मीडिया में इग्नोर कीजिए!

आजकल की मोहब्बत फेसबुक में शुरू होकर व्हाट्सएप पर खत्म हो जाती है। कुछ लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड के साथ हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर connected होती हैं। उनके हर स्टोरी, हर स्टेटस, हर पोस्ट पर रिएक्ट करती हैं।

ऐसा कुछ अगर आप भी करते हैं तो यह सारी चीज करना बंद कर दीजिए। क्योंकि जब तक आप अपने बॉयफ्रेंड से जुड़ी रहेंगी तब तक आप उनसे दूर नहीं हो पाएंगी।

4. अपना काम कीजिए!

ऐसा कुछ नहीं है कि आपके पास करने के लिए कोई काम नहीं होगा। आपके पास भी करने के लिए बहुत सारे काम में पढ़ाई है तो आप अपने बॉयफ्रेंड पर अपना सारा टाइम क्यों वेस्ट कर रही है? ये सोचने की जगह कि आप अपने बॉयफ्रेंड से दूर कैसे रहेंगे आपको अपना सारा समय अपने काम में देना चाहिए।

जब अपने काम करने में बिजी रहेंगी तो आप चाह कर भी अपने बॉयफ्रेंड को टाइम नहीं दे पाएंगी। इससे आपका बॉयफ्रेंड गुस्सा होगा और वह खुद आपसे दूर रहने लगेगी इस तरह बिना कुछ किया अपने बॉयफ्रेंड से दूरी बना पाएंगी।

5. अपने दोस्तों के साथ बिजी रहिए!

अगर आपका बॉयफ्रेंड आपसे पहले जैसा प्यार नहीं करता है या फिर वो अचानक से बदल गया है। तो उसके पीछे परेशान होने से अच्छा है कि आप अपने लड़के दोस्तों से बातचीत कीजिए। जिस टाइम आप अपने बॉयफ्रेंड से बात करती हैं उसे टाइम बॉयफ्रेंड से बात ना करके आप अपने male friends से बात कीजिए।

जब अपने दोस्तों से बातचीत करेंगी तो आपके पास अपने बॉयफ्रेंड के लिए टाइम नहीं होगा और आपको उसकी याद भी नहीं आएगी क्योंकि आपके दोस्त आपको हंसाते रहेंगे।

6. अपने ऊपर ध्यान दीजिए!

प्यार करने का मतलब यह नहीं होता है कि आप दूसरे के लिए खुद को बर्बाद कर लें। लेकिन प्यार में लोग अक्सर खुद को भूल जाते हैं। खासकर अगर लड़की किसी से दिल से प्यार करती है, तो वो उसे लड़के के चक्कर में खुद के बारे में सोचना ही बंद कर देती है।

पर अगर आप देख रहे हैं की जिस बंदे को आप इतनी शिद्दत से प्यार कर रहे हैं वो बंदा आपके प्यार की इज्जत नहीं करता या फिर वो आप के ऊपर ध्यान नहीं दे रहा है। तो आप को उसके पीछे नहीं भागना चाहिए बल्कि अपना समय खुद को देना चाहिए खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करनी चाहिए।

आप चाहे तो फिटनेस को बेहतर करने के लिए जिम जा सकती हैं, कोई गेम खेल सकती हैं,  कोई नया skill सीख सकती हैं। जब आप खुद पर ध्यान देना शुरू करेंगे तो आपको समझ में आएगा की आपको अपने बॉयफ्रेंड की कोई जरूरत नहीं है आप उसके बिना भी खुश रह सकती हैं।

वैसे भी किसी एक इंसान को अपनी खुशी बना लेना सही नहीं है क्योंकि जब वह इंसान आपकी जिंदगी में नहीं रहेगा तो आपके लिए उसके बिना जीना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा।

7. कोई नई चीज try कीजिए!

करने के लिए दुनिया में बहुत सारी चीज हैं अगर आपको 24 घंटे मिली है और आपके पास फिर भी बहुत सारा टाइम बच जा रहा है तो उसमें अपने बॉयफ्रेंड की टॉक्सिक बिहेवियर को झेलने से अच्छा है कि आप इस time में कोई ऐसी चीज करें। जो आप के self improvement में काम आए।

8. Break up कर लीजिए!

अगर आपको अपने बॉयफ्रेंड के साथ और नहीं रहना है या फिर आप उसे परेशान हो चुकी हैं तो दूरी बनाने के लिए सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप उनसे बात कीजिए और उनसे ब्रेकअप कर लीजिए। ऐसा करने से आपको अपने बॉयफ्रेंड को इग्नोर भी नहीं करना पड़ेगा और ना ही आपकी वजह से आपका बॉयफ्रेंड दुखी होगा। बल्कि सीधी सीधी बात होने से आप दोनों को ही एक दूसरे से दूर होने में कोई दिक्कत नहीं आएगी‌।

संबंधित पोस्ट पढ़ें:-

✔ खुद से प्यार कैसे करें? जानें प्रेम करने का Secret तरीका!

✔ पहला प्यार कैसे होता है? जानकार होश उड़ जायेंगे!

✔ किस नाम के लड़के सच्चा प्यार करते हैं? जानें सच्चाई!

अंतिम शब्द 

इस तरह आप आसानी से अपने बॉयफ्रेंड से दूर रह सकती हैं, Boyfriend से दूर कैसे रहें? इस आर्टिकल में मैंने आपको जो भी प्रेक्टिकल तरीका बताया है अगर आप उसे ट्राई करती हैं तो आपको जरुर हेल्प मिलेगी। अगर आपका कोई सवाल हो तो आप कमेंट में पूछ सकती हैं,, कंटेंट अच्छा लगा हो तो ऐसा आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग से जुड़े रहिए।

The post Boyfriend से दूर कैसे रहें? जानें जबरदस्त तरीका appeared first on Impress Karo.

]]>
https://impresskaro.in/boyfriend-se-door-kaise-rahe/feed/ 0
प्यार में क्या बोलना चाहिए? जानकर चौंक जायेंगे! https://impresskaro.in/pyar-me-kya-karna-chahiye/ https://impresskaro.in/pyar-me-kya-karna-chahiye/#respond Fri, 01 Sep 2023 15:12:54 +0000 https://impresskaro.in/?p=2027 प्यार में क्या बोलना चाहिए: दोस्तों कहते हैं प्यार में कई बातें लोगों के दिल को छू जाती हैं तो वहीँ कुछ बातें दिल तोड़ भी देती है। इसलिए हमेशा यही सलाह दी जाती है की प्यार में सोच समझ कर बोलना चाहिए। ताकि आपकी बातें किसी का दिल न दुखाए। पर क्या ऐसा सच ... Read more

The post प्यार में क्या बोलना चाहिए? जानकर चौंक जायेंगे! appeared first on Impress Karo.

]]>
प्यार में क्या बोलना चाहिए: दोस्तों कहते हैं प्यार में कई बातें लोगों के दिल को छू जाती हैं तो वहीँ कुछ बातें दिल तोड़ भी देती है। इसलिए हमेशा यही सलाह दी जाती है की प्यार में सोच समझ कर बोलना चाहिए। ताकि आपकी बातें किसी का दिल न दुखाए।

प्यार में क्या बोलना चाहिए

पर क्या ऐसा सच में होता है क्या प्यार में सोच समझ कर बात की जाती है?

यह बात पढ़कर आपके मन में ये सवाल आ रहा होगा की प्यार में क्या बोलना चाहिए? जिससे आपके प्रेमी या प्रेमिका को आपकी बातें बुरी ना लगे और वो खुद आप से बात करने के लिए बेकरार रहें।

प्यार में क्या बोलना चाहिए?

अगर आप अपने किसी दोस्त से या फिर किसी भी ऐसे व्यक्ति से जिसकी गर्लफ्रेंड है या बॉयफ्रेंड है उनसे पूछेंगे कि प्यार में क्या बोलना चाहिए?

तो उनका जवाब यही होगा की आप अपने प्रेमी या प्रेमिका को दिल छू जाने वाली प्यारी प्यारी बातें करें या फिर उनसे रोमांटिक बातें करें ताकि उन्हें आपसे बात करने में मजा आए।

लोग अक्सर प्यार में दूसरों को खुश करने की सलाह देते है जिससे उन्हें पलभर की ख़ुशी मिल जाती है लेकिन भविष्य में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इसलिए दूसरों को खुश करने के लिए प्यार में कोई बात नहीं बोलनी चाहिए। तो फिर अब सवाल ही आता है कि प्यार में बोलना क्या चाहिए ?

1. प्यार में हमेशा वही बात करनी चाहिए जो सच हो!

क्या कभी आप ने किसी लड़की को इंप्रेस करने के लिए उससे झूठ कहा हैं। ना मत कहना क्योंकि जब बात लड़की पटाने की आती हैं। तो लड़के एक क्या हज़ारों झूठ बोल सकते हैं और लड़की भी यही करती हैं।

पर प्यार झूठ बोल कर नहीं किया जाता हैं। क्योंकि प्यार की बुनियाद ही सच पर टिकी होती हैं। अगर आप किसी से प्यार करते है, तो आप को अपने प्यार से हमेशा सच बोलना चाहिए।

अगर आप किसी ऐसे लड़के से प्यार करती है। जो कोई काम नहीं करता है और न ही अपने भविष्य को अच्छा करने के लिए कुछ करता हैं। तो ऐसे इंसान के साथ रहकर बस ये कहते रहना की Baby, tm bht ache ho. Koi tmhare jesa nhi hai !!

तो ये बहुत गलत हैं और ऐसा करके आप उसे इंसान से प्यार नहीं कर रहे बल्कि उसे बर्बादी की तरफ लेकर जा रही हैं। प्यार में इंसान को सच बोलना चाहिए क्योंकि जितना आप अपने प्यार को सचाई की तरफ ले जायेंगे। आप के बीच का प्यार उतना ज्यादा बढ़ेगा।

2. प्यार में वो बोलिए जो आपके प्यार का भला करें !

ठुकरा कर मेरा प्यार मेरा इंतकाम देखोगी। ये गाना तो आप सभी ने सुना होगा, इस गाने में हीरो हीरोइन से बदला लेने के लिए upsc clear कर लेता है। पर उससे पहले वो बस एक क्लर्क की नौकरी कर रहा होता हैं।

ये बात मैं आप को इसलिए बता रही हूं ताकि आप ये समझ सके की प्यार में ताकत होती है। जो लोग प्यार का मतलब समझते भी नहीं है, वो अपने झूठे प्यार के लिए न जाने क्या-क्या करते हैं।

वे लोग जिन्हें पता है कि प्यार क्या होता है ? ऐसे लोग जब अपने प्यार से कोई भी बात करेंगे तो वो उनकी भलाई के लिए होगा।

जैसे मान लीजिए आप की गर्लफ्रेंड कहती तो है की उसे जिंदगी में कुछ करना है लेकिन वो अपनी जिंदगी को बेहतर करने के लिए कुछ करती नहीं है। तो आप को उसे ऐसी बाते कहनी चाहिए की लड़की का स्वाभिमान जागे और वो जीवन को बेहतर बनने की कोशिश करें

3. अपने प्यार को प्रोत्साहित करने वाली बातें कीजिए!

आप के सच बोलने से अगर आपका प्यार आपकी बात मान लेता है और खुद को बदलने की कोशिश करता है या फिर अपनी कमियों को दूर करने में ध्यान देता है। तो अपने प्यार की इस कोशिश में आपको उनका साथ देना चाहिए। आप को अपने पार्टनर को ऐसी बाते कहनी है की आप का पार्टनर अपने लक्ष्य पर करता रहे।

क्योंकि कोई भी इंसान एक दिन में नहीं बदल सकता है और अपनी कमियों को जीत नहीं सकता हैं। उसे निरंतर अपने कमियों पर काम करना होगा। और इस समय जब आप अपने पार्टनर का उत्साह बढ़ाने के लिए अच्छी बाते बोलेंगे तो वो और मेहनत से अपने उपर काम करेंगे।

प्यार में आपको क्या नहीं बोलना चाहिए ?

अब आपने ये तो जान लिया है की प्यार होने पर आपको अपने प्रेमी से क्या बोलना चाहिए! लेकिन सिर्फ इतना जान लेना काफी नहीं है आपको ये भी समझना होगा की प्यार होने पर आपको क्या नहीं बोलना चाहिए। जब आपको किसी से प्यार हो तो आपको उनसे ये सारी बातें नहीं करनी चाहिए –

1. मनगढंत बातें ना करें!

प्यार में लोग कहते हैं मैं तुम्हारे लिए चांद ले आऊंगा, तारे तोड़ दूंगा, ताजमहल बनवा दूंगा और न जाने क्या-क्या ! इस तरह की बातें सुनकर आपकी प्रेमिका थोड़े समय के लिए आपसे खुश हो सकती है।

पर यही बातें अगर आप उसे जिंदगी भर कहेंगे। तो वो खुश नहीं होगी! क्योंकि जब आपका रिश्ता पुराना हो जाएगा तब आपकी प्रेमिका को समझ में आ जाएगा कि आपकी कितनी ही बात सही थी।

इसीलिए प्यार में इस तरह की कल्पना ही करना ठीक नहीं है। कुछ लोग प्यार में कहते हैं मैं और तुम हनीमून मनाने के लिए लद्दाख जाएंगे! नैनीताल के पहाड़ पर बैठकर तारे देखेंगे।

तो यार इस तरह की भी कल्पना करना सही नहीं है क्योंकि भविष्य कोई नहीं जानता और अगर ये चीज नहीं हुई। तो आप दोनों को ही खासकर आपकी पार्टनर को ही तकलीफ होगी।

2. नुकसानदायक बातें न करें! 

प्यार में अगर लोग कोई सबसे बड़ा झूठ कहते है, तो वो ये है की हम दोनों जिंदगी भर साथ रहेंगे। जो लोग अपने प्यार से ये बातें कहते हैं! मैं उनसे पूछना चाहती हूं की क्या सच में आपको पता है की आप दोनों हमेशा साथ रहेंगे।

क्या आप इस बात की गारंटी दे सकते हैं? शायद मेरी बात सुनने में आपको बुरी लगे लेकिन ये बात बिल्कुल सही है। जिस तरह से लोग बिना प्यार को समझे प्यार करने लगते हैं, ठीक उस तरह से टीवी फिल्मों से सीखकर वे एक दूसरे को इस तरह के झूठे वादे करते हैं।

ऐसे में अगर आप किसी से सच में प्यार करते हैं। तो आपको कभी भी उनसे इस तरह के वादे नहीं करने चाहिए। कभी भी अपने प्यार को खुश करने के लिए या फिर यूं कहे कि उनके मन को तसल्ली देने के लिए कोई बात नहीं कहानी चाहिए।

जब लोग रिलेशनशिप में आते हैं और उनके बीच का प्यार गहरा होता है। तो वो एक दूसरे से शादी करने की बातें भी करने लगते हैं। लड़कियां इस मामले में सामने से पहल करती है और लड़का लड़की का मन रखने के लिए हां में हां मिला देता है।

ताकि उसे लड़की से जो मिल रहा है यानी की लड़की का समय, प्यार, केयर वो सब बिना रुक उन्हें मिलता रहे। अगर आप प्यार में ये सोच कर अपने प्रेमिका को इस तरह की बातों पर हां कह देते हैं, तो आपको हां नहीं बोलना चाहिए।

3. छोटी विषयों पर बात ना करें !

आप ने लोगों को ये कहते जरुर सुना होगा कि जब रिश्ता पुराना हो जाता है तब उनके पास अपने पार्टनर से बात करने के लिए कुछ नहीं होता। उनके रिश्ते में spark नहीं बचता है।

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लोग एक दूसरे से बहुत ही छोटी चीजों पर बातें करते हैं। ‌जो रिश्ते की शुरुआत में तो बहुत ही मजेदार लगती है। लेकिन जब रिश्ता पुराना होता है तब उनका मन बातों से भर जाता है।

इसीलिए प्यार में छोटे विषयों पर बात नहीं करनी चाहिए। मतलब अगर आप जिसे प्यार करते हैं उनसे सिर्फ रोमांटिक और सेक्सुअलिटी की बातें करते हैं तो ये बातें ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी।

आप दोनों की जिन्दगी में कुछ ऐसा होना चाहिए कोई ऐसा काम या लक्ष्य होना चाहिए जो दोनों की जिन्दगी में एक उत्साह लेकर आये वो काम कुछ भी हो सकता है?

संबंधित पोस्ट पढ़ें:-

✔ प्यार और लगाव में अंतर | जानने का आसान तरीका!

✔ प्यार कैसे करें? प्रेमी को खुश देखना है तो ये करें!

✔ सच्चा प्यार पाने के लिए क्या करना चाहिए? 

अंतिम शब्द 

दोस्तों, इस पोस्ट में मैंने आपको प्यार में क्या बोलना चाहिए ? इस बारे में बताया है। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद अब आप समझ गए होंगे कि प्यार होने पर आपको किस तरह से बात करनी चाहिए। अगर आपको इस पोस्ट में बताई गई बातें अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए।

The post प्यार में क्या बोलना चाहिए? जानकर चौंक जायेंगे! appeared first on Impress Karo.

]]>
https://impresskaro.in/pyar-me-kya-karna-chahiye/feed/ 0
पहला प्यार कैसे होता है? जानकार होश उड़ जायेंगे! https://impresskaro.in/pahla-pyar-kaise-hota-hai/ https://impresskaro.in/pahla-pyar-kaise-hota-hai/#respond Tue, 29 Aug 2023 16:14:45 +0000 https://impresskaro.in/?p=2021 पहला प्यार कैसे होता है: पहला पहला प्यार है, पहली पहली बार है! जान के भी अनजाना, कैसा मेरा यार हैं !! इस तरह के गाने सुनने में कितने अच्छे लगते हैं। पहला प्यार लोगों को बड़ा ही आकर्षित करता है। इसीलिए तो इसके ऊपर इतनी बात की जाती है। जब लोगों को पहला प्यार ... Read more

The post पहला प्यार कैसे होता है? जानकार होश उड़ जायेंगे! appeared first on Impress Karo.

]]>
पहला प्यार कैसे होता है: पहला पहला प्यार है, पहली पहली बार है! जान के भी अनजाना, कैसा मेरा यार हैं !! इस तरह के गाने सुनने में कितने अच्छे लगते हैं। पहला प्यार लोगों को बड़ा ही आकर्षित करता है। इसीलिए तो इसके ऊपर इतनी बात की जाती है।

पहला प्यार कैसे होता है

जब लोगों को पहला प्यार होता है, तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं होता। लोग अपने प्यार को ही अपना सब कुछ मान लेते हैं और जब वही प्यार उन्हें धोखा देता है। तो लोगों का पहला प्यार से विश्वास उठ जाता है।

अगर आप भी पहले प्यार के बारे में सोचते हैं और जानना चाहते हैं की पहला प्यार कैसा होता है ?

तो ये आर्टिकल सिर्फ आपके लिए है क्योंकि इस आर्टिकल में मैंने आपको पहले प्यार के बारे में तो बताया है और पहले प्यार को लेकर लोगों ने जो गलतफहमी पाल रखी है, उससे भी पर्दा हटाया है। इसलिए इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें।

जान तो लीजिए, क्या हैं ये पहला प्यार का चक्कर ! 

जैसा की मैंने ऊपर कहा पहला प्यार लोगों को बड़ा ही रोमांचित करता है। लोग जैसे ही बचपन से जवानी में कदम रखते हैं और तब उन्हें जो प्यार होता है, लोग उसे ही वो पहला प्यार कहते हैं।

सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा, लोगों को पहला प्यार तब हो जाता है, जब उन्हें पहले प्यार का मतलब भी पता नहीं होता। विज्ञान की भाषा में अगर कहूं तो शरीर में हार्मोनल बदलाव हुए नहीं की लोगों को उनका पहला प्यार मिल जाता हैं।

पर पहला प्यार हार्मोन्स का खेल नहीं हैं। जो खूबसूरत लड़की दिखी नहीं की दिल तेजी से धड़कने लगा, हाथ पैर कांपने लगे, मुंह से कुछ बोला नहीं गया और मान लिया कि यही प्यार है। तो देखो ऐसा नहीं होता!

लोगों को अक्सर इस तरह से ही प्यार होता है और यही कारण है कि आजकल 14 15 साल के बच्चे भी बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड लिए घूमते हैं। जरा आप सोच कर देखों की क्या ये प्यार करने की उम्र हैं ? क्या उनमें प्यार जैसी बात को समझने की अकल है ?

घरवालों से प्यार नहीं मिला, तो प्यार बाहर ढूंढने निकल गए और तब जो भी इंसान मिल गया उसे ही कह दिया कि यही तो है हमारा प्यार! लेकिन न तो ये प्यार है और ना ही आपको पहले प्यार हुआ है।

क्योंकि अगर आपको पहले प्यार होगा तो आप की पुरी शख्सियत ही बदल जाएगी। आपके अंदर कुछ भी पहले जैसा नहीं होगा।

इन बातों को सुनने के बाद मुझे यकीन है आप सोच रहे होंगे कि जब पहला प्यार ऐसे नहीं होता है, तो फिर कैसे होता है ? इसका जवाब आपको आगे पॉइंट में मिलेगा तो उस पर ध्यान दीजिए।

पहला प्यार कैसे होता है? अफवाह या सच्चाई!

प्यार करना बच्चों का खेल नहीं, प्यार करने के लिए भी प्यार को समझना पड़ता है। जब आपके अंदर प्यार को लेकर समझ पैदा होती है तब जाकर सही मायने में आपको प्यार होता है।

1. बोध से शुरू होता है पहला प्यार !

जब आप बड़े होते हैं तो आपको प्यार नहीं होता बल्कि प्यार आपको तब होता है जब आपके अंदर बोध आता है। बोध यानी की समझ! जब आप में प्यार को लेकर समझ पैदा होती है, प्यार को समझने लगते हैं। तब आपको प्यार होता है।

और यही सही मायने में आपका पहला प्यार होता है। मान लीजिए आपको पता ही नहीं है की भूख क्या होती है, तो आपका ये कहना कि मैं भूखा हूं! सही होगा ? नहीं ना।

क्योंकि आपको तो भूख का मतलब ही नहीं पता और जब आपको इसका मतलब ही नहीं पता तो आप कैसे कह सकते हैं कि जो चीज आपको महसूस हो रही है वो भूख है।

ऐसा भी तो हो सकता है कि आप के पेट में जो दर्द हो रहा है वो गैस की वजह से हो ना कि आपके भूखे होने के वजह से। होने को तो कुछ भी हो सकता है! इसीलिए प्यार को समझना बहुत जरूरी होता है।

पढ़ें: सच्चा प्यार क्या है?

2. प्यार के लिए आप क्या कर सकते हैं ?

मुझे पहला प्यार हो गया है! कोई है जिसके लिए मेरा दिल धड़कने लगा है। इस तरह की बातें कोई भी कह सकता हैं। लेकिन जब करने की बारी आती है तो लोगों की हालत खराब हो जाती हैं।

प्यार के नाम पर सभी चाहते हैं की वो अपोजिट जेंडर वाले लोगों से प्यारी प्यारी रोमांटिक बातें करें।

लेकिन अगर आप किसी लॉन्ग डिस्टेंस वाले प्रेमी से कह दें की ये लो टिकट, ट्रेन में बैठो और जाकर अपने प्रेमिका से मिल लो। गारंटी है कि टिकट वगैरा सब कुछ दे देने के बाद भी वो लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने नहीं जाएगा।

बल्कि वो बहाना बनाएगा की मैं इतनी दूर नहीं जा सकता!

इस तरह लोग कहते हैं की मुझे प्यार हुआ है पर लोग अपने प्यार के लिए कुछ भी करने को तैयार नहीं होते हैं। जब आपको प्यार का मतलब पता होता है, आप समझते हैं कि प्यार क्या चीज है! तब आप अपने प्यार के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाता है।

3. प्यार तब होता हैं, जब आप sacrifice करते हैं !

जब आप प्यार को समझ जाएंगे तो ये बात तो आपको सबसे पहले समझ आएगी कि प्यार में कुछ मिलता ही नहीं है। प्यार में सिर्फ आपको देना ही देना है। जिस इंसान से आपको प्यार होगा आप उसे भलाई, सच्चाई सब कुछ देंगे।

बिना ये सोचे कि उससे मुझे क्या मिल रहा है! आपके मन में कभी ये भाव आएगा ही नहीं की मैं उसके लिए इतना कर रहा हूं लेकिन वो तो मुझे प्यार ही नहीं करती।

बल्कि जब आप अपनी समझ के कारण किसी से प्यार होगा तो आप यही कहेंगे कि भले ही वह मुझे प्यार करे ना करें, मैं तो उसका अच्छा सोचूंगा, उससे प्यार करूंगा।

जिस तरह से एक शिक्षक ये जानते हुए भी कि उनके डांटना और मारने से विद्यार्थी उनके बारे में गलत सोचते हैं। लेकिन फिर भी वे बच्चों की भलाई के लिए उन्हें शिक्षा देने के लिए उन पर गुस्सा करते हैं उन्हें पढ़ने के लिए कहते हैं।

क्योंकि शिक्षक अपने विद्यार्थियों का भला चाहते हैं और यही चीज प्यार में भी होता है। ऐसे में जब आपको पहली बार किसी से ऐसा प्यार होता है, तो वही आपका पहला प्यार है।

4. जब आप में हिम्मत होती है!

कभी आपने सोचा है, दुनिया में सभी दावा करते हैं की उन्हें सच्चा वाला प्यार हुआ है, उनका प्यार सच्चा प्यार है। लेकिन फिर क्यों सच्चा प्यार के नाम पर सिर्फ हीर रांझा, लैला मजनू का ही उदाहरण दिया जाता है।

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लोग सोचते तो है की उनका प्यार सच्चा प्यार है और जिस तरह का प्यार उन्होंने किया है वैसा प्यार किसी ने भी नहीं किया होगा। लेकिन अगर उनके सामने कोई चुनौती आ जाए तो उनका प्यार उसे चुनौती के आगे 1 मिनट भी खड़ा नहीं रह पाएगा और हार मान लेगा।

क्योंकि प्यार करने का दावा करने वाले इन लोगों में हिम्मत होती ही नहीं है। प्यार सिर्फ वही इंसान कर सकता है जिसमें अपने प्यार के लिए कुछ भी कर जाने की, किसी भी चुनौती से लड़ जाने की हिम्मत होती है।

एक सच्चा प्यार करने वाला व्यक्ति अपने प्यार की भलाई के लिए किसी भी तरह की मुश्किलों का सामना कर सकता है।

5. बर्दाश्त करने की क्षमता होने पर होता है, प्यार !

प्यार जितना मनमोहक लगता है उतना होता नहीं है। क्योंकि जब आपको प्यार का मतलब समझ आ जाएगा। उसके बाद जब आप किसी से प्यार करेंगे, तो उसके मायने ही अलग होंगे।

आप अपने प्रेमी का अच्छा करने के लिए आपसे जो कुछ भी बन पड़ेगा आप वो करेंगे। जब आप अपने प्यार को ऊपर उठने के लिए, जीवन में कुछ बेहतर करने के लिए बार-बार कहेंगे तो आपके प्यार को लगने लगेगा की आप उसके पीछे पड़ रहे हैं।

क्योंकि इतिहास गवाह है जब भी कोई किसी का भला चाहता है, तो उल्टा उसे ही पत्थर मिलते हैं। ऐसे में अगर आप पत्थर लेने को तैयार है, पत्थर को बर्दाश्त करने को तैयार है। ऐसे में अब जब आपको प्यार होगा तो वही आपका पहला प्यार होगा।

6. प्यार के नाम पर चल रहे ढोंग को समझने से होगा प्यार!

आजकल तो ऐसा हो गया है कि लड़के को अगर कोई सुंदर लड़की दिख गई तो वह कह देंगे कि हो गया उन्हें पहली नजर का प्यार। उन्होंने देखा नहीं की लड़की कैसी है उसकी सोच कैसी है उसका व्यवहार कैसा है बस कह दिया कि प्यार हो गया है।

अब भला ये भी कोई प्यार हुआ! आप को तो सिर्फ किसी का शरीर पसंद आया, उसका रूप उसकी चाल ढाल नहीं पसंद आई! तो प्यार ये थोड़ी ना होता है। जब आपको समझ में आ जाए कि इस तरह से प्यार नहीं होता है। तब जाकर आप सही मायने में प्यार कर पाएंगे।

पढ़ें: लड़कियां सच्चा प्यार कैसे करती हैं? जानें Secret बात

पहला प्यार क्यों नहीं भुलाया जा सकता ?

जब आप पूरे दिल से सिर्फ अपने प्यार का अच्छा चाहते हैं उसमें पूरे तरह से खुद को समर्पित कर देते हैं। आपके अंदर आपके लिए कुछ बचता ही नहीं जो कुछ भी होता है वो आपका प्यार होता हैं।

तो आप उस प्यार को अपने दिमाग से कैसे निकाल सकते हैं क्योंकि वो तो आपकी अंतरात्मा में बसी होती है। यही वजह है कि लोग सच्चा प्यार को कभी भूल नहीं पाते हैं। वरना हार्मोन के चक्कर में जो लोग प्यार करते हैं उन्हें अपना प्यार भूलने में ज्यादा समय नहीं लगता हैं।

संबंधित पोस्ट पढ़ें:-

✔ प्यार कितनी बार हो सकता है? एक बार दो बार जानें सच्चाई!

✔ प्यार कैसे करें? प्रेमी को खुश देखना है तो ये करें!

✔ सच्चा प्यार पाने के लिए क्या करना चाहिए? 

अंतिम शब्द 

दोस्तों मुझे उम्मीद है कि इस पोस्ट को पढ़ने के बाद पहला प्यार कैसे होता है? इस सवाल का जवाब आपको मिल गया होगा। अब आप पहले प्यार को समझ चुके हैं, तो अब आप का प्यार को देखने का नजरिया भी बदल गया होगा। अगर आपको हमारी बातें पसंद आई हो तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर कीजिए।

The post पहला प्यार कैसे होता है? जानकार होश उड़ जायेंगे! appeared first on Impress Karo.

]]>
https://impresskaro.in/pahla-pyar-kaise-hota-hai/feed/ 0
दोस्ती और प्यार में 8 बड़े अंतर | जानकर चौंक जायेंगे! https://impresskaro.in/dosti-pyar-me-antar/ https://impresskaro.in/dosti-pyar-me-antar/#respond Fri, 25 Aug 2023 16:46:50 +0000 https://impresskaro.in/?p=2006 दोस्ती और प्यार में अंतर: दोस्तों, लोगों के मन में दोस्ती और प्यार को लेकर काफी अलग तरह की छवि बनी हुई है।‌ लोग दोस्ती और प्यार को दो अलग-अलग चीजे़ बताते हैं। लेकिन कुछ लोगों को अपने दोस्त से ही प्यार हो जाता है। पर फिर उनके मन में ये सवाल आने लगता है ... Read more

The post दोस्ती और प्यार में 8 बड़े अंतर | जानकर चौंक जायेंगे! appeared first on Impress Karo.

]]>
दोस्ती और प्यार में अंतर: दोस्तों, लोगों के मन में दोस्ती और प्यार को लेकर काफी अलग तरह की छवि बनी हुई है।‌

दोस्ती और प्यार में अंतर

लोग दोस्ती और प्यार को दो अलग-अलग चीजे़ बताते हैं। लेकिन कुछ लोगों को अपने दोस्त से ही प्यार हो जाता है। पर फिर उनके मन में ये सवाल आने लगता है कि अपने दोस्त के प्रति वो जिस तरह की भावना रख रहे हैं, वो दोस्ती है या प्यार।

क्योंकि उन्हें लगता है कि दोस्ती और प्यार में अंतर होता है। अगर आपके मन में भी कभी इस तरह का कोई सवाल आया है और आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं, तो आप इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें। क्योंकि इस आर्टिकल में हमने प्यार और दोस्ती में क्या अंतर है इस बारे में ही बात की है।

दोस्ती और प्यार में अंतर

दोस्ती और प्यार के रिश्ते में अगर आप ध्यान देंगे तो ज्यादा अंतर आपको देखने को नहीं मिलेगा क्योंकि दोस्ती और प्यार में बहुत कुछ समान होता है। लेकिन कुछ ऐसी चीज हैं जो इन दोनों को अलग करती हैं। जैसे ‌ –

1. जानिए दोस्ती और प्यार क्या होता है ?

दोस्ती ऐसा रिश्ता है जिसमें एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के हित के बारे में सोचता है। एक सच्चा दोस्त हमेशा यही कोशिश करता है कि आप जिंदगी में हमेशा सही चीज करें। अगर आपका दोस्त अच्छा है तो वो आपको कभी भी गलत काम करने नहीं देगा!

हमें लगता है कि दोस्ती वो होती है, जिसमें एक इंसान हर सुख दुख में अपने दोस्त के साथ होता है। पर जो सच्चे दोस्त होते हैं, वो दुख में तो आपके साथ होते हैं लेकिन वो आपकी खुशी के लिए कभी भी आपको कोई गलत काम करने नहीं देते।

और प्यार में भी ऐसा ही होता है। प्यार में लोग दूसरे का अच्छा सोचते हैं, उनकी भलाई चाहते हैं। यही कारण है कि दोस्ती के बिना प्यार करना मुमकिन ही नहीं है। सच्चा प्यार और दोस्ती दोनों एक ही बात होती है क्योंकि दोनों का आधार एक दुसरे की भलाई होती है।

2. दोस्ती और प्यार में स्वार्थ

दोस्ती अगर सच्ची हो तो उसमें कोई स्वार्थ नहीं होता है लोग अपने दोस्त के लिए कुछ भी कर जाते हैं और इसके बदले वो उनसे कुछ उम्मीद भी नहीं करते हैं। लेकिन जो दोस्ती सिर्फ दिखावे के लिए होती है, उसमें लेनदेन का खेल चलता है।

और अफसोस की बात ये है की ज्यादातर लोगों की जो दोस्ती होती है वो ऐसे ही होती है।

ठीक वैसे ही सच्चे प्यार में भी कोई स्वार्थ पूर्ति नहीं होती है। सच्चे प्यार करने वाले लोग कभी भी अपने साथी से किसी तरह की स्वार्थ की उम्मीद नहीं रखते हैं।

प्यार करने वाले लोग हर हाल में अपने प्रेमी की भलाई चाहते हैं। और यही चीज दोस्ती में भी होती है इसलिए कुछ लोग दोस्ती और प्यार को एक दूसरे का पूरक बताते है।

3. दोस्ती और प्यार में सीमाएं

जिस तरह से सच्चे प्यार में कोई रोकटोक बंदिश नहीं होती उसी तरह दोस्ती में भी कोई बंधन, मजबूरी नहीं होती है!

दोस्ती में जिस तरह आप सामने वाले व्यक्ति को आजाद रखते हैं, उसपर अपनी मर्जी नहीं चलाते ठीक इसी तरह जब जब आपको किसी से प्रेम होता है।

तो आप उसे पाने के बारे में नहीं सोचते बल्कि उसे मुक्ति देने के बारे में सोचते हैं। यानी आप सोचते हैं किस तरह मैं अपने प्रेमी को दुःख से आजादी देकर उसकी जिन्दगी में शांति और सच्चाई ला सकूं!

4. असुरक्षा की भावना

जिस तरह का प्यार हम अपने आसपास देखते हैं उसमें insecurity बहुत ज्यादा होती हैं। लोगों के मन में हमेशा ये डर होता है कि जिसे वो प्यार करते हैं, वो कहीं उनसे प्यार करना बंद करके, किसी और से प्यार न करने लगे। प्यार होने में अलग होने का, छोड़े जाने का, बेवफाई का और न जाने किस-किस तरीके का डर होता है।

लेकिन जब कोई किसी से सच्चा प्यार करता है तो उसके मन में किसी भी तरह का कोई डर होता ही नहीं। ऐसा नहीं है कि सच्चा प्यार करने वाले व्यक्ति को अपने प्रेमी का या फिर प्रेमी पर भरोसा होता है बल्कि उन्हें किसी से भी कोई उम्मीद नहीं होती है।

और दोस्ती में भी बहुत हद तक चीज़ ऐसी ही होती है। जब बात दोस्ती की आती है तो उसमें इस तरह का कोई डर नहीं होता है। ‌दोस्ती में लोगों को ना तो छोड़े जाने का डर होता है, ना ही किसी और चीज का इसीलिए दोस्ती भी प्यार की तरह बिल्कुल मुक्त होती है।

5. दिल टूटने की संभावना

दोस्ती की सबसे अच्छी बात ये होती है कि दोस्ती में दिल टूटने का कोई डर नहीं होता हैं। लेकिन जब आप किसी से प्यार करते हैं उसे अपना मानने लगते हैं तो कहीं ना कहीं दिल टूटने की संभावना बन जाती है।

क्योंकि लोग जिस तरह की फीलिंग्स को प्यार मानते हैं। उस प्यार में लोग सामने वाले व्यक्ति से बहुत ज्यादा उम्मीद बांध लेते हैं और जब उनकी उम्मीदें पूरी नहीं होती है। तो उनका दिल टूट जाता है।

लेकिन सच्चे प्रेम में किसी को किसी से कोई उम्मीद नहीं होती है। बिल्कुल दोस्ती की तरह! इसलिए सच्चा प्यार और दोस्ती बहुत हद तक एक जैसे लगता है।

6. दोस्ती से प्यार की शुरुआत होती है!

दोस्ती के बिना प्यार होना मुमकिन ही नहीं है। क्योंकि जब तक आप किसी के हित के बारे में नहीं सोचेंगे, तब तक आप को प्यार हो ही नहीं सकता है। क्योंकि प्यार का मतलब ही होता है दूसरे का अच्छा करना उनकी भलाई सोचना। ‌

जब आपकी किसी से दोस्ती होती है तो आप उस व्यक्ति के लिए अच्छा सोचना शुरू कर देते हैं और उसे हर बुरी चीज से दूर रखते हैं। फिर धीरे-धीरे यही भावना और बढ़ने लगे तब दोस्ती प्यार में बदल जाती है। ऐसे में अगर आपको भी अपने दोस्त से इसी तरह से प्यार हुआ है तो इसमें कोई खराबी नहीं हैं।

7. दोस्ती और प्यार में शर्तो की अहमियत

लोग जब कहते हैं कि उन्हें प्यार हो गया है, तब वो अपने साथी के साथ जीने मरने की कसमें खाते है।

पर जो लोग सच्चे प्रेम का मतलब समझते हैं। जब वो किसी से प्यार करते हैं, तो उनके प्यार में किसी भी तरह की कोई शर्त नहीं होती हैं। सच्चा प्यार करने वाले लोग सिर्फ अपने प्यार की भलाई करने की कोशिश करते हैं ना की उन्हें बंधन में बांधकर उनकी जिन्दगी में परेशानी खड़ी करते हैं!

दोस्ती में भी कोई शर्त नहीं होती है। सच्ची दोस्ती में लोग ये नहीं उम्मीद करते हैं कि उनका दोस्त उन्हें समझेगा बल्कि दोस्ती में तो एक दूसरे की कमियां पता करके लोग एक दुसरे को सुधारने की दिशा में आगे बढ़ते हैं!

समबन्धित पोस्ट पढ़ें:-

✔ प्यार कैसे करें? प्रेमी को खुश देखना है तो ये करें!

✔ प्यार की शुरुआत कैसे होती है? प्रेम कहानी का सफ़र

✔ प्यार कितनी बार हो सकता है? एक बार दो बार जानें सच्चाई!

अंतिम शब्द 

दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप जान गए होंगे की दोस्ती और प्यार में क्या अंतर होता है ? इस पोस्ट में मैंने आपको इन दोनों विषयों के बारे में थोड़ा विस्तारपूर्वक बताने की कोशिश की है। मुझे उम्मीद है कि आपको आर्टिकल में मजा आया होगा। अगर आपको आर्टिकल पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए!

The post दोस्ती और प्यार में 8 बड़े अंतर | जानकर चौंक जायेंगे! appeared first on Impress Karo.

]]>
https://impresskaro.in/dosti-pyar-me-antar/feed/ 0
सच्चा प्यार पाने के लिए क्या करना चाहिए?  https://impresskaro.in/sachha-pyar-kaise-paye/ https://impresskaro.in/sachha-pyar-kaise-paye/#respond Wed, 16 Aug 2023 16:47:40 +0000 https://impresskaro.in/?p=1981 सच्चा प्यार पाने के लिए क्या करना चाहिए: दोस्तों, लड़का हो या लड़की जैसे ही वो teenage में आते हैं और प्यार मोहब्बत के बारे में जानते हैं। तब से उनके दिल में यही इच्छा होती है की काश! उन्हें भी कोई प्यार करने वाला मिल जाए, कोई ऐसा मिल जाए जिनके साथ वो पूरी ... Read more

The post सच्चा प्यार पाने के लिए क्या करना चाहिए?  appeared first on Impress Karo.

]]>
सच्चा प्यार पाने के लिए क्या करना चाहिए: दोस्तों, लड़का हो या लड़की जैसे ही वो teenage में आते हैं और प्यार मोहब्बत के बारे में जानते हैं।

सच्चा प्यार पाने के लिए क्या करना चाहिए

तब से उनके दिल में यही इच्छा होती है की काश! उन्हें भी कोई प्यार करने वाला मिल जाए, कोई ऐसा मिल जाए जिनके साथ वो पूरी जिंदगी जी सके।

लोग प्यार की गहराई में उतरना चाहते हैं उसे महसूस करना चाहते हैं। पर आजकल जैसा कि आपको पता ही है, प्यार के नाम पर लोग टाइम पास करते हैं। इसीलिए लोगों को अब प्यार नहीं पाना है, बल्कि सच्चा प्यार पाना हैं। जिस वजह से उनके मन में फिर सवाल आता है कि सच्चा प्यार पाने के लिए क्या करना चाहिए ?

तो अगर आपको भी इस बारे में जाने में इंटरेस्ट है और आप दूसरों की तरह सच्चा प्यार पाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको सच्चा प्यार पाने के तरीके ही बताएंगे।

सच्चा प्यार पाने के नाम पर बताए गए ढकोसले!

अगर आप गूगल पर इस सवाल का जवाब ढूंढते हैं, तो बहुत से लोग हैं जो कहते है कि अपने वास्तु दोष को ठीक करो, फलाने दिन फलाने पेड़ के नीचे दिया जलाओ, कुंडली में शुक्र ग्रह को ठीक करो, नीले पीले रंग की ड्रेस पहनो इत्यादि और न जाने क्या क्या। ‌

पर मैं आपसे पूछना चाहती हूं क्या सच में, ऐसे सच्चा प्यार मिल जाता है! जी नहीं, बिल्कुल नहीं! क्योंकि अगर ऐसा होता तो हर जगह सिर्फ आपको लैला मजनू, हीर रांझा, देखने को मिलते और सभी की प्रेम कहानी इतिहास में लिखी जाती।

लेकिन ऐसा नहीं है जिंदगी में प्यार बहुत ही कम लोगों को मिलता है। वो भी बहुत ही नसीब से अगर कोई प्यार को समझता है, सीखता है, जानता है तो! वरना तो ज्यादातर लोग जो होते हैं वो अपनी जिंदगी में सच्चा प्यार महसूस किए बिना ही मर जाते हैं।

इसलिए अगर आपको कोई बोल रहा है की अपनी कुंडली के इस ग्रह को ठीक करो, उस ग्रह को ठीक करो, तो रास्ता पकड़ो और सीधे निकल लो। क्योंकि ये सारी बातें बिल्कुल गलत है, सच्चा प्यार पाने के लिए सारी चीज करने की कोई जरूरत नहीं होती।

सच्चा प्यार पाने के लिए क्या करना चाहिए? 100% कारगर उपाय 

अगर आपको सच्चा प्यार चाहिए आप चाहते हैं कि आपके जिंदगी में भी प्यार हो! आप उस प्यार को गहराई से महसूस करना चाहते हैं। तो आप इस तरह से ही नीचे बताए गए पहुंच को ध्यान से पढ़ें –

#1. सच्चे प्यार को पाने के लिए उसकी तलाश ना करें!

अगर आपके मन में ये सवाल आ रहा है कि सच्चा प्यार पाने के लिए क्या करना चाहिए ! या फिर मैं ऐसा क्या करूं कि मुझे प्यार मिल जाए, तो इसका साफ मतलब यही है कि आप प्यार की तलाश में है।

देखो प्यार कोई खजाना नहीं है, जो आप को तलाश करने से मिल जाएगा। इसलिए सबसे पहले आप प्यार को ढूंढना बंद कर दीजिए। ढूंढने पर प्यार आपको कभी नहीं मिल सकता है क्योंकि प्यार तो हमेशा से ही हमारे अंदर होता है।

हम दूसरे इंसानों में प्यार ढूंढते हैं, प्यार पाने की चाहत में अलग-अलग चीज करते हैं, रिश्ते बनाते हैं और न जाने क्या-क्या! पर ये सारे तरीके बेकार है ऐसा करके कभी भी प्यार को पाया नहीं जा सकता है क्योंकि जो चीज आपके अंदर है आप उसे बाहर कैसे पा सकते हैं।

#2. सच्चे प्यार को समझिए

प्यार के बारे में अब तक मैं कई बार बात कर चुकी हूं। सच्चे प्यार की पहचान इस टॉपिक एक डिटेल आर्टिकल भी लिखी हुई है, अगर आपने उस आर्टिकल को नहीं पढ़ा है तो आप अभी उस आर्टिकल को पढ़ें।

पर अगर मैं शॉर्ट में बोलूं तो, सच्चा प्यार एक वो चीज है जो आपको पूरी तरह से बदल देती है। सच्चा प्यार होने पर आप हमेशा दूसरों की भलाई, उनका अच्छा करने व सोचने में लग जाते हैं।

आप अपने प्यार को पाने के बारे में नहीं सोचते बल्कि उनके लिए हर वो चीज करने को तैयार हो जाते हैं जिससे उन्हें मुक्ति मिले। तो अगर आप प्यार के इस मतलब को समझने के बाद सच्चा प्यार पाने की उम्मीद करते हैं तो शायद आपको प्यार मिल सकता है।

लेकिन जिन लोगों को लगता है की सच्चे प्यार का मतलब हमेशा एक दूसरे के साथ होना, जिंदगी भर साथ निभाना, शादी करना और जन्मो जन्मो का साथ होता है। तो ऐसा नहीं है।

क्योंकि जो प्यार आपको अपने प्रेमी को अपने पास चिपका कर रखने के लिए मजबूर करता हैं, वो प्यार हो ही नहीं सकता हैं।

#3. प्यार पाने का उद्देश्य जानिए!

हम इंसान बहुत ही स्वार्थी होते हैं बिना मतलब के कोई काम नहीं करते हैं। चाहे वो प्यार ही क्यों ना हो, हम इसमें भी स्वार्थ घुसा देते हैं। लेकिन सच्चे प्यार में आपको सामने वाले से कोई उम्मीद नहीं होती है।

तो अगर आपकी जिन्दगी में कोई इन्सान है जिसके साथ रहना आपको बहुत अच्छा लगता है और आपको लगता है उसके साथ मुझे प्रेम है! तो आपका प्रेम सच्चा है या नहीं ये जानना है तो देख लीजिए प्यार के नाम पर आप उस शख्स से क्या पाना चाहते हैं?

#4. सही चीज से प्यार कीजिए!

लोगों को सच्चा प्यार कभी मिलता नहीं है क्योंकि वो बेकार चीज से ही दिल लगाते हैं। प्यार के नाम पर लोग किसी भी लल्लू पल्लू इंसान के साथ रिलेशनशिप में आ जाते हैं और फिर लड़ाई झगड़ा करते हुए अपनी रिलेशनशिप को निभाते रहते हैं।

इस तरह के जो रिश्ते होते हैं, इनमें वह न सिर्फ आपका समय बर्बाद करते हैं बल्कि आपकी जिंदगी भी खराब करते है। इसीलिए ये बिलकुल जरूरी नही की आप प्यार करने के लिए कीसी दूसरे इन्सान को ढूंढो, कोई भी ऐसा काम, गेम जो आपकी जिन्दगी को बेहतर कर सकता है आप उससे प्रेम कर लीजिये!

जैसे गाना गाना, डांस सीखना, गिटार बजाना सीखना, ड्राइंग करना, ट्रेवलिंग करने के लिए जाना, कोई नया sports सीखना।

आप इन सारी चीजों से प्यार कर सकते हैं। अक्सर लोग अपनी जिंदगी में प्यार इसलिए नहीं ढूंढ पाते हैं क्योंकि वो प्यार पाने के लिए दूसरे का मुंह देखते हैं। जबकि असली में प्यार तो हमारे अंदर है!

#5. प्यार पाने के लिए अपने आप को बदले!

अगर आपको लगता है कि आप जैसे हैं वैसे ही रहकर आपको सच्चा प्यार मिल सकता है। तो आप बिल्कुल गलत सोच रहे हैं क्योंकि ऐसा कुछ नहीं होने वाला। इस तरह से कभी भी प्यार आपको मिल ही नहीं सकता है।

प्यार पाने के लिए आप को खुद को बदलने की जरूरत होती है। अपनी जिंदगी में कोई अच्छा काम करने की, किसी अच्छे मिशन पर आगे बढ़ाने की जरूरत होती है क्योंकि जब आप खुद अच्छे हो जाते हैं तो आपको एक बेहतर पार्टनर भी मिल जाता है!

पर अगर आप खुद ही कमजोर हैं, लालची हैं तो ये ये सम्भव नहीं है की आपको एक निडर, ताकतवर प्रेमी मिल जाये, असल में आप जैसे होते हैं वैसे ही पार्टनर की चाहत आपको रहती है!

उदाहरण के लिए मैं अगर पैसों का लालची हूँ तो क्या मुझे ऐसा पार्टनर चाहिए होगा जो मेरी लाइफ को बेहतर बनाने में मुझे सपोर्ट करे या फिर मुझे ऐसा लड़का पसंद आएगा जिससे मेरे लालच की पूर्ती होती हो!

6. क्या आप सच में प्यार पाने के लिए तैयार है !

सच्चा प्यार ऐसा नहीं होता है कि आपकी जिंदगी में आया और आपकी जिंदगी खुशियों से भर गई। बल्कि जब आपकी जिंदगी में सच में सच्चा वाला प्यार आता है तो आप की जिंदगी काफी हद तक बदल जाती है। खुश होना तो दूर आप शांति से बैठ तक नहीं पाते हैं।

आपके अंदर एक अजीब सी बेचैनी होती है! सच्चा प्यार होने पर आपको एक लक्ष्य मिल जाता है और आप उस लक्ष्य के पीछे भागते रहते हैं। सच्चा प्यार करने के लिए आपको खुद को दूसरों के लिए कुर्बान करना पड़ता है।

अगर आप ये सारी चीज करने के लिए तैयार है! आप दूसरे के लिए खुद को भूलने को तैयार है या फिर जिस काम को आपने अपने सच्चा मानकर उसे जिन्दगी बनाने का फैसला किया है क्या आप उसके खातिर अपना धन, समय और तमाम चीज़ें गवाने के लिए तैयार हैं?

संबंधित पोस्ट पढ़ें:-

✔ प्यार कितनी बार हो सकता है? एक बार दो बार जानें सच्चाई!

✔ प्रेम क्यों होता है? जानें प्रेम की असली वजह!

✔ प्यार होने के बाद क्या होता है? जानें सच्चाई!

Conclusion

इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद अब आपको आपके सवाल ” सच्चा प्यार पाने के लिए क्या करना चाहिए? इसका जवाब मिल गया होगा। और अब आप समझ भी गए होंगे कि सच्चा प्यार पाना कितना मुश्किल होता है लेकिन अगर आप सच में इस प्यार को महसूस करना चाहते हैं।

तो सही चीज से प्यार कीजिए क्योंकि सच्चा प्यार किसी इंसान से हो ऐसा जरूरी नहीं है। बाकी इस पोस्ट में बताई गई बातें अगर आपको पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए।

The post सच्चा प्यार पाने के लिए क्या करना चाहिए?  appeared first on Impress Karo.

]]>
https://impresskaro.in/sachha-pyar-kaise-paye/feed/ 0
प्यार में लड़का क्या करता है? सच्चे प्यार में होने वाले काम https://impresskaro.in/pyar-me-ladka-kya-karta-hai/ https://impresskaro.in/pyar-me-ladka-kya-karta-hai/#respond Mon, 14 Aug 2023 17:44:56 +0000 https://impresskaro.in/?p=1974 प्यार में लड़का क्या करता है: दोस्तों प्यार हो जाने के बाद और रिलेशनशिप में आने के बाद लड़का कभी भी लड़की पर ये शक नहीं करता है कि लड़की उसे प्यार करती है या नहीं! लेकिन बात बात पर लड़कियों के मन में इस तरह के सवाल आ जाते हैं लड़का मुझसे प्यार करता ... Read more

The post प्यार में लड़का क्या करता है? सच्चे प्यार में होने वाले काम appeared first on Impress Karo.

]]>
प्यार में लड़का क्या करता है: दोस्तों प्यार हो जाने के बाद और रिलेशनशिप में आने के बाद लड़का कभी भी लड़की पर ये शक नहीं करता है कि लड़की उसे प्यार करती है या नहीं! लेकिन बात बात पर लड़कियों के मन में इस तरह के सवाल आ जाते हैं लड़का मुझसे प्यार करता है या नहीं!

प्यार में लड़का क्या करता है

कहीं वो बस ऐसे ही तो रिलेशनशिप में नहीं आ गया! ये सच में प्यार है या फिर शारीरिक सुख की चाह. अगर आप भी एक लड़की है और आपके मन में भी इस तरह का सवाल आता है, तो आप बिल्कुल सही आर्टिकल को पढ़ रहे हैं। क्योंकि आज हम बात करेंगे प्यार में लड़का क्या करता है ?

ऐसे में जब आपको ये पता लग जाएगा कि प्यार में लड़का कौन-कौन सी चीजें करता है, तो उसके बाद आपके लिए ये जानना बेहद आसान हो जाएगा कि लड़का आपसे प्यार करता है या नहीं

प्यार में लड़का क्या करता है ?

प्यार होने के बाद लड़के और लड़कियां दोनों ही अलग-अलग तरह की चीज करते हैं। लेकिन जब किसी लड़के को प्यार होता है, तो उसकी बात ही अलग होती है। क्योंकि प्यार हो जाने के बाद लड़का बिल्कुल बदल सा जाता है! वो

प्यार में ऐसी ऐसी चीजें करने लगता है जो उसने कभी सोची भी ना हो –

1. लड़का बदलने के लिए तैयार रहता है ! 😎

लड़के जब प्यार में होते हैं, तो आपने देखा होगा कि लड़के अक्सर बदल जाते हैं। क्योंकि उनका प्यार उन्हें वो रहने नहीं देता जैसे वो पहले थे। लड़का चाहे कितना ही बदमाश या फिर अजीब क्यों ना हो, अपने प्यार के लिए वो अच्छा बन जाता है।

प्यार में लड़के जिम्मेदार और समझदार बन जाते हैं। वो बचपना नहीं करते बल्कि जो चीज़ उनकी जिन्दगी बेहतर बनाएगी उसके बारे में सोचते हैं। प्यार में लड़के यही सोचते है कि कैसे लड़की को हर बंधन से आजाद किया जाए ?

प्यार में लड़के कई बार लड़की के लिए अच्छा करते-करते खुद को भी नुकसान पहुंचा लेते हैं। पर खुद को नुकसान पहुंचाने के बाद भी उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

2. लड़का लड़की को परेशानी में नहीं देख सकता !

प्यार करने वाले लड़के को लड़की की परेशानी अच्छी नहीं लगती हैं। लड़का लड़की को परेशानी में देख नहीं सकता है। चाहे कैसी भी परेशानी हो लड़का हमेशा लड़की की परेशानी ठीक करने में उसकी मदद करता है।

लड़की की परेशानी को खत्म करने के लिए लड़का हद से गुजरने को भी तैयार हो जाता है। प्यार में लड़के हमेशा यही चाहते हैं कि जिस लड़की से वो प्यार करते हैं वो हमेशा खुश रहे।

3. लड़का लड़की का हमेशा साथ देता है!

प्यार हो जाने के बाद लड़के लड़की के लिए सिर्फ अच्छा सोचते हैं। वो चाहते हैं कि जिस लड़की से उन्हें प्यार हुआ है वो लड़की अपनी जिंदगी में तरक्की करें और एक बेहतर इंसान बने।

इस वजह से लड़का हमेशा लड़की को सपोर्ट करता है खासकर अगर लड़की का अपने जीवन में कोई बड़ा उद्देश्य है जिसे वो पूरा करना चाहती हैं।

तब लड़के प्यार में होने पर उस लड़की के सपने को अपना सपना बना लेता है और उसे पूरा करने में लड़की के हर मुमकिन मदद करता हैं‌। एक अच्छे प्रेमी के साथ से ज्यादा अच्छा एक लड़की के लिए और कुछ भी नहीं हो सकता है।

4. लड़का लड़की को कोई अच्छी चीज करने के लिए प्रेरित करता है!

जब किसी लड़के को सच में लड़की से प्यार होता है। तो वो उस लड़की को भोगने (lust और s*x) के बारे में नहीं सोचता बल्कि ये सोचता है की कैसे वो उस लड़की को एक बेहतर और अच्छी जिंदगी जीने के लिए प्रेरित कर सकता है।

प्यार में लड़के लड़की को लड़की के शरीर से नहीं बल्कि उसे सिर्फ इंसान की तरह देखते हैं और वो लड़कियों को भी खुद को शरीर मानने से रोकते हैं।

प्यार में लड़के का उद्देश्य सिर्फ अपने प्यार को ऊंचा से ऊंचा मुकाम देना होता है इसलिए वो अपने प्रेमिका को कोई ऊंचा और अच्छा उद्देश्य बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। ताकि जिस लड़की से वो प्यार करते हैं वो अपने जीवन में कुछ ऊंचा कुछ सार्थक कर सके।

5. लड़की की ख़ुशी नहीं सच्चाई देता है!

प्यार करने वाले लड़के हर हाल में सिर्फ लड़की का अच्छा सोचते हैं। ऐसा नहीं है की प्यार में लड़के लड़की की हर डिमांड को पूरी कर देते हैं और उनकी सारी इच्छाओं को पूरा करके उन्हें खुश रखते हैं।

बल्कि जब किसी लड़की को सच में किसी लड़की से प्यार हो जाता है, तो वो लड़का उस लड़की को खुशी से कहीं ज्यादा सच्चाई देता है। वो लड़की को सच्चाई की तरफ ले जाते है।

प्यार करने वाले लड़के वही करते हैं जो उनके प्यार के लिए अच्छा होता है भले ही कभी-कभी लड़कों का प्यार समझना मुश्किल होता है, लेकिन लड़के हर कीमत पर लड़की का अच्छा ही चाहते हैं। ‌

उदाहरण के लिए कोई लड़की अगर कमजोर है जो बाहर नौकरी करने से, घर से बाहर कोई भी जरूरी काम करने में हिचकती है तो लड़का अगर वाकई उससे प्रेम करता होगा और उसकी भलाई की कामना करता होगा!

तो वो कहेगा देखो दोस्त! तुम्हारे अन्दर दूसरों पर निर्भर रहने की कमजोरी है और मैं चाहता हूँ की तुम्हारे भीतर ये डर निकले और तुम बिंदास होकर जिन्दगी जियो!

6. प्यार होने पर लड़का किसी से भी लड़ जाता है!

प्यार में लड़का बागी बन जाता है। प्यार हो जाने के बाद उसमें एक अजीब सी क्रांति आ जाती है। क्योंकि प्यार जब लड़की को होता है, तब वो खुद बस नहीं रहता जैसे दूसरे लोग होते हैं जैसे पहले वो खुद हुआ करता था।

लेकिन प्यार होने पर लड़की का पूरा व्यक्तित्व बदल जाता है। प्यार होने के बाद क्या होता है ? इस आर्टिकल को पढ़कर आपको इस बारे में और गहराई से समझ आएगा।

प्यार में लड़के लड़की की भलाई के लिए खुद से तक लड़ जाते हैं। जो कोई भी लड़की के विदाई के रास्ते में आता है! लड़के उनसे झगड़ा करने से पहले 1 मिनट भी नहीं सोचते हैं। प्यार में लड़के ये नहीं देखते कि उनके सामने कौन है, बलजी प्यार में लड़के को सिर्फ उस लड़की की आजादी का ख्याल रहता है जिनसे वो प्यार करते है।

संबंधित पोस्ट पढ़ें:-

✔ सच्चे प्यार की पहचान करना है तो ये है आसान तरीका

✔ प्रेम क्यों होता है? जानें प्रेम की असली वजह!

✔ सच्चे प्यार की पहचान करना है तो ये है आसान तरीका

Conclusion

दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप समझ गए होंगे कि प्यार में लड़का क्या करता है? इस आर्टिकल में बताई गई बातें अगर आपको अच्छी लगे हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए। क्योंकि इस आर्टिकल को पढ़ने में लड़कियों को जितना कुछ जानने को मिलेगा, उतना ही लड़कों को भी मिलेगा।

The post प्यार में लड़का क्या करता है? सच्चे प्यार में होने वाले काम appeared first on Impress Karo.

]]>
https://impresskaro.in/pyar-me-ladka-kya-karta-hai/feed/ 0
प्यार कितनी बार हो सकता है? एक बार दो बार जानें सच्चाई! https://impresskaro.in/pyar-kitni-bar-ho-sakta-hai/ https://impresskaro.in/pyar-kitni-bar-ho-sakta-hai/#respond Sun, 13 Aug 2023 17:44:48 +0000 https://impresskaro.in/?p=1970 प्यार कितनी बार हो सकता है: दोस्तों, क्या आपने कुछ कुछ होता है फिल्म देखीं हैं? उस फिल्म में शाहरुख खान को पहले रानी मुखर्जी से प्यार होता है और फिर उसके बाद काजोल से! आज तक हमने इस तरह की कई फ़िल्में देखी हैं जिसमें लड़का या फिर लड़की को उनके जिंदगी में एक ... Read more

The post प्यार कितनी बार हो सकता है? एक बार दो बार जानें सच्चाई! appeared first on Impress Karo.

]]>
प्यार कितनी बार हो सकता है: दोस्तों, क्या आपने कुछ कुछ होता है फिल्म देखीं हैं? उस फिल्म में शाहरुख खान को पहले रानी मुखर्जी से प्यार होता है और फिर उसके बाद काजोल से!

प्यार कितनी बार हो सकता है

आज तक हमने इस तरह की कई फ़िल्में देखी हैं जिसमें लड़का या फिर लड़की को उनके जिंदगी में एक से ज्यादा बार प्यार होता है। सिर्फ फिल्मों की भी बात नहीं है, असल जिंदगी में भी लोग कई बार प्यार करने का दावा करते हैं।

शायद आप ने खुद भी ऐसे लोगों को देखा हो, जिन्हें एक से ज्यादा बार किसी से प्यार हुआ है या फिर हो सकता है कि आपको खुद अपनी जिंदगी में एक से ज्यादा बार किसी से प्यार हुआ हो।

एक से ज्यादा बार प्यार करने की बात लोगों को अक्सर गलत लगती है कई बार तो लोग मजाक भी बनाते हैं। जिस वजह से लोगों के मन में अक्सर ये सवाल उठता है कि प्यार कितनी बार हो सकता है?

अगर आप के मन में भी यह सवाल आया है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं क्योंकि आज हमने इस आर्टिकल में इसी टॉपिक पर बात की है। लेकिन लोगों को प्यार कितने बार हो सकता है, इस बारे में बात करने से पहले आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आपके लिए प्यार का मतलब क्या है ?

प्यार का मतलब क्या है?

ज्यादातर लोगों के लिए प्यार का मतलब किसी के साथ रिलेशनशिप में जाना होता है। जब दो लोग आपस में एक दूसरे को देखकर आकर्षित होते हैं, एक दूसरे के बारे में सोचते हैं तो इसी को प्यार का नाम दे दिया जाता है!

देखिये प्यार का मतलब रिलेशनशिप में आना नहीं है। दो लोगों के आपस में शारीरिक रूप से मिलन को प्रेम नहीं कहा जाता! प्रेम होने के लिए इन्सान का मन स्वच्छ निर्मल होना चाहिए!

यानि जब इन्सान अपने से ज्यादा परवाह दूसरे की करने लगे, यानी उसके लिए दूसरे की भलाई अपने से अधिक जरूरी हो जाये तो समझ लीजिये उसे प्यार हो गया है!

आवश्यक नहीं एक इन्सान को प्रेम किसी दूसरे इन्सान से हो, प्यार तो मनुष्य को ईश्वर द्वारा दिया गया तोहफा है वो उसे जितना बांटता है उतना बढ़ता है!

जब कोई कहता है की वो किसी एक इन्सान से प्रेम करता है तो उसका अर्थ होता है की वो किसी ख़ास इन्सान की ख़ुशी के लिए दूसरे को भी तकलीफ देने को तैयार रहेगा! पर जब इन्सान सभी से प्रेम करता है तो सभी की भलाई करना उसका लक्ष्य होता है!

संत कबीर दास जी प्रेम को लेकर कहते हैं की दुनिया भर के शास्त्रों का ज्ञान हासिल करने वाला इन्सान पंडित नहीं होता, बल्कि वो व्यक्ति जो प्रेम शब्द को समझ ले, प्रेम को जीवन में अपना ले उसका जीवन सार्थक हो जाता है!

पोथी पढ़ि पढ़ि जग मुआ पंडित भया न कोय।

ढाई आखर प्रेम का पढ़े सो पंडित होय।।

जब किसी को सच्चा प्यार होता है तो वो बड़ा बेफिक्र हो जाता है, वो निर्भय, निस्वार्थी हो जाता है अतः जिस इन्सान को वो प्यार करता है वो उसे प्रेम करता है या नहीं उसे इस बात से भी कोई मतलब नहीं हो जाता!

सच्चे प्यार में इन्सान को एक तरह की खुमारी छाई रहती हैं, प्यार में होने पर आप अपने प्रेमी को बेहतर से बेहतर चीज देने की कोशिश करते हैं और उन्हें नई ऊंचाइयों को छूने में मदद करते हैं।

प्रेम को और बारीकी से समझने में ये पोस्ट पढ़ें साथ ही ये विडियो आपके काम आएगा!

प्यार कितनी बार हो सकता है?

मैं यदि आपसे पूछूं की जिन्दगी में बीमारी कितनी बार होती है? तो आप बोलेंगे अरे भाई! इन्सान के पैदा होने से मरने तक बीमारी अनेकों बार हो सकती है, इसकी कोई फिक्स संख्या थोड़ी होती है!

इसी तरह जिन्दगी में प्यार ऐसी चीज़ नहीं है जसे गिना जा सके! अतः हम कह सकते हैं की जब इन्सान जान लेता है की प्यार क्या होता है? और जिन्दगी में उसे किसी से प्रेम होने लगता है तो यह प्यार बरक़रार रहता है!

प्रेम को जो समझ लेते हैं, फिर उनका प्रेम खुले आकाश जैसा होता है! यानी वो किसी व्यक्तिगत इन्सान से नहीं अपितु ढेर सारे लोगों को अपना प्रेम बांटते हैं!

आप प्राचीन ऋषि मुनि, दार्शनिक, स्वतंत्रता सेनानी किसी को भी देख लीजिए क्या वह किसी एक खास व्यक्ति से प्यार करते थे ?

नहीं न, उनके हृदय में प्रेम समस्त मानवता के प्रति और जीवन जन्तुओं के प्रति था!

अतः प्यार की अगर गिनती होगी तो वो बिल्कुल ही गलत बात है! क्योंकि अगर आप बोलेंगे कि आपको किसी खास व्यक्ति से प्यार है, तो मैं आपसे पूछूंगी क्या आपको अपनी पढ़ाई से या फिर आप के काम से प्यार नहीं है?

फिर आप कहेंगे कि मुझे उससे भी प्यार है, जब प्यार इतनी सारी चीजों से किया जा सकता है तो आप बताइए क्या प्यार की कोई गिनती हो सकती है ?

क्या दूसरी बार प्यार हो सकता है?

जी बिल्कुल हो सकता है, क्योंकि जब आप में प्यार का भंडार है। तो आप उसे प्यार को ज्यादा से ज्यादा लोगों को बांटना चाहेंगे। आप नहीं चाहेंगे कि आपका प्यार सिर्फ एक ही इंसान तक सीमित रह जाए।

आपको दूसरी बार क्या तीसरी चौथी पांचवी बार भी प्यार हो सकता है। देखिए प्यार आपको बार-बार नहीं होता

बल्कि आप अलग-अलग लोगों को अलग-अलग कार्यों को अपना प्यार देते हैं।

इसलिए ये बोलना बंद कीजिए कि मुझे एक बार प्यार हुआ है दो बार प्यार हुआ है बल्कि ये कहना शुरू कर दीजिए मुझे एक इंसान से प्यार है, दो इंसान से प्यार है।

क्या 4 बार प्यार में पड़ना संभव है?

बिल्कुल संभव है, क्योंकि प्यार में होने पर आप सिर्फ एक इंसान की भलाई नहीं सोचते बल्कि आपके लिए हर किसी की भलाई जरूरी हो जाती है। आप के सामने जो कोई भी है, जिसे आपको लगता है कि प्यार की जरूरत है।

उन्हें अपनी जिंदगी में ऊंचा उठने की जरूरत है या फिर जिसे आप बेकार लोगों की तरह जीते हुए नहीं देख सकते हैं। आपको उससे प्यार हो जाता है।

आप चार बार तो क्या 10 बार 20 बार 30 बार भी प्यार में पड़ सकते हैं। क्योंकि प्यार खुले आकाश की तरह होता है जिसमें हर किसी के लिए जगह है।

कैसे पता चलेगा की आप प्यार में हैं?

प्यार में होने की भी अपनी एक अलग मौज होती है। जब आप किसी के प्यार में होते हैं आपके अंदर एक अलग सा ही होश आ जाता है। आप चीजों को गहराई से समझ पाते हैं।

हर समय आपके दिमाग में सिर्फ आपका प्यार ही छाया होता है। आप जितने भी काम करते हैं, अपने प्यार को ध्यान में रखकर करते हैं!

कोई आपको प्यार के बदले प्यार दे यह सब आपके लिए कोई मायने नहीं रखता। बल्कि अगर कुछ मायने रखता है तो ये कि आप अपने प्यार को कितना ऊंचा पहुंचा सकते हैं।

संबंधित पोस्ट पढ़ें:-

✔ प्रेम क्यों होता है? जानें प्रेम की असली वजह!

✔ प्यार में होने के 7 लक्षण | सच्चे प्यार को ऐसे परखें!

✔ प्यार होने के बाद क्या होता है? जानें सच्चाई!

Conclusion

दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप जान गए होंगे कि प्यार कितनी बार होता है ? आप एक बार प्यार को सीख लीजिए उसके बाद आप के मन में इस तरह का सवाल कभी नहीं आएगा क्योंकि प्यार को समझ लेने के बाद आप सिर्फ प्यार ही प्यार बाटेंगे।

इस पोस्ट में बताई गई बातें अगर आपको अच्छी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए हो सकता है कि जो बातें मैंने आपको बताई है, हो सकता है कि वो आपको एक बार में समझना है। लेकिन आप बार-बार इस आर्टिकल को पढ़ते रहे तब तक जब तक आपको बात सही से समझ नहीं आ जाती।

The post प्यार कितनी बार हो सकता है? एक बार दो बार जानें सच्चाई! appeared first on Impress Karo.

]]>
https://impresskaro.in/pyar-kitni-bar-ho-sakta-hai/feed/ 0
लड़की से नंबर कैसे मांगे English में? जानें New तरीके https://impresskaro.in/ladki-se-number-kaise-mange/ https://impresskaro.in/ladki-se-number-kaise-mange/#respond Tue, 02 May 2023 11:51:01 +0000 https://impresskaro.in/?p=1842 लड़की से नंबर कैसे मांगे English में: दोस्तों आजकल लड़के लड़कियां ज्यादातर एक दूसरे से इंग्लिश में ही बात करते हैं, ऐसे में जिन लोगों को इंग्लिश बोलना अच्छे से नहीं आता है उनके लिए इंग्लिश में लड़की से नंबर मांगने में भी दिक्कत आती है।‌ अगर आप भी किसी लड़की से उसका नंबर लेना ... Read more

The post लड़की से नंबर कैसे मांगे English में? जानें New तरीके appeared first on Impress Karo.

]]>
लड़की से नंबर कैसे मांगे English में: दोस्तों आजकल लड़के लड़कियां ज्यादातर एक दूसरे से इंग्लिश में ही बात करते हैं, ऐसे में जिन लोगों को इंग्लिश बोलना अच्छे से नहीं आता है उनके लिए इंग्लिश में लड़की से नंबर मांगने में भी दिक्कत आती है।‌

लड़की से नंबर कैसे मांगे English में?

अगर आप भी किसी लड़की से उसका नंबर लेना चाहते हैं जो इंग्लिश में बात करती है! पर आप को इंग्लिश बोलनी नहीं आती है तो आप लड़की से नंबर कैसे मांगे English में? इस आर्टिकल में बताए गए तरीके से बात करके आसानी से लड़की से उसका नंबर मांग सकते हैं।

लड़की से नंबर कैसे मांगे English में? अपनाएं ये तरीके 

लड़की से इंग्लिश में नंबर मांगने की कई सारे तरीके होते हैं और सच कहूं तो इंग्लिश में नंबर मांगने के लिए कोई लाइन बोलना भी मुश्किल नहीं होता है। ऐसे में अगर आपको किसी लड़की से इंग्लिश में उसका नंबर मांगना है, तो आप उसे इस तरह से बात करें –

  1. “I lost my number. Can I have yours?” 😝

लड़की से नंबर मांगने का ये बहुत ही मजेदार तरीका है। इसका मतलब होता है कि आप लड़की को बोल रहे हैं – मैंने अपना नंबर कहीं खो दिया है, क्या मुझे आपका नंबर मिल सकता है !!!

आप लड़की के सामने अपना फोन आगे करके उससे उसका नंबर मांग सकते हैं। इस तरीके से आप किसी भी अनजान लड़की से या फिर उस लड़की से नंबर मांग सकते हैं। जिसके साथ आप की बातचीत अभी अभी ही शुरू हुई है।

  1. “Something’s wrong with my phone! Your number isn’t in it.”

अगर आप किसी ऐसी लड़की से उसका नंबर मांगना चाह रहे हैं जिसे आप काफी समय से जानते हैं। तो आप लड़की के सामने जाकर उसे ये लाइन कह सकते हैं। आपको लड़की को कहना है कि किसी वजह से मेरा फोन खराब हो गया है और इसमें आपका नंबर नहीं है।

तो क्या, आप अपना नंबर मुझे दोबारा से दे सकती हैं। अगर लड़की को ध्यान में ना रहा कि आपके पास उसका नंबर नहीं है तो लड़की आपको नंबर दे देगी। पर अगर लड़की को पता हो, कि उसने आपको अपना नंबर नहीं दिया है। तो आप उसे कह दीजिए कि लड़की के नंबर आपको किसी दोस्त के लिए मिला था।

  1. “How will I propose to you if I don’t have your number?”

जिस लड़की से आप उसका नंबर मांगना चाहते हैं, अगर आप उसके साथ flirt करते हैं तो आप इंग्लिश में flirt करते हुए लड़की को ये लाइन बोलकर उससे उसका नंबर मांग सकते है।

आपको लड़की को कहना है कि मुझे तुम अपना नंबर दे दो, अगर तुम अपना नंबर मुझे नहीं दोगी। तो मैं तुम्हें propose कैसे करूंगा। ‌हो सकता है कि कुछ लड़कियों को आपकी ये बात cheesy लगे।

लेकिन ज्यादातर लड़कियों को इस तरह की lines काफी इंटरेस्टिंग लगती है। तो आप ये लाइन बोलकर लड़की से उसका नंबर ले सकते हैं। ‌

  1. “Could you send me a text to see if my phone’s working?”

लड़की से उसका number निकलवाने के लिए आप लड़की के सामने दिखावा कीजिए कि आप का फोन खराब हो चुका है और आप को चेक करना है कि आप का फोन सही से काम कर रहा है या नहीं!

तो आप को लड़की को कहना है कि तुम मेरे नंबर पर एक मैसेज करो ताकि मैं जान सकूं कि मेरा फोन सही से काम कर रहा है कि नहीं। जब आप लड़की से बहुत ही Genuine कारण से उसे मैसेज करने के लिए कहेंगे, तो लड़की भी आपको मना नहीं कर पाई।

  1. “We might be able to get along after all. What’s your number?”

लड़की से उसका नंबर इंग्लिश में मांगने का ये सबसे नॉर्मल तरीका है। जब आप किसी लड़की को पसंद करते हैं और आप उससे मिलते हैं। तो बातचीत शुरू होने के कुछ समय बाद आप लड़की को सीधा कह सकते हैं कि क्या तुम मुझे अपना नंबर दे सकती हो, ताकि हम दोनों में बातचीत होती रहे।

ध्यान रहें आप को लड़की से ये सवाल बहुत ही आराम से कहना है। लड़की को बिल्कुल भी ये नहीं लगना चाहिए कि आप उस लड़की के साथ flirting कर रहे हैं। आपकी आवाज, बॉडी लैंग्वेज, कॉन्फिडेंस सब बिलकुल एक जैसा रहना चाहिए। ‌

  1. “Can you fill out this form for me?”

अगर आप लड़की को जानते हैं तो आप लड़की से form fill up भी करवा सकते हैं। इस तरीके से लड़की का नंबर लेना बहुत ही ज्यादा आसान होता है। खासकर अगर आप किसी ऐसे लड़की से नंबर देना चाहते हैं, जिसे आप जानते भी नहीं।

इस तरीके से लड़की से नंबर मांगने के लिए आप उससे पूछ सकते हैं कि क्या वो आपके लिए ये form भर देगी। आपको इस फॉर्म में mobile number का भी ऑप्शन अपना होगा। जब लड़की फॉर्म क्लब करेगी तो आपको लड़की का नंबर अपने आप ही मिल जाएगा।

लड़की से इंग्लिश में नंबर मांगते समय ध्यान रखने वाली बात ! 😮‍💨

अगर आप किसी लड़की से इंग्लिश में उसका नंबर मांगते हैं तो आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए –

• आपको ज्यादा फ्लर्ट करती हुए लड़की से उसका नंबर नहीं मांगना चाहिए।

• नंबर मांगने से पहले किसी भी हाल में लड़की से अपने दिल की बात मत बताइए।

• अनजान लड़की से नंबर मांगते हुए flirt बिल्कुल भी मत कीजिए। ‌

लड़की से प्यार से बात कीजिए। ‌

• नंबर मांगते हुए आपको लड़की से तमीज से पेश आना होगा। आप लड़की से बुरी तरह से बात करते हो उसका नंबर नहीं ले सकते हैं।

• अगर किसी एक तरीके को फॉलो करने पर लड़की आपको नंबर नहीं दे रही हैं। तो हार मानने की जरूरत नहीं है। आप किसी दूसरे तरीके को फॉलो करके लड़की से उसका नंबर इंग्लिश में ले सकते हैं।

सम्बन्धित पोस्ट जरुर पढ़ें:-

✔ अनजान लड़की से नंबर कैसे मांगे? आजमाए ये है 9 तरीके

✔ लड़की से बात करने का नम्बर | Free में Call करें!!

✔ लड़की से Whatsapp नम्बर कैसे मांगे ? जानें ये 5 तरीके

अंतिम शब्द 

दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप जानते होंगे कि Ladki se number Kaise mange English mein ? इस आर्टिकल में मैंने आपको जो lines बताई है। उसे बोल कर आप आसानी से किसी भी लड़की का नंबर ले सकते हैं।

ध्यान रहे आपको लड़की से उसका नंबर मांगने से पहले कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए। अगर आपको इस आर्टिकल में बताएंगे ही बातें अच्छी लगी हो, तो इसे दूसरों के साथ भी जरूर शेयर कीजिए। ‌

The post लड़की से नंबर कैसे मांगे English में? जानें New तरीके appeared first on Impress Karo.

]]>
https://impresskaro.in/ladki-se-number-kaise-mange/feed/ 0
Periods में लड़की से कैसे बात करें? अपनाएं ये तरीका https://impresskaro.in/periods-me-ladki-se-baat/ https://impresskaro.in/periods-me-ladki-se-baat/#respond Thu, 13 Apr 2023 05:43:59 +0000 https://impresskaro.in/?p=1822 दोस्तों, इंडिया में periods के बारे कभी नहीं होती है और अगर बात होती भी है तो topic हमेशा कुछ ऐसा रहता है कि periods में लड़कियों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं! लेकिन लोग शायद ही इस बारे में सोचते हैं कि Periods में लड़की से कैसे बात करें? या फिर किस तरह ... Read more

The post Periods में लड़की से कैसे बात करें? अपनाएं ये तरीका appeared first on Impress Karo.

]]>
दोस्तों, इंडिया में periods के बारे कभी नहीं होती है और अगर बात होती भी है तो topic हमेशा कुछ ऐसा रहता है कि periods में लड़कियों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं! लेकिन लोग शायद ही इस बारे में सोचते हैं कि Periods में लड़की से कैसे बात करें? या फिर किस तरह से उनके साथ पेश आएं।

Periods में लड़की से कैसे बात करें?

खासकर लड़के पीरियड्स को कुछ नहीं समझते हैं उन्हें लगता है periods बहुत ही नॉर्मल चीज है जो हर महीने लड़की को आती है तो उन्हें इसकी आदत होनी चाहिए जिसके वजह से वो इसी Attitude में लड़की से बात करते हैं चाहे वो उनकी girlfriend हो या फिर wife!

जिसके वजह से लड़कों का अक्सर उनकी female partner के साथ झगड़ा हो जाता है। ऐसे में अगर. आप नहीं चाहते कि पीरियड के समय आपका भी अपने wife या गर्लफ्रेंड से झगड़ा हो जाए तो आपको ये आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि इस आर्टिकल में हमने बताया है कि periods में लड़की से कैसे बात करना चाहिए ?

इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप periods के समय अपनी गर्लफ्रेंड का अच्छे से ख्याल रख पाएंगे और उससे बात कर पाएंगे। ये आर्टिकल आपके बहुत काम आने वाली हैं इसीलिए इसे पूरा जरूर पढ़ें।

Periods में लड़की के साथ क्या होता है ?

आप ने कभी ना कभी लड़की को ऐसा कहते तो सुना ही होगा कि काश एक बार लड़कों को भी periods हो! चाहे फिर वो 1 दिन के लिए ही क्यों ना हो। इस तरह की बातें बहुत सी लड़कियां कहती हैं क्योंकि उन्हें इस बात का गुस्सा होता है कि जो दर्द या फिर यूं कहें कि जो तकलीफ लड़की हर महीने बर्दाश्त करती है लड़के उसे समझते तक नहीं उल्टा लड़के उस तकलीफ को हल्के में लेते हैं।

लड़कों को लगता है कि Periods में सिर्फ कुछ दिनों तक लड़कियों का खून ही तो निकलता है इसमें इतना चीखने चिल्लाने वाली क्या बात है !!!! लेकिन जब एक लड़की पीरियड्स में होती है तो सिर्फ उसके शरीर से खून नहीं बहता है बल्कि उसके शरीर में काफी बदलाव होते हैं।

पीरियड के समय लड़की के शरीर में अलग-अलग तरह के हार्मोंस का स्राव होता है जिसका सीधा असर उनके Mood और psychology पर पड़ता है! पीरियड के समय लड़कियों को जितनी तकलीफ होती है उस तकलीफ को वो किसी से खुल कर बोल भी नहीं सकती है।‌

पीरियड के वजह से भले ही उन्हें कितना ही दर्द क्यों ना हो रहा हो उन्हें हंसते हंसते अपना सारा काम करना पड़ता है दूसरों का ध्यान रखना पड़ता है और जो भी चीज एक औरत करती है वो सारी चीजें उन्हें करनी पड़ती है।

जब लड़की पीरियड्स में होती है तब उसके पेट, पैर, कमर में काफी दर्द होता है कुछ लड़कियों में ये दर्द कम होता है तो कुछ लड़कियों में बहुत ज्यादा होता है। जिसके वजह से कई बार वो बुरी तरह से बीमार भी पड़ जाती हैं लेकिन फिर भी लड़के periods को बहुत ही हल्के में लेते हैं।

Periods में लड़की के शरीर को ही दर्द नहीं होता है बल्कि पीरियड्स में लड़की और भी कई सारी चीजें महसूस करती हैं जैसे –

  • Mood swings
  • Craving
  • चिड़चिड़ापन
  • Emotional होना
  • बातों को बहुत जल्दी दिल पर ले लेना
  • बहुत चिंता करना
  • बेवजह रोना
  • Irritation

तो पीरियड्स में लड़कियों को सिर्फ पीरियड्स नहीं होता बल्कि उन्हें यह सारी चीजें भी होती है जिसके वजह से जब लड़की के पीरियड्स में लड़के सही से बात नहीं करते हैं या लड़की के बातों को सही से नहीं समझते हैं तो लड़की गुस्सा हो जाती है। इसीलिए पीरियड्स में लड़की से सही से बात करना बहुत जरूरी होता है।

Periods में लड़की से कैसे बात करें? अपनाएँ ये तरीके 

दोस्तों, लड़की अगर पीरियड्स में है तो इसका मतलब ये नहीं है कि लड़की आपसे चाहती है कि आप उसे रानी बनाकर रखें और उसके सारे नखरे झेलें बल्कि periods में तो लड़की को सिर्फ आपका प्यार और थोड़ा सा care चाहिए होता है। अगर आप लड़की को छोटे छोटे gesture भी दिखाएं या फिर उनका थोड़ा सा ध्यान रखें लड़की खुश हो जाएगी। ‌

#1. लड़की का हाल चाल पूछे

जब लड़की अपने पीरियड में होती है तब सभी को लगता है कि ये चीज तो लड़की के लिए बहुत नॉर्मल सी बात है लेकिन अगर आप लड़की के पीरियड्स के समय उससे बात करते हैं और उससे पूछते हैं कि वो कैसी हैं ? तो ये सवाल आपको ज्यादा बड़ा तो नहीं लगेगा लेकिन हां आपके इस सवाल से लड़की को खुशी जरूर होगी और उसे लगेगा कि आप उसकी चिंता करते हैं जिससे लड़की को खुशी होगी और वो आपसे अच्छे से बात करेगी।

#2. लड़की के mood को समझें

जैसा कि मैंने आपको बताया पीरियड्स के समय लड़कियों के moods काफी ज्यादा बदलते हैं कभी मूड अच्छा होता है, तो कभी बुरा! कभी वो बहुत हंसती है, तो कभी पलभर में ही गुस्सा हो जाती है! इसलिए इस समय आपको लड़की के mood पर थोड़ा ध्यान देना चाहिए।

और अगर आप देख रहे हैं कि लड़की का मूड थोड़ा थोड़ा देर में बदल रहा है तो उस पर गुस्सा करने के जगह आप को लड़की को समझना चाहिए क्योंकि यही तो प्यार होता है प्यार का मतलब ये थोड़ी है कि आप दिन भर में 10 बार उसे i love you बोलें। अपने पार्टनर के बुरे हालात में उसकी मदद करना उसका साथ देना भी तो प्यार होता है।

#3. लड़की को Pamper करें

लड़कियों को बहुत ज्यादा अच्छा लगता है जब उनका बॉयफ्रेंड या फिर पति पीरियड के समय उनका ध्यान रखता है उनकी हर छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करता है! लेकिन बहुत ही कम लड़के ऐसे होते हैं जो ये काम करते हैं।

पर अगर आप चाहते हैं कि आप की बंदी अपने पीरियड्स में भी खुश रहे तो आपको उसके थोड़े से नखरे उठा लेने चाहिए और उसे special feel कराने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकि जब आप ऐसा करेंगे तो लड़की को अच्छा महसूस होगा और वो अपने periods pain में भी खुश रहेगी।

#4. लड़की की craving पूरी करे!

लड़कियां जो पीरियड्स में होती है तो उन्हें काफी अलग-अलग चीजें खाने का मन करता है लेकिन इस बारे में लड़की किसी को कहती नहीं है ऐसे में अगर आपको अपनी गर्लफ्रेंड का पीरियड में ख्याल रखना है तो आप लड़की को उसके पसंद का खाना खिला सकते हैं और उसकी craving खत्म कर सकते हैं।

#5. लड़की का ख्याल रखे और आराम करने दे

Periods क्योंकि एक ऐसी चीज है जो लोगों के लिए बहुत ही नॉर्मल है उन्हें ऐसा लगता है कि पीरियड्स में भी लड़की को कोई तकलीफ थोड़ी होती है वो अपना काम खुद कर सकती हैं लेकिन इस तरह की सोच रखना सही नहीं है। लड़की भले ही आपको कुछ ना कहें पर पीरियड के समय में उसे काफी तकलीफ होती है और उससे भी आराम की जरूरत पड़ती है।

ऐसे में ये लड़के की जिम्मेदारी है कि वो लड़की का ख्याल रखें और पीरियड्स में उसे आराम करने दें। जहां पूरा महीना लड़की आपका ध्यान रखती है अगर आपसे कुछ दिन ज्यादा भी नहीं तो 3 से 4 दिन लड़की का ख्याल रख लेंगे तो इससे आपकी जिंदगी में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उल्टा आप के और लड़की के बीच का रिश्ता मजबूत होगा।

#6. प्यार दिखाए लेकिन Sex मत कीजिए

पीरियड्स में लड़की का ख्याल रखने के लिए आप उसे आराम तो करने दीजिए लेकिन उसे ऐसा feel मत होने दीजिए कि वो अभी ठीक नहीं है या फिर बीमार है। इसके बजाय आप को लड़की को हंसाने की कोशिश करनी चाहिए, प्यार से बात करनी चाहिए या फिर आप जिस भी तरीके से लड़की से अपना प्यार दिखाते हैं आपको उस तरह से अपना प्यार दिखाना चाहिए।

आप चाहे तो लड़की को प्यार से गले लगा सकते हैं या फिर उसे kiss कर सकते हैं। लेकिन हां पीरियड्स के समय आपको sex नहीं करना चाहिए क्योंकि इस समय लड़की ना तो sex के लिए active होती है और ना ही वो comfortable होती है।

#7. साथ में Time spend कीजिए

चाहे मियां बीवी हो या फिर बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड ! हर किसी की personal life होती है उनका अपना काम होता है जिसके वजह से वो एक दूसरे को ज्यादा समय नहीं दे पाते हैं मैं यहां पर उससे बातचीत करने की बात नहीं कर रही बल्कि साथ में बैठकर चाय की चुस्कियां लगाना, देर रात तक बैठकर आइसक्रीम खाते हुए फिल्म देखना!

लोग इस तरह से एक दूसरे के साथ समय व्यतीत ही नहीं कर पाते हैं। ऐसे में अगर लड़की पीरियड्स में है और आप उसका ध्यान रखना चाहते हैं तो आप उसके साथ वो टाइम स्पेंड कर सकते हैं जो आपने काफी समय से नहीं किया क्योंकि प्यार का मतलब हमेशा sex करना या फिर एक दूसरे को kiss करना नहीं होता है बल्कि प्यार का मतलब साथ में हंसना, मजाक करना और खुश होना भी होता है।

#8. झगड़ा लड़ाई ना करें

पीरियड्स में अगर आप चाहते हैं कि लड़की दुखी ना हो तो आपको उससे कोई ऐसी बात नहीं करनी चाहिए जो लड़की के दिल को ठेस पहुंचाया फिर आपको जानबूझकर उससे झगड़ा नहीं करना चाहिए। मान लीजिए कोई बात ऐसी हो गई है जो आपको खटक रही है तो आप शांति से, आराम से भी लड़की से बात कर सकते हैं।

Note – पीरियड्स में लड़की से बात करने का मतलब ये नहीं होता है कि आप बातों में मिठास घोल के लड़की से बात करें और बाकी दिन लड़की से बदतमीजी करें बल्कि पीरियड्स में लड़की से बात करने का मतलब ये होता है कि आप लड़की से जैसे बात करते हैं। वैसे ही बात कीजिए लेकिन आपको अपने व्यवहार, आचरण के द्वारा लड़की को अच्छा फील कराने की कोशिश करनी चाहिए और उससे खुश करना चाहिए क्योंकि पीरियड्स में लड़की बस आपसे इतना ही चाहती हैं कि आप उसका थोड़ा सा ख्याल रखें।

संबंधित पोस्ट जरुर पढ़ें:-

✔ अपने प्यार को हासिल कैसे करें? जानें ये नायाब तरीके

✔ जानिये किसी को सच्चा प्यार क्यों नहीं मिलता? 7 ख़ास कारण

✔ क्या प्यार करना गलत है? जानें प्यार की हकीकत

Conclusion

दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप समझ गए होंगे कि Periods में लड़की से कैसे बात करें? इस आर्टिकल में मैंने आपको लड़की से पीरियड से बात करने के तरीके बताए हैं साथ ही आपको ये बताया है कि पीरियड्स में लड़की का कैसे उसका ख्याल रखना है! अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ में भी जरूर शेयर कीजिए क्योंकि हर लड़के को पता होना चाहिए कि उसे पीरियड्स में लड़की को किस तरह से treat करना चाहिए।

The post Periods में लड़की से कैसे बात करें? अपनाएं ये तरीका appeared first on Impress Karo.

]]>
https://impresskaro.in/periods-me-ladki-se-baat/feed/ 0
लड़की से पीछा कैसे छुडाएं? अपनाएँ ये कारगर तरीके https://impresskaro.in/ladki-se-piccha-kaise-chhudaye/ https://impresskaro.in/ladki-se-piccha-kaise-chhudaye/#respond Thu, 06 Apr 2023 09:56:54 +0000 https://impresskaro.in/?p=1809 लड़की से पीछा कैसे छुडाएं: दोस्तों कहते हैं ना प्यार पागल, अंधा, जुनून से भरा होता है। कुछ लोग इसे सच भी कर देते हैं! लोग प्यार के नाम पर किसी के ऐसे पीछे पड़ जाते हैं कि क्या ही कहना! ऐसी मजनूगिरी सिर्फ लड़के ही नहीं बल्कि कई बार लड़कियां भी करती है। अगर ... Read more

The post लड़की से पीछा कैसे छुडाएं? अपनाएँ ये कारगर तरीके appeared first on Impress Karo.

]]>
लड़की से पीछा कैसे छुडाएं: दोस्तों कहते हैं ना प्यार पागल, अंधा, जुनून से भरा होता है। कुछ लोग इसे सच भी कर देते हैं! लोग प्यार के नाम पर किसी के ऐसे पीछे पड़ जाते हैं कि क्या ही कहना! ऐसी मजनूगिरी सिर्फ लड़के ही नहीं बल्कि कई बार लड़कियां भी करती है।

लड़की से पीछा कैसे छुडाएं?

अगर आपके पीछे कोई ऐसी लड़की पड़ गई है जिसे आप पसंद नहीं करते हैं पर वो लड़की आपको पसंद करती हैं। या फिर आपकी Ex जिससे आपने बहुत पहले ही ब्रेकअप कर लिया है अगर अब भी वो आपके पीछे पड़ी है और आपसे वो attention चाहती है जो आप उसे पहले दिया करते थे।

तो इस बात में कोई शक नहीं है कि इस वजह से आप बहुत परेशान रहते होंगे! लेकिन अब आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि लड़की से पीछा कैसे छुडाएं ?

इस आर्टिकल में मैंने आपको जो बातें बताई हैं वो मैंने हवा हवा में नहीं कही है बल्कि लोगों के relationship को analyse करने और इस बारे में research करने के बाद ही कहीं हैं तो आप इन तरीकों पर भरोसा कर सकते हैं।

लड़की से पीछा कैसे छुड़ाएं ? 11 बेहतरीन टिप्स 

चाहे लड़का हो या लड़की जब भी लोग one sided love में होते हैं तो कुछ लोग इस प्यार के चक्कर में दीवाने बन जाते हैं और उनका प्यार उनके सर चढ़कर बोलता है।

और जब कोई लड़की किसी लड़के को इस शिद्दत से प्यार करती है तो उससे पीछा छुड़ाना काफी ज्यादा मुश्किल होता है। लेकिन नीचे मैंने आपको जो तरीके बताएं हैं, आप अगर उसे सही से फॉलो करें तो आप लड़की से पीछा छुड़ाने में कामयाब हो सकते हैं –

#1. लड़की के साथ बुरा बर्ताव करें

देखो, समझने वाली बात ये हैं कि अगर कोई लड़की आपके पीछे पागल है तो इसका साफ मतलब यही है कि वो आपको बहुत ज्यादा पसंद करती हैं जिसके पीछे का कारण है – आपका अच्छा होना। अगर आप एक अच्छे लड़के हैं और आप उसके साथ अच्छे से पेश आते हैं।

तो लड़की आपको पसंद करेगी लेकिन अगर आप उससे पीछा छुड़ाना चाहते हैं तो आपको लड़की की नजर में बुरा बनना होगा जिसके लिए आप को उसके साथ बुरे तरह से बर्ताव करना होगा। आप लड़की के ऊपर बिल्कुल भी ध्यान मत दीजिए और अगर लड़की आपसे बात करने की कोशिश करें तो आप उसे भी भगा दीजिए।

#2. लड़की के सामने किसी दूसरी लड़की के साथ flirt करें

किसी लड़की से पीछा छुड़ाने के लिए उसका दिल तोड़ना बहुत जरूरी है। हां, सुनने में ये बात बुरी लग रही होगी लेकिन जब तक लड़की को लगेगा कि आप Single हैं वो आपका पीछा नहीं छोड़ेगी इसीलिए आपको लड़की को दिखाना होगा कि वो बिल्कुल गलत सोच रही है।

लड़की को जलाने के लिए और उसे बुरा महसूस कराने के लिए आप लड़की के सामने ही दूसरी लड़कियों से flirt करे ताकि लड़की को ऐसा लगे कि

आप उसे छोड़कर बाकी सभी लड़कियों में इंटरेस्टड हैं। इससे लड़की को बहुत बुरा लगेगा और वो आपके आगे पीछे घूमना भी बंद कर देगी।

#3. लड़की को ज्यादा से ज्यादा Avoid करें

लड़की से पीछा छुड़ाने के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है कि आप उसे जितना हो सके उतना ज्यादा avoid करें क्योंकि अगर आपका ध्यान लड़की पर होगा तो लड़की यही सोच कर खुश होगी कि आप उस पर ध्यान देते हैं जिसका मतलब है कि आप भी उसे पसंद करते हैं जिससे वो आप का पीछा छोड़ना तो दूर आपसे और ज्यादा चिपकने लगेगी।

#4. लड़की को सबके सामने Reject कर दीजिए

अगर आप चाहते हैं कि लड़की एक बार में ही आपका पीछा छोड़ दे वो आपके पीछे कभी भी ना आए या फिर आप उसके दिल से अपने प्यार को मिटाना चाहता है तो उसके लिए ये तरीका सबसे अच्छा रहेगा।

जब लड़की आपको सबके सामने flirt करें या फिर आप को propose करे तो आपको सबके सामने ही लड़की की बहुत ही बुरी तरह से insult कर देनी है जब आप ऐसा करेंगे तब लड़की आपका चेहरा भी नहीं देखना चाहेगी और प्यार तो दूर की बात है। इस तरह से आप आसानी से लड़की से पीछा छुड़ा सकते हैं।

#5. उससे बात करना बिल्कुल बंद कर दीजिए

जब आप लड़की से बुरा बर्ताव करेंगे तो आपको उससे बिल्कुल भी बात करने की या फिर माफी मांगनी नहीं है क्योंकि ऐसा करने से लड़की वापस आपके पीछे पड़ जाएगी आपको लड़की से हर तरह का contact खत्म कर देना है।

#6. Social media पर Block कर दीजिए

अगर आप किसी लड़की को दिखाना चाहते है कि आप उसमें बिल्कुल भी interested नहीं है तो आप लड़की को आपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी ब्लॉक कर सकते हैं जब आप ऐसा करेंगे तब लड़की को भी समझ में आ जाएगा कि आपको उसमें जरा भी इंटरेस्ट नहीं है जिससे परेशान होकर लड़की खुद ही आपका पीछा छोड़ देगी।

#9. जरूरत पड़े तो phone number change कर दीजिए

कुछ लड़कियां ऐसी होती हैं जो लड़के के लिए इतनी पागल हो जाती है कि वो लड़के को पाने के लिए उसे बार-बार फोन कर करके harass करने लगती है अगर कोई लड़की आपके साथ भी ऐसा कर रही है तो ये चीज आपको बहुत परेशान करती होगी।

लेकिन आपको लड़की के इस हरकत से परेशान नहीं होना है बल्कि आपको दिमाग से काम लेना है अगर लड़की बहुत ज्यादा आपको call पर stalk कर रही हैं और आप उसका नंबर ब्लॉक कर कर के परेशान हो चुके हैं तो आप अपना phone number change कर सकते हैं।

#10. लड़की से Directly बात करें

अगर आपको ऊपर बताए गए तरीके से लड़की को दुखी नहीं करना है बल्कि आप एक अच्छे note पर लड़की के साथ सब कुछ खत्म करना चाहते हैं तो आप लड़की से सीधे जाकर बात भी कर सकते हैं आप लड़की को बोल सकते हैं कि आपके दिल में और लड़की के लिए कोई फीलिंग नहीं है।

और वो आपको भूल जाए अगर आप किसी दूसरी लड़की को पसंद करते हैं या फिर आपकी कोई गर्लफ्रेंड है तो आप लड़की को बता सकते हैं कि आप पहले से ही कोई गर्लफ्रेंड है। इस तरीके से लड़की से सीधा बात करके भी आप उससे पीछा छुड़वा सकते हैं।

#11. लड़की के parents से complain कर दीजिए

ये सबसे आखरी तरीका है! ऊपर मैंने आपको जितने भी तरीके बताए हैं अगर वो तरीके काम नहीं करते हैं तब आप लड़की के माता-पिता को उसके बारे में बोल सकते हैं और उन्हें समझा सकते हैं कि आप को लड़की में कोई दिलचस्पी नहीं है।‌ लड़की के parents से complain कर देने पर लड़की के माता-पिता उस को कंट्रोल करेंगे और लड़की आपका पीछा छोड़ देगी।

संबंधित पोस्ट जरुर पढ़ें:-

✔ लड़की गुस्सा क्यों होती है? गुस्से की वजह जानकार करें गुस्सा ठंडा

✔ लड़की को फोन पर कैसे खुश करें? आजमायें ये कारगर तरीके

✔ लड़की को प्यार से कैसे बुलाएँ? In English – कहो दिल की बात

✔ कैसे जानें लड़की पट चुकी है? जानें ये आसान तरीका

Conclusion

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने आपको लड़की से पीछा कैसे छुडाएं? इस बारे में जितना हो सके उतना डिटेल में बताने की कोशिश की है मुझे उम्मीद है कि आपको इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद समझ आ गया होगा कि लड़की से पीछा कैसे छुड़वाना हैं। अगर आपको इस आर्टिकल में बताई गई बातें अच्छी लगी हो तो इसे आप अपने उन दोस्तों के साथ शेयर कीजिए जो किसी लड़की के one sided love के शिकार है।

The post लड़की से पीछा कैसे छुडाएं? अपनाएँ ये कारगर तरीके appeared first on Impress Karo.

]]>
https://impresskaro.in/ladki-se-piccha-kaise-chhudaye/feed/ 0